अगर आपने भी किसी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया है, तो आधार सीडिंग का नाम अवश्य सुना होगा, क्योंकि आज के समय में भारत की कोई भी स्कॉलरशिप स्कीम हो लगभग सभी स्कॉलरशिप के लिए आधार सीडिंग करना अनिवार्य हो चुका है। तो यदि आपने भी हाल ही में स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म भरा है और आप चाहते हैं की आपकी छात्रवृत्ति का पेमेंट बिना किसी समस्या के सीधे आपके खाते में आ जाए, तो आपको सबसे पहले अपना आधार सीडिंग अवश्य करना चाहिए। आपको बता दें इंडिया में लाखों ऐसे छात्र हैं जिनका स्कॉलरशिप का पेमेंट आधार सीड न होने की वजह से रुक जाता है। इसीलिए किसी भी स्कॉलरशिप का लाभ पाने के लिए बैंक खाते में आधार सीडिंग होना बेहद ज़रूरी है।
Scholarship Aadhaar Seeding 2026: जहाँ तक देखा गया है, स्कॉलरशिप के प्रत्येक आधिकारिक पोर्टल पर सबसे पहले आधार सीडिंग करने के लिए ही बोला जाता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि आधार सीडिंग न होने की वजह से जब भी गवर्नमेंट छात्रों का डाटा वेरीफाई करने के बाद स्कॉलरशिप की राशि भेजती है, तो वह राशि लाभार्थी के खाते में नहीं पहुंच पाती और ट्रांज़ैक्शन फेल (Transaction Failed) हो जाता है। इसीलिए छात्रों से हमेशा बोला जाता है कि पहले अपना आधार सीडिंग कराएं, जिससे छात्रवृत्ति भेजे जाने पर राशि लाभार्थी के आधार सीडेड खाते में सफलतापूर्वक पहुंच सके। इस लेख में सभी छात्रों को आधार सीडिंग स्टेटस चेक करने की पूरी जानकारी दी गई है। साथ ही, स्टेटस चेक करने पर यदि आपका आधार बैंक से सीड नहीं मिलता है, तो इसे घर बैठे ऑनलाइन कैसे सीड कर सकते हैं, इसकी पूरी प्रक्रिया विस्तारपूर्वक बताई गई है।
Scholarship Aadhaar Seeding 2026-Overview
| आर्टिकल नाम | Scholarship Aadhaar Seeding 2026 |
| आधार सीडिंग के फायदे | इसके बाद छात्रवृत्ति की राशि बिना किसी रुकावट के सीधे खाते में आ जाती है। |
| आधार सीडिंग करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन/ ऑफलाइन |
| स्टेटस मोड | ऑनलाइन |
| पात्रता (कौन कर सकता है?) | सरकारी स्कॉलरशिप योजना का लाभ ले रहे सभी छात्र |
| स्टेटस चेक करने का माध्यम | UIDAI / NPCI |
| संबंधित स्कॉलरशिप | यूपी स्कॉलरशिप, बिहार स्कॉलरशिप, NSP, सीजी स्कॉलरशिप, महाडीबीटी आदि। |
| आधिकारिक पोर्टल | npci.org.in |
Aadhaar Seeding: के फायदे
- आधार सीडिंग होने से जब भी गवर्नमेंट स्कॉलरशिप की राशि आपके आधार सीडेड खाते में भेजती है, तो धनराशि बिना किसी समस्या के सीधे आपके खाते में पहुंच जाती है।
-
कई बार सरकार PFMS के माध्यम से पेमेंट ट्रांसफर करती है। ऐसे में बैंक खाते की किसी तकनीकी समस्या की वजह से भी पेमेंट नहीं रुकता, क्योंकि अगर लाभार्थी का कोई भी बैंक खाता आधार से सीडेड है, तो राशि बिना किसी झंझट के सीधे खाते में पहुंच जाती है।
-
आधार सीडेड होने से लाभार्थी की आइडेंटिटी (Identity) तुरंत वेरीफाई हो जाती है, जिससे स्कैम और किसी भी तरह की डुप्लीकेसी (फर्जीवाड़े) से बच पाते हैं। इससे यह भी कन्फर्म रहता है कि सारे डॉक्यूमेंट्स के रियल ओनर आप ही हैं।
-
आधार सीडिंग से बैंकिंग के अन्य काम भी काफी आसान हो जाते हैं, जैसे कि घर बैठे डिजिटल ई-केवाईसी (e-KYC) करना।
Aadhaar Seeding करने हेतु ज़रूरी दस्तावेज –
आधार सीडिंग करने के लिए विद्यार्थी के पास आधार नंबर होना चाहिए और आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक है। साथ ही एक एक्टिव बैंक अकाउंट होना भी ज़रूरी है।
Scholarship Aadhaar Seeding Status 2026: कैसे चेक करें?
- आधार सीडिंग स्टेटस देखने के लिए npci.org.in पर आना होगा।
- विद्यार्थी Customer पर क्लिक करने के बाद Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE) पर क्लिक करें।

- यहाँ पर Aadhaar Mapped Status पर क्लिक करें।
- आधार नंबर भरें और कैप्चा भरने के बाद Check Status पर क्लिक करना होगा।

- मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जाएगा ओटीपी भरें और कन्फर्म पर क्लिक कर दें।

- यहाँ देखें डीबीटी इनेबल है; यदि डीबीटी चालू है तो आपको कुछ करने की आवश्यकता नहीं है, यदि नहीं है तो इनेबल कराएं।
Scholarship Aadhaar Seeding DBT Enable कैसे करें
- आधार सीडिंग डीबीटी इनेबल करने के लिए npci.org.in पर आना होगा।
- Customer पर क्लिक करने के बाद Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE) पर क्लिक करना होगा, जैसा ऊपर की इमेज में चेक कर सकते हैं।

- यहाँ आने के बाद Aadhaar Seeding/Deseeding पर क्लिक करें।

- आधार नंबर भरें, और सीडिंग और डी-सीडिंग का चयन करते हुए, फ्रेश सीडिंग पर क्लिक करें,


- अकाउंट नंबर भरें, कैप्चा भरकर सबमिट पर क्लिक कर दें।

- चेक बॉक्स पर क्लिक करें, और एग्री & कंटिन्यू पर क्लिक करें।

- मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जाएगा। ओटीपी भरें और कन्फर्म पर क्लिक कर दें।

- आधार सीडिंग होने के बाद कन्फर्म पर क्लिक कर दें,
- इस प्रकार आधार सीडिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाएगी।
Scholarship Aadhaar Seeding FAQ’s
Q.1 स्कॉलरशिप के लिए आधार सीडिंग क्यों ज़रूरी है?
Ans: आधार सीडिंग करना इसलिए ज़रूरी है, क्योंकि जब भी स्कॉलरशिप की राशि APBS (Aadhaar Payment Bridge System) के माध्यम से भेजी जाती है, तो वह बिना किसी रुकावट के सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच जाती है। इससे ट्रांज़ैक्शन फेल होने का खतरा नहीं रहता।
Q.2 स्कॉलरशिप आधार सीडिंग स्टेटस कैसे चेक करें?
Ans- इसके लिए आपको NPCI की आधिकारिक वेबसाइट npci.org.in पर जाना होगा। वहाँ होमपेज पर ‘Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE)’ के विकल्प पर क्लिक करके आप अपना स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं।
Q.3 स्कॉलरशिप आधार सीडिंग डीबीटी इनेबल कैसे करें?
Ans: आप इसे NPCI की वेबसाइट से ऑनलाइन कर सकते हैं या अपनी बैंक शाखा (Branch) में जाकर आधार सीडिंग का फॉर्म जमा कर सकते हैं।
Disclaimer: आज के समय में स्कॉलरशिप पाने के लिए बैंक खाते में आधार सीडिंग होना बेहद ज़रूरी हो चुका है। इसे देखते हुए यहाँ छात्रों की सुविधा के लिए आधार सीडिंग से जुड़ी जानकारी प्रदान की गई है। इसके बाद भी यदि किसी छात्र को कोई परेशानी आ रही है, तो उन्हें सीधे अपनी बैंक शाखा (Bank Branch) में जाना चाहिए और वहाँ जाकर DBT (Direct Benefit Transfer) तथा आधार सीडिंग की प्रक्रिया को पूरा कराना चाहिए। इसके अलावा छात्र NPCI की आधिकारिक वेबसाइट npci.org.in पर जाकर भी इससे जुड़ी संपूर्ण डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
| Quick Link |
| Aadhar Card Seeding Status | Click Here |
| Aadhar Card Seeding | Click Here |
| Official Website | Click Here |

मेरा नाम ऋतु यादव है और मैं एक कंटेंट राइटर हूँ। मुझे लिखने का लगभग 4 साल का अनुभव है। मैंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। मुझे खास तौर पर हिंदी में जानकारीपूर्ण और आसान भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर कोई चीजों को आसानी से समझ सके। मैं मुख्य रूप से स्कॉलरशिप, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़े विषयों पर लिखती हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि जो भी जानकारी मैं लिखूं, वह सही हो और लोगों के काम आ सके।


