CG State Scholarship for Divyangjan (Class 1 To 10) 2026: एनएसपी पोर्टल पर 30 सितम्बर से पहले ऐसे करें अप्लाई

CG State Scholarship for Divyangjan (Class 1 To 10) 2026

CG State Scholarship for Divyangjan (Class 1 To 10) 2026: छत्तीसगढ़ राज्य के सभी दिव्यांगजन छात्र-छात्राओं के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर स्टेट स्कॉलरशिप दिव्यांगजन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया लाइव है। जितने भी विद्यार्थी 40% या उससे अधिक दिव्यांग हैं, वे ऑनलाइन आवेदन करके हर महीने स्कॉलरशिप के रूप में सहायता राशि प्राप्त कर सकते हैं। यह राशि छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी व प्राइवेट मान्यता प्राप्त विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों को दी जाती है। जो भी विद्यार्थी कक्षा 1 से 10वीं तक किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय या सरकारी विद्यालय में एडमिशन लेकर पढ़ाई कर रहे हैं, ऐसे सभी दिव्यांगजन छात्र-छात्राओं के लिए यह स्कॉलरशिप शुरू की गई है। हालांकि यह स्कॉलरशिप कक्षा 1 से 12वीं तक के बच्चों को दी जाती है, लेकिन इस लेख में केवल कक्षा 10वीं तक के विद्यार्थियों की जानकारी दी गई है।

CG State Scholarship for Divyangjan (Class 1 To 10) 2026

दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना के लिए फॉर्म NSP पोर्टल पर भर सकते हैं, जिसकी आवेदन प्रक्रिया वर्तमान में संचालित है। ऑनलाइन फॉर्म सफलतापूर्वक भरने के बाद, शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन फॉर्म का वेरिफिकेशन (सत्यापन) किया जाएगा। इसके बाद समाज कल्याण विभाग के माध्यम से वेरिफिकेशन होने पर छात्रवृत्ति की राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से छात्रों के बैंक खाते में भेजी जाती है। यदि आवेदन फॉर्म को उस शिक्षण संस्थान द्वारा—जहाँ विद्यार्थी पढ़ाई कर रहा है—या जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा वेरीफाई नहीं किया जाता है, तो आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। इसलिए आवेदन फॉर्म भरने के साथ-साथ इन अन्य बातों का ध्यान रखना भी बेहद ज़रूरी है। यदि आप चाहते हैं कि इस स्कॉलरशिप के लिए आसानी से फॉर्म भरकर सफलतापूर्वक छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त कर सकें, तो इस लेख में इसकी पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताई गई है।

Highlight: CG State Scholarship for Divyangjan 2026

डिपार्टमेंट का नाम समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़
छात्रवृत्ति का नाम समाज कल्याण विभाग दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना
किसके लिए शुरू किया गया है दिव्यांगजन छात्र-छात्राओं के लिए
पात्र कक्षा कक्षा 01 से 10वीं तक
सहायता राशि कक्षा अनुसार ₹150 से ₹190 / माह
आवेदन तिथि 07 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक
राज्य छत्तीसगढ़
शैक्षणिक वर्ष 2026-27
आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in

Eligibility Criteria: (पात्रता मापदंड)

  • विद्यार्थी किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 01 से 10वीं तक रेगुलर अध्ययनरत होना चाहिए।
  • विद्यार्थी का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना ज़रूरी है।
  • विद्यार्थी ने पिछले वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण की हो (जैसे: यदि कक्षा 2 में है, तो कक्षा 1 पास होना अनिवार्य है)
  • विद्यार्थी 40% या उससे अधिक दिव्यांग हो।
  • विद्यार्थी के अभिभावक/माता-पिता की वार्षिक आय ₹2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Note– पूर्व माध्यमिक स्तर (Primary/Middle level) तक की स्कॉलरशिप के लिए कोई आय सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

CG State Scholarship for Divyangjan (Class 1 To 10) Scholarship Amount (कक्षा के अनुसार सहायता राशि)

कक्षा के अनुसार कितनी स्कॉलरशिप मिलती है।

कक्षा स्कॉलरशिप साधारण भत्ता कुल राशि
01 – 05 100 50 ₹150 / माह
06 – 08 120 50 ₹170 / माह
09 – 10 190 ₹190 / माह

Selection Process

  • सर्वप्रथम विद्यार्थी को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म का सत्यापन संस्था और समाज कल्याण विभाग के जिला कार्यालय द्वारा किया जाएगा।
  • इसके बाद वेरीफाई हुए आवेदन फॉर्म वाले छात्रों के खाते में स्कॉलरशिप भेजी जाएगी।

आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज?

  • आवेदक का आधार कार्ड।
  • पिछले वर्ष का रिजल्ट।
  • आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र।
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र।
  • बैंक पासबुक।
  • मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि।

अन्य ज़रूरी गाइडलाइन जिसका पालन करना अनिवार्य है?

  1. स्कॉलरशिप की राशि विद्यार्थी को जुलाई महीने से अप्रैल महीने तक पूरे 10 माह दी जाएगी।
  2. स्कॉलरशिप की राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी, इसलिए बैंक खाते में डीबीटी चालू रखें।
  3. स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करते समय संस्था का चयन सावधानीपूर्वक करें, क्योंकि कई बार मिलते-जुलते नामों के एक से अधिक विद्यालय हो सकते हैं।
  4. बैंक खाते का पूरा विवरण जैसे— IFSC Code, खाता संख्या और खाताधारक का नाम सही से भरें।
  5. आवेदन पूर्ण होने के बाद अस्थायी आईडी (TID) प्राप्त होगी, इसका मतलब आपका आवेदन ऑनलाइन डेटाबेस में दर्ज हो गया है।
  6. इसके साथ में स्थायी आईडी (PID) ईमेल या मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगी जिसे सुरक्षित रखें, रिन्यूअल के समय इसकी ज़रूरत पड़ेगी।
  7. फॉर्म फाइनल सबमिट करने से पहले भरी गई जानकारी चेक कर लें, एक बार फाइनल सबमिट होने के बाद बदलाव नहीं कर सकेंगे।

CG State Scholarship for Divyangjan (Class 1 To 10) Date

रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि  07-07-2026
रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 30-09-2026
डिफेक्टिव एप्लीकेशन वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 15-10-2026
विद्यालय द्वारा वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 15-10-2026
DNO/SNO/MNO वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 31-10-2026

CG State Scholarship for Divyangjan (Class 1 To 10) 2026 Registration Process

दोस्तों, इस छात्रवृत्ति हेतु आवेदन इन स्टेप्स की सहायता से कर सकते हैं:

सबसे पहले आपको NSP पोर्टल पर OTR रजिस्ट्रेशन करना होगा। अगर आपने OTR रजिस्ट्रेशन पहले नहीं किया है, तो इसके सामने वाले लिंक पर क्लिक करके OTR करने की पूरी प्रक्रिया समझ सकते हैं OTR के लिए क्लिक करें
OTR रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको OTR नंबर प्राप्त होगा, जिसके माध्यम से लॉगिन करके ऑनलाइन NSP पोर्टल पर इस स्कॉलरशिप स्कीम का चयन करके आवेदन कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया दिए गए लिंक पर क्लिक करके समझ सकते हैं। NSP स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के लिए क्लिक करें 
आधिकारिक वेबसाइट Click Here

FAQs

Q.1 CG State Scholarship for Divyangjan (Class 1 To 10) 2026 रजिस्ट्रेशन डेट क्या है?

Ans- आवेदन तिथि 07 जुलाई से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगी।

Q.2 सीजी स्टेट स्कॉलरशिप दिव्यांगजन कक्षा 01 से 10 तक आवेदन कैसे करें?

Ans- आवेदन करने के लिए NSP की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। लॉगिन करके स्कॉलरशिप का चयन करें और अन्य ज़रूरी डिटेल्स भरकर फाइनल सबमिट कर दें।

Disclaimer: इस योजना की जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर जारी नोटिफिकेशन और सामान्य गाइड के अनुसार तैयार की गई है। स्कॉलरशिप आने व स्टेटस से संबंधित जानकारी हेतु आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।

Apply For Scheme  Click Here
Official Website Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *