HSCST Fellowship 2026 Apply Online: सिलेक्शन प्रोसेस, पात्रता, स्टाइपेंड और पूरी जानकारी यहाँ चेक करें

HSCST Fellowship 2026:जिन छात्रों ने CSIR-UGC NET द्वारा आयोजित परीक्षा JRF-NET और LS-NET  में भाग लिया था और इसे क्वालीफाई कर चुके हैं, वे सभी छात्र हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर साइंस & टेक्नोलॉजी के तहत शुरू किए गए फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन करके प्रति माह अच्छा-खासा स्टाइपेंड प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें कि JRF-NET पास छात्रों को ₹31,000 से ₹35,000 और LS-NET पास छात्रों को ₹18,000 से ₹21,000 प्रति माह तक का स्टाइपेंड दिया जा रहा है। HSCST Fellowship 2026 हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस फेलोशिप के लिए हरियाणा राज्य के वे सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने JRF-NET या LS-NET क्वालीफाई किया है। आवेदन फॉर्म सबमिट होने के बाद, CSIR-UGC NET स्कोरकार्ड के अनुसार ही छात्रों का चयन किया जाएगा।

HSCST फ़ेलोशिप प्रोग्राम 2026

HSCST फ़ेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया 03 सितम्बर 2026 तक चलेगी। इस बीच जो भी कैंडिडेट हरियाणा के किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से Ph.D. या समकक्ष डिग्री में प्रवेश लेते हैं, ऐसे छात्रों के पास इस फ़ेलोशिप का लाभ उठाने का मौका है। यह फेलोशिप सिर्फ विज्ञान (Science) के सभी विषयों के लिए उपलब्ध है। विद्यार्थी आवेदन करने से जुड़े समस्त दस्तावेज और आवेदन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया इस लेख में जानते हुए अपना फॉर्म ऑनलाइन केंद्रीकृत छात्रवृत्ति पोर्टल पर भरना होगा। साथ में बताते चलें इस फ़ेलोशिप की अवधि 3 वर्षों की होगी, यदि कैंडिडेट का प्रदर्शन सही रहा तो इसे 2 वर्ष और बढ़ाया जा सकता है। छात्रों को इस बात का ध्यान रहे JRF और SRF को मिलाकर केवल 5 वर्ष तक ही फेलोशिप का लाभ ले सकते हैं।

HSCST Fellowship 2026 Last Date: (आवेदन अंतिम तिथि)

इस फ़ेलोशिप के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है। हम आपकी पुष्टि के लिए अंतिम तिथि का ऑफिशियल नोटिस नीचे दे रहे हैं, जिसे चेक करके वेरीफाई कर लें।

प्रोसेस अंतिम तिथि
रजिस्ट्रेशन 03-09-2026

HSCST Fellowship 2026: Eligibility Criteria

  • जो कैंडिडेट Joint CSIR-UGC NET परीक्षा में JRF-NET और LS-NET क्वालीफाई कर चुके हैं, ऐसे छात्र आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदक को हरियाणा राज्य के किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज/संस्था से Ph.D. कोर्स में एडमिशन लेना आवश्यक है।
  • विद्यार्थी के M.Sc. कोर्स में कम से कम 55% मार्क्स होना ज़रूरी

उम्र सिमा –

JRF के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए। विभिन्न श्रेणियों (Categories) के अनुसार उम्र सीमा में मिलने वाली छूट इस प्रकार है:

कैटेगरी अनुसार उम्र सीमा में छूठ –

कैटेगरी उम्र सीमा में छूठ 
OBC 5 वर्ष
SC 5 वर्ष
ST 5 वर्ष
महिला 5 वर्ष
दिव्यांग 5 वर्ष

HSCST फ़ेलोशिप चयन प्रक्रिया –

आवेदन करने के बाद सभी आवेदकों के फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद CSIR-UGC NET (JRF/LS-NET) में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी, जिसमें बेहतर मेरिट प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का इस फेलोशिप के लिए चयन किया जाएगा।

HSCST Fellowship 2026 Stipend & Other Benefits 

एचएससीएसटी फ़ेलोशिप में चयन होने पर सभी छात्रों को JRF/LS-NET के अनुसार हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा।

CSIR-UGC NET में JRF क्वालिफाई करने वाले छात्रों के लिए: –

JRF ₹31,000 प्रति माह
SRF ₹35,000 प्रति माह

LS-NET क्वालिफाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए –

JRF ₹18,000 प्रति माह
SRF ₹21,000 प्रति माह

Note– इसके अतिरिक्त हर वर्ष ₹20,000 का कंटिंगेंसी ग्रांट (Contingency Grant) दिया जाएगा, जिसका इस्तेमाल विद्यार्थियों को अपने रिसर्च कार्य में करना होगा।

आवेदन करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट  –

  • उम्र वेरीफाई करने के लिए 10वीं की मार्कशीट।
  • आधार कार्ड, मोबाइल ईमेल आईडी आदि।
  • NET का सर्टिफिकेट।
  • M.sc फाइनल ईयर का सर्टिफिकेट।
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • दिव्यांगता का प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज होने ज़रूरी हैं।

HSCST Fellowship 2026: ज़रूरी दिशा निर्देश 

आवेदन करने से पहले सभी छात्रों को एक बार ज़रूरी दिशा निर्देश के बारे में अवश्य जानना चाहिए।

  • एक बार इस स्कीम में चयनित होने पर HSCST के तरफ से आधिकारिक अवार्ड लेटर जारी किया जाएगा,जिसमे फ़ेलोशिप राशि व अन्य सारी डिटेल्स उपलब्ध होंगी।
  • इस फ़ेलोशिप की राशि सीधा लाभार्थी के खाते में न भेज कर कॉलेज संस्था को दी जाएगी, इसके लिए कॉलेज को Claim Bill बनाकर HSCST को भेजना होगा, फिर HSCST पैसा यूनिवर्सिटी को देगा और फिर यूनिवर्सिटी आपको देगी। लाभार्थी को 1 वर्ष की फ़ेलोशिप राशि हर महीने न भेजकर प्रत्येक वित्तीय वर्ष का पेमेंट 1 क़िस्त में ही भेजी जाएगी।
  • जान ले पहली क़िस्त की राशि तभी जारी होगी जब उम्मीदवार Joining Report और अवार्ड लेटर में मांगे गए अन्य आवश्यक दस्तावेज अपने संस्था को देगा फिर यूनिवर्सिटी उसे मंजूरी देकर HSCST को भेजेगी।
  • अगली क़िस्त के लिए यूनिवर्सिटी को मुख्य दस्तावेज़ जमा करने होंगे। प्रत्येक वर्ष 1 साल की Fellowship करने पर अधिकतम 45 दिनों की छुट्टी प्राप्त कर सकते हैं।

HSCST Fellowship 2026 Apply Online कैसे करे?

  1. harchhatravratti.highereduhry.ac.in पर आना होगा।
  2. होम पेज पर Click Here To Apply For HSCST Fellowship Programme पर क्लिक करें।
  3. Advertisment  No में कोर्स का चयन करके सबमिट कर दें।
  4. पूरा  नाम, पिता का नाम, आधार नंबर जेंडर, डेट ऑफ़ बर्थ  सही सही भरे, 
  5. जेंडर, मोबाइल नंबर, भरकर Generate OTP पर क्लिक करें।
  6. मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जायेगा जिसे फिल करें।
  7. कास्ट कैटेगरी नाम,  राज्य, पता, पोस्ट ग्रेजुएशन,  व मार्क्स  आदि डिटेल सही से भरें।
  8. परसेंटेज, ईयर पासिंग, एग्जाम क्वालिफिकेशन, सब्जेक्ट, आदि डिटेल सही सही भरें।
  9. डाक्यूमेंट्स अपलोड   – कैंडिडेट का इमेज, मार्कशीट आदि डाक्यूमेंट्स अपलोड करना होगा।
  10. जारी जानकारी भरने के बाद चेक बॉक्स पर क्लिक करें, Declaration करके अप्लाई पर क्लिक कर दें।
  11. इस प्रकार सभी कैंडिडेट फॉर्म फिल कर सकते हैं।

Disclaimer: इस फ़ेलोशिप की जानकारी आधिकारिक पोर्टल और स्वयं रिसर्च करने के बाद दी गई है, विद्यार्थी को आवेदन करने से पहले सम्पूर्ण जानकारी ऑफिशियल पोर्टल पर चेक कर लेनी चाहिए।

Apply Link CLICK Here
Notification Pdf CLICK Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *