Prabal Kanya Chhatravriti 2026: 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति कैसे मिलेगी, यहाँ जानें सम्पूर्ण डिटेल्स

Prabal Kanya Chhatravriti 2026

Prabal Kanya Chhatravriti 2026: JLTRC इंटर कॉलेज में अध्ययन कर रही कक्षा 6वीं से 12वीं तक की सभी छात्राओं के लिए प्रबल कन्या छात्रवृत्ति के तहत 10 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जा रही है. यदि आप भी JLTRC इंटर कॉलेज की छात्रा हैं और आपने अपनी-अपनी कक्षा में टॉप किया है, तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर हो सकता है। आप भी प्रबल कन्या छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकती हैं। इस छात्रवृत्ति के लिए चयन होने पर 10,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी की तरफ से दी जाएगी। आपको बता दें प्रबल कन्या छात्रवृत्ति एक प्राइवेट स्कॉलरशिप है। इसका लाभ केवल JLTRC इंटर कॉलेज की बालिकाओं के लिए शुरू किया गया है। जो पढ़ाई में अव्वल होने के बाद भी आर्थिक तंगी की वजह से अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ देती हैं।

Prabal Kanya Chhatravriti 2026: ट्री इनिशिएटिव सोसाइटी के अंतर्गत शिक्षा सेतु पहल के माध्यम से 70 हजार रुपये फण्ड की घोषणा की गई है। इस फण्ड का भुगतान उन छात्राओं को किया जायेगा, जिन्होंने वार्षिक परीक्षा में अपनी कक्षा में टॉप किया है, यानि प्रथम स्थान हासिल किया है। बता दें ट्री इनिशिएटिव सोसाइटी द्वारा आर्थिक रूप से गरीब प्रतिभाशाली छात्राओं के लिए प्रबल कन्या छात्रवृत्ति शुरू की गई है, इसका उद्देश्य आने वाले समय में स्कॉलरशिप उन छात्राओं  को शिक्षा प्रदान करना है जिसके लिए आगे लोगों से सहयोग (डोनेशन) लेकर इस फंड को और बढ़ाया जाएगा। प्रबल कन्या छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी इस लेख में जानने के बाद सभी नियम आसानी से समझ सकेंगी।

Highlight-Prabal Kanya Chhatravriti

सोसाइटी ट्री इनिशिएटिव
कुल फण्ड 70,000
संस्थान JLTRC इंटर कॉलेज
सहायता राशि ₹10,000 तक
कक्षा 6th से 12th तक
लाभार्थी केवल टॉपर लड़किया
वर्ष 2026
पोर्टल नाम

Tree Initiatives Society

Prabal Kanya Chhatravriti Eligibility Criteria (पात्रता मापदंड)

  • इस छात्रवृत्ति के लिए कक्षा 6वीं से 12वीं कक्षा की बालिकाएं ही पात्र हैं।
  • बालिका को अपनी कक्षा में वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान (Topper) होना अनिवार्य है।
  • इस छात्रवृत्ति का लाभ केवल JLTRC इंटर कॉलेज की छात्राओं को ही दिया जाएगा।
  • सभी पात्र छात्राओं का कक्षा में अटेंडेंस न्यूनतम 75% होना आवश्यक होगा।

प्रबल कन्या छात्रवृत्ति के निम्नलिखित फायदे- (Benefits)

  • प्रबल कन्या छात्रवृत्ति में चयन होने पर छात्राओं को 10,000 तक रुपये धनराशि दी जाएगी।
  • भविष्य में फण्ड की उपलब्धता के अनुसार पारदर्शी तरीके आगे भी इस छात्रवृत्ति का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया – इस स्कॉलरशिप के लिए JLTRC इंटर कॉलेज में पढ़ रही कक्षा 6वीं से 12वीं तक की छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इस योजना का लाभ केवल वही छात्राएं उठा सकती हैं, जिन्होंने अपनी पिछली कक्षा की वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान (Topper) हासिल किया हो। इसके साथ ही, छात्रा की उपस्थिति (Attendance) कम से कम 75% होनी चाहिए और वह अन्य सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करती हो।

प्रबल कन्या छात्रवृत्ति कब मिलेगी 2026

छात्राओं के मन में सबसे अहम प्रश्न यह होता है कि इस छात्रवृत्ति का लाभ कब मिलेगा? तो आपको बता दें कि इस छात्रवृत्ति की राशि सभी पात्र बालिकाओं को उनकी वार्षिक परीक्षा का परिणाम (रिजल्ट) जारी होने और मेरिट लिस्ट तैयार होने के बाद प्रदान की जाती है।

ज़रूरी निर्देश

  • छात्राएं ध्यान दें, इस स्कॉलरशिप के लिए JLTRC इंटर कॉलेज की छात्राएं अपने कॉलेज के सम्पर्क में रहें।
  • इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन व अन्य समस्त जानकारी के लिए कॉलेज में ही पूछताछ करें।
  • साफ शब्दों में बता दें,  अभी स्कॉलरशिप की सिर्फ घोषणा हुई है। अभी पैसा पूरी तरह उपलब्ध नहीं है। संस्था लोगों से दान/फंड जुटाएगी। अगर पर्याप्त फंड इकट्ठा हो जाता है, तभी छात्रवृत्ति दी जाएगी।
  • संस्था का कहना है कि वह फंड जुटाने और योग्य छात्राओं तक सहायता पहुँचाने के लिए पूरी कोशिश करेगी।

Prabal Kanya Chhatravriti 2026 Form Apply Process

प्रबल कन्या स्कॉलरशिप 2026 के लिए छात्राओं को ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से कोई भी व्यक्तिगत आवेदन फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है। इस छात्रवृत्ति के लिए ‘अप्लाई प्रोसेस’ पूरी तरह से संस्था (TREE Initiatives Society) द्वारा निर्धारित नियमों के आधार पर सीधे कॉलेज स्तर पर ही पूरा किया जाता है।

Prabal Kanya Chhatravriti : हेल्पलाइन से हुई बात

दोस्तों, इस छात्रवृत्ति की आवेदन प्रक्रिया को लेकर आप सभी के लगातार कई सवाल मिल रहे थे। इसी संबंध में हमारी टीम ने स्वयं TREE Initiatives की हेल्पलाइन पर व्हाट्सऐप के माध्यम से संपर्क किया। बातचीत के दौरान संस्था की ओर से यह साफ किया गया है कि JLTRC इंटर कॉलेज की कक्षा 6वीं से 12वीं तक की सभी प्रथम स्थान हासिल करने वाली (Topper) छात्राओं का इस स्कॉलरशिप के लिए स्वतः (Automatically) चयन किया जाएगा। इसके लिए छात्राओं को अलग से कोई फॉर्म नहीं भरना होगा। यदि भविष्य में किसी प्रकार की औपचारिक प्रक्रिया की आवश्यकता होती है, तो वह सीधे कॉलेज के माध्यम से ही पूरी कराई जाएगी।

आपकी सुविधा और प्रमाण के लिए बातचीत का स्क्रीनशॉट नीचे संलग्न किया गया है, जिसे आप देख सकते हैं।

Prabal Kanya Chhatravriti Helpline Number-

दोस्तों प्रबल कन्या स्कॉलरशिप फॉर्म भरने से जुडी समस्या के लिए या फिर किसी अन्य समस्या के लिए, प्रबल कन्या छात्रवृत्ति हेल्पलाइन नंबर सम्पर्क कर सकते हैं।

CONTACT INFO

Details
Address

बेलवाडांड़, पोस्ट ऑफिस कलवारी
जिला बस्ती , उत्तर प्रदेश – 272301

Contact Details
  • Phone: (+91) 9999214965

  • Email ID: info@treeinitiatives.org

Prabal Kanya Chhatravriti 2026 FAQ’s

Q.1 प्रबल कन्या छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

Ans- प्रबल कन्या छात्रवृत्ति के लिए फिलहाल कोई ऑनलाइन तिथि जारी नहीं की गई है। इस संबंध में सटीक शेड्यूल के लिए छात्राएं अपने कॉलेज प्रशासन के संपर्क में रहें।

Q.2 प्रबल कन्या छात्रवृत्ति 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

Ans- JLTRC इंटर कॉलेज की कक्षा 6वीं से 12वीं तक की सभी प्रथम स्थान हासिल करने वाली (Topper) छात्राओं का इस स्कॉलरशिप के लिए चयन संस्था द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा, या फिर Topper छात्राएं स्वतः चयन के लिए योग्य मानी जाती हैं

Disclaimer: हमने ग्राउंड लेवल पर प्रबल कन्या छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्त जानकारियों की बारीकी से पड़ताल की है और इसके बाद मिले सभी तथ्यों व महत्वपूर्ण बिंदुओं के आधार पर ही इस लेख को तैयार किया है। इसके बावजूद, यदि किसी छात्रा या पाठक के मन में कोई संशय या सवाल है, तो वे संस्था की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके जानकारी को री-चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *