VG Gopal scholarship 2026: टाटा ग्रुप हमेशा से अपने कर्मचारियों का ध्यान रखते आया है जैसा कि आपको पता होगा टाटा स्टील भिन्न-भिन्न प्रकार की स्कॉलरशिप लांच करती रही है, इसी प्रकार टाटा स्टील फाउंडेशन की तरफ से विजी गोपाल स्कॉलरशिप की शुरुआत की गई है जो कि केवल टाटा स्टील ग्रुप के कर्मचारियों के बच्चों के लिए है यदि आप भी टाटा स्टील कर्मचारियों के बच्चे हैं, और आपको अपनी आगे की पढाई जारी रखने में पैसा बाधा बन रहा है तो टाटा स्टील अपने कर्मचारियों के बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए VG gopal Scholarship के अंतर्गत 7200 रूपये से लेकर 12000 रूपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान कर रहा है जो भी विद्यार्थी 12वीं पास करके किसी भी ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में प्रवेश ले चुके हैं, और आपके पिता टाटा स्टील के कोई भी कर्मचारी हैं, तो आप इस छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकते हैं,
VG Gopal Scholarship 2026
विजी गोपाल स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया ऑफलाइन है, विद्यार्थी ऑफलाइन ही फॉर्म को प्राप्त व अंतिम तिथि से पहले सबमिट कर सकते हैं, इस स्कॉलरशिप के लिए 20 पात्र बच्चों का चयन किया जायेगा, फिर फाउंडेशन की तरफ से उनके कोर्स के अनुसार छात्रवृत्ति खाते में भेजी जाएगी, साथ ही आपको बता दें सभी छात्राओं के लिए 5 सीटें आरक्षित रखीं गई हैं। जिन बच्चों का एडमिशन 01 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 के बीच किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज में हुआ है, ऐसे बच्चें ही इस छात्रवृत्ति हेतु फॉर्म फिल कर सकते हैं, फॉर्म भरने और सबमिट करने की अंतिम तिथि से लेकर सभी महत्वपूर्ण डिटेल नीचे प्रदान की गई हैं, जिसे जानने के लिए हमारे साथ अंत तक बने रहे।
VG Gopal Scholarship 2026-Highlight
| फाउंडेशन का नाम | टाटा स्टील फाउंडेशन |
| स्कॉलरशिप का नाम | VG Gopal Scholarship |
| टोटल स्कॉलरशिप | 20 |
| आरक्षित सीटें | 05 सीटें (लड़कियों के लिए) |
| आवेदन तिथि | 13 जून 2026 से 16 जुलाई 2026 तक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
| लोकेशन | टाटा स्टील जनरल ऑफिस बिल्डिंग में सीनियर मैनेजर (Employment Bureau) |
| पात्र छात्र | टाटा स्टील कर्मचारियों के बच्चे (12वीं पास, किसी भी उच्च कोर्स के लिए) |
Important Date (महत्वपूर्ण तिथियां)
विजी गोपाल स्कॉलरशिप फॉर्म भरने व सबमिट करने की महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं।
| प्रक्रिया | तिथि |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 13 जून 2026 |
| आवेदन अंतिम तिथि | 16 जुलाई 2026 |
| फॉर्म सबमिट करने की तिथि | 30 जुलाई 2026 |
Eligibility Criteria For VG Gopal Scholarship (पात्रता मापदंड)
- केवल वही विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनके माता-पिता टाटा स्टील के कर्मचारी हैं।
- 12वीं पास करके किसी भी अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट या डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थी आवेदन के लिए पात्र हैं।
- ध्यान रहे विद्यार्थी का मान्यता प्राप्त संस्था/कॉलेज में एडमिशन 01 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 के बीच में होना चाहिए।
- माता-पिता की मासिक आय ₹78,310 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आरडी टाटा टेक्निकल इंस्टीट्यूट में टॉप 5 रैंक हासिल करने वाले छात्रों को भी इस छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा।
विजी गोपाल स्कॉलरशिप के लिए चयन प्रक्रिया – Selection Process
फॉर्म सबमिट करने के बाद विद्यार्थियों का चयन उनके पिछले कक्षा में प्राप्त हुए अंक और पारिवारिक आय के साथ विद्यार्थी की पात्रता के आधार पर किया जाएगा।
विजी गोपाल स्कॉलरशिप कोर्सेज अनुसार सहायता राशि – Scholarship Benefits
विजी गोपाल स्कॉलरशिप के लिए चयन होने पर कौन से कोर्सेज में कितने रुपये की स्कॉलरशिप धनराशि दी जाती है। नीचे चेक करें
| कोर्सेज | स्कॉलरशिप राशि प्रति वर्ष |
| इंजीनियरिंग & मेडिकल कोर्स | 12,000/ वर्ष |
| डिप्लोमा और पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) प्रोफेशनल कोर्स | 9000/ वर्ष |
| 12वीं पास छात्र (यदि माता-पिता में से किसी एक का निधन हो गया हो) | 7200/ वर्ष |
Required Documents: ज़रूरी दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड।
- माता-पिता का आय प्रमाण पत्र।
- पिछली कक्षा/ कोर्स की मार्कशीट।
- एडमिशन प्रूफ,
- बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो।
- आइडेंटिटी प्रूफ, माता-पिता का टाटा स्टील कर्मचारी प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज ज़रूरी हैं।
VG Gopal Scholarship Form Submit Time & Address (फॉर्म प्राप्त करने व जमा करने का पता व समय)
जैसा की आपको पहले बताया गया है, इस स्कॉलरशिप का फॉर्म ऑफलाइन भरा जा रहा है। तो आपको इसका फॉर्म कहाँ मिलेगा, और एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त और जमा करने का उचित समय सीमा क्या हैं ।
| फॉर्म मिलने और जमा करने का पता | टाटा स्टील जनरल ऑफिस बिल्डिंग में सीनियर मैनेजर (Employment Bureau) |
| सुबह की शिफ्ट (Morning Shift) | सुबह 9:30 बजे से 1:00 बजे तक |
| दोपहर की शिफ्ट (Afternoon Shift) | दोपहर 2:00 बजे से 5:30 बजे तक |
Note– छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि निर्धारित समय के भीतर ही फॉर्म प्राप्त और जमा करना अनिवार्य है। समय सीमा के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ज़रूरी दिशा निर्देश –
- स्व-रोज़गार (Self-employed) करने वाले आवेदकों को VG Gopal Scholarship समिति के सचिव के पास एक वैध आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) जमा करना आवश्यक है।
- फॉर्म से संबंधित किसी भी समस्या के लिए टाटा स्टील जनरल ऑफिस बिल्डिंग में सीनियर मैनेजर (Employment Bureau) से संपर्क करें।
- आवेदन फॉर्म भरते समय सभी विवरण सही-सही भरें।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के लिए केवल निर्धारित पते पर ही जाएँ।
VG Gopal Scholarship Application Process 2026 (आवेदन प्रक्रिया)
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको ऊपर बताए गए निर्धारित पते (टाटा स्टील जनरल ऑफिस) पर जाना होगा।
- कार्यालय पहुंचने के बाद संबंधित अधिकारी से विजी गोपाल स्कॉलरशिप का फॉर्म मांगे।
- फॉर्म मांगने के बाद समस्त जानकारी सावधानी पूर्वक भरें।
- ज़रूरी दस्तावेज को जोड़े।
- कार्यालय में फॉर्म सबमिट कर दें।
VG Gopal Scholarship 2026 FAQ’s
Q.1 विजी गोपाल स्कॉलरशिप फॉर्म कैसे भरें?
Ans- इसके लिए सबसे पहले आपको टाटा स्टील जनरल ऑफिस (Employment Bureau) जाना होगा। वहां से विजी गोपाल स्कॉलरशिप का फॉर्म प्राप्त करके, उसमें सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरने और ज़रूरी दस्तावेज जोड़ने के बाद उसे वहीं कार्यालय में सबमिट कर दें।
Q.2 विजी गोपाल स्कॉलरशिप फॉर्म प्राप्त व जमा करने की तिथि क्या है?
Ans- इस स्कॉलरशिप का आधिकारिक एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करने और उसे भरकर जमा करने की निर्धारित तिथि 13 जून 2026 से 16 जुलाई 2026 तक है।
Disclaimer:विजी गोपाल स्कॉलरशिप की यह संपूर्ण जानकारी विभिन्न समाचार माध्यमों (News Media), आधिकारिक सूत्रों और अन्य विश्वसनीय सोर्सेज से एकत्र करने के बाद, हमारी टीम द्वारा अच्छी तरह से जांच और वेरीफाई करके दी गई है। फिर भी, किसी भी प्रकार की समस्या, असमंजस या अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थियों को आर्टिकल में दिए गए आधिकारिक पते पर जाकर स्वयं संपर्क करना चाहिए।

मेरा नाम ऋतु यादव है और मैं एक कंटेंट राइटर हूँ। मुझे लिखने का लगभग 4 साल का अनुभव है। मैंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। मुझे खास तौर पर हिंदी में जानकारीपूर्ण और आसान भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर कोई चीजों को आसानी से समझ सके। मैं मुख्य रूप से स्कॉलरशिप, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़े विषयों पर लिखती हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि जो भी जानकारी मैं लिखूं, वह सही हो और लोगों के काम आ सके।

