CSU Scholarship 2026-27: कक्षा 9वीं से PhD तक के संस्कृत छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति, ऐसे करें अप्लाई

CSU Scholarship 2026-27

कक्षा 9वीं से 12वीं या 12वीं के बाद किसी भी कोर्स के विद्यार्थी जो किसी भी मान्यता प्राप्त संस्कृत पाठशालाएँ , संस्कृत महाविद्यालय या संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत/पाली/प्राकृत भाषा में अध्ययन कर रहे है, ऐसे सभी छात्र केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली द्वारा चलाई जा रही स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकते हैं। छात्र फ़िक्र न करें हमने सभी पात्र कोर्स/ कक्षाएं की सूचि निचे दी हैं, जिसे चेक कर सकते हैं। सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी द्वारा संस्कृत भाषा में अध्ययनरत सभी मेधावी छात्र छात्राओं के लिए आवेदन प्रारंभ कर दिया गया हैं। सभी पाठक को अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करना होगा।

CSU Scholarship 2026-27

आपको बता दें कि केंद्रीय संस्कृत यूनिवर्सिटी स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने के बाद, मेरिट के आधार पर छात्रों को स्कॉलरशिप के लिए चुना जाता है। चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद फंड की उपलब्धता के अनुसार बच्चों को स्कॉलरशिप दी जाती है। यह स्कॉलरशिप पूरे 10 महीने तक दी जाती है, केवल पीएचडी कोर्स के अभ्यर्थियों को 12 महीने तक स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। इसके तहत 9वीं से लेकर Ph.D. तक के सभी छात्रों को ₹5,000 से लेकर ₹35,000 तक की स्कॉलरशिप दी जाती है। इस छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने के लिए विद्यार्थी का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में संस्कृत/पाली/प्राकृत भाषा में अध्ययनरत होना अनिवार्य है। अधिक पात्रता नीचे जान सकते हैं।

Central Sanskrit University Merit Scholarship 2026-27-Overview

ओवरव्यू सेक्शन में शार्ट में इस स्कॉलरशिप की महत्वपूर्ण पॉइंट बताई जा रही है एक बार इस पर अवश्य नजर डालें।

छात्रवृत्ति का नाम संस्कृत संवर्धन योजना
प्रोवाइडर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
लाभार्थी 9th से P.hd कोर्स तक (केवल संस्कृत/पाली/प्राकृत भाषा)
आवेदन तिथि 01 अप्रैल 2026 से 31 अगस्त 2026
आवेदन मोड ऑनलाइन
वर्ष 2026-27
विज्ञापन संख्या अधिसूचना/2/2026
ऑफिशियल वेबसाइट Sanskrit.nic.in

CSU Scholarship Eligible Course & Clasess (पात्र कक्षा और कोर्स की सूचि)

सीएसयू स्कॉलरशिप के लिए कौन कौन से कोर्स कक्षा के विद्यार्थी अप्लाई कर सकते है, कृपया टेबल में चेक करें।

1. 9th / Purva Madhyama (1st year)
2. 10th / Purva Madhyama (2nd year)
3. 11th / Uttar Madhyama (1st year)
4. 12th / Uttar Madhyama (2nd year)
5. BA (1st, 2nd, 3rd year) / Shastri
6. MA (1st, 2nd year) / Acharya
7. PhD (Vidyavaridhi)

Central Sanskrit Scholarship Eligibility Criteria 2026-27

  1. सेंट्रल संस्कृत स्कॉलरशिप हेतु विद्यार्थी देश के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संस्कृत/पाली/प्राकृत भाषा में अध्ययन कर रहा होना चाहिए।
  2. 9वीं से 12वीं या P.hd तक किसी कोर्स के लिए अध्ययन कर रहे विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकते हैं।
  3. विद्यार्थी के पिछली कक्षा में 60% अंक होना अनिवार्य है, जिसमे कैटेगरी अनुसार छूट भी दी गई हैं।
  4. विद्यार्थी वर्तमान कक्षा में संस्कृत/पाली/प्राकृत भाषा विषय में अध्ययन करने के साथ-साथ पिछली कक्षा में भी इस विषय के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।

कैटेगरी अनुसार छूट- 

जनरल (Gen) 60%
OBC 55%
SC 50%
ST 50%
दिव्यांग 50%

यदि आपको पात्रता को लेकर कोई डाउट है, तो नीचे इमेज को चेक करके जान सकते हैं।

CSU Scholarship Course & Classes Wise Scholarship Amount & Benefits (स्कॉलरशिप राशि और फायदे)

आवेदन करने के बाद कौन कौन से कोर्स कक्षा में कितने रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी, नीचे तालिका में देखें।

Classes/Course Scholarship Amount
कक्षा 9वीं–10वीं (Purva Madhyama / Secondary) 500 प्रति माह (साल में ₹5000)
कक्षा 11वीं–12वीं (Uttar Madhyama / Higher Secondary) 600 प्रति माह (साल में ₹6000)

Shastri / BA / Graduation (1st year से आगे)

800 प्रति माह (साल में ₹8000)
MA / Acharya / पोस्ट ग्रेजुएशन 1 हजार प्रति माह (साल में ₹10000)
PhD (Vidyavaridhi) 2500 प्रति माह (12 महीने तक) + 5 हजार रुपये अलग से किताबें अन्य चीजों के लिए (वर्ष में कुल 35000 रुपये)

Note– छात्रों को ध्यान रहे P.hd को छोड़कर अन्य पात्र कोर्स कक्षाओं को 10 महीने स्कॉलरशिप दी जाएगी।

  • P.hd कोर्स के बच्चों को 3 वर्ष तक छात्रवृत्ति देय होगी।
  • स्कॉलरशिप की राशि PFMS/NEFT/RBI डीबीटी के माध्यम से सीधा बच्चों के खाते में भेजी जाएगी।
  • विद्यार्थियों/छात्रों के खाते में स्कॉलरशिप राशि शैक्षणिक वर्ष जुलाई से अप्रैल तक भेजी जाएगी।

CSU Scholarship Verification Process 2026-27

प्रथम चरण  पहले छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
द्वितीय चरण  चयनित छात्र छात्राओं को स्कॉलरशिप देने हेतु यूनिवर्सिटी द्वारा ईमेल या डाक के माध्यम से संबंधित संस्था के प्राचार्य/ विभागाध्यक्ष/ संकायाध्यक्ष/ डीन को वेरिफिकेशन के लिए भेजी जाएगी।
तृतीय चरण   संबंधित संस्था के प्राचार्य/ विभागाध्यक्ष/ संकायाध्यक्ष/ डीन द्वारा छात्र का विवरण सत्यापित करते हुए निम्न अधिकारियो सिग्नेचर कराना होगा, उक्त अधिकारियो की सूचि नीचे इमेज में चेक कर सकते हैं।
चतुर्थ चरण  वेरिफिकेशन व अन्य प्रक्रिया होने के बाद प्रतिहस्ताक्षरित हार्ड कॉपी संस्था को प्राप्त होने के बाद छात्रों को स्कॉलरशिप राशि का भुगतान कर दिया जाएगा

CSU Scholarship 2026-27 Dates

प्रक्रिया तिथि 
संस्थानों का Registration/Profile Update शुरू होने की तिथि 01 अप्रैल 2026 से
संस्थानों का Registration/Profile Update होने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 तक
छात्र आवेदन शुरू होने की तिथि  01 अप्रैल 2026 से
आवेदन अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तक
AISHE/UDISE+ डेटा अपडेट (संस्था स्तर से) 01 अप्रैल 2026 से 31 अगस्त 2026

CSU Scholarship 2026-27 (चयन प्रक्रिया)

  • आवेदकों द्वारा उनकी पिछली कक्षा के संस्कृत/पाली/प्राकृत विषय में प्राप्त अंकों या ग्रेड के आधार पर यूनिवर्सिटी द्वारा एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
  • मेरिट लिस्ट में कट-ऑफ के अनुसार छात्रों का चयन किया जाएगा।
  • इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी फिर चयनित छात्रों को स्कॉलरशिप की राशि भेजी जाएगी।

Note- सभी छात्र-छात्राओं के पास वर्तमान और पिछली कक्षा में संस्कृत/पाली/प्राकृत विषय (100 अंक या इसके समकक्ष ग्रेड के साथ) होना अनिवार्य है।

Application Process:आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन करने हेतु, csu.co.in पर आना होगा।
  • सबसे पहले ज़रूरी गाइड लाइन को ध्यान पूर्वक पढ़े।
  • नीचे आए Step.2 में इंस्टीटूशन रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  •  इसके बाद रजिस्ट्रेशन पेज आ जाएगा, यहाँ राज्य, डिस्ट्रिक्ट, इंस्टिट्यूट नाम और पता अंडर इंस्टिट्यूट, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, Affiliation सर्टिफिकेट  अपलोड करें, मोबाइल नंबर ईमेल आईडी  आदि जानकारी भरने के बाद कैप्चा भरें, और रजिस्टर पर क्लिक कर दें। यहाँ रजिस्टर करने आपके संस्था का नाम आवेदन करते समय दिखेगा।
  • स्क्रीन बैक करके दोबारा उसी पेज पर आ जाएं और लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
  • यहाँ आने के बाद पहले रजिस्टर पर क्लिक करें।
  • फुल नाम, ईमेल, पासवर्ड क्रिएट करें, और मोबाइल नंबर भरने के बाद कैप्चा भरकर रजिस्टर पर क्लिक कर दें, फिर लॉगिन पेज पर आ जाएं।
  • Step To Login– अब आपने अपना पासवर्ड भी क्रिएट कर लिया, तो अपना मोबाइल नंबर और ईमेल, और पासवर्ड फिल करके लॉगिन हो जाएं।
  • लॉगिन होने के बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर स्कॉलरशिप पर क्लिक करें।
  • Part-1 में राज्य, जिला, कॉलेज, इंस्टिट्यूट, कैंपस, आदि जानकारी सलेक्ट करें।
  • स्टूडेंट का नाम, पिता का नाम, फोटो सिग्नेचर अपलोड करें, माता का नाम जन्म तिथि भरें, मोबाइल नंबर ईमेल आदि जानकारी भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • Part-2 यहाँ छात्र को अपने पिछली कक्षा की डिटेल्स एवं करंट ईयर एजुकेशनल डिटेल और अन्य डिटेल्स भरना होगा और सबमिट करें।
  • Part-3 बैंक अकाउंट की डिटेल अपलोड कर देना हैं।
  • फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक कर दें, इस प्रकार आवेदन पूर्ण हो जाएगा और छात्रों एप्लीकेशन नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त हो जाएगा, जिससे अपना स्टेटस चेक कर सकेंगे।

 Disclaimer: इस लेख में CSU Scholarship की जानकारी वर्ष 2026-27 के ऑफिशियल नोटिफिकेशन को वेरीफाई करके प्रदान की गई है। छात्र एक बार स्वयं नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं, जिसका पीडीएफ नीचे दिया गया है। साथ ही, अधिक जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं।

Notification Download
Institutions Registration Click Here
Registration  Click Here
Login Click Here
Official Website Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *