Goa Pre-Matric Scholarship 2026-27: कक्षा 9वीं-10वीं के SC छात्रों को मिलेंगे ₹3,500 प्रतिवर्ष, देखें पात्रता व डिटेल्स

Goa Pre-Matric Scholarship 2026-27

Goa Pre-Matric Scholarship 2026-27: गोवा राज्य से आने वाले एससी श्रेणी के प्री-मैट्रिक छात्रों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से आवेदन करने पर पूरे ₹3,500 की धनराशि और हॉस्टल फीस ₹7,000 तक पाने का मौका है। इस स्कॉलरशिप का लाभ अन्य कैटेगरी जैसे OBC/ST/GEN के स्टूडेंट भी ले सकते हैं, लेकिन इसके लिए यदि आपके माता-पिता में से कोई मैला उठाने वाला, कूड़ा बीनने वाला, चर्मकार/खाल उतारने वाला या खतरनाक सफाई का कार्य करता है तो अप्लाई कर सकते हैं। इस छात्रवृत्ति का आवेदन फॉर्म NSP के माध्यम से भरा जा रहा है।

यह स्कॉलरशिप खासकर एससी कैटेगरी के छात्रों के लिए चलाई जाती है। कक्षा 9वीं-10वीं में किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी इसके लिए फॉर्म भर सकते हैं। और यदि अन्य श्रेणी से हैं और आपके माता-पिता ऊपर बताए गए क्षेत्र में कार्य करते हैं, तो कक्षा 1 से 10 तक किसी भी कक्षा के विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।

Goa Pre-Matric SC Scholarship Amount (सहायता राशि)

एससी (SC) श्रेणी के छात्रों के लिए (Component 1):

स्कॉलरशिप के प्रकार राशि
Day Scholar ₹3,500 सालाना
Hosteller ₹7,000 सालाना
Divyang (दिव्यांग) 10% अतिरिक्त राशि (जैसे Day Scholar को ₹3,850 और Hosteller को ₹7,700)

अस्वच्छ/जोखिम भरे कार्यों में लगे अभिभावकों के बच्चों के लिए (Component 2):

स्कॉलरशिप के प्रकार राशि
Day Scholar ₹3,500 सालाना
Hosteller (कक्षा 03-10) ₹8,000 सालाना
Divyang + Day Scholar ₹3,850
Divyang + Hosteller
₹8,800

गोवा Pre-Matric स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए पात्रता (Eligibility)

क्रम संख्या पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)
1. आवेदक छात्र गोवा राज्य का मूल निवासी (Domicile) होना चाहिए।
2. किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 9वीं या 10वीं में नियमित (Full-Time) अध्ययनरत होना आवश्यक है।
3. SC श्रेणी के छात्रों के माता-पिता की सालाना आय ₹2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
4. सबसे ज़रूरी स्कूल के पास वैध UDISE Code होना अनिवार्य है अन्यथा आवेदन नहीं कर सकेंगे।
5. अस्वच्छ/जोखिम भरे कार्य से जुड़े बच्चों (Component 2) के लिए: यदि माता-पिता मैला उठाने, सफाई, कचरा बीनने या चर्मकार कार्य से जुड़े हैं, तो कक्षा 1 से 10वीं तक के विद्यार्थी पात्र हैं (चाहे वे किसी भी जाति/कैटेगरी के हों)। इसके लिए आय की कोई सीमा नहीं।

Application Date: आवेदन तिथि

आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि  01-07-2026
आवेदन अंतिम तिथि  31-10-2026
डिफेक्टिव आवेदन और इंस्टिट्यूट वेरिफिकेशन अंतिम तिथि 15-11-2026
DNO/SNO/MNO वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 15-12-2026

आवेदन फॉर्म की वेरिफिकेशन प्रक्रिया:

आवेदन करने वाले छात्रों के फॉर्म का वेरिफिक्शन इस प्रकार होता हैं।

1 फॉर्म सबमिट करने के बाद स्कूल द्वारा प्राप्त आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। सही आवेदन को आगे डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफिसर के पास भेजा जाएगा तथा त्रुटिपूर्ण (Defective) आवेदन पर रिमार्क लगाकर छात्र को वापस भेजा जाएगा
2 डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफिसर प्राप्त आवेदनों का वेरिफिकेशन करके स्टेट नोडल ऑफिसर को भेजेंगे और त्रुटिपूर्ण आवेदन को वापस स्कूल स्तर पर भेजेंगे।
3. स्टेट नोडल ऑफिसर भी नियमानुसार फॉर्म को चेक करके सही आवेदन को मिनिस्ट्री नोडल ऑफिसर (Ministry Nodal Officer) के पास भेजेंगे।
4. अंतिम चरण में मिनिस्ट्री नोडल ऑफिसर से फॉर्म का वेरिफिकेशन होने पर स्कॉलरशिप की राशि छात्रों के खाते में भेज दी जाएगी।

आवेदन के लिए ज़रूरी दस्तावेज – (Documents List)

आवेदक का आधार नंबर ओटीआर नंबर
पिछली कक्षा की मार्कशीट फीस रसीद
आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र निवासी (Domicile) सर्टिफिकेट
पासपोर्ट साइज फोटो वेस्ट पिकर प्रमाण-पत्र
आधार से जुड़ा बैंक खाता दिव्यांगता प्रमाण-पत्र — केवल अगर Divyang हैं

छात्रों के लिए ज़रूरी सुझाव:

  • जिस दिन आप स्कूल में एडमिशन लेंगे, उसी दिन पोर्टल पर आवेदन करना अनिवार्य है।
  • एडमिशन के दिन ही स्कूल पोर्टल पर वेरिफिकेशन करेगा कि आपने उनके स्कूल में प्रवेश लिया है और आप वहाँ के वास्तविक (bona fide) विद्यार्थी हैं।
  • कचरा बीनने या सफाई कार्य से जुड़ा प्रमाण-पत्र जिला समाज कल्याण अधिकारी (District Social Welfare Officer) द्वारा जारी होना चाहिए।
  • अपने आधार कार्ड को बैंक खाते और मोबाइल नंबर से लिंक कराना अनिवार्य है।
  • यदि छात्र द्वारा गलत जानकारी भरी जाती है या फर्जी/डुप्लीकेट दस्तावेज दिए जाते हैं, तो फॉर्म निरस्त कर दिया जाएगा और छात्रवृत्ति की राशि भी वापस ले ली जाएगी।

Goa Pre-Matric Scholarship 2026-27 Application Process (आवेदन प्रक्रिया)

आवेदन करने के लिए दो चरणों से गुजरना होगा:

  1. ओटीआर (OTR) रजिस्ट्रेशन: सबसे पहले OTR रजिस्ट्रेशन करना होगा। OTR करने की पूरी प्रक्रिया दिए गए लिंक पर क्लिक करके समझ सकते हैं और अपना OTR पूरा कर सकते हैं। [{OTR Registration}]

  2. लॉगिन और फॉर्म सबमिशन: OTR पूरा होने के बाद पोर्टल पर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा, जिसकी पूरी प्रक्रिया दिए गए लिंक पर क्लिक करके जान सकते हैं। [[Login & Apply Form]]

Goa Pre-Matric Scholarship 2026-27 FAQs

Q.1 गोवा प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप आवेदन की तिथि क्या है?

Ans: 01 जुलाई 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक।

Q.2 गोवा प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करना होगा?

Ans: सबसे पहले NSP पोर्टल पर OTR (ओटीआर) रजिस्ट्रेशन करना होगा, उसके बाद लॉगिन करके संपूर्ण जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करना होगा।

Disclaimer: यहाँ दी गई जानकारी Department of Social Justice & Empowerment द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन/दिशानिर्देशों से सत्यापित करके तथा छात्रों की सहायता के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। हालांकि, समय-समय पर नियम, पात्रता, राशि एवं प्रक्रिया में बदलाव हो सकते हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट/पोर्टल पर नवीनतम जानकारी अवश्य जाँच लें।

OTR Registration Link Click Here
Login Link Click Here
Official Website Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *