E-Kalyan पोर्टल पर पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई थी। इस बीच जिन छात्रों ने स्कॉलरशिप हेतु आवेदन किया था, उनके स्टेटस का वेरिफिकेशन इंस्टिट्यूट (Institute Level) और डिस्ट्रिक्ट (District Level) लेवल से शुरू हो चुका है। यदि किसी छात्र के आवेदन फॉर्म में कोई जानकारी गलत पाई जाती है, तो विभाग द्वारा उसे ‘Correction’ कैटेगरी में डाल दिया जाएगा। विद्यार्थी अपना स्टेटस चेक करके ही यह पता कर सकते हैं कि उनके फॉर्म में कोई गलती तो नहीं है।
वहीं, जिन विद्यार्थियों के आवेदन को संबंधित नोडल ऑफिसर (DLC Officer) द्वारा अप्रूव कर दिया जाता है, उनके खाते में स्कॉलरशिप की राशि भेज दी जाती है। ऐसे में, यदि आपने सत्र 2026-27 के लिए फ्रेश या रिन्यूअल आवेदन किया है, तो आप नीचे दिए गए तरीके से अपने स्टेटस की जाँच कर सकते हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपका फॉर्म DLC से फाइनल अप्रूव हुआ है या इसमें कोई त्रुटि (Correction) है।
E Kalyan Jharkhand Scholarship Status 2026-27
ई-कल्याण स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने वाले छात्रों के आवेदन का सत्यापन सबसे पहले संबंधित संस्थान/कॉलेज (Institute Nodal Officer – INO) स्तर पर किया जाता है। कॉलेज द्वारा सत्यापन (Verification) पूरा होने के बाद, फॉर्म को जिला स्तर (DNO/DLC Officer) के पास फाइनल अप्रूवल के लिए भेजा जाता है। आपको बता दें कि पिछले वर्ष कई विद्यार्थियों का आवेदन छोटी-छोटी गलतियों के कारण रिजेक्ट कर दिया गया था। यही नहीं, लाखों छात्र ऐसे भी थे जिनका स्टेटस ‘Final Approved’ दिख रहा था, फिर भी उन्हें स्कॉलरशिप का पैसा नहीं मिला। हमारी टीम के विश्लेषण में यह सामने आया कि छात्र लगातार एक ही जैसी गलतियाँ कर रहे हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपका फॉर्म रिजेक्ट न हो और स्कॉलरशिप सीधे आपके बैंक खाते में आए, तो आपको इन गलतियों को दोहराने से बचना होगा
ई-कल्याण झारखण्ड स्कॉलरशिप स्टेटस 2026-27 – ओवरव्यू
| विभाग (Department) | ई-कल्याण (अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग) |
| स्कॉलरशिप का नाम | ई कल्याण पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप |
| लाभार्थी (Beneficiary) | पोस्ट-मैट्रिक छात्र (11वीं, 12वीं, UG, PG, Diploma आदि) |
| स्टेटस चेक प्रक्रिया | ऑनलाइन (Online) |
| शैक्षणिक वर्ष | 2026-27 |
| राज्य | झारखण्ड (रांची) |
| DLC वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि | 30 सितम्बर 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | ekalyan.cgg.gov.in |
E-कल्याण झारखंड स्कॉलरशिप: INO & DLC वेरिफिकेशन की तिथियाँ 2026
स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने के बाद इंस्टिट्यूट (INO) और डिस्ट्रिक्ट लेवल (DNO/DLC) से सत्यापन किया जाता है। सत्यापन की पूरी समयावधि नीचे टेबल में देखें:
| सत्यापन स्तर (Verification Level) | अंतिम तिथि (Last Date) |
| इंस्टिट्यूट लेवल सत्यापन (INO Verification) | 31 अगस्त 2026 |
| डिस्ट्रिक्ट लेवल सत्यापन (DNO/DLC Verification) | 30 सितम्बर 2026 |
E-कल्याण झारखंड स्कॉलरशिप: स्टेटस के आधार पर कैसे मिलती है स्कॉलरशिप राशि?
ई-कल्याण स्कॉलरशिप की राशि झारखंड सरकार द्वारा आपके आवेदन के स्टेटस के आधार पर ही भेजी जाती है। सरल शब्दों में कहें तो, यदि आपके स्टेटस में “Final Approved by AA Officer” दिखाई दे रहा है, तो आपके बैंक खाते में स्कॉलरशिप की राशि आने की संभावना बहुत अधिक (लगभग तय) हो जाती है।
इसलिए, छात्रों को समय-समय पर अपना स्टेटस चेक करते रहना चाहिए। एक बार AA Officer द्वारा फाइनल अप्रूवल मिलने के बाद चिंता की कोई बात नहीं रहती है। आपकी बेहतर समझ और जानकारी के लिए नीचे ऑफिशियल स्टेटस का स्क्रीनशॉट/इमेज संलग्न किया गया है, कृपया इसे देखें।

E-Kalyan Jharkhand Scholarship Status: वेरिफिकेशन के चरण
जिन छात्रों ने झारखंड पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप का फॉर्म भरा है, उनके आवेदन को निम्नलिखित चरणों से होकर गुजरना पड़ता है। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरे होने के बाद ही DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से स्कॉलरशिप की राशि बैंक खाते में भेजी जाती है।
| वेरिफिकेशन चरण | लेवल |
| प्रथम चरण | इंस्टिट्यूट लेवल सत्यापन (INO Verification) |
| द्वितीय चरण | डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफिसर सत्यापन (DNO / DLC Verification) |
| तृतीय चरण | AA Officer द्वारा फ़ाइनल अप्रूवल (Final Approved by AA Officer) |
| चतुर्थ चरण | बैंक खाते में स्कॉलरशिप राशि का भुगतान (Payment Disbursed) |
आवश्यक सूचना – ध्यान दें कि सिर्फ डिस्ट्रिक्ट लेवल (DNO/DLC) से फॉर्म अप्रूव होने पर स्कॉलरशिप का पैसा तुरंत नहीं आता है। DNO के बाद आवेदन फ़ाइल Approving Authority (AA Officer) के पास जाती है। जब स्टेटस में “Final Approved by AA Officer” दिखाई देने लगता है, उसके बाद ही पेमेंट जारी किया जाता है।
छात्रों के लिए जरूरी सूचना जल्द यह काम करें:
जैसा कि आपको बताया गया है, संस्था/कॉलेज स्तर से फॉर्म का वेरिफिकेशन होने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 रखी गई है। इस बीच छात्रों को यह जरूरी काम अवश्य करना चाहिए।
- विद्यार्थी तुरंत अपने स्टेटस को चेक करें। यदि आवेदन फॉर्म में इंस्टिट्यूट लेवल से कोई त्रुटि दर्शाई गई है, तो 31 अगस्त से पहले उसे सही करके पुनः सबमिट करें।
- अगर फॉर्म का वेरिफिकेशन सफलतापूर्वक हो चुका है, तो बैंक में DBT चालू करवाएं, साथ ही खाता आधार NPCI से मैप्ड होना चाहिए। पिछले वर्ष काफी छात्रों का फॉर्म अप्रूव था, लेकिन इन कारणों से स्कॉलरशिप का पेमेंट रुक गया था, जिसे तुरंत सही कर लें।
- स्टेटस अप्रूव हो जाने के बाद स्कॉलरशिप राशि का भुगतान बजट के अनुसार किया जाता है, इसलिए धैर्य रखें।
E Kalyan Jharkhand Scholarship Status 2026-27 कैसे चेक करें?
स्टेटस चेक करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया इस प्रकार है।
- सबसे पहले सभी छात्रों को स्टेटस चेक करने के लिए ekalyan.cgg.gov.in पर विजिट करना होगा।

- होम पेज पर आने के बाद ‘Student Login’ पर क्लिक करना होगा, जैसा कि ऊपर इमेज में देख सकते हैं।

- यहाँ स्टेटस चेक करने के लिए ‘Track Application Status’ पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन के लिए OTP या Password का चयन कर सकते हैं।।
- यदि OTP का चयन करते हैं तो ‘Get OTP’ पर क्लिक करें, और Password का चयन करने पर अपना पासवर्ड दर्ज करें।

-
Academic Year 2026-27 का चयन करें और ‘Get Details’ पर क्लिक करें।
- स्टेटस आ जाएगा जिसे चेक करके स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रखले लें।
Disclaimer: इस लेख में स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया के साथ-साथ तकनीकी सहायता संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई है। यदि इसके बाद भी आपको किसी प्रकार की समस्या आती है, तो कृपया अपने कॉलेज से संपर्क करें या आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी देखें। हमारा उद्देश्य केवल सही जानकारी, नवीनतम अपडेट और आवश्यक सहायता प्रदान करना है।
| Status Link | Click Here |
| Official Website | Click Here |

मेरा नाम ऋतु यादव है और मैं एक कंटेंट राइटर हूँ। मुझे लिखने का लगभग 4 साल का अनुभव है। मैंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। मुझे खास तौर पर हिंदी में जानकारीपूर्ण और आसान भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर कोई चीजों को आसानी से समझ सके। मैं मुख्य रूप से स्कॉलरशिप, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़े विषयों पर लिखती हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि जो भी जानकारी मैं लिखूं, वह सही हो और लोगों के काम आ सके।


