Kalpana Chawla Chhatravratti Yojna 2026: 11 अगस्त से पहले करें आवेदन, देखे पात्रता व अन्य डिटेल्स

Kalpana Chawla Chhatravratti Yojna 2026

Kalpana Chawla Chhatravratti Yojna 2026: हरियाणा की वे छात्राएं जिन्होंने JEE Main या JEE Advanced काउंसलिंग के माध्यम से किसी इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर या प्लानिंग कोर्स में प्रवेश लिया है, वे कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं। ऐसी सभी लड़कियां कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन करके छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकती हैं। कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन प्रारंभ हैं, इच्छुक छात्राएं इस योजना के तहत 11 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकती हैं। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। छात्राओं को अपनी 10वीं व 12वीं परीक्षा हरियाणा के किसी स्कूल से उत्तीर्ण की होनी चाहिए। यदि छात्राओं ने 12वीं CBSE, ICSE से पास की है तो 85% मार्क्स होने जरूरी हैं, HBSE से 12वीं में 80% मार्क्स मांगे गए हैं।

Kalpana Chawla Chhatravratti Yojna

आपको बता दें कल्पना चावला स्कॉलरशिप हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर साइंस, इनोवेशन & टेक्नोलॉजी की तरफ से शुरू की गई एक योजना है। जो भी छात्राएं काउंसलिंग के बाद किसी B.E, B.Tech, B.Arch, B.Plan कोर्स में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेती हैं, तो राज्य सरकार इन्हें छात्रवृत्ति देने जा रही है। JEE Advanced Rank के आधार पर चयन होने पर 8,350 रुपये हर महीने छात्रवृत्ति दी जाएगी। JEE Main Rank के आधार पर चयन होने पर 4,500 रुपये/माह की दर से स्कॉलरशिप दी जाएगी। यदि किसी छात्रा ने 10वीं एवं 12वीं की पढ़ाई हरियाणा के बाहर से की है, तो उसके पास हरियाणा निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। इस योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए कुल 250 छात्राओं का चयन किया जाएगा। छात्राओं की संख्या कोर्स वाइज बांटी गई है।

कोर्स अनुसार कुल सीटों की संख्या –

B.E/B.Tech 200
B.Arch 25
B.Plan 25

Kalpana Chawla Chhatravratti Yojna Date

कल्पना चावला स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 तक चलेगी, समय से अपने फॉर्म को फिल (Fill) कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026

Kalpana Chawla Scholarship Yojna 2026-Highlight

संस्था हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर साइंस, इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (HSCSIT)
छात्रवृत्ति का नाम Kalpana Chawla Chhatravratti Yojna
JEE Advanced स्कॉलरशिप ₹8,350 प्रति माह
Jee Main स्कॉलरशिप ₹4,500 प्रति माह
12वीं में परसेंटेज (HBSE 80%) (ICSE CBSE 85%)
आवेदन की अंतिम तिथि 11-08-2026
आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
राज्य हरियाणा

Eligibility Criteria For Kalpana Chawla Chhatravratti Yojna 2026 (आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता)

जो भी छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म भरना चाहती हैं, उनके लिए जरूरी पात्रता पूरी करना अनिवार्य है।

  1. केवल हरियाणा राज्य की लड़कियां ही इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र हैं।
  2. छात्राओं को इस स्कॉलरशिप के लिए 10वीं व 12वीं हरियाणा के किसी स्कूल से उत्तीर्ण होना चाहिए, यदि बाहर से उत्तीर्ण हैं, तो निवास प्रमाण पत्र देना होगा।
  3.  B.E, B.Tech, B.Arch, B.Plan किसी भी कोर्स के प्रथम वर्ष में एडमिशन लेना जरूरी है।
  4. कक्षा 12th हरियाणा बोर्ड में कम से कम 80% मार्क्स अनिवार्य होंगे, ICSE/CBSE/Etc बोर्ड की छात्राओं से 85% अंक मांगे गए हैं।
चयन प्रक्रिया –
1. छात्रवृत्ति के लिए सभी छात्राओं का चयन उनकी मेरिट के आधार पर किया जाएगा, इसके लिए कोई परीक्षा नहीं होगी।
2. मेरिट बच्चों की JEE Advanced की All India Rank (AIR) के  अनुसार बनेगी
3 जेई एडवांस्ड रैंक वाले अभ्यर्थी के आवेदन करने के बाद भी यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो JEE Main Rank वाली छात्राओं पर विचार किया जाएगा।
4. यदि 2 छात्राओं की रैंक समान पाई जाती है, तो मेरिट 12वीं कक्षा के Physics, Chemistry और Mathematics विषयों में ज्यादा नंबर पाने वालों के आधार पर तय की जाएगी।
5. सभी कैटेगरी GEN/SC/ST/OBC की मेरिट लिस्ट अलग अलग तैयार की जाएगी।

स्कॉलरशिप राशि 

JEE Advanced ₹8,350 प्रति माह
JEE Main Rank ₹4500 प्रति माह

 स्कॉलरशिप जारी रखने के लिए जरूरी नियम –

  • यह स्कॉलरशिप विद्यार्थी को कोर्स की अवधि पूरी होने तक दी जाएगी।
  • स्कॉलरशिप जारी रखने के लिए 60% अंक प्रत्येक Semester में लाने जरूरी हैं।
  • SGPA/SPI होने पर उसका Conversion Formula देना जरूरी है।
  • बैंक अकाउंट से आधार लिंक और केवाईसी पूरी होनी चाहिए।
  • फाइनल सिलेक्शन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद किया जाएगा।

Kalpana Chawla Chhatravratti Yojna 2026: स्कॉलरशिप पेमेंट कब से आएगा?

बता दें इस योजना के तहत छात्रवृत्ति का लाभ एडमिशन लेने वाले माह से लागू हो जाता है। सामान्यतः यदि छात्रा जुलाई में प्रवेश लेती है, तो उसे जुलाई से अगले वर्ष जून तक छात्रवृत्ति का लाभ दिया जा सकता है। हालांकि, आवेदन करने के तुरंत बाद छात्रवृत्ति राशि नहीं भेजी जाती है। पहले पात्र छात्राओं का चयन किया जाता है, उसके बाद पहली किस्त जारी की जाती है। इस योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति राशि सेमेस्टर के आधार पर किस्तों में प्रदान की जाती है। पहली किस्त चयन होने के बाद जारी की जाती है। दूसरी किस्त प्रथम सेमेस्टर के परिणाम के आधार पर तथा तीसरी किस्त द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम के आधार पर जारी की जाती है। आगे की किस्तें भी छात्रा के सेमेस्टर के परिणाम अनुसार प्रदान की जाती हैं।

Note: इस योजना की छात्रवृत्ति राशि हर महीने नहीं भेजी जाती, बल्कि निर्धारित किस्तों में जारी की जाती है। यह राशि NEFT RTGS के माध्यम से भेजी जाएगी।

Kalpana Chawla Chhatravratti yojna Registration Process: (आवेदन प्रक्रिया)

  • आवेदन करने के लिए harchhatravratti.highereduhry.ac.in पर आना होगा।
  • Student वाले सेक्शन में Student Registration पर क्लिक करें।
  • PPP फैमिली आईडी भरें और सर्च पर क्लिक कर दें।
  • फैमिली आईडी भरने के बाद सारी जरूरी डिटेल्स भर जाएंगी, मोबाइल नंबर भरने के बाद ओटीपी से वेरीफाई करें।
  • इसके बाद पासवर्ड क्रिएट कर लें।
  • पासवर्ड क्रिएट करने के बाद User Login पर क्लिक करें। और यूजर आईडी पासवर्ड फिल करके लॉगिन हो जाएं।
  • Apply For Scholarship पर क्लिक करें, और स्कीम का चयन कर लें।
  • फॉर्म भरने की डिटेल्स आ जाएगी, जिसमे अपना नाम, माता पिता नाम, डेट ऑफ़ बर्थ, एड्रेस, आदि डिटेल्स भरें।
  • शैक्षणिक योग्यता, कोर्स, रोल नंबर, आदि डिटेल्स भरें,
  • सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड कर दें।
  •  डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद भरी गई जानकारी को पुनः ध्यानपूर्वक जाँच लें अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें।

Disclaimer: कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले सभी छात्राएं एक बार विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन (Official Notification) की जांच जरूर कर लें। यह आर्टिकल अपडेट किया गया है; लेटेस्ट अपडेट के अनुसार आधिकारिक हर-छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026 है, इसलिए समय से पहले अपना फॉर्म अवश्य भर लें। किसी भी तकनीकी समस्या या विस्तृत जानकारी के लिए आपको इस योजना के आधिकारिक स्कॉलरशिप पोर्टल (Har-Chhatravratti Portal) पर जाना चाहिए।

Registration Link Click Here
user Login Link Click Here
Notification Link Click Here

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *