आर्थिक रूप से गरीब और विधवा, अनाथ, तलाकशुदा, पति द्वारा परित्यक्ता या जिनके पति दिव्यांग हों, ऐसी सभी महिलाओं के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एक योजना शुरू की गई है, जिसका नाम Mother Teresa Asahaya Matri Sambal Yojana है। इस योजना के अंतर्गत ऊपर बताई गई किसी भी श्रेणी से आने वाली महिलाओं के बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकार की तरफ से ₹1,000 प्रति माह की दर से सहायता राशि प्रदान की जा रही है, जिसके लिए वर्तमान में आवेदन लिए जा रहे हैं। पात्र लाभार्थी चाहें तो ऑफलाइन या ऑनलाइन माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप ऑफलाइन आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो इस लेख में हम आपको ऑफलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे।
Mother Teresa Asahaya Matri Sambal Yojana
इस योजना के तहत एक परिवार से अधिकतम 2 बच्चे लाभ उठा सकते हैं। इस प्रकार दोनों बच्चों को मिलाकर कुल ₹24,000 की सहायता दी जाती है। अगर आपके परिवार में एक ही बच्चा है, तो केवल ₹12,000 ही दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ केवल हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी महिलाएं ही उठा सकती हैं। योजना के तहत चयनित महिला के बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक सहायता प्रदान की जाती है। विद्यार्थी इस बात को लेकर भ्रमित हो सकते हैं कि ‘मदर टेरेसा असहाय मातृ सम्बल योजना’ पुरानी योजना है; अब इसका नाम बदलकर ‘इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना’ कर दिया गया है, यानी अब यह योजना इसी नए नाम से चलाई जा रही है।
Mother Teresa Asahaya Matri Sambal Yojana – Key Features
| छात्रवृत्ति का नाम | HP Mother Teresa Asahaya Matri Sambal Yojana 2026 |
| योजना का नया नाम | इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना |
| मिलने वाली सहायता राशि | ₹12,000 प्रति वर्ष (प्रति बच्चा) |
| एक परिवार से कितने बच्चों को मिलेगा | एक परिवार से अधिकतम 2 बच्चे |
| इस योजना का लाभ कब तक मिलेगा | बच्चे की 18 वर्ष की आयु तक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन मोड |
| राज्य का नाम | हिमाचल प्रदेश |
| वर्ष | 2026-27 |
| योजना की आधिकारिक वेबसाइट | himseva.hp.gov.in |
इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना की पात्रता क्या है? (Eligibility Criteria)
- केवल हिमाचल प्रदेश की महिलाएं ही इसके लिए पात्र हैं।
- विधवा महिला या अनाथ, तलाकशुदा, पति द्वारा परित्यक्ता या जिनके पति दिव्यांग हों, वे आवेदन कर सकती हैं।
- यदि पति 2 वर्षों से अधिक समय से लापता हैं, तो वे भी इस योजना के लिए पात्र मानी जाएंगी।
- परिवार की वार्षिक आय ₹1 लाख तक होनी चाहिए। हालांकि, पिछली योजना में यह आय सीमा केवल ₹50 हजार थी।
-
18 वर्ष से ऊपर का कोई भी अनाथ लाभार्थी इस योजना का लाभ नहीं ले सकता है।
योजना के तहत मिलने वाले लाभ (सहायता राशि)
- इस योजना के अंतर्गत 12 हजार रुपये सालाना प्रति बच्चे को दिए जाते हैं। यानी 1 हजार रुपये हर माह। यदि एक परिवार में दो बच्चे हैं, तो 12,000 का डबल ₹24,000 दिए जाएंगे। छात्र ध्यान रखें, पिछली योजना में यह राशि 6,000 रुपये की दर से दी जा रही थी।
अतिरिक्त फायदे:
- 18 से 27 वर्ष तक के बच्चों की उच्च शिक्षा का जो भी खर्चा होगा, उसे सरकार उठाएगी।
ज़रूरी शर्तें:
- 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद, यदि कोई लाभार्थी पहले से इस योजना का लाभ ले रहा था, तो उसकी ₹1,000 प्रति माह की सहायता राशि बंद कर दी जाएगी।
- वर्ष 2026-27 में अब तक 20,748 बच्चों को इस योजना का लाभ दिया जा चुका है।
- इस योजना के अंतर्गत अब तक ₹11.30 करोड़ से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है।
-
आवेदक महिला जिस श्रेणी के तहत इस योजना के लिए आवेदन कर रही है, उसे उससे संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा; जैसे विधवा महिला को पति का मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य श्रेणी की महिलाओं को उनकी स्थिति के अनुसार आवश्यक प्रमाण पत्र देना होगा।
इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना – लेटेस्ट अपडेट
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल और फेसबुक पेज पर इस योजना को लेकर पोस्ट किया गया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि जरूरतमंद बच्चों को समय पर आर्थिक सहायता प्रदान करके उनकी पढ़ाई जारी रखने में मदद की जा रही है, ताकि आर्थिक कठिनाइयों के कारण शिक्षा प्रभावित न हो और बच्चे अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। मुख्यमंत्री द्वारा किए गए पोस्ट और ट्वीट की जानकारी नीचे दी गई है, जिसे आप चेक कर सकते हैं।

HP Mother Teresa Asahaya Matri Sambal Yojana 2026 Application Form (Offline Mode)
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले नीचे दिए गए पीडीएफ (PDF) को डाउनलोड करें।

- आवेदक का नाम, गाँव, जिला, तहसील, बच्चों का नाम आदि विवरण भरकर आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें। इसके बाद, संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO), बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO), पर्यवेक्षक (Supervisor) या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पास यह फॉर्म जमा करवा सकते हैं।
- इसके बाद रसीद (Receipt) भी प्राप्त कर सकते हैं।
HP Mother Teresa Asahaya Matri Sambal Yojana 2026 FAQs
Q.1 हिमाचल प्रदेश मदर टेरेसा असहाय मातृ सम्बल योजना की आवेदन तिथि क्या है?
Ans- इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया उपलब्ध है। पात्र लाभार्थी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Q.2 HP मदर टेरेसा असहाय मातृ सम्बल योजना का फॉर्म कैसे प्राप्त करें?
Ans- योजना का आवेदन फॉर्म नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म को सही-सही भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय में जमा करें।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से वेरीफाई करने के बाद प्रदान की गई है। जो भी छात्र इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी एवं दिशा-निर्देश एक बार अवश्य जांच लें। इसके बाद ही आवेदन फॉर्म भरें। यदि आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो आप हमारी चैट टीम से संपर्क कर सकते हैं या संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विवरण के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
| Download Form | Download |
| Official Website | Click Here |

Ritu Yadav पिछले करीब 4 वर्षों से शिक्षा, स्कॉलरशिप, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़ी जानकारी पर लेखन कर रही हैं। उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से ग्रेजुएशन किया है।
उनका उद्देश्य विद्यार्थियों तक स्कॉलरशिप और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी को सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाना है। वह पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियों, जरूरी दस्तावेज, स्कॉलरशिप स्टेटस और पेमेंट से जुड़ी जानकारी को आसान तरीके से समझाने पर विशेष ध्यान देती हैं।
Ritu Yadav का मुख्य लेखन क्षेत्र Scholarship, Education, Government Schemes और Career है। उनके लेखों में विद्यार्थियों के लिए उपयोगी जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करने और जटिल प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाने पर ध्यान दिया जाता है।


