Chief Minister Minority Coaching Scheme 2026: झारखण्ड के अल्पसंख्यक छात्रों को JPSC & JSSC के लिए फ्री कोचिंग, ऐसे करें अप्लाई

झारखण्ड के ऐसे सभी अल्पसंख्यक गरीब छात्र जो JPSC & JSSC कॉम्पिटिटिव परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं, लेकिन उनके परिवार की आर्थिक स्थिति उतनी सही नहीं है, जिससे वे अपनी पढ़ाई को पूरा कर सकें, इसे ध्यान में रखते हुए झारखण्ड सरकार के अंतर्गत Chief Minister Minority Coaching Scheme 2026 शुरू किया गया है। इस स्कीम में चयनित होने पर छात्रों को सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग के अलावा अन्य फायदे भी दिए जाएंगे। अगर आप या आपके परिवार से कोई भी व्यक्ति JPSC & JSSC की तैयारी कर रहा है, और उसकी उम्र 20 वर्ष से 35 वर्ष के बीच है तो इस स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को बता दें इस स्कीम हेतु आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई 2026 से शुरू है, विद्यार्थियों के पास बहुत कम ही दिनों का समय बचा है जल्द आवेदन कर सकते हैं

Chief Minister Minority Coaching Scheme 2026:  झारखंड सरकार द्वारा अल्पसंख्यक कैटेगरी के छात्रों के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। 21 सितंबर से ही इस योजना के तहत कक्षाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी। जो भी विद्यार्थी इस योजना के लिए चयनित होंगे, राज्य सरकार उनकी तैयारी के लिए निःशुल्क सेवाएं प्रदान करेगी—जैसे कि संपूर्ण अध्ययन सामग्री, मॉक टेस्ट व प्रदर्शन मूल्यांकन आदि, जिसकी पूरी सूची नीचे दी गई है। यदि आप भी इस स्कीम के तहत निःशुल्क अध्ययन पाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद एंट्रेंस परीक्षा क्वालीफाई करके आप आसानी से प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे

Chief Minister Minority Coaching Scheme: से मिलने वाली सुविधाएं

यदि आपका चयन इस योजना में हो जाता है, तो सरकार द्वारा निम्नलिखित सुविधाएं प्रदान की जाएंगी:

क्रम संख्या Benefits (सुविधाएं) 
1. सोमवार से लेकर शुक्रवार तक निःशुल्क (Free) कक्षाएं प्रदान की जाएंगी।
2. अध्ययन (Study Material) से जुड़ी संपूर्ण सामग्री दी जाएगी।
3. साप्ताहिक और मासिक टेस्ट की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
4. मॉक टेस्ट एवं प्रदर्शन मूल्यांकन (Performance Evaluation) की सुविधा।
5. इंटरव्यू (Interview) के लिए विशेष तैयारी कराई जाएगी।
6. अनुभवी शिक्षकों एवं विशेषज्ञों द्वारा नियमित कक्षाएं प्रदान की जाएंगी।
7. अनुभवी शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन एवं व्यक्तित्व विकास (Personality Development) सत्र आयोजित किए जाएंगे।

Chief Minister Minority Coaching Scheme 2026-Quick Info

स्कीम नाम मुख्यमंत्री अल्पसख्यंक कोचिंग योजना
कोर्स JPSC & JSSC
फायदे निःशुल्क कोचिंग (Free Coaching)
श्रेणी अल्पसंख्यक
आवेदन तिथि 29 जुलाई से 12 अगस्त तक
कोचिंग संस्थान एवं स्थान हज हाउस 5वीं मंजिल कडरू रांची झारखंड
हेल्पलाइन नंबर 8420881296, 0651-3511831
राज्य झारखंड
आधिकारिक वेबसाइट jharkhandstatehajcommittee.org

Chief Minister Minority Coaching Scheme Eligibility Criteria: (पात्रता मापदंड)

 No आवेदन हेतु आवश्यक पात्रता 
क. आवेदक अल्पसंख्यक श्रेणी से झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
ख. ग्रेजुएशन (स्नातक) पास विद्यार्थी इस स्कीम के लिए पात्र हैं।
ग. अल्पसंख्यक परिवार की सालाना आय ₹8 लाख से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए।
घ. विद्यार्थी की आयु सीमा 20 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदक किसी भी सरकारी या गैर-सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं होना चाहिए।

चीफ मिनिस्टर माइनॉरिटी कोचिंग स्कीम अंतिम तिथि: महत्वपूर्ण तिथियां 

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां तालिका में चेक कर सकते हैं।

आवेदन शुरू होने की तिथि 29/07/2026
आवेदन की अंतिम तिथि 12/08/2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 20/08/2026
परीक्षा की तिथि 23/08/2026
रिजल्ट जारी होने की तिथि 04/09/2026
नामांकन शुरू होने की तिथि 15/09/2026
कक्षाएं प्रारंभ होने की तिथि 21/09/2026

Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

चीफ मिनिस्टर अल्पसंख्यक परीक्षा से जुड़ी जानकारी नीचे टेबल में देखें –

परीक्षा  परीक्षा अवधि (Time) प्रश्न पत्र का प्रकार (Type Of Question) 
JPSC 3 घंटे (Objective/MCQ)
JSSC 2 घंटे (Objective/MCQ)

Chief Minister Minority Coaching Scheme Admit Card Date (एडमिट कार्ड)

चीफ मिनिस्टर माइनॉरिटी कोचिंग स्कीम की परीक्षा 23 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जिसका एडमिट कार्ड 20 अगस्त 2026 को रिलीज़ किया जाएगा। विद्यार्थी अपनी ईमेल आईडी और निबंधित डाक (Registered Post) के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त/डाउनलोड कर सकते हैं।

Helpline Number (सहायता एवं संपर्क नंबर)

डिटेल्स कांटेक्ट नंबर 
मोबाइल 8420881296
दूरभाष 0651-3511831

Chief Minister Minority Coaching Scheme: Selection Process

विद्यार्थियों का चयन इस आधार से किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया
सबसे पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam): आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा में शामिल होना होगा।
फाइनल रिजल्ट (Final Merit List): प्रवेश परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा और चयनित छात्रों का नामांकन होगा।

योजना से संबधित जरूरी शर्ते – 

  • सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत ऑनलाइन निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र देना होगा।
  • अल्पसंख्यक श्रेणी का होने का घोषणा पत्र देना अनिवार्य है।
  • न्यूनतम आयु की गणना नोटिफिकेशन जारी होने के वर्ष में 01 अगस्त से की जाएगी।
  • अभ्यर्थी वर्तमान में किसी सरकारी या गैर-सरकारी सेवा में कार्य नहीं कर रहा हो, इसके संबंध में घोषणा पत्र देना होगा।
  • चयनित हुए छात्रों को योजना का लाभ अधिकतम दो बार दिया जाएगा, इसके संबंध में भी घोषणा पत्र जमा करना अनिवार्य है।

 आवेदन करने के लिए लगने वाले आवश्यक दस्तावेज 

आवेदक का आधार कार्ड आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र
ग्रेजुएशन मार्कशीट ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो

Chief Minister Minority Coaching Scheme 2026 Apply Online

  • फॉर्म भरने हेतु jharkhandstatehajcommittee.org पर आना होगा।
  • यहाँ Apply Online पर क्लिक कर दें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए मोबाइल नंबर दर्ज करके Send OTP पर क्लिक करें। दर्ज मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा जिसे भरें और
  • पासवर्ड क्रिएट करें।
  • Declaration: करने के लिए चेक बॉक्स पर क्लिक करके Create Student Account पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और स्टूडेंट को यूजर आईडी और एप्लीकेशन नंबर प्राप्त हो जाएंगे।

लॉगिन करें –

  • Student Login करने के लिए पासवर्ड या ओटीपी का चयन करें। यहाँ रजिस्टर मोबाइल नंबर भरकर Send OTP पर क्लिक करने के बाद ओटीपी आ जाएगा, जिसे भरकर सबमिट कर दें।
  • Personal Details– पर्सनल डिटेल में पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें। माता-पिता का नाम मोबाइल नंबर स्कीम का चयन करें।
  • जन्म तिथि जेंडर, रिलिजन, आधार नंबर, ईमेल आईडी व्हाट्सएप नंबर भरें।
  • Address: गांव का नाम,  पंचायत ब्लॉक/ पुलिस स्टेशन/ डिस्ट्रिक्ट, पिन कोड, राज्य आदि का चयन कर लें।
  • Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता): * अपनी शैक्षणिक योग्यता, उत्तीर्ण वर्ष, प्राप्त प्रतिशत (%) और यूनिवर्सिटी का नाम दर्ज करें।
  • Document Upload (दस्तावेज़ अपलोड करें): * आधार कार्ड और ग्रेजुएशन की मार्कशीट अपलोड करेंइसके बाद “Save Draft” पर क्लिक करे
  • फाइनल सबमिट करें:  Declaration के चेकबॉक्स पर फिर से टिक करें और “Preview Application” पर क्लिक करें।

Chief Minister Minority Coaching Scheme 2026 FAQ’s

Q.1 चीफ मिनिस्टर माइनॉरिटी कोचिंग का संस्थान कहाँ स्थित है?

Ans: हज हाउस, 5वीं मंजिल, कडरू, रांची, झारखंड।

Q.2 चीफ मिनिस्टर माइनॉरिटी कोचिंग के आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 है।

Disclaimer: इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से पहले कृपया एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें। हम केवल आवेदन प्रक्रिया एवं उपलब्ध जानकारी साझा करते हैं। आधिकारिक पोर्टल पर समय-समय पर बदलाव हो सकते हैं, इसलिए अंतिम एवं सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट अवश्य देखें।

आवेदन करने की डायरेक्ट लिंक  Click Here
ऑफिशियल वेबसाइट Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *