Santoor Scholarship 2026-27: 12वीं पास छात्राओं को मिलेगी ₹30,000 की छात्रवृत्ति, ऐसे करें आवेदन

आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र की छात्राओं के लिए Wipro Consumer Care और Wipro Cares, संतूर के साथ मिलकर आर्थिक रूप से गरीब छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप प्रदान करते हैं। जो भी छात्राएँ 10वीं और 12वीं पास करके किसी भी अंडरग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन लिया है, उनके लिए यह स्कॉलरशिप महत्वपूर्ण हो सकती है। सभी पात्र छात्राएँ इस स्कॉलरशिप का फॉर्म भर सकती हैं।

इसके बाद फाउंडेशन द्वारा उनकी पढ़ाई के लिए कॉलेज की ट्यूशन फीस और उससे जुड़े अन्य जरूरी खर्च प्रदान किए जाएंगे। संतूर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन वर्तमान में शुरू हैं। आवेदन करने वाली सभी पात्र लड़कियाँ संतूर की आधिकारिक वेबसाइट पर इसका विवरण चेक कर सकती हैं। वैसे, हम आपको आवेदन करने की प्रक्रिया व अन्य आवश्यक जानकारी इस लेख में उपलब्ध करा रहे हैं।

Santoor Scholarship 2026-27 क्या है?

हर साल इस स्कॉलरशिप के लिए 4-5 राज्यों के विद्यार्थियों को मौका दिया जाता था, लेकिन अब इसके लिए केवल आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र की छात्राओं के लिए ही उपलब्ध है। ह्यूमैनिटीज, लिबरल आर्ट्स, साइंस, प्रोफेशनल कोर्स जैसे कोर्स में पढ़ाई कर रही छात्राएँ इस छात्रवृत्ति का फॉर्म भर सकती हैं।

इस वर्ष कुल 1000 पात्र छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इस स्कॉलरशिप के द्वारा 30 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। खासकर यह स्कॉलरशिप पिछड़े जिलों से आने वाली लड़कियों के लिए शुरू की गई है, क्योंकि फाउंडेशन की पहली प्राथमिकता पिछड़े जिले से आने वाली छात्राएँ ही हैं। वर्ष 2026 के लिए आवेदन 15 अक्टूबर तक कर सकती हैं।

Santoor Scholarship Program 2026-27 Quick Information

छात्रवृत्ति Santoor Scholarship 2026-27
छात्रवृत्ति प्रोवाइडर Wipro Consumer Care और Wipro Cares
छात्रवृत्ति राशि ₹30,000
एप्लीकेशन मोड online/Offline
आवेदन अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026
राज्य आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र
टोटल स्कॉलरशिप 1000
ऐकडेमिक ईयर 2026-27
आधिकारिक पोर्टल santoorscholarships.com

संतूर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन हेतु पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)

  • केवल आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र की छात्राएँ आवेदन कर सकती हैं।
  • छात्रा की कक्षा 10वीं स्थानीय सरकारी स्कूल से पूरी होनी चाहिए।
  • छात्रा का कक्षा 12वीं शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में किसी सरकारी स्कूल या सरकारी जूनियर कॉलेज से पास होना आवश्यक है।
  • छात्रा ने किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज/संस्थान में 3 वर्ष के स्नातक (Graduation) कोर्स में प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो।
  • Buddy4Study, Wipro या Santoor के कर्मचारियों के बच्चे इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र नहीं होंगे।

स्कॉलरशिप राशि (Scholarship Amount)

चयनित छात्राओं को ₹30,000 की स्कॉलरशिप राशि प्रदान की जाएगी। इस राशि का उपयोग ट्यूशन फीस, किताबें, पढ़ाई की सामग्री और पढ़ाई से जुड़े अन्य खर्चों के लिए किया जा सकता है।

नोट: यह राशि केवल एक बार (One Time) दी जाएगी। यानी इस स्कॉलरशिप के लिए ग्रेजुएशन के प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली चयनित छात्राएँ ही आवेदन कर सकती हैं।

आवेदन तिथि (Application Date)

इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है। अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना ज़रूरी हैं।

प्रक्रिया डेट
आवेदन करने की अंतिम तिथि 15/10/2026

ज़रूरी दस्तावेज़ों की सूची

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड या कोई अन्य मान्य सरकारी पहचान पत्र
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • बैंक पासबुक
  • प्रथम वर्ष का कॉलेज आईडी कार्ड
  • बोनाफाइड प्रमाण पत्र
  • वर्तमान वर्ष की फीस रसीद

नोट: आवेदन करते समय ऊपर दिए गए आवश्यक दस्तावेज़ों की जरूरत होगी। दस्तावेज़ों की अंतिम सूची और आवश्यकताओं के लिए आधिकारिक आवेदन निर्देश अवश्य देखें।

ज़रूरी शर्तें

  • जो छात्राएँ 2025-26 में 12वीं कक्षा पास करके शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में किसी अंडरग्रेजुएट (स्नातक) कोर्स में प्रवेश ले चुकी हैं, केवल वही आवेदन कर सकती हैं।
  • आवेदन के दौरान दी गई किसी भी जानकारी के गलत पाए जाने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
  • आवेदन के लिए हाल की पासपोर्ट साइज फोटो और वर्तमान शैक्षणिक वर्ष की फीस रसीद होनी चाहिए।

स्कॉलरशिप हेल्पलाइन नंबर

यदि आपको इस स्कॉलरशिप से संबंधित कोई प्रश्न है या आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या या असमंजस हो रहा है, तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

भाषा हेल्पलाइन नंबर
English +91 7337835166
Hindi +91 7411654393
Telugu +91 7411654395, +917411654394

How To Apply For Santoor Scholarship 2026-27 (आवेदन कैसे करें)

आवेदन करने की प्रक्रिया स्टेप बॉय स्टेप समझे –

  • Step 1: सबसे पहले Santoor Scholarship की आधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा।
  • Step 2: होम पेज पर उपलब्ध ‘Apply Online Now’ के विकल्प पर क्लिक करें।
  • Step 3: इसके बाद आप Buddy4Study पोर्टल पर रीडायरेक्ट हो जाएँगे, यहाँ ‘Apply’ बटन पर क्लिक करें।
  • Step 4: यदि आपका खाता पहले से बना है, तो मोबाइल नंबर/ईमेल और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें। (नया यूज़र होने पर पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • Step 5: संतूर स्कॉलरशिप के दिशा-निर्देश (Guidelines) ध्यानपूर्वक पढ़ें, चेकबॉक्स पर टिक करें और ‘Start Application’ पर क्लिक करें।
    • Step 6: Personal Details (व्यक्तिगत जानकारी): आवेदक का नाम, जन्मतिथि, लिंग (Gender), APAAR ID आदि दर्ज करें। Contact Details में मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और स्थायी पता (Permanent Address) भरें।
  • Step 7: फैमिली डिटेल्स : अपने माता-पिता की जानकारी जैसे नाम, व्यवसाय (Occupation) और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • Step 8: एजुकेशन डिटेल्स : आप वर्तमान में जिस कोर्स या कक्षा में अध्ययनरत हैं, उसका चयन करें और संबंधित विवरण भरें।
  • Step 9: Subjective Questions:  पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दें (जैसे: आपको इस स्कॉलरशिप के बारे में कैसे पता चला आदि) और अन्य प्रश्न।
  • Step 10: प्रूफ: मांगे गए आवश्यक दस्तावेज़ (जैसे पहचान पत्र, बैंक खाता विवरण/पासबुक आदि) की प्रति अपलोड करें।
  • Step 11: Review & Submit: अपने फॉर्म की सभी जानकारियों को एक बार पुनः जाँच (Review) कर लें, अंत में घोषणा (Declaration) चेकबॉक्स पर टिक करें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक कर दें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q.1 संतूर स्कॉलरशिप 2026 के लिए किन राज्यों की छात्राएँ आवेदन कर सकती हैं?

उत्तर: संतूर स्कॉलरशिप 2026 के लिए आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र की छात्राएँ आवेदन कर सकती हैं।

Q.2 संतूर स्कॉलरशिप 2026 में कुल कितनी छात्राओं को स्कॉलरशिप दी जाएगी?

उत्तर: वर्ष 2026 में कुल 1,000 छात्राओं को स्कॉलरशिप दी जाएगी।

Q.3 संतूर स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: संतूर स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 है।

Disclaimer:यह स्कॉलरशिप केवल छात्राओं के लिए है और संतूर द्वारा संचालित की जाती है। स्कॉलरशिप आवेदन से जुड़ी किसी भी आधिकारिक जानकारी, पात्रता, अंतिम तिथि या आवेदन प्रक्रिया के लिए कृपया केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी देखें। हम संतूर की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक प्रतिनिधि होने का दावा नहीं करते हैं। हमारा उद्देश्य केवल स्कॉलरशिप से संबंधित नवीनतम जानकारी और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना है। यहां दी गई जानकारी को अन्य उपलब्ध स्रोतों से सत्यापित करके आसान भाषा में प्रस्तुत किया जाता है, ताकि छात्रों को आवेदन प्रक्रिया समझने में सहायता मिल सके। किसी भी आवेदन या व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *