UP Scholarship Status 2025-26 Check: यूपी स्कालरशिप तीसरे चरण में आवेदन करने वाले छात्रों के स्टेटस बदलने शुरू हो चुके है। जो भी अभ्यर्थी तीसरे चरण में फॉर्म फिल किया था, या फिर कॉलेज के माध्यम से बायोमेट्रिक कराया था, ऐसे छात्र अपने स्टेटस को तुरंत चेक करें। स्टेटस चेक करने बाद यदि जिला समाज कल्याण विभाग के तरफ से फॉर्म Verify हुआ है। तो स्कॉलरशिप की राशि तीसरे चरण में भेजी जाएगी। बता दें यूपी स्कॉलरशिप के तीसरे चरण में बच्चों के स्टेटस में काफी बदलाव हुए है, जहाँ कइयों के फॉर्म वेरीफाई तो कइयों के डिस्ट्रिक्ट लेवल रिजेक्ट भी हुए है, SC/ST कैटेगरी के ऐसे छात्र जिनके खाते में प्रथम व सेकंड चरण में स्कॉलरशिप नहीं आई थी। ऐसे सभी विद्यार्थी का पेमेंट तीसरे चरण में जारी किया जायेगा।
UP Scholarship Status 2025-26
आपको बता दें कि यूपी स्कॉलरशिप 3rd फेज GEN/OBC/SC/ST/MIN सभी बच्चों के लिए खोला गया था। आधिकारिक नोटिस के अनुसार जनपदीय समिति द्वारा संदेहास्पद और अवशेष शुद्ध डाटा वाले विद्यार्थियों के डाटा पर निर्णय लेना तथा अधिकारियों द्वारा डाटा करने की तिथि 10 जून 2026 थी, इस बीच बच्चों के फॉर्म वेरीफाई व रिजेक्ट किये गए थे, इसके बाद 15 जून 2026 को NIC की राज्य इकाई से मांग सृजित की गई थी। और अब आखिर स्टेप बचता है: बच्चों के खाते में स्कॉलरशिप भेजा जाना जिसकी प्रक्रिया शुरू होने वाली है। जैसा की आपको पता होगा, पिछले दिनों केंद्र सरकार के तरफ से बच्चों के खाते में स्कॉलरशिप की राशि भेजी गई थी। इसके बाद भी लाखों में अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्हें अभी तक स्कॉलरशिप का पेमेंट नहीं मिला है। ऐसे छात्रों को तीसरे चरण में स्कॉलरशिप मिलने की संभावना है। यदि आप जानना चाहते है, यूपी स्कॉलरशिप तीसरे चरण की स्कॉलरशिप कब आएगी, और थर्ड फेज में स्टेटस कैसे चेक करना है। चलिए डिटेल्स से समझते हैं।
UP Scholarship 3rd Phase-संक्षिप्त विवरण
| आर्टिकल का नाम | UP Scholarship Status 2025-26 Check |
| छात्रवृत्ति का नाम | यूपी स्कॉलरशिप |
| चरण | 3rd फेज |
| स्कॉलरशिप की स्थिति | बदलना शुरू |
| स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| तीसर फेज का पेमेंट डेट | 22 जून 2026 |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| वेबसाइट | scholarship.up.gov.in |
UP Scholarship Status Latest Update:
जिन छात्रों ने थर्ड फेज में फॉर्म को फिल किया था। ऐसे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। दरअसल आपको बता दें, हाल ही में देखा गया है बच्चों के स्टेटस बदलने शुरू हो चुके है, काफी बच्चें ऐसे है जिनके आवेदन फॉर्म को जून के पहले सप्ताह में वेरीफाई किया गया है। और काफी बच्चों के आवेदन फॉर्म रिजेक्ट भी हुए है। हम आपके जानकारी के लिए नीचे जून के पहले सप्ताह में वेरीफाई हुए स्टेटस का इमेज जोड़ रहे है। जिसे चेक कर सकते हैं। और यदि आपने अभी तक अपने स्टेटस को चेक नहीं किया है। तो बिना समय गवाए तुरंत स्टेटस को चेक कर लें,


थर्ड फेज में किन छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप?
- सबसे पहले जिन छात्रों ने 3rd फेज में फॉर्म फिल किया है। और बायोमेट्रिक सत्यापन कॉलेज के माध्यम से कराया है।
- जिन छात्रों के स्टेटस जून महीने में Verify हुए है।
- सबसे ज़रूरी अगर आपके स्टेटस में Verify दिख रहा है, तो प्रबल सम्भावना है 3rd फेज में स्कॉलरशिप मिल सकती है।
UP Scholarship Status 2025-26:स्टेटस चेक करने हेतु ज़रूरी डिटेल्स?
स्टेटस चेक करने हेतु छात्रों के पास यह ज़रूरी डाक्यूमेंट्स होनी ज़रूरी है।
- छात्र का रजिस्ट्रेशन नंबर,
- छात्र का ओटीआर नंबर,
- पासवर्ड,
- डेट ऑफ़ बर्थ (DOB) आदि।
UP Scholarship Payment Kab Aayega: तीसरे चरण का पेमेंट कब आएगा?
यूपी स्कॉलरशिप तीसरे चरण में काफी बच्चों के फॉर्म को वेरीफाई किया गया है, अब इन्ही वेरीफाई हुए स्टेटस में स्कॉलरशिप की राशि PFMS/APBS के माध्यम से भेजी जाएगी, आधिकारिक नोटिस के अनुसार तीसरे चरण में स्कॉलरशिप की राशि 22 जून 2026 से भेजी जानी शुरू होगी, ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि, स्कॉलरशिप पेमेंट आने में और समय लग सकता है, भले ही आधिकारिक तौर पर 3rd फेज का पेमेंट 22 जून से भेजे जाने के लिए बोला गया है, लेकिन यह राशि लगातार 5-6 दिनों तक भेजी जाएगी। बच्चे अपने पेमेंट को PFMS के माध्यम से चेक करते रहें।
Smt. Meena Srivastav का निर्देश: तुरंत करें ये ज़रूरी काम
भदोई जिला समाज कल्याण अधिकारी Smt Meena Srivastav के अनुसार विद्यार्थी यह ज़रूरी काम अवश्य कर लें अन्यथा स्कॉलरशिप का पेमेंट रुक सकता है।
- सबसे पहले विद्यार्थी की UID डीबीटी के लिए चालू होनी चाहिए।
- अपने करंट स्टेटस की जाँच करें।
- आधार सीडिंग करना अनिवार्य है।
- अपने बैंक खाते की लिमिट अवश्य बढ़ा कर रखें।
Note– ट्रांजेक्शन फेल्ड होने पर छात्र जिम्मेदार होंगे इस लिए ऊपर बताये गयी ज़रूरी निर्देशों का पालन अवश्य करें।
UP Scholarship Status 2025-26: 3rd फेज का स्टेटस कैसे चेक करें?
यूपी स्कॉलरशिप के तीसरे चरण का स्टेटस चेक करने के लिए आप इन स्टेप्स की मदद ले सकते हैं:
- यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करने के लिए scholarship.up.gov.in पर आएं , या नीचे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

- होम पेज पर आने के बाद Student पर क्लिक करके, Login Fresh या Login Renewal पर क्लिक करें। जिसके लिए आवेदन किया है।
- इसके बाद कोर्स का चयन कर लें जैसे- पोस्ट मैट्रिक, प्री मैट्रिक,या अन्य जिस कोर्स के लिए आवेदन किया है।

- यहाँ रजिस्ट्रेशन नंबर, ओटीआर नंबर, पासवर्ड फिल करने के बाद अपना कैप्चा भरें, और सबमिट पर क्लिक कर दें।
- आपकी डिटेल लॉगिन हो जाएगी। यहाँ थ्री लाइन पर क्लिक करें।
- नीचे चेक स्टेटस पर क्लिक करें।
- स्टेटस खुलकर आ जाएगा, जिसे चेक कर लें। और उसका प्रिंट ले सकते हैं।
UP Scholarship Status 2025-26 Check FAQ’s
Q.1 यूपी स्कॉलरशिप 3rd राउंड का पेमेंट कब आएगा?
Ans- 22 जून 2026 से भेजे जाने के लिए बोला गया है।
Q.2 यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस कैसे चेक करें।
Ans- स्टेटस चेक करने के लिए scholarship.up.gov.in पर आए Student सेक्शन में क्लिक करके चेक करें।
Disclaimer: यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस में हो रहे बदलावों को देखते हुए इस आर्टिकल में संपूर्ण जानकारी दी गई है और हर एक जानकारी का प्रमाण (प्रूफ) भी दिया गया है। परन्तु छात्रों को अंतिम सलाह दी जाती है कि कोई भी निर्णय लेने से पहले छात्रवृत्ति की आधिकारिक वेबसाइट
scholarship.up.gov.inअवश्य चेक करें। हम केवल समाचार और सत्यापित (Verified) जानकारी प्रदान करते हैं; हमारा किसी भी सरकारी संस्था या समाज कल्याण विभाग से कोई सीधा संबंध नहीं है।
| IMPORTANT LINK |

मेरा नाम ऋतु यादव है और मैं एक कंटेंट राइटर हूँ। मुझे लिखने का लगभग 4 साल का अनुभव है। मैंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। मुझे खास तौर पर हिंदी में जानकारीपूर्ण और आसान भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर कोई चीजों को आसानी से समझ सके। मैं मुख्य रूप से स्कॉलरशिप, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़े विषयों पर लिखती हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि जो भी जानकारी मैं लिखूं, वह सही हो और लोगों के काम आ सके।


