यूपी स्कालरशिप 2nd क़िस्त का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी आ चुकी है, मैंने पिछले ब्लॉग में बताया था यूपी स्कालरशिप 2nd क़िस्त 25 मई से पहले भेजी जानी है, जिसे लेकर जिला समाज कल्याण अधिकारी Smt. Meena Srivastav ने खुद बताया था जैसे ही विभाग के पास बजट प्राप्त होता है, उसी आधार पर पात्र छात्रों के खाते में यूपी स्कालरशिप की दूसरी क़िस्त का भुगतान APBS/PFMS के माध्यम से विद्यार्थी के खाते में किया जायेगा, और हुआ कुछ ऐसा ही है, हाल ही में निर्देशालय स्तर से यूपी स्कालरशिप दूसरी क़िस्त का भुगतान बच्चों के खाते में होना शुरू हो चूका है, जिन भी छात्रों को यूपी स्कालरशिप 2nd क़िस्त का इंतजार था ऐसे छात्रो को अपने पेमेंट की जाँच तुरंत करनी चाहिए,
UP Scholarship 2nd Kist
दोस्तों, हाल ही में यूपी स्कालरशिप 2nd इन्सटॉलमेंट का पेमेंट आना शुरू हो चुका है, 22 मई 2026 की डेट में हजारो छात्रों के खाते में यूपी स्कालरशिप का पेमेंट जारी हुआ है, जिसका प्रूफ भी हम आपको दिखाएंगे, और यदि आपको अभी तक यूपी स्कालरशिप 2nd क़िस्त या फर्स्ट क़िस्त का ही पेमेंट नहीं प्राप्त हुआ है, तो परेशान होने की जरुरत नहीं, क्योकि अभी आगे भी यूपी गवर्नमेंट सभी छात्रों के खाते में स्कालरशिप भेजने वाली है। आपको बता दे 31 मार्च तक यूपी स्कालरशिप की पहली क़िस्त भेजी गई थी, फिर अप्रैल के पहले सप्ताह में भी स्कालरशिप भेजी गई इसके बावजूद भी काफी बच्चों का पेमेंट नहीं पंहुचा था, या फिर कहे स्कालरशिप राशि काफी कम प्राप्त हुआ था जिसके वजह से छात्र 2nd क़िस्त की परीक्षा कर रहे थे जिसका भुगतान होना शुरू हो चूका है।
UP Scholarship 2nd Kist Good न्यूज़ क्या है?
चलिए जानते है आखिर छात्रों के लिए खुशखबरी क्या है, दरअसल यूपी स्कालरशिप 2nd क़िस्त पेमेंट 15 मई 2026 तक भेजे जाने के लिए बोला गया था, किन्तु कई कॉलेज/संस्थाओं का डेटा समय पर सरकार को नहीं भेजा गया था। जिसके वजह से विलम्भ हुई थी लेकिन अब छात्रों के खाते में स्कालरशिप प्राप्त होना शुरू हो चूका है, 22 मई 2026 को छात्रवृत्ति अमाउंट विभाग के तरफ से रिलीज़ कर दिया गया है। हम आपके विश्वास के लिए निचे जिन छात्रों को पेमेंट रिसीव हुआ है, उनका पेमेंट प्राप्त होने का इमेज शेयर कर रहे है। इसे चेक कर लें। यदि आपको पेमेंट नहीं मिला तो घबराएँ नहीं क्योंकि अभी आगे भी छात्रवृत्ति भेजी जाएगी।

UP Scholarship 2nd Kist-Highlight
| छात्रवृत्ति नाम | यूपी स्कालरशिप 2026 |
| क़िस्त संख्या | दूसरी क़िस्त |
| पेमेंट डेट | 22 मई से भेजी जा रही है। |
| पेमेंट मोड | APBS/PFMS |
| कैटेगरी | SC/ST |
| कोर्स | UG PG |
| ऑफिसियल वेबसाइट | scholarship.up.gov.in |
| पेमेंट स्टेटस लिंक | pfms.nic.in |
UP Scholarship: भेजा जा रहा है मैसेज?
अगर आपने भी यूपी स्कालरशिप के लिए आवेदन किया होगा, और जिन छात्रों के खाते में स्कालरशिप का पेमेंट भेजा गया है, ऐसे सभी छात्रों के मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भेजा गया है, जिसमे बताया जा रहा है। मा प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शक में व माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के कर्मठ नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार के द्वारा दशमोत्तर / शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तगर्त की धनराशि भेज दी गई है। मैसेज का फुल स्क्रीशॉट निचे चेक कर लें , यदि आपको भी इस प्रकार मैसेज प्राप्त हुआ है, तो अब तक स्कालरशिप भी आपके खाते में पहुंच चुकी है। यदि मैसेज प्राप्त हुआ लेकिन छात्रवृत्ति नहीं मिली तो इसके लिए क्या कर सकते है निचे बताया गया है।

यूपी स्कालरशिप जिनका पैसा नहीं कब आएगा?
यूपी स्कॉलरशिप का पेमेंट काफी छात्रों के खातों में भेज दिया गया है। लेकिन अभी भी कई छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति की राशि नहीं पहुंची है। ऐसे में विद्यार्थियों के मन में यह सवाल जरूर होगा कि उनका यूपी स्कॉलरशिप का पैसा कब तक आएगा। दोस्तों, 22 मई 2026 को स्कॉलरशिप की दूसरी किस्त जारी की गई थी। इसके बाद अब बाकी छात्रों के खातों में भी 31 मई तक छात्रवृत्ति आने की पूरी संभावना जताई जा रही है। जिन छात्रों का पैसा अभी तक नहीं आया है, वे परेशान न हों और थोड़ा इंतजार करें। उत्तर प्रदेश जिला समाज कल्याण अधिकारी, आगरा Ms. Prachi Joshi के अनुसार यूपी स्कॉलरशिप का पेमेंट जून महीने तक लगातार भेजा जाएगा। दूसरी किस्त जारी होने के बाद अब विभाग तीसरे चरण में प्राप्त हुए आवेदनों का वेरिफिकेशन पूरा करके छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति राशि ट्रांसफर करेगा।
जिनको स्कॉलरशिप का पैसा नहीं मिला यह जरुरी काम अवश्य करें?
काफी विद्यार्थी ऐसे है, जिन्हे गवर्नमेंट के तरफ मैसेज तो प्राप्त हुआ है, लेकिन स्कालरशिप पेमेंट नहीं मिला है, तो यह जरुरी काम अवश्य करें।
- देखिये स्कालरशिप पेमेंट भेजे जाने पर यदि प्राप्त न हो तो इसके कुछ मुख्य कारण हो सकते है, कई बार डीबीटी चालू न होने के वजह से पेमेंट नहीं पहुंच पाता है, ऐसे में तुरंत डीबीटी चालू कराये।
- खाते से आधार लिंक न होना, अधिकतम यूपी स्कालरशिप धनराशि APBS के माध्यम से भेजी जाती है, यदि बैंक अकाउंट से आधार लिंक नहीं होता है, तो ट्रांजैक्शन फेल्ड हो जाता है, जिसके वजह से भी पेमेंट रुक जाता है, तुरंत बैंक अकाउंट से आधार लिंक कराये।
- आधार सीडिंग स्टेटस देखें जिसका लिंक निचे है।
- अपनी समस्या कमेंट में बताये। जिससे हमारी टीम आपके समस्या के आधार पर समाधान दे सके ,
UP Scholarship 3rd Phase Update
यूपी स्कालरशिप 3rd फेज में बच्चों के आवेदन फॉर्म का वेरिफिकेशन शुरू होने जा रहा है। जितने बच्चों ने 3rd चरण में आवेदन किया है अपने स्टेटस को चेक करते रहे, फॉर्म का वेरिफिकेशन पूरा होने बाद 22 जून 2026 से विद्यार्थी के खाते में स्कालरशिप भेजी जाएगी। हमने निचे 3rd चरण को नोटिस जोड़ा हुआ है। जिसे स्वयं वेरीफाई कर सकते है।


अभिषेक सिंह एक अनुभवी और समर्पित कंटेंट राइटर हैं, जो पिछले 8 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे स्नातक उत्तीर्ण हैं और अपने करियर के दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म पर काम किया है, जिसमें ज़ी न्यूज़ के साथ उनका अनुभव खास रहा है। यहां उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, रिसर्च और कंटेंट डेवलपमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाई। अभिषेक खासतौर पर स्कॉलरशिप, सरकारी योजनाओं, शिक्षा और भर्ती से जुड़े विषयों पर लिखने में विशेषज्ञ हैं। उनका उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि उसे आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना है कि हर छात्र और पाठक उसे आसानी से समझ सके। उनकी लेखन शैली सरल, भरोसेमंद और पूरी तरह से रीडर-फ्रेंडली है। वे हमेशा कोशिश करते हैं कि उनकी हर जानकारी सटीक और अपडेटेड हो, ताकि छात्रों को सही मार्गदर्शन मिल सके।


