Azim Premji Scholarship Renewal 2026: राउंड 1 रिन्यूअल कब शुरू होगा? देखें Step-by-Step प्रक्रिया

Azim Premji Scholarship Renewal 2026

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप राउंड 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया सितंबर 2025 में शुरू की गई थी। जिन छात्राओं ने राउंड 1 के लिए आवेदन किया था, ऐसी छात्राओं के खाते में स्कॉलरशिप फरवरी महीने में भेजी गई थी, या फिर कुछ छात्राओं को मार्च महीने में भी प्राप्त हो सकती है। और जिन छात्राओं को राउंड 1 की स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है, ऐसी छात्राओं को आगे भी स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए राउंड 1 के लिए रिन्यूअल आवेदन करना होगा, इसके बाद ही आगे स्कॉलरशिप मिलना जारी रहेगा। बता देंं कि वर्ष 2024 में राउंड 1 रिन्यूअल अगस्त 2025 में शुरू की गई थी। और वर्ष 2025 सितंबर में आवेदन करने वाले छात्रों को राउंड 1 के लिए रिन्यूअल करना होगा, जिसको लेकर महत्वपूर्ण अपडेट इस आर्टिकल में देने जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थी राउंड 1 का सही-सही रिन्यूअल करके आगे स्कॉलरशिप पाना जारी रख सकें।

Azim Premji Scholarship Renewal 2026

अज़ीम प्रेमजी रिन्यूअल 2026 वही छात्राएं कर सकती हैं, जिन्होंने राउंड 1 के लिए स्कॉलरशिप सितंबर 2025 में फॉर्म फिल किया था। यदि राउंड 2 जनवरी 2026 में छात्रवृत्ति के लिए फॉर्म फिल किया है, तो राउंड 2 रिन्यूअल प्रक्रिया शुरू होने के बाद रिन्यूअल करना होगा। लेकिन पहले चरण में आवेदन करने वाली छात्राओं को रिन्यूअल करना अत्यंत जरूरी है, अन्यथा स्कॉलरशिप का पेमेंट रुक सकता है। अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के बाद 30,000 रुपये की स्कॉलरशिप 2 किस्तों में भेजी जाती है। जिन छात्रों के खाते में पहली किस्त का पेमेंट आया है, लेकिन दूसरी किस्त का पेमेंट नहीं मिला है, तो क्या ऐसे छात्रों को रिन्यूअल करना होगा? संपूर्ण जानकारी इस लेख में जान सकते हैं। और रिन्यूअल प्रक्रिया भी स्टेप-बाय-स्टेप बताई गई है, जिससे सभी स्टूडेंट आसानी से अपने रिन्यूअल फॉर्म को फिल कर सकते हैं।

Azim Premji Scholarship Renewal Round 1 Registration Date

अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के बाद रिन्यूअल करना होता है, जिन भी अभ्यर्थियों के खाते में स्कॉलरशिप भेजी गई है, ऐसे सभी अभ्यर्थियों को रिन्यूअल आवेदन करना होगा। बता दें राउंड 1 के लिए आवेदन सितंबर 2025 में शुरू की गई थी। जिसका रिन्यूअल आवेदन प्रक्रिया अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के ऑफिशियल पोर्टल पर जून 2026 में शुरू होने के लिए बताया गया है। हालांकि छात्रों की जानकारी के लिए बता दें, पोर्टल पर अभी तक रिन्यूअल शुरू होने की कोई लिंक जनरेट नहीं हुई है, जब छात्र ऑफिशियल पोर्टल पर विजिट करते हैं, तो रिन्यूअल लिंक पिछले वर्ष की दिखाई देती है। फिर भी छात्रों से अनुरोध है। एक बार अवश्य रिन्यूअल करने के लिए अपने-अपने फॉर्म को लॉगिन करके रिन्यूअल लिंक को चेक करते रहें।

स्कॉलरशिप बैच (Cohort) नया आवेदन (Round) Renewal आवेदन की तिथि
वर्ष 2024 बैच सितंबर 2024 (Round-1) अगस्त 2025 (सफलतापूर्वक समाप्त)
वर्ष 2025 बैच सितंबर 2025 (Round-1) जून 2026 (अभी चालू होना तय है)
वर्ष 2025 बैच जनवरी 2026 (Round-2) दिसंबर 2026

Highlight-Azim Premji Scholarship Renewal 2026

फाउंडेशन का नाम अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन
लेख का नाम Azim Premji Scholarship Renewal 2026
बेनिफिट्स 30,000
राउंड राउंड -1
रिन्यूअल डेट जून 2026
रिन्यूअल मोड ऑनलाइन
ईयर 2025-26
वेबसाइट azimpremjifoundation.org

अज़ीम प्रेमजी स्कालरशिप रिन्यूअल 2026 किन्हें करना है? (Eligibility Criteria)

  • अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए रिन्यूअल आवेदन उन्ही छात्राओं को करना है , जिनके खाते में पिछले वर्ष की स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है।
  • कैंडिडेट को वर्ष 2025-26 रिन्यूअल के लिए अंडरग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा (2 से 5 साल का कोर्स) कर रही होनी जरूरी है।
  • 12वीं के बाद स्कॉलरशिप मिलने पर यदि विद्यार्थी किसी ग्रेजुएशन डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लिया है। रिन्यूअल कर सकेंगे।
  • कॉलेज में एडमिशन के प्रूफ के लिए फीस रसीद और बोनाफाइड सर्टिफिकेट चाहिए।
  • मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए।

Important Document-

  • कॉलेज की फीस या बोनाफाइड सर्टिफिकेट।
  • कैंडिडेट का नाम।
  • कॉलेज डिग्री ।
  • कॉलेज एनरोलमेंट प्रूफ।
  • डिग्री नाम, कोर्स नाम, कोर्स स्टार्ट डेट।
  • अधिकारी के हस्ताक्षर (signature)
  • कॉलेज की मुहर
  • डॉक्यूमेंट जारी होने की तिथि आदि।

Azim Premji Scholarship Renewal Apply Online 2026 

विद्यार्थी अज़ीम स्कॉलरशिप रिन्यूअल करने के लिए इन स्टेप्स का पालन करना होगा।

  • रिन्यूअल करने के लिए अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप पोर्टल पर आए।
  • रिन्यूअल एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक कर दें।
  • लॉगिन रिन्यूअल एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
  • छात्रों को अपना यूजर नाम पासवर्ड फिल करके लॉगिन करना होगा।
  • सबसे पहले Bona fide Certificate कॉलेज एनरोलमेंट प्रूफ डाउनलोड कर लें
  • नीचे क्रिएट रिन्यूअल एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
  • रिन्यूअल एप्लिकेशन पेज आ जायेगा, Scholarship Usage में विकल्पीय जानकारी भरें और  नीचे कंटिन्यू पर क्लिक करें।
  • College Details– यहाँ अभ्यर्थियों को Bona fide Certificate या फीस रसीद अपलोड करें।
  • सारी डिटेल भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार रिन्यूअल आवेदन कर सकते है।

Note– पोर्टल से बोनाफाइड सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के बाद उसमें अपनी सारी सही डिटेल्स भरें और अपने कॉलेज के प्रिंसिपल से सिग्नेचर (हस्ताक्षर) और मोहर अवश्य लगवाएं, इसके बाद ही इसे अपलोड करें।

Azim Premji Scholarship Helpline Number

अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के बाद जिन भी स्टूडेंट को किसी प्रकार की समस्या है या फिर अभी तक पेमेंट नहीं आया है। या स्टेटस में कोई प्रॉब्लम है तो इसके लिए विद्यार्थी अज़ीम प्रेमजी के ऑफिशियल व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज करें और अपने समस्या के बारे में बताएं, इसके बाद अज़ीम प्रेमजी टीम आपकी पूरी मदद करेगी। इसके अलावा कोई अन्य प्रश्न है, तो हमारे चैट टीम से भी संपर्क कर सकते है।

Whatsapp Helpline https://wa.me/9019960536

 

FAQ’s

Q.1 अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप रिन्यूअल 2026 कब शुरू होगा।

Ans. रिन्यूअल करने की प्रक्रिया जून महीने में शुरू होने के लिए बोला गया है।

Q.1 अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप रिन्यूअल 2026 कैसे करें।

Ans अज़ीम प्रेम जी रिन्यूअल के लिए आवेदन azimpremjifoundation.org पर करें।

Disclaimer: सावधान, इस लेख में अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप रिन्यूअल करने की पूरी प्रक्रिया बताई गई है। रिन्यूअल शुरू होने की तिथि ऑफिशियल टाइमलाइन के अनुसार जून महीने में बताई गई है, लेकिन अभी तक आधिकारिक वेबसाइट पर रिन्यूअल का लिंक एक्टिव नहीं हुआ है। जैसे ही लिंक एक्टिवेट होगा, इस लेख को तुरंत अपडेट कर दिया जाएगा। तब तक छात्र लिंक एक्टिवेट हुआ है या नहीं, इसकी जांच करने के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट को अवश्य चेक करते रहेंं।

Important LINK
Renewal Link Click Here
Official Website Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *