Kalpana Chawla Scholarship 2026 Kab Aayega: कल्पना चावला स्कॉलरशिप आवेदन करने की प्रक्रिया 5 जून को समाप्त हो चुकी है। अब उच्चतर शिक्षा विभाग/हरियाणा सरकार की तरफ से मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद चयनित छात्राओं का पेमेंट उनके बैंक खाते में NEFT / RTGS के माध्यम से भेजा जाएगा। कल्पना चावला स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के बाद छात्राओं के फॉर्म की जांच (Scrutiny) की जाएगी, फिर विभाग की तरफ से रिजल्ट (मेरिट लिस्ट) जारी होता है। इसके बाद सिलेक्टेड छात्राओं के खाते में स्कॉलरशिप की राशि भेजी जाती है। आपको बता दें कि इस स्कॉलरशिप की राशि हर साल 2 किस्तों में भेजी जाती है; पहली किस्त मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद और दूसरी किस्त की राशि प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट जारी होने के बाद (न्यूनतम 60% अंक लाने पर) जारी की जाती है। इसी प्रकार आगे भी सेमेस्टर वाइज रिजल्ट आने के बाद स्कॉलरशिप की राशि जारी की जाती रहेगी।
Kalpana Chawla Scholarship Payment 2026
कल्पना चावला स्कॉलरशिप के अंतर्गत JEE Advanced rank और JEE Main rank के अनुसार चयन किया जाता है। जेई एडवांस्ड रैंक से चयन हुई छात्राओं को 8350 रुपये हर महीने दिए जाते हैं। जेई मेन रैंक से चयनित छात्राओं को 4500 रुपये हर महीने दिए जाते हैं। 12 महीने के लिए स्कॉलरशिप की धनराशि भेजी जाएगी, यह जिस महीने आपने एडमिशन लिया है, उसी महीने से शुरू मानी जाएगी। और यदि छात्रा रिजल्ट जारी होने के बाद क्वालीफाई मार्क्स हासिल नहीं करती है, तो स्कॉलरशिप बंद कर दी जाएगी, या बीच में पढ़ाई छोड़ने की वजह से भी इस स्कॉलरशिप को रद्द कर दिया जाएगा। स्कॉलरशिप पाने हेतु छात्राओं को कुछ जरूरी शर्तों का पालन करना होगा, अन्यथा स्कॉलरशिप की राशि रुक भी सकती है।
Kalpana Chawla Scholarship Payment 2026-संक्षिप्त विवरण
| विभाग | हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर साइंस, इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (HSCSIT) |
| छात्रवृत्ति का नाम | कल्पना चावला |
| जेई एडवांस्ड रैंक स्कॉलरशिप राशि | 8350/ Month |
| जेई मेन रैंक स्कॉलरशिप राशि | 4500/ Month |
| स्कॉलरशिप पेमेंट डेट | 1st सेमेस्टर रिजल्ट से पहले (फिर हर सेमेस्टर रिजल्ट के बाद) |
| पेमेंट मोड | NEFT/RTGS |
| पेमेंट चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| सत्र | 2025-26 |
| राज्य | हरियाणा |
| ऑफिशियल वेबसाइट | harchhatravratti.highereduhry.ac.in |
Kalpana Chawla Scholarship 2026 Kab Aayega
सफलतापूर्वक फॉर्म को भरने के बाद सभी छात्राओं के फॉर्म की स्क्रूटिनी की जा रही है। यह प्रक्रिया होने में 2 से 3 महीने का समय लगता है, जैसे स्क्रूटिनी प्रक्रिया कॉलेज स्तर से पूर्ण कर ली जाएगी उसके तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट की घोषणा की जाएगी, मेरिट लिस्ट में चयन प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं के खाते में स्कॉलरशिप की राशि प्रथम सेमेस्टर रिजल्ट जारी होने से पहले भेजी जाती है। जैसे प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट जारी किया जाएगा। जिसके बाद सभी छात्राओं को 1st सेमेस्टर का रिजल्ट व अन्य डिटेल पोर्टल पर अपलोड करना होगा, इसके बाद फिर अगले सेमेस्टर से पहले स्कॉलरशिप की राशि इसी आधार पर लगातार भेजी जाएगी, यदि कन्फर्म तिथि जानना चाहते हैं, तो आपको बता दें अभी तक कोई भी आधिकारिक पेमेंट भेजने की तिथि की घोषणा नहीं हुई है। जैसे ही पेमेंट आना शुरू होगा इस आर्टिकल को अपडेट कर दिया जाएगा
Kalpana Chawla Scholarship 2026 पेमेंट सफलतापूर्वक पाने के लिए यह काम अवश्य करें:
यदि आप चाहती हैं कि एक बार इस स्कॉलरशिप में चयन होने पर, इस स्कॉलरशिप का लाभ आपके खाते में सफलतापूर्वक पहुंच जाए, तो कृपया इन बातों का ध्यान अवश्य रखें:
- अपना बैंक खाता आधार से अवश्य लिंक करा लें।
- ध्यान रहे, आपके बैंक खाते की ई-केवाईसी (e-KYC) होना अनिवार्य है।
- बैंक खाते में डीबीटी (DBT) चालू रखें।
- खाते की लिमिट स्कॉलरशिप राशि से ज्यादा होनी चाहिए।
- स्कॉलरशिप राशि भले ही महीने के अनुसार ₹8,350 या ₹4,500 प्रति महीना बनती हो, लेकिन यह राशि Semester-wise Half-yearly Installments में मिलेगी।
- पेमेंट डायरेक्ट लाभार्थी के खाते में NEFT / RTGS के माध्यम से भेजी जाती है।
Kalpana Chawla Scholarship 2026 Payment Status: कैसे चेक करें
अपने छात्रवृत्ति का स्टेटस व पेमेंट चेक करने हेतु इन स्टेप्स का पालन कर सकते हैं।
- Step.1 पहले आधिकारिक वेबसाइट harchhatravratti.highereduhry.ac.in पर आए।

- Step.2 होम पेज पर आने के बाद Student वाले सेक्शन में Track Application पर क्लिक करें।

- Step.3 स्कीम का नाम Kalpana Chawla Scholarship Yojana का चयन करें और Application Reference Number दर्ज करें।
- Step.4 View पर क्लिक करने के बाद स्टेटस आ जाएगा, जिसमें पेमेंट व आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
FAQ’s Kalpana Chawla Scholarship 2026 Kab Aayega
Q.1 कल्पना चावला स्कॉलरशिप 2026 कब आएगी?
Ans- कल्पना चावला स्कॉलरशिप 2026 मेरिट लिस्ट में सिलेक्शन होने के बाद भेज दी जाएगी। 1st सेमेस्टर का रिजल्ट जारी होने से पहले यह स्कॉलरशिप राशि छात्राओं के खाते में पहुंच जाएगी।
Q.2 Kalpna Chawla Scholarship 2026 पेमेंट कैसे चेक करें?
Ans- पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट harchhatravratti.highereduhry.ac.in पर जाएं। इसके बाद स्टूडेंट कॉर्नर (Student Corner) में दिए गए ‘ट्रैक एप्लीकेशन’ (Track Application) ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपनी पेमेंट की जांच कर सकते हैं।
Disclaimer:कल्पना चावला स्कॉलरशिप की यह जानकारी उच्च शिक्षा विभाग/HSCSIT द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के आधार पर दी गई है। स्कॉलरशिप का पेमेंट कब आएगा, इसकी कोई भी एक निश्चित तिथि नहीं दी गई है। फिर भी हमने इस स्कॉलरशिप से संबंधित जानकारी अच्छी तरह रिसर्च और वेरीफाई करके सभी छात्राओं तक पहुंचाई है। इसके बाद भी यदि आपको कोई समस्या या शंका है, तो कृपया आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी अवश्य चेक करें।
| Status Track Link | Click Here |
| Official Website | Click Here |

मेरा नाम ऋतु यादव है और मैं एक कंटेंट राइटर हूँ। मुझे लिखने का लगभग 4 साल का अनुभव है। मैंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। मुझे खास तौर पर हिंदी में जानकारीपूर्ण और आसान भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर कोई चीजों को आसानी से समझ सके। मैं मुख्य रूप से स्कॉलरशिप, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़े विषयों पर लिखती हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि जो भी जानकारी मैं लिखूं, वह सही हो और लोगों के काम आ सके।


