SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship UG PG 2026-27: एसबीआई बैंक द्वारा यूजी और पीजी कोर्स के अंतर्गत आने वाले सभी कोर्सों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पिछले लेख में कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की जानकारी दी गई थी, इस लेख में यूजी-पीजी कोर्स में अध्ययन कर रहे छात्रों के विषय में जानकारी प्रदान की गई है। जिन भी छात्रों ने 12वीं पास कर ली है और किसी संस्था या कॉलेज में एडमिशन ले चुके हैं, वे इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। शर्त बस इतनी है कि विद्यार्थी का एडमिशन NIRF Overall में 300 या उससे ऊपर की रैंक वाले कॉलेज/संस्था में होना चाहिए या फिर NAAC Grade A / A+ से संबंधित किसी कॉलेज में होना चाहिए। तो अपना आवेदन पूरा कर लें।
SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship UG PG 2026-27: अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स के ऐसे विद्यार्थी, जिनके पिछली कक्षा में 75% से अधिक अंक हैं (SC/ST के लिए 65% और PwBD के लिए 60%), वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद छात्रों का चयन उनके परिवार की आर्थिक स्थिति और टेलीफ़ोनिक इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है। टेलीफ़ोनिक इंटरव्यू में परिवार से संबंधित बेसिक प्रश्न ही पूछे जाते हैं।
विद्यार्थियों, अगर आप इस स्कॉलरशिप की पात्रता पूरी करते हैं, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए उपयुक्त हो सकती है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फाउंडेशन का एकमात्र लक्ष्य ऐसे विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देना है, जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि वे आगे की पढ़ाई कर सकें। इसके लिए अंडरग्रेजुएट छात्रों को ₹75,000 और पोस्टग्रेजुएट छात्र-छात्राओं को ₹1.5 लाख हर साल दिए जाएंगे।
एसबीआई प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप UG/PG पात्रता – (Eligibility Criteria)
| क्रम संख्या | पात्रता (Eligibility Criteria) |
| 1. | छात्र ने 12वीं पास करके किसी ग्रेजुएशन (UG) या पोस्टग्रेजुएशन (PG) कोर्स में एडमिशन लिया हो, तो वह आवेदन के लिए पात्र है। |
| 2. | छात्र का एडमिशन NIRF Overall Top 300 रैंक वाले संस्थान/कॉलेज या फिर NAAC Grade A/A+ प्राप्त किसी कॉलेज में होना अनिवार्य है। |
| 3 | परिवार की कुल वार्षिक आय ₹6 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। |
| 4. | पिछली कक्षा में न्यूनतम 75% अंक (या 7.5 CGPA) से उत्तीर्ण होना अनिवार्य। |
| 5. | SC/ST कैटेगरी के छात्रों के लिए 65% अंक और PwBD कैटेगरी के छात्रों के लिए 60% अंक पिछली कक्षा में होने ज़रूरी हैं। |
Required Documents – आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज़
| कक्षा 12वीं और सेमेस्टर की मार्कशीट्स |
| इनकम सर्टिफिकेट/फॉर्म 16A |
| कॉलेज बोनाफाइड |
| एडमिशन लेटर |
| फीस रसीद |
| बैंक पासबुक पासपोर्ट साइज फोटो। |
चयन प्रक्रिया समझें – Selection Process
- सबसे पहले एसबीआई की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरें।
- आर्थिक स्थिति और पात्रता के आधार पर छात्रों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को टेलीफ़ोनिक इंटरव्यू में भाग लेना होगा।
- फाइनल सिलेक्शन के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
UG/PG स्कॉलरशिप राशि (Scholarship Award)
यूजी और पीजी दोनों कोर्स की स्कॉलरशिप राशि नीचे दी गई टेबल में चेक करें।
| UG स्कॉलरशिप अवार्ड राशि | PG स्कॉलरशिप अवार्ड राशि |
| ₹75,000 / प्रति वर्ष | ₹1,50,000 / प्रति वर्ष |
Timeline For SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship UG PG 2026
एसबीआई प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप यूजी/पीजी की समय-सीमा इस प्रकार है:
| रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख (Registration Start Date) | 22-07-2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date) | 04 सितंबर |
SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship Result Date: रिजल्ट की संभावित तिथि
एसबीआई स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के बाद पहले पात्रता की जाँच की जाएगी, इसके बाद टेलीफ़ोनिक इंटरव्यू लिया जाएगा और फिर विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी किया जाएगा। आवेदन तिथि समाप्त होने के बाद रिजल्ट प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग 2 महीने का समय लगता है। जैसा कि आपको पता होगा, 04 सितंबर 2026 को आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो रही है, तो इसके बाद रिजल्ट जारी होने में 2 महीने का समय लग सकता है। हालांकि अभी तक रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि दिसंबर-जनवरी महीने में विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
रिजल्ट को लेकर ज़रूरी दिशानिर्देश (Guidelines)
- विद्यार्थियों का रिजल्ट उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर भेजा जाएगा।
- वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए ईमेल और पासवर्ड होना चाहिए।
- फाइनल रिजल्ट में नाम आने के बाद ही स्कॉलरशिप की राशि भेजी जाएगी
SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship UG PG 2026-27 Registration Process
यदि आप एसबीआई प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं, तो इसके लिए sbiashascholarship.co.in पर अकाउंट बनाकर लॉगिन करें। इसके बाद अपने कोर्स/कक्षा का चयन करके स्कॉलरशिप का फॉर्म भर सकते हैं।
यदि आप इसकी पूरी प्रक्रिया जानना चाहते हैं, तो हमने 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों हेतु आवेदन की पूरी प्रक्रिया पहले ही बताई हुई है। यहाँ विद्यार्थियों को केवल अपनी कक्षा/कोर्स का नाम बदलना है, बाकी सभी प्रक्रियाएँ एक जैसी ही हैं।
आवेदन की पूरी प्रक्रिया (Complete Process) जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: Registration Full Process – Click Here
SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship UG PG 2026-27 FAQs
Q.1 SBI प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप UG/PG 2026-27 के लिए कितने प्रतिशत अंक आवश्यक हैं?
Ans : ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन के छात्रों के लिए पिछली कक्षा में न्यूनतम 75% अंक होने चाहिए (SC/ST के लिए 65% और PwBD के लिए 60% अंक होना अनिवार्य है)।
Q.2 SBI प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप UG/PG 2026-27 की आवेदन तिथियाँ क्या हैं?
Ans: एसबीआई प्लैटिनम जुबली स्कॉलरशिप यूजी/पीजी में आवेदन करने की तिथि 22 जुलाई 2026 से 04 सितंबर 2026 तक है।
Disclaimer: इस स्कॉलरशिप से संबंधित सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी तरह से वेरिफाई करने के बाद प्रदान की गई है। यदि आपको आवेदन फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो सहायता के लिए सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य केवल छात्रों तक सही और उपयोगी जानकारी पहुँचाना है।

मेरा नाम ऋतु यादव है और मैं एक कंटेंट राइटर हूँ। मुझे लिखने का लगभग 4 साल का अनुभव है। मैंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। मुझे खास तौर पर हिंदी में जानकारीपूर्ण और आसान भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर कोई चीजों को आसानी से समझ सके। मैं मुख्य रूप से स्कॉलरशिप, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़े विषयों पर लिखती हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि जो भी जानकारी मैं लिखूं, वह सही हो और लोगों के काम आ सके।


