NSP Scholarship Problem 2026-27: स्कॉलरशिप का पैसा चाहिए तो ये 5 गलतियां भूलकर भी न करें, वरना रुक जाएगा पेमेंट

NSP Scholarship Problem 2026-27

नेशनल स्कॉलरशिप के लिए हर साल सभी राज्यों से लाखों विद्यार्थी अपनी पात्रता अनुसार स्कॉलरशिप का फॉर्म भरते हैं। लेकिन यह स्कॉलरशिप का पेमेंट सभी छात्रों के खाते में आना संभव नहीं होता। कई विद्यार्थी ऐसे होते हैं जिनके खाते में स्कॉलरशिप का पेमेंट इसलिए नहीं आ पाता क्योंकि सरकार के पास बजट लिमिटेड होता है। इसके अलावा कई बार छात्रों को स्कॉलरशिप का पेमेंट कुछ गलतियों की वजह से भी नहीं मिल पाता है, जिसके बारे में आज हम इस लेख में बात करने वाले हैं। यदि आपने भी इस वर्ष एनएसपी पोर्टल पर किसी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया है, तो आपको ऐसी गलती नहीं दोहरानी चाहिए अन्यथा आपका पेमेंट रुक सकता है। यदि आप चाहते हैं कि स्कॉलरशिप सफलतापूर्वक आपके खाते में पहुंच जाए, तो हमारे इस लेख को ध्यान से पढ़ें जो आपका पेमेंट सफलतापूर्वक पहुँचाने में मदद कर सकता है।

NSP Scholarship Payment रुकने के मुख्य कारण:

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर लाखों छात्र आवेदन करते हैं, जिनमें से कई विद्यार्थियों का पेमेंट रुकने का मुख्य कारण वे स्वयं होते हैं। जैसे कई बार ट्रांजैक्शन फेल हो जाना, बैंक से DBT चालू न होना, इनवैलिड डॉक्यूमेंट देना या रिन्यूअल के समय गलत मार्क्स अपलोड कर देना। इस प्रकार के कई कारण होते हैं जिनकी वजह से आपका पेमेंट रुक जाता है। इसके बारे में आज के इस लेख में हम बात करेंगे और आपको ऐसे 5 मुख्य कारण बताएंगे जो छात्र अक्सर कर देते हैं। अगर आप इन गलतियों से बच जाते हैं, तो आपका पेमेंट आसानी से आपके बैंक अकाउंट में प्राप्त हो जाता है।

NSP Scholarship Problem 2026-27: Highlight

लेख का नाम NSP Scholarship 2026-27
लेख लिखने का मकसद छात्रों की स्कॉलरशिप राशि रुकने से बचाना / मदद करना
स्कॉलरशिप का नाम नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP)
कुल बताये गए मुख्य कारण 5 मुख्य कारण
शैक्षणिक वर्ष 2026-27
पेमेंट मोड DBT (Direct Benefit Transfer)
NSP बजट आवंटन ₹3,000 करोड़ – ₹4,000 करोड़ (लगभग)
स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट scholarship.gov.in

एनएसपी स्कॉलरशिप पेमेंट रुकने के 5 मुख्य कारण 

1. ट्रांजैक्शन फेल होना।
2. मेरिट लिस्ट में नाम न आना ।
3. समय पर रिमार्क चेक न करना।
4. डीबीटी (DBT) चालू न होना
5. इनवैलिड डॉक्यूमेंट अपलोड करना

NSP Scholarship transaction failed (ट्रांजैक्शन फेल होना):

नेशनल स्कॉलरशिप में सबसे कॉमन प्रॉब्लम ट्रांजैक्शन फेल होना है, क्योंकि लाखों छात्रों का हर साल ट्रांजैक्शन फेल होने की वजह से पेमेंट रुक जाता है। नीचे हम आपको ट्रांजैक्शन फेल होने के कारण और उनके समाधान बता रहे हैं:

समस्या कारण समाधान
आधार-सीडिंग (Aadhaar Seeding) आवेदन किए गए बैंक खाते से आधार एवं NPCI Mapper लिंक न होने की वजह से ट्रांजैक्शन फेल होता है इसके लिए अपने बैंक खाते को NPCI से मैप्ड (Link) कराएं।
बैंक अकाउंट की जानकरी गलत भरना। बैंक खाते का विवरण जैसे खाता संख्या या IFSC कोड गलत भर देना। बैंक शाखा में जाकर या पोर्टल पर अपने बैंक खाते की संख्या और IFSC कोड की सही जानकारी अपडेट करें।
बैंक खाता बंद होना खाते से लंबे समय तक लेन-देन न करने की वजह से बैंक खाता बंद (Inactive/Dormant) हो जाना। अपने खाते से पैसे निकालकर और जमा करके उसे दोबारा सक्रिय (Active) कराएं।
खाते की लिमिट बैंक खाते की प्राप्त करने की लिमिट आने वाली छात्रवृत्ति राशि से कम होना। बैंक जाकर अपने खाते की लिमिट अवश्य बढ़वाएं या खाते को माइनर से मेजर में अपडेट कराएं।

NSP Scholarship मेरिट लिस्ट में नाम न आना:

एनएसपी स्कॉलरशिप मेरिट लिस्ट से बाहर हो जाने की वजह से भी छात्रवृत्ति नहीं आ पाती है। विद्यार्थी जब अपने स्टेटस को चेक करते हैं, तो मेरिट लिस्ट के सामने ‘No’ दिखाई देता है। अगर आपके भी मेरिट लिस्ट के सामने ‘No’ दिखाई देता है, तो इसका समाधान यह है कि आप शुरुआत में ही ऐसी स्कीम का चयन करें जिसमें कम मेरिट पर ही चयन किया जा रहा हो।

समय से रिमार्क न चेक करना:

कई बार छात्र सबसे बड़ी गलती यह करते हैं कि आवेदन करने के बाद केवल छात्रवृत्ति आने की प्रतीक्षा करते हैं। वे अपना फॉर्म लॉगिन करके स्टेटस चेक नहीं करते हैं कि उनके आवेदन में संस्था या नोडल ऑफिसर से कोई रिमार्क तो प्राप्त नहीं हुआ है। बता दें कि आवेदन करने के बाद संस्था स्तर से फॉर्म का वेरिफिकेशन शुरू हो जाता है। इसके लिए छात्रों को समय-समय पर अपना फॉर्म लॉगिन करके स्टेटस चेक करते रहना चाहिए। यदि फॉर्म में कोई रिमार्क दिखता है, तो उसे तुरंत चेक करें और अपने स्तर से सुधार कर लें। फिर पुनः सबमिट कर दें; इसके बाद फॉर्म का वेरिफिकेशन फिर से होगा और फॉर्म वेरीफाई हो जाएगा, जिससे आपको छात्रवृत्ति का पैसा समय से मिल जाएगा और वह कभी रुकेगा नहीं।

डीबीटी (DBT) चालू न होना:

जब संस्था स्तर और नोडल ऑफिसर स्तर से फॉर्म का वेरिफिकेशन हो जाता है, और मेरिट लिस्ट भी OK (ग्रीन) दिखने लगती है, तो आपको बस अपने पेमेंट का इंतजार करना होता है। लेकिन एनएसपी पर लाखों विद्यार्थी ऐसे हैं जिनका पेमेंट डीबीटी चालू न होने की वजह से भी रुक जाता है। डीबीटी चालू कराने के लिए अपनी बैंक शाखा में जाएं और डीबीटी (Direct Benefit Transfer) की सुविधा चालू करा लें।

आवेदन करते समय इनवैलिड डॉक्यूमेंट अपलोड करना:

स्टूडेंट रिन्यूअल करते समय छात्र एक गलती हमेशा कर देते हैं। वे अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट के स्थान पर अन्य डुप्लीकेट या अमान्य डॉक्यूमेंट अपलोड कर देते हैं। कई बार यह भी देखा गया है कि रिजल्ट जारी न होने की वजह से छात्र पिछले वर्ष की सही मार्कशीट अपलोड नहीं करते हैं या सेमेस्टर के अंक गलत दर्ज कर देते हैं, जिसकी वजह से वेरिफिकेशन के समय आवेदन फॉर्म निरस्त (Reject) हो जाता है। इसके लिए छात्रों को रिजल्ट आ जाने के बाद ही रिन्यूअल आवेदन करना चाहिए और हमेशा अपने ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स ही अपलोड करने चाहिए।

निष्कर्ष:इस लेख में छात्रों को NSP Scholarship का पेमेंट रुकने के 5 मुख्य कारणों और उनके समाधान के बारे में बताया गया है। NSP Scholarship का फॉर्म भरते समय विद्यार्थियों से होने वाली कुछ सामान्य गलतियों की वजह से उनकी छात्रवृत्ति का पेमेंट रुक सकता है। यदि विद्यार्थी समय रहते इन सभी गलतियों को सुधार लेते हैं और अपनी जानकारी सही कर लेते हैं, तो उनकी छात्रवृत्ति का पेमेंट सफलतापूर्वक प्राप्त हो सकता है। वहीं, यदि इन गलतियों को समय पर ठीक नहीं किया जाता है, तो यही छात्रवृत्ति का पेमेंट रुकने का कारण बन सकती हैं।

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी प्रदान करने और छात्रों की सहायता करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यदि आपको इसमें किसी प्रकार की कमी या त्रुटि दिखाई देती है, तो बिना समय गँवाए हमारे संपर्क विवरण के माध्यम से हमसे संपर्क करें। किसी भी प्रकार की समस्या या आधिकारिक जानकारी के लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएँ। हमारी वेबसाइट का उद्देश्य केवल स्कॉलरशिप से संबंधित समाचार, जानकारी और छात्रों की सहायता करना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *