Reliance Foundation Scholarship 2026-27: UG और PG छात्रों को मिलेगी ₹2 से ₹6 लाख तक छात्रवृत्ति, जानें आवेदन प्रक्रिया

रिलायंस आज के समय में भारत की सबसे जानी-मानी कंपनियों में से एक है, जो हर साल 12वीं पास यूजी और पीजी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप लॉन्च करती है और हजारों गरीब परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से मदद प्रदान करती है। बता दें कि विद्यार्थियों को लंबे समय से रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप का इंतजार रहता है, हालांकि अब सभी का इंतजार समाप्त हो चुका है। जो भी विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, वे जल्द ही आवेदन कर सकते हैं।

रिलायंस फाउंडेशन वर्ष 2026-27 के लिए अंडर ग्रेजुएशन कोर्स हेतु कुल 5,000 स्कॉलरशिप प्रदान करने का दावा किया है और पीजी कोर्स के लिए अधिकतम 100 स्कॉलर्स को चुना जाएगा। यह स्कॉलरशिप मेरिट के आधार पर और ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर दी जाती है

Reliance Foundation Total Scholarship UG/PG 2026-27

इस वर्ष रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से 5,000 अंडरग्रेजुएट (ग्रेजुएशन) और 100 पोस्टग्रेजुएट (पीजी) छात्रों का चयन कर उन्हें स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।

कोर्स कुल स्कॉलरशिप 
UG (अंडरग्रेजुएट) 5000 स्कॉलर्स
PG (पोस्टग्रेजुएट) 100 स्कॉलर्स

रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप के लिए पात्रता (Eligibility)

रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप यूजी (UG) और पीजी (PG) दोनों कोर्स के लिए पात्रता मापदंड अलग-अलग हैं। दोनों पात्रता मापदंडों को टेबल में समझें:

UG (अंडरग्रेजुएशन) के लिए पात्रता PG (पोस्टग्रेजुएशन) के लिए पात्रता
कक्षा 12वीं में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी पात्र हैं। ग्रेजुएशन में CGPA 7.5 से उत्तीर्ण होना चाहिए या GATE परीक्षा में आपका स्कोर 550 से 1,000 होना चाहिए।
UG के 1st Year (2026–27) में एडमिशन होना अनिवार्य है। 2nd Year या उससे ऊपर के विद्यार्थी पात्र नहीं हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन में 1st ईयर में एडमिशन होना चाहिए, 2nd ईयर व 3 ईयर के विद्यार्थी पात्र नहीं होंगे।
आपके कोर्स की अवधि 3 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। पोस्टग्रेजुएशन के लिए कोर्स की अवधि निर्धारित नहीं की गई है।
NAAC-accredited या UGC-recognised इंस्टीट्यूट में एडमिशन होना चाहिए। –
माता-पिता दोनों की कुल वार्षिक आय ₹15 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, किन्तु ₹2.5 लाख आय वाले परिवार के छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। पोस्टग्रेजुएशन के लिए कोई भी आय सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
Aptitude Test देना अनिवार्य होगा, साथ ही छात्र का कोर्स Regular + Full-Time होना आवश्यक है। विद्यार्थी का कोर्स Regular + Full-Time होना चाहिए।
10वीं के बाद डिप्लोमा करने वाले विद्यार्थी तभी पात्र हैं, जब उन्होंने न्यूनतम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो और UG Degree के 1st Year में Enrolled हों। _

यूजी & पीजी कोर्स के लिए सहायता राशि और अन्य फायदे – (Benefits)

यूजी कोर्स के लिए पीजी कोर्स के लिए
चयनित विद्यार्थियों को पूरे कोर्स के दौरान ₹2 लाख तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को पूरे कोर्स के दौरान ₹6 लाख तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विद्यार्थी इस राशि का उपयोग अपनी कॉलेज/ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस, लैपटॉप खरीदने, एकेडमिक बुक्स, एजुकेशनल कोर्सेज और लर्निंग रिसोर्सेज में कर सकते हैं। आर्थिक सहायता के साथ-साथ छात्रों को नेतृत्व, उत्कृष्टता, ईमानदारी, समाजसेवा, विकासशील सोच और साहस जैसे गुणों के विकास के लिए मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं विभिन्न अवसर प्रदान किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त Mentoring, Leadership/Soft-skills training, Volunteering opportunities और Networking में भी मदद प्रदान की जाएगी। साथ ही रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलर & एलुमनाई कम्युनिटी का हिस्सा बनने का मौका मिलता है।

नेटवर्किंग और एक्सपर्ट मेंटरशिप का पूरा सपोर्ट दिया जाता है।

Last Date : आवेदन अंतिम तिथि

इस स्कॉलरशिप हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर है। छात्रों को किसी भी हाल में 05 अक्टूबर तक आवेदन करना होगा।

विवरण तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि 05-10-2026

Selection Process चयन कैसे होगा 

यूजी (UG) अंडरग्रेजुएशन चयन प्रक्रिया पीजी (PG) पोस्टग्रेजुएशन चयन प्रक्रिया
सर्वप्रथम ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। सर्वप्रथम पोस्टग्रेजुएशन के लिए भी एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।

ऑनलाइन माध्यम से एप्टीट्यूड टेस्ट (Aptitude Test) में भाग लेना होगा।

ऑनलाइन एप्टीट्यूड परीक्षा में शामिल होना होगा।
तीसरे चरण में एप्टीट्यूड टेस्ट के स्कोर, शैक्षणिक रिकॉर्ड (Academic Record) और व्यक्तिगत जानकारी के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। एप्लीकेशन फॉर्म की फाउंडेशन के एक्सपर्ट्स द्वारा जांच की जाएगी।
फाइनल सिलेक्शन छात्र की आर्थिक स्थिति और एप्टीट्यूड परीक्षा के आधार पर 5,000 छात्रों का किया जाएगा। चयनित हुए छात्रों को इंटरव्यू में शामिल होना होगा।
मेरिट के आधार पर मूल्यांकन होगा और इसमें 100 छात्रों का चयन करके छात्रवृत्ति दी जाएगी।

परीक्षा का समय & पैटर्न :

परीक्षा मोड प्रश्न के प्रकार कुल प्रश्न समय अवधि
ऑनलाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (Online Aptitude Test) MCQ 60 1 घंटा

विषय अनुसार प्रश्नों का विवरण-

वर्बल एबिलिटी 20 प्रश्न
लॉजिकल & एनालिटिकल एबिलिटी 20 प्रश्न
न्यूमेरिकल एबिलिटी 20 प्रश्न

छात्रवृत्ति के लिए किन छात्रों के चयन की प्रबल संभावना होती है?

  • यदि छात्र के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम है, तो स्कॉलरशिप के लिए चयन होने की संभावना काफी ज्यादा होती है।
  • शैक्षणिक रिकॉर्ड (जैसे 12वीं या ग्रेजुएशन का स्कोर) शानदार है, तो चयन की प्रबल संभावनाएं रहती हैं।
  • एप्टीट्यूड टेस्ट स्कोर अच्छा होने से संभावनाएं ज्यादा हो जाती हैं।

इन गलतियों से बचें –

  • एप्टीट्यूड टेस्ट के दौरान चीटिंग करते पकड़े जाने पर छात्र को स्कॉलरशिप प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।
  • टेस्ट के दौरान कैमरा और माइक्रोफोन ऑन रखना होगा, चेहरा साफ दिखाई देना चाहिए और स्क्रीन शेयर करनी होगी।
  • आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही और सटीक भरनी होगी।

Reliance Foundation Scholarship 2026-27 Application Process

  • Step.1 आवेदन हेतु आधिकारिक पोर्टल scholarships.reliancefoundation.org पर विजिट करें।
  • Step.2 होमपेज पर “Click Here To Apply” पर क्लिक करें।
  • Step.3 अपने कोर्स के अनुसार Undergraduate या Postgraduate का चयन करें। इसके बाद चेकबॉक्स पर क्लिक करके पात्रता (Eligibility) कन्फर्म करें और अपनी शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  • Step.4 पर्सनल डिटेल्स सेक्शन में अपना नाम, फोन नंबर, पारिवारिक आय आदि की जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • Step.5 डिक्लेरेशन (Declaration) स्वीकार करने के लिए चेकबॉक्स पर टिक करें, कैप्चा कोड भरें और “Register” पर क्लिक करें। इस प्रकार आपका प्राथमिक रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

चरण 2: लॉगिन और फॉर्म भरना (Login & Form Submission)

  • Step.6 रजिस्ट्रेशन के बाद स्क्रीन पर लॉगिन पेज आ जाएगा। यहाँ अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करके “Sign In With OTP” पर क्लिक करें।
  • Step.7 टर्म्स एंड प्राइवेसी पॉलिसी स्वीकार करने के लिए “I Agree” पर क्लिक करें।
  • Step.8 सफल लॉगिन के बाद “Continue Application” पर क्लिक करें।
  • Step.9 आवेदन फॉर्म खुलने पर आवेदक का नाम, ईमेल, जेंडर, मोबाइल नंबर, धर्म (Religion), माता का नाम आदि की जानकारी भरें।
  • Step.10 दिव्यांगता स्थिति (Person with Disability) की जानकारी चुनें। इसके बाद एड्रेस सेक्शन में अपना मकान नंबर, पिन कोड और पता दर्ज करें।
  • Step.11 पारिवारिक जानकारी और माता-पिता के कॉन्टैक्ट डिटेल्स भरें, जिसमें ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और एड्रेस/पिन कोड शामिल है।
  • Step.12 Academics: 10वीं/12वीं (सेकेंडरी एजुकेशन) की जानकारी दर्ज करें—जैसे पासिंग ईयर, बोर्ड, मीडियम, संस्थान का नाम और प्राप्त अंक।
  • Step.13 इसी प्रकार अपने ग्रेजुएशन की आवश्यक जानकारी भरकर “Save” पर क्लिक करें।
  • Step.14 Achievements: यदि कोई पुरस्कार या उपलब्धि मिली है, तो उसका नाम, वर्ष, स्तर और संबंधित दस्तावेज़ अपलोड/दर्ज करके “Save & Continue” पर क्लिक करें।
  • Step.15  आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें—जैसे आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो, परिवार का आय प्रमाण पत्र आदि।
  • Step.16 Aadhaar Verification: पहचान सत्यापन के लिए “I Consent” पर क्लिक करें, प्राप्त ओटीपी (OTP) दर्ज करें और “Save & Continue” पर क्लिक करें।
  • Step.17 रिव्यु – फॉर्म में भरी गई जानकारी चेक करके, सही हैं तो आगे बढ़े।
  • Step.18  Final Submit: अंत में आवेदन फॉर्म को “Final Submit” कर दें।

Disclaimer: विद्यार्थी ध्यान दें कि यह छात्रवृत्ति UG और PG कोर्स में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों के लिए है। हमने इस छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारी फाउंडेशन द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन एवं दिशा-निर्देशों का अवलोकन करने के बाद दी है। छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करना आवश्यक है। हमने आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और संभावित समस्याओं को भी सरल भाषा में समझाया है, ताकि विद्यार्थी बिना किसी परेशानी के छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकें।  

नोटिफिकेशन  UG/ PG
आवेदन लिंक  Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *