JK Tyre Shiksha Sarthi Scholarship 2026-27: अंतिम तिथि नजदीक, जल्दी करें आवेदन और पाएं ₹25,000 तक की छात्रवृत्ति!

JK Tyre Shiksha Sarthi Scholarship 2026-27

जेके टायर एक जानी-मानी टायर कंपनी है, जो शिक्षा के क्षेत्र में गरीब छात्राओं की पढ़ाई में काफी मदद करती है। यदि आप भी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक या तमिलनाडु राज्य की छात्रा हैं और आपने किसी ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या डिग्री कोर्स में एडमिशन ले लिया है, तो आपके पास ₹25,000 तक की छात्रवृत्ति पाने का अवसर है।

हालांकि, इस अवसर का लाभ उठाने के लिए सभी छात्राओं के पास ज्यादा दिनों का समय नहीं बचा है। हम आपको इस लेख में आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे, जिससे आप बिना समय गंवाए आसानी से इस छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकती हैं—यदि आप संबंधित राज्य की छात्रा हैं और इस छात्रवृत्ति की योग्यताओं को पूरा करती हैं।

JK Tyre Shiksha Sarthi Scholarship Last Date 2026-27

जेके टायर शिक्षा सारथी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है। यह आर्टिकल 19 सितम्बर की तारीख में प्रकाशित किया गया है, जिसके अनुसार अब आपके पास केवल 1 दिन का समय बचा है। यदि आप समय रहते फॉर्म नहीं भरते हैं, तो यह मौका आपके हाथ से निकल सकता है।

Process Date
आवेदन तिथि 4 अगस्त 2026
आवेदन अंतिम तिथि 20 सितम्बर 2026

जेके टायर शिक्षा स्कॉलरशिप हेतु मिलने वाली सहायता राशि?

इस स्कॉलरशिप के लिए धनराशि सभी कोर्सों के लिए अलग-अलग दी जाती है। समस्त कोर्सों में मिलने वाली सहायता राशि टेबल में चेक करें।

कोर्स का नाम

सहायता राशि
  • B.Tech / BE

  • MBBS

  • BDS

  • B.Pharm

  • B.Sc Nursing

  • BBA

  • BCA

  • LLB

  • B.Arch

  • BPT

₹25,000
  • BA

  • B.Sc

  • B.Com

  • B.A. (Hons.)

  • B.Sc. (Hons.)

  • B.Com. (Hons.)

₹15,000
Diploma Courses ₹15,000

Eligibility Criteria (जेके टायर शिक्षा स्कॉलरशिप पात्रता मापदंड)

  • इस स्कॉलरशिप के लिए केवल महिला विद्यार्थी ही आवेदन कर सकती हैं।
  • जिन छात्राओं के पिता या माता भारी वाहन (HMV) के ड्राइवर हैं, वे आवेदन करने की पात्र हैं।
  • केवल ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या डिग्री कोर्स में अध्ययनरत छात्राएं ही पात्र हैं।
  • 10वीं, 12वीं या पिछली परीक्षा में कम से कम 55% अंक प्राप्त करने वाली छात्राएं पात्र हैं।
  • प्रथम वर्ष के अलावा अन्य किसी भी वर्ष या सेमेस्टर में अध्ययन कर रही छात्राएं इसके लिए पात्र हैं।
  • JK Tyre और Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र नहीं हैं।
  • परिवार की कुल वार्षिक आय ₹5 लाख से कम होनी चाहिए।

कौन-कौन से राज्यों की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं?

राजस्थान मध्यप्रदेश
उत्तराखंड कर्नाटक
तमिलनाडु केवल पांच राज्य की छात्राएं ही आवेदन के लिए पात्र हैं।

चयन कैसे होगा (Selection Process)

चरण चयन करने की प्रक्रिया
प्रथम आवेदन करने के बाद पात्रता मानदंड के आधार पर आवेदनों की शुरुआती जाँच की जाएगी।
द्वितीय चरण दस्तावेजों का वेरिफिकेशन (Document Verification) किया जाएगा और पात्र उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
तृतीय चरण शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का टेलीफोन के माध्यम से इंटरव्यू लिया जाएगा।
चतुर्थ चरण स्कॉलरशिप देने वाली फाउंडेशन से कन्फर्मेशन मिलने के बाद फाइनल सेलेक्शन किया जाएगा।
पंचम चरण चयनित छात्राओं के बैंक खाते में स्कॉलरशिप की धनराशि भेजी जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • वर्तमान प्रवेश प्रमाण (Current Admission Proof)
  • फीस रसीद
  • आय प्रमाण पत्र
  • बोनाफाइड सर्टिफिकेट
  • माता-पिता का श्रमिक कार्ड
  • कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस (Commercial Driving Licence)
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

JK टायर शिक्षा सारथी स्कॉलरशिप के लिए टेलीफ़ोनिक इंटरव्यू कैसे पास करें?

काफी स्टूडेंट ऐसे होते हैं जो यह सोचकर फॉर्म नहीं भरते कि उन्हें टेलीफोनिक इंटरव्यू में भाग लेना होगा और वे इंटरव्यू क्वालीफाई नहीं कर पाएंगे। लेकिन आपको बता दें कि इस स्कॉलरशिप के इंटरव्यू में किताबों या पढ़ाई से संबंधित प्रश्न नहीं पूछे जाते। आइए समझते हैं कि आप इस इंटरव्यू को कैसे क्रैक कर सकते हैं।

किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं?

इंटरव्यू के दौरान परिवार की आर्थिक स्थिति और आपकी पढ़ाई से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। जैसे:

  • आपके परिवार में कितने लोग रहते हैं?
  • आपके माता-पिता क्या करते हैं?
  • आपके भाई-बहन क्या करते हैं?
  • आप यह स्कॉलरशिप क्यों लेना चाहती हैं?
  • अगर आपको स्कॉलरशिप नहीं मिली, तो आप अपनी आगे की पढ़ाई कैसे जारी रखेंगी?

प्रश्नों का उत्तर कैसे दें?

  • इन प्रश्नों का उत्तर छात्राओं को ईमानदारी से और सही जानकारी के साथ देना चाहिए।
  • आवेदन के दौरान जो डॉक्यूमेंट्स अपलोड किए हैं, उन्हें अच्छी तरह से देख लें।
  • ध्यान रखें कि आवेदन के दौरान भरी गई जानकारी और इंटरव्यू के दौरान दी गई जानकारी आपस में मेल खानी चाहिए।
  • इंटरव्यू के दौरान घबराएँ नहीं और पूछे गए सवालों का स्पष्ट और सही उत्तर दें।

आवेदन कैसे करें?

इस वर्ष इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया Buddy4Study के माध्यम से की जा रही है। हमने इससे पहले भी Buddy4Study पर उपलब्ध अन्य स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया बताई है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आवेदन करने की प्रक्रिया समझ सकते हैं।

इस स्कॉलरशिप की आवेदन प्रक्रिया भी लगभग समान है, इसलिए आवेदन करने का तरीका समझने के लिए [Click Here] पर क्लिक करें।

FAQ’s

Q.1 JK टायर शिक्षा सारथी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
Ans: 20 सितंबर 2026

Q.2 JK टायर शिक्षा सारथी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें?
Ans: आवेदन करने के लिए Buddy4Study की वेबसाइट पर जाना होगा।

Q.3 क्या इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने का कोई शुल्क है?
Ans: नहीं, यह स्कॉलरशिप बिल्कुल मुफ्त है। इसके लिए आवेदन करते समय एक रुपये का भी शुल्क नहीं देना होगा।

Disclaimer: यह स्कॉलरशिप Buddy4Study के माध्यम से शुरू की गई है। इसलिए आवेदन करने से पहले किसी भी समस्या या जानकारी के लिए Buddy4Study की वेबसाइट पर संपर्क करें। इंटरव्यू और अन्य प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए 011-430-92248 (Ext: 363) या दिए गए ईमेल आईडी पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *