Bihar Labour Card Scholarship 2026: बिहार के सभी लेबर कार्ड धारक के बच्चों के लिए बिहार सरकार 25000 रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाती है, जोकि छात्रों के 10वीं 12वीं के परसेंटेज पर निर्भर करता है। दरअसल आपको बता दें बिहार सरकार के तरफ से 10000 रुपये से 25 हजार रुपये तक स्कॉलरशिप राशि दी जा रही है, जोकि यह राशि बच्चे के 10वीं 12 में प्राप्त हुए अंको के आधार पर दी जाएगी, अधिकतम राशि 25 हजार रुपये तक दिए जायेगे। छात्रों इस स्कॉलरशिप का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन कैसे करना है, पूरी प्रक्रिया यहाँ विस्तारपूर्वक बताई गई है।
Bihar Labour Card Scholarship 2026
आपको बता दे श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग बिहार सरकार के तरफ से बिहार के लेबर कार्ड धारक के बच्चों को यह स्कॉलरशिप मुहैया कराई जा रही है। प्रत्येक वर्ष 10वीं 12वीं में न्यूनतम 60% अंक लाने वाले एक परिवार से अधिकतम 2 विद्यार्थियों को इसका लाभ देने के लिए सरकार के तरफ से बोला गया है, जिसकी जानकारी हाल ही में Labour Resources & Migrant Workers Welfare Dept द्वारा सोशल मिडिया अकाउंट X पर ट्वीट करके दी गई, दोस्तों इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आप भी कर सकते हैं। किन्तु इस योजना के लिए वही विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे, जिनके माता-पिता का रजिस्ट्रेशन बिहार लेबर कार्ड के लिए हुआ हैं। अन्य जानकारी निचे पढ़े।
Percentage Wise Scholarship Amount- स्कॉलरशिप सहायता राशि परसेंटेज अनुसार
जैसा की आपको पहले ही बताया गया हैं इस छात्रवृत्ति का भुगतान छात्रों के 10वीं 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। तो आइए जानते हैं कितने परसेंटेज लाने पर कितने रुपये की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाएगी।
| Percentage | सहायता राशि |
| 80% से ज्यादा पर | 25,000/ मात्र |
| 70%–79.99% पर | 15,000/ मात्र |
| 60%–69.99% पर | 10,000/ मात्र |
Bihar Labour Card Scholarship-संक्षिप्त विवरण
| मंत्रालय |
बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW), श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार सरकार |
| लाभार्थी | बिहार लेबर कार्ड धारक के बच्चे |
| स्कॉलरशिप राशि | 10,000-25,000 तक |
| आवश्यक योग्यता (अंक) | 10वीं या 12वीं में न्यूनतम 60% या उससे अधिक अंक |
| एप्लीकेशन के प्रकार | ऑनलाइन |
| राज्य | बिहार |
| ईयर | केवल 2026 के विद्यार्थी |
| आधिकारिक पोर्टल | bocwboard.bihar.gov.in |
Bihar Labour Card Scholarship Eligibility Criteria 2026
- बिहार लेबर कार्ड स्कॉलरशिप के लिए केवल बिहार राज्य के विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं।
-
कम से कम 1 वर्ष की सदस्यता (Membership) होना आवश्यक है। यानि की विद्यार्थी के माता-पिता का बिहार लेबर कार्ड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हुए कम से कम 1 साल पूरा हो चुका होना चाहिए।
- विद्यार्थी ने बिहार राज्य के किसी भी बोर्ड जैसे CBSE/ICSE/ मदरसा/ बिहार बोर्ड/ आदि से 10वीं 12वीं वर्ष 2026 में पास होना ज़रूरी है।
- सभी छात्रों की 10वीं 12वीं में 60% से ज्यादा अंक होने चाहिए।
- केवल यही चार बेसिक पात्रता पूरा कर रहे विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Labour Card Scholarship Registration Date 2026 (आवेदन तिथि)
श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा बिहार लेबर कार्ड स्कॉलरशिप आवेदन करने की कोई एक निश्चित तिथि जारी नहीं की गई है, लेकिन ऑफिशियल वेबसाइट में साफ-साफ शब्दों में कहा गया है कि छात्र के रिजल्ट जारी होने से 1 साल के भीतर इस छात्रवृत्ति के लिए फॉर्म भरना ज़रूरी है। यदि आपका 10वीं या 12वीं का रिजल्ट जारी हुए एक वर्ष से ज्यादा समय हो चुका है, तो आप इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
Required Documents for Bihar Labour Card Scholarship
| No. | आवेदन करने हेतु ज़रूरी दस्तावेज |
| 1. | आधार कार्ड, लेबर कार्ड नंबर। |
| 2. | मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी। |
| 3. | निवास प्रमाण पत्र। |
| 4. | बैंक पासबुक, 10वीं 12वीं मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो। |
| 5. | सबसे ज़रूरी (Provisional Pass Certificate 10वीं 12वीं) |
Bihar Labour Card Scholarship Apply Online 2026 (ऐसे करें आवेदन)
- आवेदन करने के लिए विद्यार्थी के पास RD Service Biometric मशीन होनी ज़रूरी है। नज़दीकी CSC केंद्र (वसुधा केंद्र) या साइबर कैफे जाकर आवेदन करवा सकते हैं। अन्यथा ऐसा error आ सकता है।

- यदि आपके पास RD Service Biometric मशीन है तो इसे अपने डिवाइस से कनेक्ट करें।
- इतना करने के बाद bocwboard.bihar.gov.in पर विजिट करें।

- होम पेज पर आने के बाद scheme पर क्लिक करें।

- यहाँ Cash Reward पर क्लिक करें।

- लॉगिन बटन पर क्लिक करें, क्योंकि आपको पहले ही बताया गया है। माता-पिता का रजिस्ट्रेशन एक वर्ष पहले होना चाहिए। यदि आपके माता-पिता ने रजिस्ट्रेशन किया होगा तो उनके पास पहले से रजिस्ट्रेशन नंबर होगा।

- लॉगिन पर क्लिक करने के बाद ऐसी स्क्रीन आ जाएगी। यहाँ रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। Discover RD Service पर क्लिक करें।

- इसके बाद डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा, Dashboard के नीचे Scheme पर क्लिक करके Apply पर क्लिक करें, फिर साइड में Apply link पर क्लिक कर दें।

- फॉर्म भरने की डिटेल खुलकर आ जाएगी, यहाँ नाम, कक्षा, मार्क्स आदि जानकारी सही सही भरें।
- यहाँ समझने की बात – डॉक्यूमेंट अपलोड करने के सेक्शन में, पहले आपको आवेदन Form डाउनलोड करना होगा, फिर फॉर्म में मांगी गई डिटेल को सही-सही भरना होगा, फिर उसे पीडीऍफ़ फॉर्मेट में अपलोड करना होगा, Form का इमेज नीचे चेक कर सकते हैं। और फॉर्म का पीडीऍफ़ डाउनलोड करने के लिए नीचे useful लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

- ऊपर दिए गए फॉर्म का पीडीऍफ़ पहले नीचे डाउनलोड करें, फिर फॉर्म को भरें और फिर अपलोड करें।
- इसके बाद अन्य डाक्यूमेंट्स भी अपलोड करें, जैसे आधार कार्ड मार्कशीट आदि।
- सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।
FAQ’s
Q.1 Bihar Labour Card स्कालरशिप राशि क्या है?
Ans– 10,000-25,000
डिस्क्लेमर:यह आर्टिकल केवल विद्यार्थियों को जानकारी देने और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। विद्यार्थी यहाँ बताई गई प्रक्रिया का पालन करके आसानी से आवेदन कर सकेंगे। यदि इसके बाद भी आपको आवेदन करने में कोई समस्या आती है, तो कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक (Official) वेबसाइट पर जाएँ। हमारी वेबसाइट केवल विद्यार्थियों की सहायता के लिए जानकारी और न्यूज़ प्रदान करती है, हम किसी भी प्रकार के आधिकारिक दावे का समर्थन नहीं करते हैं।
| Useful link |
| Form Pdf | Download |
| Login Link | Click Here |
| Official Website | bocwscheme.bihar.gov.in |

मेरा नाम ऋतु यादव है और मैं एक कंटेंट राइटर हूँ। मुझे लिखने का लगभग 4 साल का अनुभव है। मैंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। मुझे खास तौर पर हिंदी में जानकारीपूर्ण और आसान भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर कोई चीजों को आसानी से समझ सके। मैं मुख्य रूप से स्कॉलरशिप, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़े विषयों पर लिखती हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि जो भी जानकारी मैं लिखूं, वह सही हो और लोगों के काम आ सके।


