CG Scholarship 2026-27 Apply Online: कक्षा 3वीं से 12वीं तक के लिए आवेदन शुरू ऐसे करें अप्लाई

CG Scholarship 2026-27 Apply Online

छत्तीसगढ़ राज्य के कक्षा 3वीं से 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं के लिए छत्तीसगढ़ छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ के जितने भी विद्यार्थियों ने किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय में प्रवेश लिया है, वे जल्द से जल्द आवेदन कर लें। आपको बता दें कि यह छात्रवृत्ति SC, ST एवं OBC श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए है, जिसके लिए अलग-अलग कक्षाओं के अनुसार भिन्न-भिन्न पात्रता मापदंड निर्धारित किए गए हैं। कुछ कक्षाओं के लिए केवल बालिकाएँ पात्र हैं, जबकि कुछ कक्षाओं में बालक एवं बालिकाएँ दोनों आवेदन कर सकते हैं। कक्षा अनुसार पात्रता की जानकारी नीचे दी गई है। उससे पहले यह ध्यान रखें कि शासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि पिछले वर्ष की भांति विद्यार्थियों की कक्षा अपडेट (Class Promotion) करके रिन्यूअल आवेदन करने के मामलों को सबसे पहले DPI के लॉगिन पर भेजना अनिवार्य होगा।

किस कक्षा के लिए श्रेणी-वार बालक-बालिका पात्र हैं?

छत्तीसगढ़ राज्य छात्रवृत्ति योजना कक्षा 3वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है। हालांकि, कुछ कक्षाओं में केवल बालिकाएँ ही पात्र हैं, जबकि कुछ कक्षाओं में बालक एवं बालिकाएँ दोनों आवेदन कर सकते हैं। इसकी संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई टेबल में प्रस्तुत है।

कक्षा  कैटेगरी बालक/बालिका 
कक्षा 3वीं से 5वीं SC/ST केवल बालिकाएँ
कक्षा 6वीं से 8वीं SC/ST/OBC बालक एवं बालिकाएँ दोनों
कक्षा 9वीं से 12वीं SC/ST/OBC बालक एवं बालिकाएँ दोनों

Category & Class Wise CG Scholarship 2026-27 किस कक्षा में कितने रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी कैटेगरी वाइज समझें:

स्कॉलरशिप कैटेगरी कक्षा बालक/बालिका छात्रवृत्ति राशि (₹ प्रति वर्ष)
राज्य छात्रवृत्ति ST/SC 3री से 5वीं बालिका ₹500
राज्य छात्रवृत्ति ST/SC 6वीं से 8वीं बालिका ₹800
राज्य छात्रवृत्ति ST/SC 6वीं से 8वीं बालक ₹600
राज्य छात्रवृत्ति OBC 6वीं से 8वीं बालिका ₹450
राज्य छात्रवृत्ति OBC 6वीं से 8वीं बालक ₹300
प्री मैट्रिक OBC 9वीं से 10वीं (राज्य) बालिका ₹600
प्री मैट्रिक OBC 9वीं से 10वीं (राज्य) बालक ₹450
प्री मैट्रिक ST/SC 9वीं से 10वीं (राज्य) बालिका ₹1,000
प्री मैट्रिक ST/SC 9वीं से 10वीं (राज्य) बालक ₹800
प्री मैट्रिक ST 9वीं से 10वीं (केंद्र) छात्रावासी ₹6,250
प्री मैट्रिक ST 9वीं से 10वीं (केंद्र) गैर छात्रावासी ₹3,000
प्री मैट्रिक SC 9वीं से 10वीं (केंद्र) छात्रावासी ₹7,000
प्री मैट्रिक SC 9वीं से 10वीं (केंद्र) गैर छात्रावासी ₹3,500
पोस्ट मैट्रिक ST 11वीं से 12वीं (केंद्र) छात्रावासी ₹3,800
पोस्ट मैट्रिक ST 11वीं से 12वीं (केंद्र) गैर छात्रावासी ₹2,300
पोस्ट मैट्रिक SC 11वीं से 12वीं (केंद्र) छात्रावासी ₹4,000
पोस्ट मैट्रिक SC 11वीं से 12वीं (केंद्र) गैर छात्रावासी ₹2,500
पोस्ट मैट्रिक OBC 11वीं (राज्य) छात्रावासी बालक ₹1,000
पोस्ट मैट्रिक OBC 11वीं (राज्य) छात्रावासी बालिका ₹1,100
पोस्ट मैट्रिक OBC 11वीं (राज्य) गैर छात्रावासी बालक ₹500
पोस्ट मैट्रिक OBC 11वीं (राज्य) गैर छात्रावासी बालिका ₹600
पोस्ट मैट्रिक OBC 12वीं (राज्य) छात्रावासी बालक ₹1,000
पोस्ट मैट्रिक OBC 12वीं (राज्य) छात्रावासी बालिका ₹1,100
पोस्ट मैट्रिक OBC 12वीं (राज्य) गैर छात्रावासी बालक ₹550
पोस्ट मैट्रिक OBC 12वीं (राज्य) गैर छात्रावासी बालिका ₹700

CG Scholarship 2026-27-Highlight

छात्रवृत्ति CG Scholarship 2026-27
कक्षा 3rd से 12th
श्रेणी SC / ST / OBC
आवेदन तिथि 02 सितम्बर से 30 सितम्बर
एप्लीकेशन मोड ऑनलाइन
वर्ष 2026-27
राज्य छत्तीसगढ़
आधिकारिक वेबसाइट schoolscholarship.cg.nic.in

छत्तीसगढ़ स्कॉलरशिप 3री से 12वीं तक के लिए पात्रता मापदंड

  1. आवेदक एससी (SC), एसटी (ST) या ओबीसी (OBC) श्रेणी से संबंधित होना चाहिए।
  2. छात्र/छात्रा छत्तीसगढ़ के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 3री से 12वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत होना चाहिए
  3. कक्षा 3री से 8वीं तक (राज्य छात्रवृत्ति): SC / ST श्रेणी: छात्रों/छात्राओं के लिए कोई आय सीमा निर्धारित नहीं है। OBC श्रेणी: आवेदक के अभिभावक आयकर दाता (Taxpayer) की सीमा में न आते हों अथवा उनके पास 10 एकड़ से अधिक कृषि भूमि न हो
  4. कक्षा 9वीं से 10वीं SC / ST / OBC श्रेणी: अभिभावकों की कुल वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक होनी चाहिए। (नोट: यह आधिकारिक नोटिस/तालिका के छपे हुए विवरण के अनुसार है)।
  5. कक्षा 11वीं से 12वीं तक (पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति): SC / ST श्रेणी: अभिभावकों की कुल वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। और OBC श्रेणी के अभिभावकों की कुल वार्षिक आय ₹1.00 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां) 

आवेदन शुरू होने की तिथि 02 सितम्बर 2026
पंजीयन/रिन्यूअल/सत्यापन पूरा करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026

CG स्कॉलरशिप से जुड़ी ज़रूरी शर्ते 

  • यदि विद्यार्थी का ऑनलाइन बना जाति प्रमाण पत्र पहले से अपलोड किया जा चुका है, तो उसे दोबारा अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है।
  • पात्र विद्यार्थियों का पंजीयन, नवीनीकरण और सत्यापन का कार्य 30 सितंबर 2026 से पहले पूरा किया जाना है।
  • यदि किसी पात्र विद्यार्थी का आवेदन INO, HoI या DNO स्तर पर लंबित रहने के कारण छात्रवृत्ति नहीं मिलती है, तो इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

सीजी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें? 

  • आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट schoolscholarship.cg.nic.in पर आना होगा।
  • होम पेज पर Login विकल्प पर क्लिक करें।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके कैप्चा भरें और लॉगिन पर क्लिक कर दें।
  • लॉगिन होने के बाद साइडबार में थ्री डॉट पर क्लिक करें।
  • पहला स्टेप: “पंजीकृत विद्यार्थी का आवेदन ड्रॉप बॉक्स में भेजें / निरस्त करें” पर क्लिक करें। आवश्यक जानकारी दर्ज करके निरस्त करने का कारण भरें और निरस्त करें पर क्लिक कर दें।
  • दूसरा स्टेप: “विद्यार्थी का शाला परिवर्तन” पर क्लिक करें। इसमें विद्यार्थी कोड या जन्म तिथि का चयन करें और विवरण भरकर कक्षा/शाला बदलें।
  • तीसरा स्टेप: “पंजीकृत विद्यार्थियों का कक्षा परिवर्तन करें” पर क्लिक करें। कक्षा का चयन करें और सबमिट (Submit) पर क्लिक करें।
  • चौथा स्टेप: “कक्षावार सारांश प्रतिवेदन प्रविष्टि / प्रभारी की जानकारी अपडेट करें” पर क्लिक करें। कक्षा का चयन करके श्रेणी-वार (Category-wise) विद्यार्थियों की संख्या दर्ज करें और सेव (Save) कर दें।
  • पांचवां स्टेप: “विद्यार्थी की खाद्य विभाग से ई-केवाईसी जाँच करें” पर क्लिक करें। विद्यार्थी का राशन कार्ड ई-केवाईसी (e-KYC) होना अनिवार्य है; यदि नहीं है, तो इसे तुरंत करा लें।
  • छठा स्टेप: “विद्यार्थी का NPCI से आधार सीडिंग जाँच करें” पर क्लिक करें और स्थिति की जाँच करें कि आधार सीडिंग है या नहीं। यदि नहीं है, तो इसे बैंक से पूर्ण कराएं।
  • सातवां स्टेप: “नवीन विद्यार्थी का पंजीयन” पर क्लिक करें। विद्यार्थी की व्यक्तिगत जानकारी (विद्यार्थी का नाम, माता-पिता का नाम, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, आधार संख्या आदि) और शैक्षणिक विवरण भरें। इसके बाद ई-केवाईसी एवं आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी करें।
  • आठवां स्टेप: “पंजीकृत विद्यार्थी का सुधार / नवीनीकरण” पर क्लिक करें। यदि आवेदन में कोई त्रुटि (गलती) है, तो उसमें सुधार कर सकते हैं।
  • नौवां स्टेप: सत्यापन एवं डीबीटी (DBT) हेतु “BEO को प्रेषित करें” पर क्लिक करें, इसके बाद “Send to BEO” पर क्लिक करके ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को भेजें।
  • दसवां स्टेप: “निरस्त विद्यार्थियों को रिस्टोर करें” पर क्लिक करें। यदि कोई पात्र विद्यार्थी गलती से ड्राप बॉक्स में चला गया है, तो उसे यहाँ से पुनः रिस्टोर कर सकते हैं।

इस प्रकार स्टूडेंट अपना आवेदन कर सकते हैं।

FAQs

Q.1 CG Scholarship 2026-27 पंजीयन और नवीनीकरण की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: CG Scholarship 2026-27 के लिए पात्र विद्यार्थियों का पंजीयन, नवीनीकरण और सत्यापन का कार्य 30 सितंबर 2026 से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Q.2 CG Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन कैसे करें?

Ans: CG Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन/पंजीयन संबंधित आधिकारिक छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।

Disclaimer: इस स्कॉलरशिप की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को सत्यापित करने और जिला नोडल अधिकारी से आवश्यक जानकारी की पुष्टि करने के बाद तैयार की गई है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि अंतिम एवं आधिकारिक जानकारी के लिए हमेशा संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इस जानकारी में किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए scholarshipnews.co.in जिम्मेदार नहीं होगा।

लॉगिन लिंक CLICK HERE
आधिकारिक वेबसाइट  CLICK HERE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *