PFMS DBT Payment Status Link Active 2026: ऐसे करें किसी भी स्कॉलरशिप का डीबीटी स्टेटस चेक

PFMS DBT Payment Status Link Active 2026

PFMS पोर्टल पर काफी समय से DBT Payment Status चेक करने का लिंक काम नहीं करने की वजह से काफी छात्र अपने पेमेंट की जाँच करने में असमर्थ थे। हालांकि, अब सभी छात्रों के लिए खुशखबरी आ चुकी है! विद्यार्थी अब ऑनलाइन PFMS पोर्टल पर अपना DBT Status चेक करके जान सकते हैं कि सरकार द्वारा उनके खाते में स्कॉलरशिप की कितनी राशि भेजी गई है या कहीं पेमेंट फेल तो नहीं हुआ है। चाहे UP Scholarship हो, NSP Scholarship हो या फिर किसी अन्य योजना का पेमेंट, सभी की स्थिति आप ऑनलाइन PFMS पोर्टल के माध्यम से चेक कर सकते हैं। अब नया लिंक एक्टिव हो चुका है, इसलिए सभी छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपने पेमेंट की जाँच कर सकते हैं।

PFMS DBT Payment Status Update

PFMS पोर्टल पर DBT पेमेंट स्टेटस चेक करने का लिंक जारी कर दिया गया है। अब छात्र आधिकारिक पोर्टल पर “DBT Status of Beneficiary & Payment Details” सेक्शन में जाकर अपने पेमेंट का विवरण चेक कर सकते हैं। डीबीटी लिंक एक्टिव होने से छात्रों को काफी राहत मिली है। छात्रों का कहना है कि इस लिंक के जरिए वे पेमेंट स्टेटस के साथ-साथ फंड स्टेटस, रिक्वेस्ट डेट और वैलिडेशन स्टेटस भी आसानी से देख सकते हैं,

जिससे पेमेंट को ट्रैक करना आसान हो जाता है। बीते कुछ दिनों से लिंक सही तरीके से काम नहीं कर रहा था, जिसकी वजह से छात्रों को काफी परेशानी हो रही थी। लेकिन अब छात्र ऑनलाइन PFMS पोर्टल पर अपने पेमेंट को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। यदि आप अभी अपना पेमेंट स्टेटस नहीं देख पा रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। हम पेमेंट चेक करने की पूरी जानकारी यहाँ देने वाले हैं। 

PFMS DBT Payment Status – Key Features

आर्टिकल का नाम PFMS DBT Payment Status Link Activate
आर्टिकल का प्रकार लेटेस्ट अपडेट
डीबीटी स्टेटस लिंक एक्टिवेटेड (Link Active)
पेमेंट चेक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
स्टेटस चेक करने के लिए जरूरी दस्तावेज रजिस्ट्रेशन नंबर / एप्लीकेशन नंबर (Registration Number)
पेमेंट का प्रकार DBT Payment Status
आर्टिकल डेट 18-09-2026
कैटेगरी स्कॉलरशिप न्यूज़
आधिकारिक वेबसाइट pfms.nic.in

PFMS DBT पेमेंट स्टेटस चेक करने हेतु आवश्यक विवरण:

PFMS पोर्टल पर डीबीटी स्टेटस चेक करने के लिए आपके पास इनमें से कोई एक विवरण होना अनिवार्य है:

  • एप्लीकेशन आईडी (Application ID / Registration No.)
  • बेनेफिशियरी कोड।
  • बैंक खाता संख्या ,
  • बैंक का नाम।

PFMS DBT पेमेंट स्टेटस में क्या-क्या चेक कर सकते हैं?

PFMS पोर्टल पर डीबीटी स्टेटस चेक करते समय आप निम्नलिखित विवरणों की स्थिति आसानी से देख सकते हैं:

  • खाते में कितने रुपये की राशि भेजी गई है, यह चेक कर सकते हैं।
  • पेमेंट रिक्वेस्ट की डेट दर्ज होने की तारीख चेक कर सकते हैं।
  • वैलिडेशन स्टेटस (Validation Status) देख सकते हैं।
  • फंड स्टेटस (Fund Status) चेक कर सकते हैं।
  • ट्रेजरी स्टेटस (Treasury Status) – पेंडिंग है या क्लियर हो गया है।
  • सैंक्शन स्टेटस (Sanction Status) के अलग-अलग चरण जैसे:
  • एप्रूव्ड (Approved)
  • पेंडिंग (Pending)
  • रिजेक्टेड (Rejected)
  • अंडर प्रोसेस (Under Process)

PFMS DBT भुगतान स्थिति में प्रदर्शित समस्याएँ एवं उनके अर्थ

पीएफएमएस पर दिखने वाली समस्याएँ और उनका अर्थ समझिए:

स्टेटस के प्रकार उसके मतलब
Validation Successful विवरण का सत्यापन सफल है।
Validation Pending सत्यापन अभी प्रक्रिया में है।
Validation Failed दिए गए विवरण में कोई समस्या है या सत्यापन सफल नहीं हुआ।
Under Validation विवरण का सत्यापन प्रगति पर है।
Under Processing with Agency भुगतान एजेंसी के स्तर पर प्रक्रिया में है।
Treasury Status Pending भुगतान अभी Treasury में लंबित है।
Treasury Status Approved Treasury ने payment को मंज़ूरी दे दी है।
Sanction Status Approved भुगतान के लिए मंजूरी मिल गई है।
Sanction Status Pending अभी मंजूरी बाकी है।
Sanction Status Rejected मंजूरी नहीं मिली
Sanction Status Under Process प्रक्रिया में है।

पेमेंट स्टेटस चेक करने में समस्या आने पर क्या करें?

अगर किसी भी स्टूडेंट को पेमेंट स्टेटस जाँचने में किसी भी प्रकार की समस्या हो रही है, तो आप निम्नलिखित तरीकों को अपना सकते हैं:

  • थोड़ा समय प्रतीक्षा करें या फिर अपने ब्राउज़र पेज को रिफ्रेश (Refresh) करें।
  • ब्राउज़र की कुकीज़ (Cookies) और कैश (Cache) क्लियर करें।
  • अपने ब्राउज़र में इन्कॉग्निटो मोड (Incognito Mode) ओपन करके चेक करें, डीबीटी स्टेटस दिखने लगेगा।

PFMS DBT Payment Status Kaise Check Kare

  • पीएफएमएस (PFMS) डीबीटी पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले PFMS की आधिकारिक वेबसाइट pfms.nic.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर Payment Status वाले ऑप्शन पर जाएँ और DBT Status Tracker पर क्लिक करें।
  • यहाँ पर Category में “Any Other External System” (या अपनी स्कॉलरशिप/योजना की कैटेगरी) का चयन करें,
  • फिर अपना Application ID या Beneficiary Code दर्ज करें
  • कैप्चा कोड (Word Verification) सही-सही दर्ज करने के बाद Search बटन पर क्लिक करें।
  • पेमेंट का पूरा विवरण आ जाएगा, जिसे आप आसानी से चेक कर सकते हैं।

निष्कर्ष: यह आर्टिकल छात्रों को DBT Payment Status से जुड़ी नवीनतम जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, ताकि वे अपने भुगतान की स्थिति आसानी से जाँच सकें और पता कर सकें कि उनका भुगतान जारी हुआ है या नहीं। छात्र बताए गए चरणों का पालन करते हुए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके अपने भुगतान की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Disclaimer: यह एक स्वतंत्र न्यूज़/जानकारी संबंधी लेख है, जिसका उद्देश्य केवल विद्यार्थियों एवं पाठकों को जानकारी प्रदान करना है। हमारा किसी भी सरकारी विभाग, संस्था या प्राधिकरण से कोई आधिकारिक संबंध या संबद्धता नहीं है। हम उपलब्ध स्रोतों के आधार पर समाचार एवं सत्यापित जानकारी प्रकाशित करने का प्रयास करते हैं। कृपया अपनी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर, ई-मेल या अन्य संवेदनशील विवरण, कमेंट बॉक्स में साझा न करें। अधिकृत एवं नवीनतम जानकारी के लिए PFMS की आधिकारिक वेबसाइट एवं संबंधित सरकारी विभाग के आधिकारिक स्रोतों को ही देखें।

DBT Status LINK Click Here
Official Website Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *