AICTE Pragati Scholarship 2026: आवेदन तिथि, पात्रता व लेटेस्ट अपडेट चेक करें

AICTE Pragati Scholarship 2026: जैसा कि आपको पता होगा, महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार काफी प्रयास कर रही है। इसे ध्यान में रखते हुए, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की तरफ से लड़कियों के लिए AICTE Pragati Scholarship शुरू की गई है। इस स्कॉलरशिप के लिए वे सभी लड़कियां आवेदन कर सकती हैं, जिन्होंने AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान में तकनीकी डिग्री या डिप्लोमा कोर्स के प्रथम वर्ष में एडमिशन लिया है। इसके अलावा, लेटरल एंट्री के माध्यम से दूसरे वर्ष में एडमिशन लेने वाली पात्र छात्राएं भी आवेदन कर सकती हैं।

इस स्कॉलरशिप के तहत चयनित छात्राओं को प्रत्येक वर्ष 50,000 रुपये की छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाता है। इस स्कॉलरशिप की सबसे खास बात यह है कि छात्राएं अपने कोर्स की अवधि के अनुसार छात्रवृत्ति राशि प्राप्त कर सकती हैं। डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को अधिकतम चार वर्ष और डिप्लोमा कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को अधिकतम तीन वर्ष तक छात्रवृत्ति मिल सकती है। वहीं, लेटरल एंट्री से प्रवेश लेने वाली छात्राओं के लिए यह अवधि डिग्री में तीन वर्ष और डिप्लोमा में दो वर्ष है।

AICTE Pragati Scholarship

एआईसीटीई प्रगति स्कॉलरशिप एक मेरिट आधारित स्कॉलरशिप है, यानि यदि आपके 10वीं या 12वीं में अच्छे नंबर हैं, तो इसके लिए आपको आवेदन करना चाहिए। क्योंकि इस स्कॉलरशिप में छात्राओं का चयन उनके कोर्स के अनुसार योग्यता परीक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा। डिग्री कोर्स के लिए 12वीं के अंकों और डिप्लोमा कोर्स के लिए 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। आवेदन ऑनलाइन मोड में करना होगा। इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) से कर सकते हैं। पहले छात्राओं को OTR करना होगा, फिर लॉगिन करके आवेदन पूरा करना होगा। जिन छात्राओं का चयन इस छात्रवृत्ति के लिए पहले से हो चुका है और जो Renewal के लिए निर्धारित बैच में आती हैं, उन्हें रिन्यूअल के लिए आवेदन करना होगा।

अब इतनी जानकारी लेने के बाद यदि आपने AICTE प्रगति स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने का मन बना लिया है, तो चलिए पात्रता, आवेदन तिथि और अन्य महत्वपूर्ण चीजें जानते हैं

आवश्यक – डिग्री कोर्स के लिए 12वीं के अंकों और Diploma कोर्स के लिए 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।

AICTE Pragati Scholarship Registration Date 2026: (आवेदन तिथि)

एआईसीटीई प्रगति स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन शुरू होने का इंतजार कर रही सभी छात्राओं के लिए खुशखबरी आ चुकी है। अब छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया 01 जून से 30 नवंबर 2026 तक के लिए खोली गई है। अन्य तिथियों की जानकारी टेबल में देखें।

विवरण (Event) महत्वपूर्ण तिथि (Dates)
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि (Apply Start) 01 जून 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि (Last Date) 30 नवंबर 2026
डिफेक्टिव एप्लीकेशन वेरिफिकेशन की लास्ट डेट 15-12-2026
इंस्टीट्यूट वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि (Institute Verification) 15-12-2026
DNO/SNO/MNO वेरिफिकेशन की लास्ट डेट 31-12-2026

Short Key-AICTE प्रगति स्कॉलरशिप 2026

संगठन अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद
स्कॉलरशिप AICTE – Pragati Scholarship Scheme
स्कॉलरशिप राशि (Amount) ₹50,000 प्रति वर्ष
कोर्स टेक्निकल डिग्री/डिप्लोमा
रजिस्ट्रेशन डेट 01 June–30 November 2026
रजिस्ट्रेशन पोर्टल नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल
किसे मिलेगी लड़कियां
पेमेंट मोड DBT
No. of Scholarships Degree 5000 + Diploma 5000

राशि, छात्रवृत्ति की संख्या और भुगतान संबंधी जानकारी पुराने AICTE दिशानिर्देशों पर आधारित है।

AICTE प्रगति स्कॉलरशिप 2026 पात्रता : Eligibility Criteria 

पात्रता की जानकारी पुराने AICTE दिशानिर्देशों पर आधारित है। 2026-27 के नोटिफिकेशन में इसका अलग विवरण नहीं है। आवेदन से पहले NSP के निर्देश देखें।

No. पात्रता मापदंड 
1. इस स्कॉलरशिप के लिए केवल लड़कियां ही आवेदन कर सकती हैं। एक परिवार की अधिकतम दो लड़कियां इस स्कॉलरशिप का लाभ ले सकती हैं
2. छात्रा का AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान में डिग्री या डिप्लोमा कोर्स के प्रथम वर्ष में एडमिशन होना चाहिए। इसके अलावा लेटरल एंट्री के माध्यम से दूसरे वर्ष में एडमिशन लेने वाली छात्राएं भी पात्र हैं।
3. यदि परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये से अधिक नहीं है, तो छात्रा इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र है।

प्रगति छात्रवृत्ति के लिए चयन कैसे होगा?

प्रगति छात्रवृत्ति फॉर्म भरने के बाद चयन के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। यह मेरिट 10वीं और 12वीं के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। यदि डिग्री कोर्स में एडमिशन लेती है, तो 12वीं के अंकों से मेरिट लिस्ट बनेगी और यदि 10वीं के बाद डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लिया है, तो 10वीं के अंकों से मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। लैटरल एंट्री (Lateral Entry) के लिए विशेष नियम: यदि कोई छात्रा डिग्री या डिप्लोमा कोर्स के दूसरे वर्ष (Second Year – Lateral Entry) में एडमिशन लेती है, तो डिग्री कोर्स के लिए 12वीं के अंकों और डिप्लोमा कोर्स के लिए 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी

मेरिट में अंक समान होने पर चयन कैसे होगा?

यदि दो या दो से अधिक छात्राओं के अंकों का प्रतिशत समान होता है, तो चयन के लिए अलग-अलग कोर्स के अनुसार टाई-ब्रेकिंग नियम लागू होते हैं।

डिग्री कोर्स के लिए:

  1. यदि 12वीं के अंक समान हैं, तो 10वीं में अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा को प्राथमिकता दी जाएगी।
  2. यदि 10वीं के अंक भी समान हैं, तो अधिक उम्र वाली छात्रा को प्राथमिकता दी जाएगी।

डिप्लोमा कोर्स के लिए:

  1. यदि 10वीं के अंक समान हैं, तो अधिक उम्र वाली छात्रा को प्राथमिकता दी जाएगी।
  2. यदि उम्र भी समान है, तो परिवार की कम वार्षिक आय वाली छात्रा को प्राथमिकता दी जाएगी।

उदाहरण:

  • अंजलि A → 12वीं 90%, 10वीं 92%, उम्र 18 वर्ष
  • अनीता B → 12वीं 90%, 10वीं 89%, उम्र 19 वर्ष

नोट: चयन और टाई-ब्रेकिंग के नियम उपलब्ध पुराने AICTE दिशानिर्देशों के अनुसार हैं

इस उदाहरण में दोनों छात्राओं के 12वीं के अंक समान हैं, लेकिन अंजलि के 10वीं में अधिक अंक हैं। इसलिए डिग्री कोर्स की मेरिट में अंजलि को प्राथमिकता मिलेगी।

आरक्षण: SC/ST/OBC वर्ग के लिए भारत सरकार के नियमानुसार आरक्षण लागू होगा।

AICTE प्रगति स्कॉलरशिप मेरिट लिस्ट

आवेदन और सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र छात्राओं की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। यह मेरिट लिस्ट कोर्स और निर्धारित चयन प्रक्रिया के आधार पर तैयार की जाती है। मेरिट सूची जारी होने के बाद सभी स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार अपना नाम चेक कर सकते हैं। मेरिट सूची में नाम होने पर चयनित विद्यार्थी को योजना के नियमानुसार 50,000 रुपये की छात्रवृत्ति राशि प्रत्येक वर्ष दी जाएगी।

एआईसीटीई प्रगति स्कॉलरशिप आवेदन कैसे करना होगा?

  • दोस्तों AICTE प्रगति स्कॉलरशिप आवेदन करने के लिए पहले NSP पोर्टल पर ओटीआर रजिस्ट्रेशन करना होगा, ओटीआर रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया इस लेख में बताई गई है, क्लिक करके देखें OTR Registration- Click Here
  • ओटीआर आवेदन करने के बाद NSP पोर्टल पर लॉगिन करके प्रगति स्कीम के लिए फॉर्म सबमिट करना होगा, जिसे इस लेख में बताए गए स्टेप के आधार पर कर सकते हैं, Form Submit प्रक्रिया  Click Here

निष्कर्ष: इस लेख में All India Council for Technical Education की प्रगति स्कॉलरशिप से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, जैसे आवेदन शुरू होने की तिथि, पात्रता, चयन प्रक्रिया आदि। विद्यार्थी इन सभी जानकारियों को पहले से समझ लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान वे अपना आवेदन सफलतापूर्वक पूरा कर सकें।

डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह लेख उपलब्ध आधिकारिक नोटिफिकेशन और योजना दिशानिर्देशों के आधार पर तैयार किया गया है। आवेदन की तिथि, पात्रता और अन्य नियमों में बदलाव संभव है। आवेदन करने से पहले नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल और AICTE की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी जरूर चेक करें।

OTR Registration  OTR I Login
Previous Notification Click Here
New Notification  Technical Degree I Technical Diploma
Official Website Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *