Swami Dayanand Education Foundation Scholarship 2026-27: ऐसे करें आवेदन, देखें पूरी प्रक्रिया

Swami Dayanand Scholarship 2026-27

JEE Main, JEE Advanced, NEET UG, NATA जैसे तमाम एंट्रेंस परीक्षा क्वालीफाई कर चुके विद्यार्थियों के लिए UG प्रोफेशनल कोर्स में पढ़ाई के लिए स्वामी दयानन्द फाउंडेशन द्वारा छात्रवृत्ति के आवेदन शुरू हो चुके हैं। ऐसे विद्यार्थी जो प्रथम वर्ष में किसी अंडरग्रेजुएट प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन ले चुके हैं और ड्रॉप ईयर वाले नहीं हैं, वे आवेदन करके फाउंडेशन के अंतर्गत दी जा रही छात्रवृत्ति का लाभ ले सकते हैं। छात्रों को ज्ञात हो कि इस स्कॉलरशिप के लिए एंट्रेंस परीक्षा और निर्धारित रैंक भी पात्रता का हिस्सा है। हमने संबंधित एंट्रेंस परीक्षा और जरूरी रैंक की जानकारी यहां दी है। यदि आपने भी निर्धारित रैंक हासिल की है, तो आप इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

एंट्रेंस परीक्षाओं के नाम एवं आवश्यक रैंक

यहाँ उन एंट्रेंस परीक्षाओं का उल्लेख किया गया है, जिन्हें फाउंडेशन ने जारी किया है। किस एंट्रेंस परीक्षा में कितनी रैंक आवश्यक है, इसके लिए नीचे दी गई टेबल देखें।

एंट्रेंस परीक्षा का नाम आवश्यक रैंक
JEE Main AIR 50,000 के अंदर
JEE Advanced AIR 40,000 के अंदर
NEET UG AIR 50,000 के अंदर
NATA कम से कम 100 marks

UG Professional Courses जो आवेदन के लिए पात्र हैं

अंडरग्रेजुएट प्रोफेशनल कोर्स से संबंधित सभी कोर्स की सूची नीचे दी गई है, जिनके लिए इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया जा सकता है।

कोर्स/क्षेत्र डिग्री/कोर्स
Engineering & Technology B.Tech. / B.E.
Medicine MBBS
Dentistry BDS
Nursing B.Sc. Nursing / B.Nursing
Pharmacy B.Pharm. / Pharm.D
Architecture B.Arch.
Veterinary Science BVSc & AH

Swami Dayanand Education Foundation Scholarship 2026 – Quick Summary

इस स्कॉलरशिप की समस्त जानकारी शार्ट में समझे:

स्कॉलरशिप नाम Swami Dayanand Education Foundation Scholarship
फाउंडेशन नाम स्वामी दयानन्द एजुकेशन फाउंडेशन (SDEF)
टोटल स्कॉलरशिप 100 से 150 (प्रतिवर्ष)
कुल अवार्ड राशि ₹2,00,000 (2 लाख रुपये तक)
सालाना राशि ₹50,000 / वर्ष तक
आवेदन शुरू होने की तिथि 15 अगस्त 2026
अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में
चयन प्रक्रिया एकेडेमिक मेरिट, पारिवारिक वित्तीय स्थिति, दस्तावेज सत्यापन, और अगले चरणों में प्रदर्शन के आधार पर
आधिकारिक वेबसाइट swamidayanand.org

स्वामी दयानन्द एजुकेशन फाउंडेशन स्कॉलरशिप 2026: पात्रता मापदंड

  • किसी भी फर्स्ट ईयर अंडरग्रेजुएट (UG) प्रोफेशनल डिग्री कोर्स में प्रवेश (Admission) होना अनिवार्य है।
  • ड्राप और ईयर गैप होने पर छात्र इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
  • कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कम से कम 80% अंक होना अनिवार्य है।
  • सभी स्रोतों से मिलकर परिवार की कुल वार्षिक आय ₹12 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • यदि किसी कोर्स में प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) आवश्यक नहीं है, तो यह शर्त वहाँ लागू नहीं होगी। लेकिन जिन कोर्सेज में एंट्रेंस परीक्षा अनिवार्य है, वहाँ यह लागू होगी।
  • जिन कोर्सेज में एंट्रेंस परीक्षा अनिवार्य है, उनमें निर्धारित रैंक प्राप्त करना आवश्यक है।

स्वामी दयानन्द एजुकेशन फाउंडेशन स्कॉलरशिप 2026: चयन प्रक्रिया

फाउंडेशन द्वारा जारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि केवल आवेदन करने से स्कॉलरशिप नहीं दी जाएगी। आवेदन के बाद छात्रों की पात्रता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी, जिसके बाद निम्नलिखित प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी:

प्रोसेस मतलब 
Document Verification आवेदन के समय जमा किए गए सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी और पात्र छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
Online Aptitude/Written Assessment शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से लिखित/एप्टीट्यूड परीक्षा देनी होगी।
Personal Interview आवश्यकता पड़ने पर उम्मीदवारों को व्यक्तिगत इंटरव्यू (Personal Interview) में भी शामिल होना पड़ सकता है।

Scholarship Award (रैंक एवं 10वीं व 12वीं के अंकों के आधार पर)

फाइनल सिलेक्शन के बाद विद्यार्थी को कुल स्कॉलरशिप ₹2 लाख तक दी जाएगी (प्रतिवर्ष अधिकतम ₹50,000)। छात्रवृत्ति की यह राशि विद्यार्थी की प्रवेश परीक्षा रैंक और 10वीं व 12वीं में प्राप्त औसत अंकों (Average Marks) पर निर्भर करेगी, जिसकी विस्तृत तालिका नीचे दी गई है।

10th + 12th ka Average Rank  5,000 से कम Rank  10,000 से कम Rank  20,000 से कम Rank  30,000 से कम Rank  40,000 से कम
80% से ज्यादा होने पर  ₹35,000 ₹30,000 ₹25,000 ₹20,000 ₹20,000
85% से ज्यादा होने पर  ₹40,000 ₹35,000 ₹30,000 ₹25,000 ₹20,000
90% से ज्यादा  ₹45,000 ₹40,000 ₹35,000 ₹30,000 ₹25,000
95% से ज्यादा ₹50,000 ₹45,000 ₹40,000 ₹35,000 ₹30,000

नोट:विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप की राशि पूरे कोर्स की अवधि (अधिकतम 4 वर्ष) तक दी जाएगी, जो कुल मिलाकर अधिकतम ₹2 लाख तक होगी।

आवेदन हेतु ज़रूरी दस्तावेज (Required Documents)

संख्या आवश्यक दस्तावेज 
1 फोटो
2 आधार
3 10वीं 12वीं मार्कशीट
4 एंट्रेंस स्कोरकार्ड
5 एडमिशन लेटर, कॉलेज ID, बैंक पासबुक
6 फीस रसीद
7 आय प्रमाण
8 यूटिलिटी बिल
9 घर की 3 फोटो
10 SDEF Pledge Form
11 कृषि भूमि दस्तावेज
12 एजुकेशन लोन दस्तावेज
13 ITR
14 सैलरी स्लिप/सर्टिफिकेट
15 पेंशन प्रमाण
16 अन्य सहायक दस्तावेज

किन छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी?

  • ऐसे विद्यार्थी जिनके माता-पिता में से किसी ने भी कॉलेज की पढ़ाई नहीं की है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
  • पढ़ाई में अच्छी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल से पढ़े होने पर प्राथमिकता दी जाएगी।

किन गलतियों के कारण आवेदन Reject हो सकता है?

  • आवेदन करते समय सभी जानकारी सही और सटीक भरें। गलत जानकारी पाए जाने पर आवेदन निरस्त (Reject) किया जा सकता है।
  • आवेदन में मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है।
  • आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से SDEF की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही किया जाना चाहिए।
  • केवल पूरी तरह से भरे गए और आवश्यक जानकारी/दस्तावेजों वाले आवेदनों की ही जांच/स्क्रीनिंग की जाएगी।

SDEF Scholarship Rules/Guidelines (नियम एवं गाइडलाइन)

  • स्कॉलरशिप की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में न भेजकर संबंधित कॉलेज/यूनिवर्सिटी के खाते में भेजी जाएगी। इसके बाद राशि का उपयोग छात्र की स्वीकृत शैक्षणिक फीस या शिक्षा से जुड़े अन्य अनुमत खर्चों के लिए किया जा सकेगा।
  • आवेदन के बाद यदि छात्र स्कॉलरशिप के लिए शॉर्टलिस्ट होता है, तो उसे Aptitude Assessment (योग्यता परीक्षा) और Personal Interview (व्यक्तिगत साक्षात्कार) में भाग लेना होगा। इसमें भाग नहीं लेने पर छात्र को स्कॉलरशिप प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है।
  • SDEF Scholar Pledge Form डाउनलोड करके उसमें मांगी गई जानकारी भरना और उसे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपलोड करना आवश्यक है।
  • कृषि परिवार से आने वाले विद्यार्थियों को कृषि भूमि से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी जमा/अपलोड करने होंगे।

Swami Dayanand Education Foundation Scholarship 2026-27 Apply Online

आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप समझे:

  • Step 1: सर्वप्रथम स्वामी दयानंद फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट swamidayanand.org पर विजिट करें।
  • Step 2: होम पेज पर आने के बाद Scholarship मेन्यू में जाकर India Scholarship विकल्प पर क्लिक करें।
  • Step 3: यहाँ APPLY HERE बटन पर क्लिक करें।
  • Step 4: स्क्रीन पर दिए गए सभी मुख्य दिशा-निर्देशों (Instructions) को ध्यानपूर्वक पढ़ें और Next पर क्लिक करें।
  • Step 5: एलिजिबिलिटी (पात्रता) व अन्य शर्तें पढ़ें, फिर Next पर क्लिक करें।
  • Step 6: Acknowledgement पर टिक करें, फिर अपने कोर्स का चयन करें, मार्क्स/परसेंटेज, पारिवारिक आय आदि विकल्पीय प्रश्नों को चुनकर Next पर क्लिक करें।
  • Step 7: पर्सनल डिटेल्स में आवेदक का नाम, ईमेल, जन्म तिथि, जेंडर, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, कैटेगरी और भाषा का चयन करें।
  • Step 8: करंट एड्रेस दर्ज करें (स्ट्रीट, सिटी, पिन कोड, एरिया रेजिडेंस) और यदि बीपीएल (BPL) कार्ड धारक हैं तो उसे सेलेक्ट करके डिटेल्स भरें।
  • Step 9: कॉलेज डिटेल्स भरें (कॉलेज का नाम, रोल नंबर, यूनिवर्सिटी, कोर्स, ब्रांच, एडमिशन ईयर, स्टूडेंट आईडी, एक्सपेक्टेड ग्रेजुएशन ईयर आदि)।
  • Step 10: एकेडमिक विवरण दर्ज करें (बोर्ड का नाम, अंक/परसेंटेज, पासिंग ईयर, सब्जेक्ट्स आदि)। यदि लागू हो तो NEET / JEE / NATA की ऑल इंडिया रैंक और रिजल्ट अपलोड करें, फिर Proceed/Submit पर क्लिक करके फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

अस्वीकरण (Disclaimer): यहाँ दी गई जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण को सत्यापित करने के बाद तैयार की गई है। साथ ही, आवेदन करते समय छात्रों द्वारा की जाने वाली सामान्य गलतियों और महत्वपूर्ण सावधानियों को ध्यान में रखा गया है। किसी भी अन्य या नवीनतम जानकारी के लिए कृपया संबंधित आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करें। हमने केवल आपकी सहायता के उद्देश्य से आवेदन की पूरी प्रक्रिया को इमेज के साथ सरल तरीके से समझाया है और बुनियादी जानकारी उपलब्ध कराई है, ताकि आवेदन करते समय आपको किसी प्रकार की समस्या न हो।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *