UP Scholarship 3rd Phase Payment 2026: यूपी स्कॉलरशिप तीसरे चरण में आवेदन करने के बाद छात्र बेसब्री से अपने पेमेंट आने की प्रतीक्षा कर रहे थे, तो हाल ही में देखा जा रहा है, काफी बच्चों के खाते में स्कॉलरशिप 3rd फेज का पेमेंट आना शुरू हो चूका है, आपको बता दे यूपी स्कॉलरशिप तीसरा चरण खासकर एससी, एसटी के छात्रों के लिए शुरू किया गया था, लेकिन इस वर्ष एससी एसटी वर्ग के छात्रों के साथ-साथ जनरल व ओबीसी तथा अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को भी मौका दिया गया था, ऐसे में जिन बच्चों ने तीसरे चरण में फॉर्म को फिल किया था, या बायोमैट्रिक प्रक्रिया कॉलेज के माध्यम से पूर्ण की थी, ऐसे बच्चों के फॉर्म को हाल ही में जिला समाज कल्याण विभाग से वेरीफाई करने के बाद आगे फ़ॉरवर्ड किया गया था, और अब निदेशालय स्तर से स्कॉलरशिप का पेमेंट भी आना शुरू हो चुका है।
UP Scholarship 3rd Phase Payment 2026
तीसरे चरण का भुगतान लाखों SC/ST बच्चों के खातों में भेज दिया गया है। लेकिन इसके बाद भी काफी छात्रों के खाते में स्कॉलरशिप की राशि नहीं पहुंची है, तो ऐसे बच्चों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योकि अभी आगे भी तीसरे चरण का स्कॉलरशिप बचे छात्रों के खाते में भेजी जाएगी, आपको बता दे लाखो में ऐसे विद्यार्थी है जिनके खाते में स्कॉलरशिप का पेमेंट तो भेज दिया गया हैं, लेकिन अभी तक राशि बच्चों के खाते में नहीं पहुंची है, ऐसे बच्चों को थोड़े और दिन प्रतीक्षा करनी चाहिए। और यदि आपका पेमेंट नहीं आया है, तो आप बिलकुल भी न घबराएं केवल हमारे एक्सपर्ट की बातों का पालन करें, इसमें हम आपकी पूरी मदद करेंगे, बता दे पहले जिन बच्चों का पेमेंट नहीं प्राप्त हुआ है, ऐसे बच्चों को पहले अपना स्टेटस चेक करना चाहिए, यदि आपके फॉर्म का स्टेटस वेरीफाई दिख रहा है। तो आपको तुरंत दो ज़रूरी काम करने चाहिए जिसे नीचे बताया गया है।
जिनका पेमेंट नहीं मिला यह दो ज़रूरी काम करें
दोस्तों, यदि आपका पेमेंट अभी तक नहीं आया है तो फ़ौरन ये दो ज़रूरी काम कर लें।
- सबसे पहले जिन बच्चों का पेमेंट नहीं आया है, इन्हें तुरंत अपने जिले के विकास भवन जाना चाहिए। और संबंधित अधिकारी से बात करें।
- यदि विकास भवन में नहीं जा पाते हैं, तो Cm Helpline नंबर पर शिकायत दर्ज करें।
सीएम हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने के फायदे –
आपको बता दें कि यदि आप सीएम हेल्पलाइन नंबर पर पेमेंट न मिलने की शिकायत दर्ज करते हैं, तो सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद आपकी समस्या को सीधे संबंधित अधिकारी के पास भेजा जाता है। अधिकारी द्वारा आपकी समस्या को देखा जाता है कि आखिर बच्चे को पेमेंट क्यों नहीं मिला। अधिकारियों द्वारा अपने लॉगिन डेटा में आपकी जानकारी चेक की जाती है, फिर अधिकारी सीधे लाभार्थी से समस्या को लेकर फ़ोन करते हैं और समस्या का निवारण करते हैं। यहाँ आपका यही फायदा है कि आपके आवेदन फॉर्म की जिला समाज कल्याण अधिकारियों द्वारा जाँच की जाएगी, और सबकुछ सही होने पर डेटा आगे फ़ॉरवर्ड किया जाएगा, जिससे आपको स्कॉलरशिप मिलने की संभावनाएँ और बढ़ जाती हैं।
| CM Helpline Number | 1076 |
Note– दोस्तों यह प्रक्रिया जो हमने बताई है इसे अवश्य करें, मैं अपने अनुभव से बता रहा हूँ, मैंने स्वयं यह प्रक्रिया अपनाई है और अपना अनुभव आपके साथ साझा कर रहा हूँ।
Key Feature-UP Scholarship Payment 2026
| छात्रवृत्ति | यूपी स्कॉलरशिप |
| फेज | 3rd चरण |
| पेमेंट स्टेटस | ऑनलाइन |
| पेमेंट चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| पेमेंट आने की शुरुआती तिथि | 24 जून 2026 से |
| पेमेंट कब तक आएगा | जुलाई 2026 तक |
| राज्य | उत्तरप्रदेश |
| वेबसाइट | scholarship.up.gov.in |
यूपी स्कॉलरशिप 3rd चरण में किन छात्रों को स्कॉलरशिप भेजी गई हैं
- जिन बच्चों के फॉर्म जून महीने में वेरीफाई हुए हैं, ऐसे छात्रों के खातों में तीसरे चरण का पेमेंट भेजा जा रहा है।
- यदि आप SC/ST कैटेगरी के विद्यार्थी हैं, तो इस कैटेगरी के बच्चों को भारी मात्रा में पेमेंट भेजा गया है।
- कुछ बच्चों का कहना है कि उन्हें पहले फर्स्ट किस्त का पेमेंट मिला था, और इस बार उन्हें सेकंड (2nd) किस्त का पेमेंट प्राप्त हुआ है।
निष्कर्ष: ओवरऑल देखा जाए तो 3rd फेज में सेकंड किस्त, SC/ST कैटेगरी, और जिन छात्रों का फॉर्म जून महीने में वेरीफाई हुआ था, ऐसे सभी अभ्यर्थियों को तीसरे चरण में पेमेंट रिसीव हुआ है।
UP Scholarship 3rd Phase Payment Latest Update
तीसरे चरण (3rd Phase) में यूपी स्कॉलरशिप हेतु आवेदन करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में तीसरे चरण का पेमेंट काफी छात्रों के खातों में भेजा जा रहा है। 24 जून 2026 को भी बहुत से छात्रों के खातों में स्कॉलरशिप की राशि भेजी गई है; सभी विद्यार्थी PFMS पोर्टल पर जाकर अपने पेमेंट की स्थिति की जाँच कर सकते हैं। इसके साथ ही हमने 24 जून को भेजे गए पेमेंट का इमेज नीचे जोड़ा है, जिसे चेक करके आप खुद पुष्टि कर सकते हैं।

UP Scholarship 3rd Phase: बचे छात्रों का स्कॉलरशिप पेमेंट कब आएगा
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आधिकारिक नोटिस के अनुसार तीसरे चरण में पेमेंट 22 जून 2026 से भेजे जाने के लिए बोला गया था, जबकि देखा जा रहा है कि बच्चों के खातों में छात्रवृत्ति राशि 24 जून से प्राप्त हो रही है, जिसका स्क्रीनशॉट भी हमने ऊपर दिखाया है। ऐसे में जिन छात्रों को अभी तक पेमेंट रिसीव नहीं हुआ है, उन सभी छात्रों को जुलाई महीने तक पेमेंट का इंतजार करना चाहिए, क्योंकि स्कॉलरशिप का पेमेंट किसी एक तिथि में नहीं भेजा जाता है; एक बार पेमेंट भेजे जाने के बाद लगातार पेमेंट भेजा जाता है। जुलाई महीने के मध्य तक बचे छात्रों को छात्रवृत्ति राशि मिलने की उम्मीद है।
पेमेंट कैसे चेक करें?
- पेमेंट चेक करने के लिए pfms.nic.in पर आए।
- पेमेंट स्टेटस पर क्लिक करके ‘Know Your Payment Status’ पर क्लिक करें।

- अपने बैंक का नाम भरें, अकॉउंट का नंबर, फिर दुबारा अकाउंट नंबर भरें।
- कैप्चा कोड भरें, Send Otp पर क्लिक करें।
- रजिस्टर मोबाइल पर OTP आएगा, उसे भरकर सबमिट कर दें।
- पेमेंट स्टेटस दिखने लगेगा, जिसे चेक कर सकते हैं।
Disclaimer:इस आर्टिकल में 3rd फेज पेमेंट भेजे जाने की जानकारी दी गई है, और यूपी स्कॉलरशिप लेटेस्ट अपडेट के बारे में कवर किया गया है। विद्यार्थियों को अपने पेमेंट की जाँच करनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें; हम केवल न्यूज़ और तकनीकी सहायता प्रदान करते हैं।
| Pfms Payment Status | Check Here |
| UP Scholarship Status | Check Here |
| Umang App Payment Status | Check Here |
| Official Website | Check Here |

मेरा नाम ऋतु यादव है और मैं एक कंटेंट राइटर हूँ। मुझे लिखने का लगभग 4 साल का अनुभव है। मैंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। मुझे खास तौर पर हिंदी में जानकारीपूर्ण और आसान भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर कोई चीजों को आसानी से समझ सके। मैं मुख्य रूप से स्कॉलरशिप, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़े विषयों पर लिखती हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि जो भी जानकारी मैं लिखूं, वह सही हो और लोगों के काम आ सके।


