झारखण्ड के उन छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है, जो किसी कारणवश शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में स्कॉलरशिप का फॉर्म नहीं भर पाए थे। ऐसे छात्रों को ई कल्याण स्कॉलरशिप का लाभ देने के लिए झारखण्ड सरकार आदिवासी कल्याण आयुक्त की ओर से आधिकारिक नोटिस जारी कर एक बार दोबारा पोर्टल खोल दिया गया है, अब राज्य के सभी पात्र स्टूडेंट इसके लिए आवेदन कर सकते है। बता दें कई छात्र ऐसे थे जो शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में आवेदन करने से चूक गए थे। सरकार ने ऐसे छात्रों को ध्यान में रखते हुए, पोर्टल दुबारा खोलने की सुचना जारी कर दी हैं। आवेदन करने के लिए विद्यार्थी ई-कल्याण के ऑफिशियल पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं, आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी यहाँ दी गई है। जिसे ध्यान में रखते हुए आवेदन पूरा कर सकेंगे।
E Kalyan Scholarship Jharkhand 2025-26 Portal Re-Open: पोस्टमैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत वर्ष 2025 -26 के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू होने जा रही है। अनुसूचित जाति (SC) अनुसूचित जनजाति (ST) व पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्र पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद अधिकारियों की ओर से आवेदन फॉर्म की जाँच दोबारा की जाएगी, फिर छात्रों को सरकार की ओर से स्कॉलरशिप की राशि भेजी जाएगी। नए नोटिस के अनुसार ई कल्याण स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के बाद आवेदन फॉर्म का वेरिफिकेशन संबंधित डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफिसर (DNO) स्तर से 10 अक्टूबर तक किया जायेगा। फाइनल वेरिफिकेशन के बाद विद्यार्थी का स्टेटस अप्रूव होने पर स्कॉलरशिप भेजी जाती है।
E Kalyan Scholarship Jharkhand 2025-26 Portal Re-Open Dates
पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप आवेदन करने के लिए दोबारा पोर्टल खोला गया है। बता दें कि 16 जून 2026 को पोर्टल खोलने हेतु आधिकारिक नोटिस जारी की गई थी। नोटिस जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया 16 जून से शुरू होकर 30 जून 2026 तक चलेगी, यानी छात्रों को कुल 14 दिनों की मोहलत दी गई है। अन्य महत्वपूर्ण तिथियां नीचे टेबल में दी गई हैं:
| प्रक्रिया | महत्वपूर्ण तिथियां |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 30 जून 2026 |
| कॉलेज/संस्था से आवेदन सत्यापन की अंतिम तिथि | 10 जुलाई 2026 |
| जिला नोडल अधिकारी (DNO) द्वारा सत्यापन की अंतिम तिथि | 10 अक्टूबर 2026 |
Note: छात्रों को ध्यानपूर्वक उक्त तिथि से पहले अपना आवेदन पूर्ण करके अन्य प्रक्रियाएं पूरी कर लेनी चाहिए। आदिवासी कल्याण आयुक्त की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस आप नीचे चेक कर सकते हैं।

Overview-Re-Open E Kalyan Scholarship Jharkhand 2025-26
| विभाग | आदिवासी कल्याण आयुक्त |
| छात्रवृत्ति | ई कल्याण स्कॉलरशिप झारखण्ड |
| नई अपडेट | पोस्टमैट्रिक रजिस्ट्रेशन री-ओपन |
| Re-Open Date | 16 जून 2026 |
| अंतिम तिथि | 30 जून 2026 |
| शैक्षणिक वर्ष | 2025-26 |
| पोर्टल | ekalyan.cgg.gov.in |
| राज्य | झारखण्ड |
E Kalyan Scholarship Jharkhand Re-Open: कौन-कौन आवेदन कर सकता है?
ई कल्याण स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए पोर्टल Re-Open होने के बाद आपके मन में एक प्रश्न अवश्य होगा, इस बार कौन-कौन से विद्यार्थियों को मौका मिलेगा।
- ऐसे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जो पिछले वर्ष किसी कारणवश स्कॉलरशिप फॉर्म भरने से चूक गए थे।
- ऐसे छात्र जिन्होंने पिछले वर्ष आवेदन तो किया था, लेकिन आवेदन फॉर्म कॉलेज/संस्था या जिला नोडल अधिकारी (DNO) से किसी कारण से रिजेक्ट हो गया था।
- जिन्हे वर्ष 2025-26 पिछले वर्ष की स्कॉलरशिप नहीं प्राप्त हुई है, ऐसे विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
- विद्यार्थी को झारखण्ड के किसी कॉलेज/संस्था में पोस्ट-मैट्रिक कोर्स के लिए एडमिशन होना चाहिए।
Eligibility Criteria (पात्रता)
- झारखण्ड के विद्यार्थी ही Re-Open होने के बाद आवेदन कर सकते हैं।
- परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- पोस्ट-मैट्रिक कोर्स के छात्र जैसे – (11वीं, 12वीं, कॉलेज, डिप्लोमा या डिग्री) जैसे कक्षा कोर्स में अध्ययन कर रहे विद्यार्थी पात्र हैं।
- विद्यार्थी SC/ST/OBC कैटेगरी के होने ज़रूरी हैं।
E-Kalyan Jharkhand Re-Open: आवेदन करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- सभी विद्यार्थियों को बता दे आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की अभी तक केवल नोटिस जारी हुई है। लेकिन E-kalyan पोर्टल पर अभी लिंक एक्टिवेट नहीं दिख रही है, इसलिए आधिकारिक पोर्टल चेक करते रहें।
- छात्रों को अपने कॉलेज/संस्था के संपर्क में रहना चाहिए।
- आवेदन करने हेतु ज़रूरी डाक्यूमेंट्स तैयार रखें जिसकी सूची नीचे दी गई है।
- विभाग द्वारा प्राप्त ऑफिशियल नोटिस का लिंक ऊपर दिया गया है, ध्यानपूर्वक अवलोकन कर लें।
आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज:
- आधार कार्ड।
- मोबाइल नंबर।
- कोर्स फीस रसीद।
- बैंक पासबुक।
- मार्कशीट।
- आय, जाति, निवास।
- कॉलेज का बोनाफाइड प्रमाण पत्र (शुल्क संरचना सहित)
- पिछले वर्ष का मार्कशीट।
- डोमिसाइल सर्टिफिकेट।
- रिन्यूअल के लिए एप्लीकेशन नंबर आदि।
E-Kalyan Jharkhand Re-Open Registration Kaise Kare:
ई कल्याण स्कॉलरशिप झारखण्ड री-ओपन होने के बाद आवेदन ऐसे करना होगा।
- ekalyan.cgg.gov.in पर आना होगा।

- छात्र लॉगिन पर क्लिक करें।

- पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। अगर पहले से पंजीकरण है तो आवेदन करें पर क्लिक करें।

- आधार नंबर, स्टूडेंट नाम, डेट ऑफ़ बर्थ, जेंडर, मोबाइल नंबर भरकर Verify Aadhaar Details पर क्लिक करें,
- पासवर्ड क्रिएट करें और ओटीपी प्राप्त होगा, उसे फिल करके सबमिट कर दें।
- इस प्रकार रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो जाता है।
- पुनः स्टूडेंट लॉगिन पेज पर क्लिक करके, आवेदन करें पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर दर्ज करें, ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करके सबमिट कर दें।
- मैट्रिक बोर्ड विवरण – यहाँ 10वीं कक्षा की डिटेल्स, प्रवेश पत्र, जन्म तारीख, लिंग आदि जानकारी भरें, और नेक्स्ट पर क्लिक करें।
- व्यक्तिगत जानकारी – यहाँ, माता-पिता की जानकारी, वर्तमान पता, आदि जानकारी भरें, फिर नेक्स्ट बटन दबा दें।
- संस्थान कॉलेज विवरण – यहाँ पर कॉलेज की समस्त डिटेल भरें, जैसे कहाँ पढ़ते हैं, रोल नंबर, पिछले वर्ष का अंक, आदि जानकारी भरें, फिर नेक्स्ट बटन दबा दें।
- दस्तावेज अपलोड करें – कैंडिडेट का पासपोर्ट साइज फोटो, कॉलेज बोनाफाइड सर्टिफिकेट, जाति सर्टिफिकेट, अन्य डॉक्यूमेंट अपलोड करें और प्रीव्यू पर क्लिक करें सभी जानकारी को दोबारा चेक कर लें।
- सभी जानकारी सही होने पर कैप्चा भरें, मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगा, उसे भर कर सबमिट कर दें, इस प्रकार आवेदन सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाएगा।
निष्कर्ष (Conclusion): > ई-कल्याण स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए आवेदन करने से वंचित रह जाने वाले छात्रों को ध्यान में रखते हुए, पोर्टल को फिर से खोले जाने के संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी हो चुका है। इस लेख में सभी छात्रों को पोर्टल Re-open होने के बाद आवेदन करने हेतु ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थी इस लेख में दी गई जानकारी को ध्यान में रखते हुए अपना आवेदन आसानी से पूरा कर सकते हैं।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी आदिवासी कल्याण आयुक्त द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के आधार पर दी गई है, साथ ही इसमें छात्रों को व्यक्तिगत सुझाव भी दिए गए हैं। फिर भी छात्रों को सचेत किया जाता है कि वे आवेदन व अन्य संबंधित प्रश्नों के लिए ई-कल्याण की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही विजिट करें।
| Student Login Link | Click Here |
| Official Website | Click Here |

Ritu Yadav पिछले करीब 4 वर्षों से शिक्षा, स्कॉलरशिप, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़ी जानकारी पर लेखन कर रही हैं। उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से ग्रेजुएशन किया है।
उनका उद्देश्य विद्यार्थियों तक स्कॉलरशिप और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी को सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाना है। वह पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियों, जरूरी दस्तावेज, स्कॉलरशिप स्टेटस और पेमेंट से जुड़ी जानकारी को आसान तरीके से समझाने पर विशेष ध्यान देती हैं।
Ritu Yadav का मुख्य लेखन क्षेत्र Scholarship, Education, Government Schemes और Career है। उनके लेखों में विद्यार्थियों के लिए उपयोगी जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करने और जटिल प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाने पर ध्यान दिया जाता है।


