E-Kalyan Scholarship Payment 2026: छात्रवृति आना शुरू, ऐसे चेक करे झारखण्ड ई कल्याण स्कालरशिप पेमेंट स्टेटस

E-Kalyan Scholarship Payment 2026

जी हाँ दोस्तों जितने भी छात्रों ने झारखंड ई-कल्याण स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया था। सभी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल आपके जानकारी के लिए बता दे E-Kalyan Scholarship Payment 2026 सभी छात्रों के खाते में जारी होना शुरू हो चूका है। कई डिस्ट्रिक्ट्स ऐसी हैं जहां हाल ही में जिले-वार ई-कल्याण स्कॉलरशिप का पेमेंट भेजा जा रहा है। और जिन भी छात्रों के खाते में अभी तक ई-कल्याण स्कॉलरशिप का पेमेंट नहीं पहुँचा है। ऐसे छात्रों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। इस लेख के माध्यम से हम आपकी पूरी मदद करने वाले हैं। जिससे आप भी अपने छात्रवृति की राशि प्राप्त कर सके।

E-Kalyan Scholarship Payment 2026

ई कल्याण स्कालरशिप के लिए जितने भी अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, सभी स्टूडेंट के स्टेटस के आधार पर स्कालरशिप का पेमेंट भेजा जा रहा है। जिन छात्रों का फॉर्म फाइनल वेरीफाई हो चूका है, ऐसे सभी अभ्यर्थी के खाते छात्रवृति भेजी गई है, सभी छात्रों को अपना पेमेंट स्टेटस अवश्य चेक करना चाहिए इस लेख में हम आपको E-Kalyan Scholarship Payment Status चेक करने के बारे में बतायेगे, और सभी छात्रों को सबसे पहले अपने करंट स्टेटस की जाँच करनी चाहिए। जिसेे यह पता चल सके आपको छात्रवृति का पेमेंट मिलेगा या नहीं ई कल्याण स्कालरशिप अमाउंट उन्ही छात्रों को भेजी जा रही है। जिनके स्टेटस में फाइनल स्टेटस शो कर रहा है।

E-कल्याण स्कालरशिप कैसे स्टेटस के खाते में भेजी जायेगी

सबसे पहले सभी छात्रों के डाउट को खत्म करते है। आखिर कैसे स्टेटस वाले बच्चों के खाते में स्कॉलरशिप भेजी जा रही है? दोस्तों आपको बता दे ई कल्याण स्कालरशिप उन्ही बच्चो के खाते में भेजी जा रही है जिन छात्रों के करंट स्टेटस में Final Verify शो कर रहा है, या Final Approved by AA हमने आपके जानकारी के लिए निचे फाइनल वेरीफाई का स्टेटस लगाया है। इसे देखें और अपने स्टेटस में मिलाएँ यदि एक समान स्टेटस दिख रहा है। तो आपके खाते में अभी स्कालरशिप भेजी जाएगी। आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करनी चाहिए।

E-Kalyan Scholarship Payment 2026-Overview

स्कालरशिप ई कल्याण स्कालरशिप
स्कालरशिप पेमेंट डेट मई-जून
पेमेंट मोड DBT ABPS
राज्य झारखंड
पेमेंट स्टेटस भेजा जा रहा है
एकेडमिक  ईयर वर्ष 2025-26
कैटेगरी स्कालरशिप
ऑफिसियल वेबसाइट ekalyan.cgg.gov.in

ई कल्याण स्कालरशिप 2026 कब आएगी 

जितने भी छात्रों ने ई कल्याण स्कालरशिप 2026 के लिए फॉर्म अप्लाई किया था सभी स्टूडेंट निश्चित रूप से अपने स्कालरशिप पेमेंट का इंतजार कर रहे है। ऐसे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। क्योकि झारखंड सरकार के तरफ से सभी छात्रों के खाते में स्कालरशिप का पेमेंट बड़ी तेजी से भेजी जा रही है। 10 मई की डेट में भी कई जिलों में स्कालरशिप की राशि भेजी गई थी और इसके पहले भी छात्रों के खाते में स्कालरशिप भेजी गई है, जिन छात्रों के खाते में अभी तक स्कालरशिप नहीं पहुंची है, ऐसे स्टूडेंट को परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योकि अभी मई जून तक यह स्कालरशिप लगातार सभी पात्र विद्यार्थियों के खाते में भेजी जाएगी। विद्यार्थी को अपने पेमेंट की केवल जाँच करनी चाहिए। जिसकी पूरी प्रक्रिया इस लेख में बताई है।

ई-कल्याण स्कालरशिप पेमेंट न आने पर क्या करें?

यदि आपने भी ई-कल्याण स्कालरशिप के लिए आवेदन किया था, और अभी तक आपको स्कालरशिप नहीं मिली है तो सबसे पहले अपने स्टेटस को जांचे और फिर अपने स्टेटस अनुसार हमारे इन बातो का पालन करें।

स्टेटस के प्रकार प्रक्रिया
Not Verified By The College विद्यार्थी अपने कॉलेज में जाए और कॉलेज से वेरीफाई न होने का कारण पूछे और उसे सही करें।
DNO Pending अपने डिस्ट्रिक्ट के नोडल ऑफिस में विजिट करें।
DLS Pending जिला कल्याण अधिकारी जाए और आवेदन की जाँच कराये।
Approved By DNO Officer जिला नोडल अधिकारी की तरफ से दस्तावेज को सही होने की अनुमति दे दी गई है।
Approved By DLC Officer जिला कल्याण आधिकारिक द्वारा आपके आवेदन का सत्यापन कर दिया गया है, आवंटन प्राप्त होते ही आधार लिंक खाते में स्कालरशिप भेजी जाएगी।
Final Approved छात्रवृति भेजी जाएगी प्रतीक्षा करें।
Final Approved by AA Officer स्कालरशिप मिलेगी कृपया इंतजार करें।

E-Kalyan स्कालरशिप महत्वपूर्ण तिथि (Extended Date)

आवेदन अंतिम तिथि 15 मई 2026
INO द्वारा आवेदन सत्यापन अंतिम तिथि 27 मई 2026
DNO द्वारा सत्यापन अंतिम तिथि 30 मई 2026

Note– विद्यार्थी से अनुरोध है अभी भी INO/DNO ऑफिस से सत्यापन की प्रक्रिया चल रही कृपया उक्त तिथि तक इंतजार करें, आपके फॉर्म को वेरीफाई कर दिया जायेगा सत्यापन अंतिम तिथि तक परेशान न हो केवल इंतजार करें।

E-Kalyan Scholarship Payment Status 2026 Kaise Check Kare? ई-कल्याण स्कालरशिप पेमेंट स्टेटस PFMS के माध्यम से चेक करें।

  • ई कल्याण स्कालरशिप पेमेंट चेक करने के लिए pfms.nic.in पर आना होगा।
  • pfms की वेबसाइट पर आने के बाद Know Your Payment पर क्लिक करें।
  • बैंक का नाम डालें, अकाउंट नंबर भरें, फिर वही अकाउंट नंबर भरें, Send OTP On SMS पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर मोबाइल नंबर का ओटीपी आ जाएगा, जिसे भरने के बाद सबमिट कर दें।
  • पेमेंट स्टेटस आ जाएगा, जिसमें पेमेंट की जाँच कर सकते हैं।

जरूरी – यदि pfms के माध्यम से पैसा चेक नहीं कर पा रहे हैं, तो बैंक में जाएँ पासबुक स्टेटमेंट निकालें।

E-Kalyan Scholarship Status Track 2026 (स्टेटस कैसे चेक करें) 

  • ऑफिसियल वेबसाइट ekalyan.cgg.gov.in पर आए Student Login पर क्लिक करें।
  • स्टेटस चेक करने के लिए ट्रैक करें पर क्लिक करें, और ओटीपी पर क्लिक करके, मोबाइल नंबर भरे, और गेट ओटीपी पर क्लिक कर दें।
  • रजिस्टर नंबर का ओटीपी आएगा, उसे भरकर सबमिट कर दें।
  • Academic Year: वर्ष को सलेक्ट करें, जिस वर्ष का स्टेटस देखना चाहते हैं। Get Details पर क्लिक करें।
  • स्टेटस आ जाएगा जिसे चेक करें।

निष्कर्ष : इस लेख में हमने ई कल्याण स्कॉलरशिप पेमेंट स्टेटस और स्टेटस चेक करने की जानकारी बताई है, साथ में ई कल्याण स्कालरशिप से जुडी लेटेस्ट अपडेट के बारे में जानकारी दी है, हमने बच्चों के समस्या को देखते हुए जरुरी समाधान भी बताया है, जिसे सभी विद्यार्थी फॉलो कर सकते है। जिनको अभी तक ई-कल्याण स्कॉलरशिप नहीं मिला है।

Disclaimer: विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल पोर्टल ekalyan.cgg.gov.in पर आदि डिटेल चेक कर सकते है। हम केवल scholarshipnews.co.in के माध्यम से बच्चों को सहायता और स्कालरशिप की जानकारी प्रदान करते हैं।  हमारा किसी सरकारी वेबसाइट से तालुक नहीं है यह एक प्राइवेट पोर्टल है जहाँ पर स्कालरशिप की जानकारी और बच्चों की मदद की जाती है।

 

ई कल्याण पेमेंट स्टेटस लिंक Click Here
E-kalyan स्टेटस लिंक Click Here
ऑफिसियल वेबसाइट Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *