Shri Krishna Medhavi Scholarship 2026 Apply Online: पात्रता, दस्तावेज और आवेदन की अंतिम तिथि यहाँ देखे

मध्य प्रदेश के ऐसे सभी विद्यार्थी, जो भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जित 14 विद्याओं एवं 64 कलाओं तथा भारतीय संस्कृति और परंपरा की जानकारी रखते हैं, उनके पास 1 लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति राशि पाने का सुनहरा अवसर आ चुका है। कक्षा 9वीं से 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, अंडर ग्रेजुएशन (UG) के सभी कोर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) के सभी कोर्स, साथ ही CAT, JEE, CLAT, NEET की तैयारी कर रहे स्टूडेंट भी अप्लाई करने के लिए पात्र हैं। CAT, JEE, CLAT, NEET के विद्यार्थी 12वीं पास होने के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल स्तर और विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित की गई प्रतियोगिता में भाग लेना होता है। इसके बाद परिणाम आने पर 102 छात्रों को चयनित करके स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है

Shri Krishna Medhavi Scholarship 2026 क्या है?

श्री कृष्णा मेधावी स्कॉलरशिप मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए शुरू की गई एक प्रकार की छात्रवृत्ति योजना है। इसके तहत कुल 102 मेधावी छात्रों का चयन करके उन्हें ₹1 लाख की छात्रवृत्ति राशि और प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाता है। इस स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना है। योजना के अंतर्गत 51 छात्रों का चयन स्कूल स्तर से और 51 छात्रों का चयन विश्वविद्यालय स्तर से किया जाता है। वर्ष 2026 के लिए इसके आवेदन शुरू हो चुके हैं। ऐसे सभी विद्यार्थी जो कक्षा 9वीं से 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन (UG) या पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) आदि कोर्स में अध्ययन कर रहे हैं, वे इस छात्रवृत्ति के लिए फॉर्म भर सकते हैं।

चयनित छात्रों को मिलने वाली सहायता राशि (Scholarship Amount)

आपको बता दें कि इस स्कॉलरशिप में आधिकारिक रूप से 102 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। सभी चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र के साथ ₹1,00,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। छात्रवृत्ति का वितरण 1 नवंबर 2026 को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्वयं शामिल होकर धनराशि और प्रमाण-पत्र प्रदान करेंगे।

स्कॉलरशिप राशि ₹1,00,000 प्रति विद्यार्थी
कुल विद्यार्थी 102
अन्य फायदे प्रमाण-पत्र

श्री कृष्णा मेधावी स्कॉलरशिप आवेदन तिथि (Registration Date)

मध्य प्रदेश के सभी योग्य विद्यार्थियों के लिए इस छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन 11 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक छात्रों को अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 से पहले अपना आवेदन हर हाल में पूरा कर लेना चाहिए।

आवेदन प्रारंभ तिथि 11-08-2026
आवेदन की अंतिम तिथि 30-09-2026
स्कॉलरशिप वितरण तिथि 01-11-2026

Shri Krishna Medhavi Scholarship 2026-Highlight

छात्रवृत्ति Shri Krishna Medhavi Scholarship 2026
पात्रता (कक्षा एवं कोर्स) कक्षा 9वीं से 12वीं, ITI, डिप्लोमा, स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) तथा सभी कोर्स
सहायता राशि ₹1,00,000 प्रति विद्यार्थी
कुल छात्रवृत्ति 102
राज्य मध्यप्रदेश
चयन प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन + प्रतियोगिता परीक्षा + दस्तावेज सत्यापन + प्रमाण पत्र
कुल प्रश्नों की संख्या 30 प्रश्न
परीक्षा की समयावधि केवल 10 मिनट
आधिकारिक वेबसाइट shrikrishnapatheynyas.com

स्कॉलरशिप के लिए निर्धारित पात्रता (Eligibility Criteria)

  • आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • कक्षा 9वीं से 12वीं, स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), किसी भी मान्यता प्राप्त ITI/डिप्लोमा कोर्स में अध्ययनरत विद्यार्थी तथा CAT, JEE, CLAT, NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदक मध्यप्रदेश में पढ़ाई कर रहा होना चाहिए अथवा पिछले 5 वर्षों से लगातार मध्यप्रदेश में अध्ययनरत होना जरूरी है।

परीक्षा का पैटर्न (Exam Pattern)

छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेना होगा। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 30 नंबर के होंगे। परीक्षा की समयावधि कुल 10 मिनट की होगी।

कुल प्रश्न समयावधि प्रश्न के प्रकार किस प्रकार के प्रश्न होंगे
30 प्रश्न 10 मिनट बहुविकल्पीय (MCQ) 14 विद्याएं, 64 कलाएं, महर्षि सांदीपनि तथा भारतीय ज्ञान परंपरा

परीक्षा स्तर – यह परीक्षा दो स्तर पर आयोजित होंगी।

    1. पहला स्तर (स्कूल लेवल): इसमें 9वीं से 12वीं, ITI और डिप्लोमा के विद्यार्थी पात्र होंगे।

    2. दूसरा स्तर (कॉलेज / यूनिवर्सिटी लेवल): इसमें BA, B.Sc, B.Com, MBA आदि स्नातक (Graduation) और स्नातकोत्तर (Post Graduation) कोर्स वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे।

चयन प्रक्रिया क्या हैं? (Selection Process)

प्रथम स्टेप  आधिकारिक पोर्टल shrikrishnapatheynyas.com पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
द्वितीय चरण प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेना होगा। जिसमें हर जिले से 100 विद्यार्थियों का चयन होगा—50 विद्यालय स्तर से और 50 कॉलेज/विश्वविद्यालय स्तर से।
तृतीय चरण परीक्षा के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिलेवार चयनित विद्यार्थियों की सूची को मिलाकर विद्यालय और महाविद्यालय/विश्वविद्यालय की अलग से राज्य स्तरीय सूची तैयार की जाएगी।
चतुर्थ चरण राज्य स्तरीय सूची में चयनित छात्रों में से निर्णायक मंडल के सामने लॉटरी के जरिए अंतिम छात्रों का चयन किया जाएगा।
पंचम चरण चयनित विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर ₹1,00,000 की छात्रवृत्ति राशि वितरित की जाएगी।

आवश्यक गाइडलाइन (Guideline) इन बातों का ध्यान दें

  • इस स्कॉलरशिप के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा, धोखाधड़ी से बचें।
  • पात्रता न पूर्ण करने पर आवेदन फॉर्म निरस्त कर दिया जाएगा।
  • आवेदन के दौरान गलत जानकारी न भरें, अन्यथा फॉर्म निरस्त कर दिया जाएगा।
  • चयनित छात्रों को आवश्यक दस्तावेज (Document) देने होंगे।
  • चयनित छात्रों को सूचना उनके ईमेल और मोबाइल नंबर पर दे दी जाएगी।

आवेदन हेतु महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट –

  1. आवश्यक प्रमाण-पत्र
  2. अंकसूची
  3. संस्था का पहचान पत्र
  4. निवास प्रमाण
  5. आधार कार्ड
  6. बैंक खाते की जानकारी

Note: यह दस्तावेज चयन प्रक्रिया के दौरान लगेंगे आवेदन के दौरान केवल ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर देने होंगे।

Shri Krishna Medhavi Scholarship 2026 Apply Online (पूरी प्रक्रिया देखें) 

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल shrikrishnapatheynyas.com पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘पंजीकरण करें’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें। मोबाइल पर आए OTP को प्रविष्ट (enter) करें और ‘आगे बढ़ें’ पर क्लिक करें।
  • आवेदक का पूरा नाम, ईमेल, जन्मतिथि, लिंग, पता, शहर, पिन कोड और जिला जैसी आवश्यक जानकारी भरें/चुनें और ‘आगे बढ़ें’ पर क्लिक करें।
  • अपने शैक्षणिक स्तर (विद्यालय या महाविद्यालय/विश्वविद्यालय) का चयन करें, अपने संस्थान का नाम दर्ज करें और ‘आगे बढ़ें’ पर क्लिक करें।
  • परीक्षा के नियमों और शर्तों को स्वीकार करने के लिए चेकबॉक्स पर टिक करें और ‘पंजीकरण पूर्ण करें’ पर क्लिक करें।
  • सहमति दर्ज करने के लिए पुनः चेकबॉक्स पर टिक करें और ‘प्रारंभ करें’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपकी ऑनलाइन प्रतियोगिता शुरू हो जाएगी। सभी प्रश्नों के उत्तर देने के बाद आप अपना प्रमाण-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

FAQ’s

प्रश्न 1: श्री कृष्णा मेधावी स्कॉलरशिप परीक्षा की तिथि क्या है?

उत्तर: आवेदन करने के तुरंत बाद ही ऑनलाइन परीक्षा प्रारंभ हो जाएगी।

प्रश्न 2: श्री कृष्णा मेधावी स्कॉलरशिप परीक्षा किस मोड में होगी?

उत्तर: यह परीक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

Disclaimer: इस स्कॉलरशिप से संबंधित जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर सत्यापित करने के बाद सरल भाषा में हमारे पाठकों की सुविधा के लिए प्रस्तुत की गई है। यदि किसी विद्यार्थी को इस छात्रवृत्ति के संबंध में किसी प्रकार की समस्या या शंका है, तो वह आधिकारिक पोर्टल पर जाकर संबंधित जानकारी एवं दिशा-निर्देशों का अवलोकन कर सकता है। हमारा उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप की जानकारी उपलब्ध कराना और आवश्यक तकनीकी सहायता प्रदान करना है। यदि आपको किसी प्रकार की समस्या आती है, तो आप हमारी टीम से चैट के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *