Atul Maheshwari Scholarship 2026 Registration: 9वीं से 12वीं के छात्रों को ₹50,000 से ₹75,000 तक की स्कॉलरशिप, देखें पूरी डिटेल्स

Atul Maheshwari Scholarship 2026 Registration: यदि आप उत्तर प्रदेश या अन्य किसी राज्य के छात्र हैं और आपने अपनी पिछली वार्षिक परीक्षा में 60% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं, तो अमर उजाला फाउंडेशन ने आपके लिए एक जबरदस्त स्कॉलरशिप लॉन्च की है। इस स्कॉलरशिप के लिए वे सभी स्टूडेंट आवेदन कर सकते हैं जो वर्तमान में राज्य बोर्ड या सरकारी स्कूल की 9वीं, 10वीं, 11वीं या 12वीं कक्षा में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप उन बच्चों के लिए वरदान है जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति उतनी सही नहीं है। इस स्कॉलरशिप के लिए चयनित छात्रों को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से 50 हजार से 75 हजार रुपये तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी, जिसके तहत 9वीं से 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को पचास हजार और 11वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 75 हजार रुपये तक की स्कॉलरशिप राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि आप कैसे प्राप्त कर सकते हैं, आइए इस लेख में डिटेल से समझते हैं।

Atul Maheshwari Scholarship क्या हैं?

अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से शुरू की गई एक स्कॉलरशिप स्कीम है। जिसके तहत प्रत्येक वर्ष 46 छात्र-छात्राओं का चयन किया जाता है, जिसमें 23 स्कॉलरशिप 9वीं-10वीं के बच्चों के लिए और 23 स्कॉलरशिप 11वीं-12वीं के बच्चों को दी जाती हैं। इसके लिए 28.8 लाख रुपये का फंड कुल 46 छात्रों में वितरित किया जाता है। इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन कंप्लीट करने के बाद सभी शहरों के निर्धारित केंद्रों पर लिखित परीक्षा में भाग लेना होता है। इसके बाद रिजल्ट जारी होने पर चयनित छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। वर्ष 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इस स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के बीच कमियों और असमानताओं को कम करने के साथ-साथ छात्रों के भविष्य को आगे बढ़ाने में मदद करना है, जिससे छात्र शिक्षा के क्षेत्र में अपनी कार्यशैली को आगे बढ़ा सकें।

Atul Maheshwari Scholarship 2026-Highlight

फाउंडेशन का नाम अमर उजाला फाउंडेशन
स्कॉलरशिप का नाम अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप
कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं
कुल स्कॉलरशिप 46
टोटल फण्ड ₹28.8 लाख
रजिस्ट्रेशन डेट 15 जुलाई 2026 से 20 अगस्त 2026 तक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन (Online Mode)
एग्जाम मोड लिखित परीक्षा (Offline)
वर्ष 2026
आधिकारिक वेबसाइट amarujalafoundation.org

Atul Maheshwari Scholarship Date 2026 (महत्वपूर्ण तिथि)

अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू होकर 20 अगस्त 2026 तक चलेगी। छात्रों को आवेदन करने के लिए केवल 37 दिनों का समय दिया गया है।

विवरण तिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि 15 जुलाई 2026 से
आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026 तक

Atul Maheshwari Scholarship 2026: (पात्रता मापदंड)

पात्रता (Eligibility)
इस स्कॉलरशिप के लिए किसी मान्यता प्राप्त राज्य बोर्ड या सरकारी स्कूल की 9वीं, 10वीं, 11वीं या 12वीं कक्षा के विद्यार्थी आवेदन के लिए पात्र हैं।
विद्यार्थी की पिछली कक्षा में 60% मार्क्स होने चाहिए।
परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से ज्यादा न हो।

यदि कोई छात्र बीपीएल (BPL) कार्ड-धारक परिवार से है, तो उसे चयन में प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी।

चयन कैसे होगा 

  • सर्वप्रथम AUF की वेबसाइट पर फॉर्म को फिल (Fill) करना होगा।
  • आवेदन करने के बाद लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा।
  • लिखित परीक्षा के बाद फाइनल मेरिट जारी की जाएगी।
  • मेरिट लिस्ट में नाम जारी होने वाले छात्रों को फाउंडेशन की तरफ से स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।

Note– छात्रों को बता दे हाल ही में अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 से 07 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के बाद अब 20 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।

Atul Maheshwari Scholarship 2026 Amount (सहायता राशि)

आपको बता दें कि अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप के लिए 46 छात्रों का चयन होगा, जिसमें 23 छात्र 9वीं-10वीं व 23 छात्र 11वीं-12वीं के होंगे। चयनित छात्रों को छात्रवृत्ति कितनी मिलेगी, कृपया नीचे दी गई टेबल देखें

कक्षा स्कॉलरशिप राशि
9वीं  और 10वीं ₹50,000
11वीं और 12वीं ₹75,000

ज़रूरी दिशा निर्देश – 

  • विद्यार्थी को अपना आवेदन 20 अगस्त 2026 से पहले करना होगा।
  • फोटो अपलोड करते समय सभी फाइलों (फोटो/मार्कशीट/आईडी) का साइज 1 एमबी (1 MB) से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
  • दृष्टिहीन विद्यार्थियों के लिए दो स्कॉलरशिप अलग से निर्धारित की गई हैं।
  • दृष्टिहीन विद्यार्थियों को परीक्षा में एक सहायक (Writer/Helper) लाने की अनुमति है।
  • सहायक को अपने स्कूल का मूल आईडी कार्ड (Identity Card) लाना आवश्यक होगा।
  • विद्यार्थी की कक्षा से एक कक्षा नीचे पढ़ाई करने वाला छात्र ही उनका सहायक बन सकता है।

Atul Maheshwari Scholarship 2026 Registration Process

आवेदन करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया समझे –

  • Step.1 सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट amarujalafoundation.org पर विजिट करें।
  • Step.2 अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप 2026 बैनर पर क्लिक कर दें।
  • Step.3 यहाँ पर लॉगिन और Sign Up पर क्लिक करें।
  • Step.4 मोबाइल नंबर और फुल नाम भरकर कंटिन्यू पर क्लिक कर दें।
  • Step.5 आपके दिए गए मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगी, जिसे भरकर वेरीफाई करें।
  • Step.6 कैंडिडेट का ईमेल आईडी, फर्स्ट नाम, उम्र जेंडर, कक्षा, पिछली कक्षा का प्रतिशत बोर्ड का नाम पोस्टल एड्रेस कोड आदि।
  • Step.7 स्कूल नाम, अड्रेस, एग्जाम सिटी, माता-पिता नाम इनकम, मोबाइल नंबर, यदि पहले से किसी स्कॉलरशिप का स्कॉलरशिप का लाभ प्राप्त कर रहे हैं तो Yes करें, अन्यथा No रहने दें
  • Step 8. डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। मार्कशीट/पासपोर्ट साइज फोटो/घर का प्रमाण पत्र।
  • Step.9 अंत में नीचे आकर सबमिट कर दें इस प्रकार आवेदन कर सकते हैं।

निष्कर्ष: अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू की गई है। 20 अगस्त तक सभी छात्र फॉर्म को सबमिट कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद छात्रों को लिखित परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसका एडमिट कार्ड छात्र ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Disclaimer: अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन शुरू हैं। जिसकी जानकारी अमर उजाला  फाउंडेशन के तरफ से दी गई हैं। विद्यार्थी से अनुरोध हैं। किसी समस्या के लिए। फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाए। और सम्पूर्ण जानकारी का वेरिफिकेशन विद्यार्थी स्वयं ऑफिशियल वेबसाइट पर कर सकते हैं।

अप्लाई लिंक  Click Here
स्कॉलरशिप वेबसाइट लिंक amarujalafoundation.org

16 thoughts on “Atul Maheshwari Scholarship 2026 Registration: 9वीं से 12वीं के छात्रों को ₹50,000 से ₹75,000 तक की स्कॉलरशिप, देखें पूरी डिटेल्स”

  1. Parsaunja karvi chitrkoot uttar Pradesh pahadi
    Name Ashok Kumar
    Class 12
    Class 11 ke parsent 64.45
    Mo 9081636761
    Father name Dinesh Kumar
    Mather name Kamla Devi
    Vilase name Parsaunja

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *