E-Kalyan Scholarship Payment Update: भेजी जा रही है सबके खाते में स्कॉलरशिप देखें आपका कब आएगा पैसा

E-Kalyan Scholarship Payment Update

ई-कल्याण स्कॉलरशिप का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए राहत भरी अपडेट देखने को मिल रही है। विद्यार्थी लंबे समय से छात्रवृत्ति की उम्मीद में थे और अब धीरे-धीरे स्कॉलरशिप भेजी जा रही है। बाकी बचे छात्रों को भी जल्द ही राशि मिलने की संभावना जताई जा रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2026-27 के लिए 31 जुलाई तक आवेदन लिए गए थे, लेकिन लाखों छात्र ऐसे थे जिन्हें वर्ष 2025-26 की ही छात्रवृत्ति नहीं मिली थी। इस वजह से छात्रों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही थी। हालांकि, एक बार फिर से स्कॉलरशिप की राशि आनी शुरू होने से छात्रों को राहत मिली है। बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों के अंदर सभी पात्र स्टूडेंट्स के खाते में यह राशि भेज दी जाएगी

E-Kalyan Scholarship Payment Update

झारखंड सरकार द्वारा कुछ दिन पहले स्कॉलरशिप से वंचित रह गए छात्रों के लिए पोर्टल दोबारा खोलने की सूचना दी गई थी। यही वजह है कि वर्ष 2025-26 का सेशन समाप्त होने के बाद भी पात्र छात्रों के बैंक खातों में स्कॉलरशिप की धनराशि भेजी जा रही है।

अब जल्द ही बचे हुए पात्र छात्रों के खातों में भी स्कॉलरशिप की राशि भेजी जा सकती है, जिसे लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे अपने पेमेंट का स्टेटस जरूर चेक करें, क्योंकि हाल ही में कई छात्रों के बैंक खातों में स्कॉलरशिप की राशि भेजे जाने की जानकारी मिली है।

प्रमाण के तौर पर हाल ही में किए गए पेमेंट का इमेज नीचे दिया जा रहा है। छात्र इसे देखकर पेमेंट की जानकारी समझ सकते हैं और अपने आवेदन/पेमेंट का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।

E-Kalyan Post Matric Scholarship District Wise Budget Report 2025-26 (जिलेवार बजट की रिपोर्ट)

ई-कल्याण स्कॉलरशिप का भुगतान जिलेवार बजट की उपलब्धता के अनुसार किया जाता है। नीचे मुख्य जिलों के नाम, स्वीकृत राशि (Sanctioned Amount), जारी राशि (Released Amount), शेष राशि (Balance Amount) और कुल लाभार्थियों की संख्या का विवरण दिया गया है:

जिले का नाम सैंक्शनएड अमाउंट Released Amount बैलेंस अमाउंट कुल लाभार्थी
Sahebganj 2000000 863602 1136398 119
Dumka 4000000 3010988 989012 327
Garhwa 45000000 19628869 25371131 1659
Giridih 10800000 7980023 2819977 2535
Godda 1350809 1349114 1695 471
Gumla 1655760 1603650 52110 163
khunti 1539321 554839 975382 112
Lohardaga 553564 552790 774 191
pakur 1399510 1271571 127939 145
Palamu 27601324 27601100 224 5008
Ranci 72414904 57059759 15355145 4197
Simdega 1540072 953129 586943 204

यदि आपके जिले का नाम इस सूची में नहीं है, तो नीचे जिलेवार बजट रिपोर्ट चेक करने की प्रक्रिया (Process) बताई गई है, जिसकी मदद से आप अपने जिले का बजट देख सकते हैं।

E-Kalyan Post Matric Scholarship District Wise Budget Report 2025-26 कैसे देखें 

  • पोस्ट मेट्रिक स्कॉलरशिप जिले वाइज रिपोर्ट चेक करने के लिए ekalyan.cgg.gov.in पर आना होगा।
  • होम पेज पर दिख रहे ‘Report’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद दिए गए विकल्पों में से ‘Post Matric Budget’ पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ अपना शैक्षणिक वर्ष (Academic Year), अपने जिले का नाम और स्क्रिन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद ‘Get Data’ पर क्लिक करें। आपके जिले की पूरी बजट रिपोर्ट स्क्रीन पर आ जाएगी

E-Kalyan स्कॉलरशिप पेमेंट कब आएगा?

लंबे समय से अपनी छात्रवृत्ति का इंतजार कर रहे सभी विद्यार्थी इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि उनके खाते में पैसा कब तक आएगा। जैसा कि आपको मालूम है, ई-कल्याण स्कॉलरशिप का पेमेंट जिलेवार (District Wise) भेजा जाता है। हाल ही में कई जिलों के छात्रों के बैंक खातों में यह राशि ट्रांसफर की गई है।

उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले अगले महीने (अक्टूबर) तक शैक्षणिक वर्ष 2025-26 की छात्रवृत्ति शेष बचे छात्रों को भी मिल जाएगी। जैसा कि हमने ऊपर बजट रिपोर्ट की जानकारी साझा की है, आप स्वयं जांच सकते हैं कि आपके जिले में कितना बजट बचा हुआ है—उसी के आधार पर धनराशि जारी की जाएगी।

ध्यान दें (Note): ई-कल्याण स्कॉलरशिप की राशि भेजे जाने की कोई एक निश्चित समय-सीमा (Deadline) नहीं होती है। जिले में उपलब्ध बजट और आवेदन के वेरिफिकेशन (Approval) के आधार पर यह राशि सीधे छात्रों के बैंक खातों में भेजी जाती है।

E-Kalyan स्कॉलरशिप पेमेंट 2025-26 : किन छात्रों का आएगा?

इस छात्रवृत्ति की राशि आपको मिलेगी या नहीं, यह आप अपने एप्लीकेशन स्टेटस में चेक कर सकते हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि जिन स्टूडेंट्स का स्टेटस डिस्ट्रिक्ट लेवल से फाइनल अप्रूव (Approved by DWO) हो जाता है, उन सभी के खाते में यह धनराशि भेजी जाती है।

छात्र अपने स्टेटस की जांच कर सकते हैं—यदि उनका फॉर्म अभी जिला स्तर पर पेंडिंग है, तो छात्रवृत्ति आने में थोड़ी देरी हो सकती है। लेकिन अगर आपका स्टेटस ‘Final Approved’ (DWO Approved) दिखा रहा है, तो आपको थोड़े दिन और इंतजार करना चाहिए, जल्द ही आपके खाते में पैसा भेज दिया जाएगा

स्कॉलरशिप न मिलने पर क्या करें?

यदि आपको स्कॉलरशिप का पेमेंट नहीं मिला हैं तो आपको क्या करना चाहिए।

  • सबसे पहले ई-कल्याण पोर्टल पर अपना ‘Application Status‘ जांचें और देखें कि आपका फॉर्म किस लेवल पर अटका हुआ है।
  • यदि आपका आवेदन जिला स्तर (DLC/DLO) पर रुका हुआ है, तो अपने संबंधित जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय जाएं और अपने आवेदन को फाइनल अप्रूव कराएं।
  • यदि आपका स्टेटस फाइनल अप्रूव (Approved by DWO) हो चुका है, फिर भी छात्रवृत्ति नहीं आई है, तो अपने कॉलेज/संस्थान या (DLC/DLO) कार्यालय में संपर्क करें।
  • इसके अलावा आप नीचे दिए गए आधिकारिक ई-कल्याण हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

E-Kalyan Scholarship Helpline Number: 

यदि विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप के संबंध में कोई भी समस्या या सवाल हो, तो वे आधिकारिक ई-कल्याण हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं:

टोल फ्री नंबर मोबाइल ईमेल
 1800-599-1289 सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक, सोमवार से शुक्रवार (छुट्टियों को छोड़कर) +91 9440256299 helpdeskekalyan@cgg.gov.in

छात्रों को ज़रूरी सलाह –

  1. अपना स्कॉलरशिप स्टेटस और पेमेंट स्टेटस चेक करते रहें।
  2. यदि आपका आवेदन अप्रूव नहीं है, तो DLC/DLO ऑफिस में जाएं।
  3. हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अन्य जानकारी या पूछताछ कर सकते हैं।

निष्कर्ष: ई-कल्याण स्कॉलरशिप का भुगतान जिलेवार लगातार भेजे जाने की जानकारी सामने आ रही है। जिन छात्रों के आवेदन का फाइनल अप्रूवल हो चुका है, उनके बैंक खाते में स्कॉलरशिप की राशि अक्टूबर माह तक आने की संभावना बताई जा रही है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे भुगतान का इंतजार करते रहें और समय-समय पर अपने आवेदन का स्टेटस जाँच करते रहें। फिलहाल एक्सपर्ट्स द्वारा भी यही सलाह दी जा रही है।

Disclaimer: हम केवल आधिकारिक स्रोतों से जानकारी एकत्र करके आपके साथ साझा करते हैं। हमारा किसी भी आधिकारिक वेबसाइट से सीधा संबंध नहीं है और न ही हमारे द्वारा किसी प्रकार की स्कॉलरशिप भेजी जाती है। स्कॉलरशिप का भुगतान प्राप्त होने या किसी अन्य समस्या से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट ekalyan.cgg.gov.in पर समय-समय पर जाँच करते रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *