छत्तीसगढ़ पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया वर्तमान में चालू है। विद्यार्थियों के पास दिसंबर महीने तक आवेदन करने का मौका है। ऐसे विद्यार्थी जिनका आवेदन हो चुका है, उनके फॉर्म का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। फॉर्म का वेरिफिकेशन होने के बाद चरण-वाइज़ छात्रवृत्ति राशि सभी के खातों में भेजी जाएगी। जिन छात्रों ने अपना आवेदन पहले चरण में पूरा कर लिया है, इनके खाते में स्कॉलरशिप राशि भेजे जाने का समय आ चुका है। जल्द ही छात्रों के खाते में स्कॉलरशिप का पेमेंट देखने को मिल सकता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में स्कॉलरशिप का पेमेंट पहुंचा है कि नहीं, इसके लिए अपना पेमेंट स्टेटस चेक करना होगा। और सबसे महत्वपूर्ण अपने स्टेटस को भी चेक कर लें, यदि आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो गई है तो समय रहते सुधार कर लें अन्यथा स्कॉलरशिप का पेमेंट रुक सकता है।
CG Post Matric Scholarship 2026-27
छत्तीसगढ़ पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप हेतु रिन्यूअल आवेदन जुलाई महीने में शुरू हुआ था और फ्रेश आवेदन अगस्त में। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार पहले चरण में आवेदन करने वाले छात्रों को सितंबर-अक्टूबर महीने से स्कॉलरशिप भेजने की डेट निर्धारित थी। यह छात्रवृत्ति उन्हीं को प्राप्त होगी जिनके आवेदन प्रथम चरण में वेरीफाई होंगे। यदि आवेदन फॉर्म किसी कारणवश रिजेक्ट हो जाता है तो इसके लिए उसका सुधार करना होगा, फिर पुनः फॉर्म का वेरिफिकेशन करके अगले चरण में स्कॉलरशिप दी जाएगी। अगर आप चाहते हैं कि आपका स्कॉलरशिप का पैसा सही समय से बिना किसी समस्या के आपके खाते में आ जाए तो इसमें हम आपकी पूरी मदद करेंगे। हम आपको बताएंगे कि स्कॉलरशिप का पेमेंट अक्सर किस वजह से रुकता है, जिससे आपको बचना चाहिए।
CG Post Matric Scholarship 2026-27 Kab Aayega
छत्तीसगढ़ पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर चरण-वाइज़ अलग-अलग तिथियों में जारी की जाती है, लेकिन ग्राउंड लेवल पर इसकी स्थिति कुछ अलग है। आपको बता दें कि नोटिफिकेशन में भले ही फ्रेश आवेदन के लिए स्कॉलरशिप राशि भेजे जाने की तिथि सितंबर महीना बताई जा रही हो, लेकिन छात्रों को स्कॉलरशिप का पेमेंट आमतौर पर मार्च महीने से जारी होना शुरू होता है। आपके प्रूफ के लिए हम नीचे इमेज जोड़ रहे हैं, जिसे चेक करके आप पुष्टि कर सकते हैं कि स्कॉलरशिप का पेमेंट मार्च महीने में भेजा गया है। हालांकि, आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार स्कॉलरशिप जारी होने की चरण-वाइज़ तिथियाँ क्या हैं, नीचे बताया गया है।

Chhattisgarh Post Matric Scholarship Payment – Key Features
| विवरण | जानकारी |
| लेख का नाम | CG Post Matric Scholarship 2026-27 Kab Aayegi |
| स्कॉलरशिप | CG Post Matric Scholarship 2026-27 |
| पेमेंट डेट | सितंबर से दिसंबर |
| पेमेंट मोड | DBT |
| पेमेंट चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| शैक्षणिक वर्ष | 2026-27 |
| क्लास/कोर्स | 11th 12th UG PG सभी कोर्स |
| आधिकारिक पोर्टल | postmatric-scholarship.cg.nic.in |
Phase Wise CG Post Matric Scholarship 2026-27 Payment Release Date (आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर)
यदि आप अपनी छात्रवृत्ति राशि के संभावित वितरण की तिथि के बारे में जानना चाहते हैं, तो आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार Fresh (नवीन) एवं Renewal (नवीनीकरण) आवेदनों की संभावित छात्रवृत्ति वितरण तिथियाँ नीचे दी गई हैं।
Renewal (नवीनीकरण) आवेदन
| चरण | आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि | संभावित छात्रवृत्ति वितरण/भुगतान तिथि |
|---|---|---|
| चरण 1 | 30 जून 2026 तक | 18 जुलाई 2026 |
| चरण 2 | 30 सितंबर 2026 तक | 18 अक्टूबर 2026 |
| चरण 3 | 30 नवम्बर 2026 तक | 18 दिसम्बर 2026 |
| चरण 4 | 30 दिसम्बर 2026 तक | 18 जनवरी 2027 |
Fresh (नवीन) आवेदन के लिए
| चरण | आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि | संभावित छात्रवृत्ति वितरण/भुगतान तिथि |
|---|---|---|
| चरण 1 | 30 अगस्त 2026 तक | 18 सितंबर 2026 |
| चरण 2 | 30 सितंबर 2026 तक | 18 अक्टूबर 2026 |
| चरण 3 | 30 नवम्बर 2026 तक | 18 दिसम्बर 2026 |
| चरण 4 | 30 दिसम्बर 2026 तक | 18 जनवरी 2027 |
नोट: आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार प्राप्त Fresh (नवीन) एवं Renewal (नवीनीकरण) आवेदनों की Verification (जाँच), परीक्षण एवं स्वीकृति संबंधी समस्त कार्यवाही वितरण तिथि से पूर्व पूर्ण की जानी है, ताकि सक्षम प्राधिकारी द्वारा छात्रवृत्ति का सम्पूर्ण वितरण एवं भुगतान माह जनवरी 2027 तक पूर्ण किया जा सके। इसलिए किसी विद्यार्थी के खाते में राशि ठीक उसी संभावित वितरण तिथि को ही आ जाएगी, यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता।
छात्रवृत्ति समय से प्राप्त हो इसके लिए यह गलती न करें
- विद्यार्थी के खाते में छात्रवृत्ति की राशि PFMS के माध्यम से भेजी जाएगी, इसलिए बैंक खाते में आधार सीडिंग अनिवार्य है।
- बैंक खाते को सक्रिय रखें और समय-समय पर लेन-देन करते रहें।
- अपने बैंक खाते का DBT (Direct Benefit Transfer) स्टेटस जरूर चेक करें। यदि यह बंद (Inactive) है, तो समय रहते इसे चालू करा लें।
Note: यही मुख्य कारण हैं जिनकी वजह से स्कॉलरशिप का पेमेंट रुक जाता है। छात्र समय रहते इन चीज़ों को सुधार लें ताकि छात्रवृत्ति बिना किसी बाधा के खाते में आ सके
CG Post Matric Scholarship Payment Status 2026-27 कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल postmatric-scholarship.cg.nic.in पर जाएँ।

- होम पेज के कॉर्नर में दिए गए Login बटन पर क्लिक करें।

- अपना User ID और Password दर्ज करके लॉगिन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार लॉगिन हो जाएँगे जिसमें अपने स्टेटस को चेक कर सकते हैं।
- सफलतापूर्वक लॉगिन होने के बाद डैशबोर्ड में अपने आवेदन का Status / Payment Status चेक कर सकते हैं।
CG Post Matric Scholarship 2026-27 Kab Aayegi FAQs
Q.1 CG पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 कब आएगी?
Ans- सीजी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति चरण-वाइज फ्रेश और रिन्यूअल के खाते में भेजी जाएगी।
Q.2 CG Post Matric Scholarship 2026-27 पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
Ans- पेमेंट चेक करने के लिए postmatric-scholarship.cg.nic.in पर लॉगिन पर क्लिक करके पेमेंट जाँच कर सकते हैं।
Disclaimer: यह लेख छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि बैंक खाते में आने की संभावित तिथि एवं तकनीकी सहायता से संबंधित जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया गया है। छात्रवृत्ति की राशि जारी करना हमारे हाथ में नहीं है। हमारा उद्देश्य केवल सही समय पर उपलब्ध जानकारी साझा करना और तकनीकी सहायता प्रदान करना है। विद्यार्थी छात्रवृत्ति भुगतान से संबंधित अंतिम एवं आधिकारिक जानकारी के लिए संबंधित सरकारी वेबसाइट/पोर्टल पर अवश्य जाँच करें।
| स्टेटस चेक लिंक | Login |
| आधिकारिक वेबसाइट | Login-Post Matric Scholarship |

Ritu Yadav पिछले करीब 4 वर्षों से शिक्षा, स्कॉलरशिप, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़ी जानकारी पर लेखन कर रही हैं। उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से ग्रेजुएशन किया है।
उनका उद्देश्य विद्यार्थियों तक स्कॉलरशिप और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी को सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाना है। वह पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियों, जरूरी दस्तावेज, स्कॉलरशिप स्टेटस और पेमेंट से जुड़ी जानकारी को आसान तरीके से समझाने पर विशेष ध्यान देती हैं।
Ritu Yadav का मुख्य लेखन क्षेत्र Scholarship, Education, Government Schemes और Career है। उनके लेखों में विद्यार्थियों के लिए उपयोगी जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करने और जटिल प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाने पर ध्यान दिया जाता है।


