Kalpana Chawla Chhatravratti Yojna 2026: हरियाणा की वे छात्राएं जिन्होंने JEE Main या JEE Advanced काउंसलिंग के माध्यम से किसी इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर या प्लानिंग कोर्स में प्रवेश लिया है, वे कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं। ऐसी सभी लड़कियां कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन करके छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकती हैं। कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन प्रारम्भ है, इच्छुक छात्राएं इस योजना के तहत 05 जून 2026 तक आवेदन कर सकती हैं। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जायेगा। छात्राओं को अपनी 10वीं 12वीं परीक्षा हरियाणा के किसी स्कूल से उत्तीर्ण किया होना चाहिए। यदि छात्राये 12वीं CBSE, ICSE से पास की है तो 85% मार्क्स होने जरुरी है, HBSE से 12वीं में 80% मार्क्स माँगा गया है।
Kalpana Chawla Chhatravratti Yojna
आपको बता दे कल्पना चावला स्कॉलरशिप हरियाणा स्टेट कौंसिल साइंस इनोवेशन & टेक्नोलॉजी के तरफ से शुरू की गई एक योजना है जो भी छात्राएं काउन्सलिंग के बाद किसी B.E , B.Tech ,B.Arch, B.Plan कोर्स में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेती है, तो राज्य सरकार इन्हे छात्रवृत्ति देने जा रही है। JEE Advanced Rank के आधार पर चयन होने पर 8,350 रूपये हर महीने छात्रवृत्ति दी जाएगी। JEE Main Rank के आधार पर चयन होने पर 4500/ माह के दर से स्कॉलरशिप दी जाएगी। यदि किसी छात्रा ने 10वीं एवं 12वीं की पढ़ाई हरियाणा के बाहर से की है, तो उसके पास हरियाणा निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। इस योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए कुल 250 छात्राओं का चयन किया जाएगा। छात्राओं की संख्या कोर्स वाइज बांटी गई है।
कोर्स अनुसार कुल सीटों की संख्या –
| B.E/B.Tech | 200 |
| B.Arch | 25 |
| B.Plan | 25 |
Kalpana Chawla Scholarshi Yojna 2026-Highlight
| संस्था | हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर साइंस, इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (HSCSIT) |
| छात्रवृत्ति का नाम | Kalpana Chawla Chhatravratti Yojna |
| JEE Advanced स्कॉलरशिप | ₹8,350 प्रति माह |
| Jee Main स्कॉलरशिप | ₹4,500 प्रति माह |
| 12वीं में परसेंटेज | (HBSE 80%) (ICSE CBSE 85%) |
| आवेदन अंतिम तिथि | 05-06-2026 |
| आवेदन करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| राज्य | हरियाणा |
Eligibility Criteria For Kalpana Chawla Chhatravratti Yojna 2026 (आवेदन करने के लिए जरुरी पात्रता)
जो भी छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म भरना चाहती है जरुरी पात्रता पूरा करना अनिवार्य है।
- केवल हरियाणा राज्य की लड़कियां ही। इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र है ।
- छात्राओं को इस स्कॉलरशिप के लिए 10वीं 12वीं हरियाणा के किसी स्कूल से उत्तीर्ण होना चाहिए, यदि बाहर सेउत्तीर्ण है, तो निवास प्रमाण पत्र देना होगा।
- B.E , B.Tech ,B.Arch, B.Plan किसी भी कोर्स से प्रथम वर्ष में एडमिशन लेना जरुरी है।
- कक्षा 12th हरियाणा बोर्ड में कम से कम 80% मार्क्स अनिवार्य होंगे, ICSE/CBSE/Etc बोर्ड के छात्रा को 85% अंक माँगा गया है।
चयन प्रक्रिया –
| 1. | छात्रवृत्ति के लिए सभी छात्राओं का चयन उनके मेरिट के आधार पर की जाएगी, इसके लिए कोई परीक्षा नहीं होगी। |
| 2. | मेरिट बच्चो के JEE Advanced की All India Rank (AIR) के अनुसार बनेगी |
| 3 | जेई एडवांस्ड रैंक वाले अभ्यर्थी के आवेदन करने के बाद भी यदि सीटे रिक्त है तो JEE Main Rank वाली छात्राओं पर विचार किया जायेगा। |
| 4. | यदि 2 छात्राओं का रैंक सामान पाया जाता है, तो मेरिट 12वीं कक्षा के Physics, Chemistry और Mathematics विषयो में ज्यादा नंबर पाने वालो का चयन किया जायेगा। |
| 5. | सभी कैटेगरी GEN/SC/ST/OBC की मेरिट लिस्ट अलग अलग तैयार की जाएगी। |
स्कॉलरशिप राशि
| JEE Advanced | ₹8,350 प्रति माह |
| JEE Main Rank | ₹45000 प्रति माह |
स्कॉलरशिप जारी रखने के लिए जरूर नियम –
- यह स्कॉलरशिप विद्यार्थी कोर्स के अवधि पूरा होने तक दी जाएगी।
- स्कॉलरशिप जारी रखने के लिए 60% अंक प्रत्येक Semester लाने जरुरी है।
- SGPA/SPI होने पर उसका Conversion Formula देना जरुरी है।
- बैंक अकॉउंट से आधार लिंक और केवाईसी पूरा होना चाहिए।
- फाइनल सिलेक्शन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद किया जायेगा।
Kalpana Chawla Chhatravratti Yojna 2026: स्कॉलरशिप पेमेंट कब से आएगा?
बता दे इस योजना के तहत छात्रवृत्ति का लाभ एडमिशन लेने वाले माह से लागू हो जाता है। सामान्यतः यदि छात्रा जुलाई में प्रवेश लेती है, तो उसे जुलाई से अगले वर्ष जून तक छात्रवृत्ति का लाभ दिया जा सकता है। हालांकि, आवेदन करने के तुरंत बाद छात्रवृत्ति राशि नहीं भेजी जाती है। पहले पात्र छात्राओं का चयन किया जाता है, उसके बाद पहली किस्त जारी की जाती है। इस योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति राशि सेमेस्टर के आधार पर किस्तों में प्रदान की जाती है। पहली किस्त चयन होने के बाद जारी की जाती है। दूसरी किस्त प्रथम सेमेस्टर के परिणाम के आधार पर तथा तीसरी किस्त द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम के आधार पर जारी की जाती है। आगे की किस्तें भी छात्रा के सेमेस्टर के परिणाम अनुसार प्रदान की जाती हैं।
Note: इस योजना की छात्रवृत्ति राशि हर महीने नहीं भेजी जाती, बल्कि निर्धारित किस्तों में जारी की जाती है। यह राशि NEFT RTGS के माध्यम से भेजी जाएगी।
Kalpana Chawla Chhatravratti yojna Registration Process: (आवेदन प्रक्रिया)
- आवेदन करने के लिए harchhatravratti.highereduhry.ac.in पर आना होगा।

- Student वाले सेक्शन में Student Registration पर क्लिक करें।

- PPP फॅमिली आईडी भरें और सर्च पर क्लिक कर दें।
- फैमली आईडी भरने के बाद सारी जरुरी डिटेल भर जाएगी, मोबाइल नंबर भरने के बाद ओटीपी से वेरीफाई करें।
- इसके बाद पासवर्ड क्रिएट कर लें।
- पासवर्ड क्रिएट करने के बाद User Login पर क्लिक करें। और यूजर आईडी पासवर्ड फील करके लॉगिन हो जाये।
- Apply For Scholarship पर दबाये, और स्कीम का चयन कर लें।
- फॉर्म भरने की डिटेल आ जाएगी, जिसमे अपना नाम, माता पिता नाम, डेट ऑफ़ बर्थ, अड्रेस, आदि डिटेल भरें।
- शैक्षणिक योग्यता, कोर्स, रोल नंबर, आदि डिटेल भरें,
- सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड कर दें।
- डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद भरी गई जानकारी को पुनः ध्यानपूर्वक जाँच लें अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें।
Disclaimer: कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले सभी छात्राएं एक बार विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन (Official Notification) की जांच जरूर कर लें। इस लेख में दी गई सभी जानकारी केवल शैक्षणिक और सूचना के उद्देश्य से रिसर्च और वेरीफाई करके हमारी टीम द्वारा आप तक पहुँचाई गई है, ताकि जानकारी के अभाव में कोई भी पात्र लाभार्थी इस स्कॉलरशिप से वंचित न रहे। आवेदन की अंतिम तिथि 05 जून 2026 है, इसलिए समय से पहले अपना फॉर्म अवश्य भर लें। किसी भी तकनीकी समस्या या विस्तृत जानकारी के लिए आपको इस योजना के आधिकारिक स्कॉलरशिप पोर्टल (Har-Chhatravratti Portal) पर जाना चाहिए।
| Registration Link | Click Here |
| user Login Link | Click Here |
| Notification Link | Click Here |

अभिषेक सिंह एक अनुभवी और समर्पित कंटेंट राइटर हैं, जो पिछले 8 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे स्नातक उत्तीर्ण हैं और अपने करियर के दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म पर काम किया है, जिसमें ज़ी न्यूज़ के साथ उनका अनुभव खास रहा है। यहां उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, रिसर्च और कंटेंट डेवलपमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाई। अभिषेक खासतौर पर स्कॉलरशिप, सरकारी योजनाओं, शिक्षा और भर्ती से जुड़े विषयों पर लिखने में विशेषज्ञ हैं। उनका उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि उसे आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना है कि हर छात्र और पाठक उसे आसानी से समझ सके। उनकी लेखन शैली सरल, भरोसेमंद और पूरी तरह से रीडर-फ्रेंडली है। वे हमेशा कोशिश करते हैं कि उनकी हर जानकारी सटीक और अपडेटेड हो, ताकि छात्रों को सही मार्गदर्शन मिल सके।

