Mahindra Finance Saksham Scholarship Program 2026-27: ₹20,000 तक की छात्रवृत्ति | ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

कक्षा 1 से 12वीं तक और अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट या Diploma, ITI, Polytechnic अन्य कोर्स में किसी भी राज्य से पढ़ाई कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए महिंद्रा फाइनेंस द्वारा ₹20,000 तक की छात्रवृत्ति पाने का सुनहरा अवसर आ चुका है। देश के किसी भी कक्षा में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी, जिनके माता-पिता की आय 5 लाख रुपये से कम है, इस छात्रवृत्ति का फॉर्म भर सकते हैं। साथ ही, 9वीं से ऊपर के छात्रों के पिछली कक्षा में 50% अंक होने जरूरी हैं। महिंद्रा फाइनेंस सक्षम स्कॉलरशिप के तहत वर्ष 2026-27 में 7,000+ छात्रों को छात्रवृत्ति देने का लक्ष्य रखा गया है। यहाँ तक कि इस स्कॉलरशिप के माध्यम से पूरे देश में कुल 8,500+ छात्र इसका लाभ उठा भी चुके हैं। अगर आप तक यह आर्टिकल पहुंचा है, तो शायद आप भी इस छात्रवृत्ति के बारे में जानकर इसका फायदा उठा सकते हैं।

Mahindra Finance Saksham Scholarship Program 2026-27

महिंद्रा फाइनेंस सक्षम स्कॉलरशिप प्रोग्राम में चयन हो जाने पर, कक्षा 9वीं और उससे ऊपर की कक्षाओं एवं कोर्स के सभी विद्यार्थियों को नौकरी की तैयारी, व्यक्तित्व (Personality) व बातचीत को बेहतर बनाने, साइबर सुरक्षा, तथा पैसे और समय का सही उपयोग करने जैसे विषयों पर मेंटरशिप सुविधा प्रदान की जाती है। अगर आप कक्षा 1 से 10वीं के विद्यार्थी हैं, तो बिना समय गंवाए इसके लिए फॉर्म भर सकते हैं; क्योंकि कक्षा 1 से 10 तक आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम लागू होता है। यानी जो विद्यार्थी पहले आवेदन करेंगे, वे इस छात्रवृत्ति को पाने के प्रबल दावेदार होंगे। वहीं, 10वीं से ऊपर पढ़ाई कर रहे छात्रों को इंटरव्यू क्वालीफाई करना होगा, जिसके बाद ही वे इस स्कॉलरशिप में चयन प्राप्त कर पाएंगे।

Important:आवेदक या उसके माता-पिता संबंधित कंपनी के कर्मचारी होने चाहिए और उनके पास मान्य ID कार्ड होना अनिवार्य है।

Mahindra Finance Saksham Scholarship Program: (कोर्स कक्षा के आधार पर सहायता राशि)

किस कोर्स या कक्षा में कितने रुपये की स्कॉलरशिप राशि दी जाएगी, कृपया नीचे दी गई तालिका (Table) में देखें।

कक्षा/कोर्स स्कॉलरशिप राशि (Scholarship Amount)
कक्षा 1 से 8 तक Rs. 5,000
कक्षा 9वीं से 10वीं Rs. 8,000
कक्षा 11वीं से 12वीं Rs. 10,000
Graduation / Diploma / ITI Rs. 15,000
Post-Graduation Rs. 20,000

Mahindra Finance Saksham Scholarship Program 2026-27 – Key Features

हम आपको इस लेख का पूरा सारांश संक्षेप (Short) में बता रहे हैं, कृपया ध्यान दें।

इस योजना को चलाने वाली संस्था महिंद्रा फाइनेंस (Mahindra Finance) (इम्प्लीमेंटिंग पार्टनर: Synergie)
छात्रवृत्ति का नाम Mahindra Finance Saksham Scholarship Program 2026-27
कक्षा/कोर्स 01 से 12वीं व UG PG Diploma, ITI, Polytechnic आदि।
आवेदन तिथि वर्तमान में चालू है
सहायता राशि ₹20,000 तक
स्कॉलरशिप का प्रकार कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR / कॉर्पोरेट स्कॉलरशिप)
शैक्षणिक वर्ष 2026-27
छात्रवृत्ति वितरण का लक्ष्य 7,000+ छात्र
लोकेशन संपूर्ण भारत (सभी राज्यों के लिए)
आधिकारिक पोर्टल saksham.synergieinsights.in

महिंद्रा फाइनेंस सक्षम स्कॉलरशिप प्रोग्राम पात्रता के बारे में समझे – (Eligibility Criteria)

पात्रता (Eligibility)
देश के किसी भी राज्य के विद्यार्थी आवेदन के लिए पात्र हैं।
छात्र कक्षा 1 से 12वीं या स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) व Diploma, ITI, Polytechnic आदि कोर्स में अध्ययन कर रहे विद्यार्थी पात्र हैं।
9वीं से ऊपर सभी कक्षाओं के छात्रों को पिछली कक्षा में 50% अंक लाना होगा, तभी पात्र माने जाएंगे।
परिवार की सालाना आय सभी स्रोतों को मिलाकर 5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
कक्षा 10वीं से नीचे एक परिवार से केवल 2 विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जबकि कक्षा 11वीं या उससे ऊपर की कक्षा/कोर्स के लिए एक परिवार से केवल 1 ही छात्र आवेदन कर सकता है।
आवेदक या उसके माता-पिता के पास वैध आईडी कार्ड होना अनिवार्य है और वे कंपनी के कर्मचारी होने चाहिए।

Mahindra Finance Saksham Scholarship Selection Process: (चयन प्रक्रिया कैसे होगी)

  • सर्वप्रथम आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
  • आवेदन के बाद पात्रता और सभी दस्तावेज़ों की जाँच की जाएगी, फिर योग्य छात्रों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • 10वीं से नीचे के छात्रों का चयन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा।
  • कक्षा 10वीं से ऊपर के छात्रों को ऑनलाइन इंटरव्यू में शामिल होना होगा।
  • इंटरव्यू क्वालीफाई करने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

जरूरी शर्ते और नियम –

  • जो कैंडिडेट पहले से इंटरव्यू क्वालीफाई कर चुके हैं, उन्हें दोबारा इंटरव्यू में शामिल होने की जरूरत नहीं है।
  • छात्र अपने बैंक अकाउंट की पासबुक या माता-पिता की बैंक पासबुक अपलोड कर सकते हैं।
  • आवेदन करने की कोई भी अंतिम तिथि घोषित नहीं की गई है, इसलिए पोर्टल पर नजर रखें।

आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (Important Documents)

आवेदक का आधार कार्ड। पिछली कक्षा की मार्कशीट
माता/पिता का आधार कार्ड परिवार की आय का प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो फीस रसीद, बैंक खाता
आईडी कार्ड / एडमिशन लेटर बोनाफाइड सर्टिफिकेट
पिछले 3 महीने की सैलरी स्लिप (इनमें से कोई एक) आय प्रमाण पत्र (सरकारी)
BPL/AAY/SB/PHH राशन कार्ड ITR 2025–26

Helpline Number-

यदि किसी छात्र को आवेदन करने या किसी अन्य चीज़ को लेकर कोई समस्या है, तो वे नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर या ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:

Helpline +918447733263
Queries sunil.kumar@synergie.in
Grievance Divya.Joshi@synergie.in

Apply Online आवेदन कैसे करें?

  • महिंद्रा फाइनेंस सक्षम स्कॉलरशिप प्रोग्राम हेतु फॉर्म भरने के लिए saksham.synergieinsights.in वेबसाइट पर जाएं।
  • यहाँ आने के बाद Apply Now पर क्लिक कर दें।
  • स्टूडेंट के बारे में – आवेदक का नाम, जन्म तिथि, स्टूडेंट आधार विवरण, जेंडर, करंट क्लास, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जानकारी भरें।
  • स्कूल के बारे में – स्कूल कॉलेज का नाम, कांटेक्ट नंबर एड्रेस आदि जानकारी दर्ज करें।
  • पेरेंट्स के बारे में – माता पिता का नाम एड्रेस आदि जानकारी सावधानी पूर्वक भरें।
  •  
  • बैंक अकाउंट के बारे में– अकाउंट होल्डर का नाम, बैंक नाम, अकाउंट नंबर, आदि जानकारी भरकर बैंक पासबुक अपलोड कर दें।
  •  
  • Document– सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, अंत में सबमिट फॉर्म पर क्लिक कर दें।

Disclaimer: इस लेख में आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी आधिकारिक अधिसूचना के सत्यापन के बाद दी गई है। विद्यार्थी आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी जानकारी दोबारा जांच लें। हम केवल समाचार एवं तकनीकी सहायता प्रदान करते हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट अवश्य देखें।

Apply Link Click Here
Official Website https://saksham.synergieinsights.in/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *