SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27: 9वीं से 12वीं तक मिलेगी ₹15,000 की छात्रवृत्ति, ऐसे करें अप्लाई

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27: जैसा कि आपको पता होगा, एसबीआई प्रत्येक वर्ष कक्षा 9वीं से 12वीं और यूजी-पीजी मेडिकल तक के बच्चों के लिए स्कॉलरशिप लॉन्च करती है। यही वजह है कि छात्र वर्ष 2026-27 की एसबीआई प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप के आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, जिसे लेकर खुशखबरी आ चुकी है। इतने समय के बाद एसबीआई की तरफ से प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप हेतु आवेदन प्रारंभ कर दिए गए हैं।

विद्यार्थी जिस भी कोर्स या कक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, अपना आवेदन कर सकते हैं। फिलहाल इस लेख में कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है। जो विद्यार्थी 9वीं से 12वीं कक्षा में अध्ययन कर रहे हैं, इस लेख में पात्रता व आवेदन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया समझ सकते हैं। इस लेख को ध्यानपूर्वक समझने के बाद इस स्कॉलरशिप से संबंधित आपको किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी और छात्र आसानी से छात्रवृत्ति हेतु फॉर्म भरकर एसबीआई द्वारा दी जा रही राशि प्राप्त कर सकते हैं।

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की यह स्कॉलरशिप छात्रों में काफी ज्यादा प्रचलित है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी जिनके पिछली कक्षा में 75% से अधिक मार्क्स हैं, इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं SC/ST श्रेणी के छात्रों के लिए 65% तथा PwBD (दिव्यांग) श्रेणी के लिए 60% मार्क्स अनिवार्य किए गए हैं। 50-50% सीटें छात्र-छात्राओं के लिए रिजर्व की गई हैं। SC/ST के लिए 25% सीटें आरक्षित हैं और PwBD श्रेणी के छात्रों हेतु 5% सीटें आरक्षित रहेंगी।

विद्यार्थियों को इस स्कॉलरशिप की योग्यता पूरी करने के बाद sbiashascholarship.co.in पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को 15,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप हर साल एसबीआई द्वारा दी जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 सितंबर 2026 है। आवेदन की अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना अनिवार्य है।

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship Category-wise Reservations (आरक्षण)

Category Reservations
Male 50%
Female 50%
SC (Male/Female) 25%
ST (Male/Female) 25%
PwBD 5%

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27: Key Features

फाउंडेशन का नाम स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI Foundation)
स्कॉलरशिप एसबीआई प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप 2026-27
एप्लीकेशन लास्ट डेट 4 सितम्बर 2026
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें 50%
कक्षा कक्षा 9वीं से 12वीं
स्कॉलरशिप राशि ₹15,000/- (प्रति वर्ष)
सिलेक्शन प्रक्रिया शैक्षणिक मेरिट + टेलीफोनिक इंटरव्यू + अंतिम दस्तावेज़ सत्यापन
ऑफिशियल वेबसाइट sbiashascholarship.co.in

Important Date

एसबीआई आशा स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई 2026 से ही शुरू की गई है, 04 सितम्बर 2026 आवेदन करने की आखिरी तिथि है।

आवेदन शुरू होने की तिथि 22-07-2026
आवेदन की अंतिम तिथि 04-09-2026
रिजल्ट की तिथि अपडेट किया जायेगा

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship Eligibility Criteria (Class 9th to 12th)

कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा के सभी छात्रों को जो इस स्कॉलरशिप का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें एसबीआई फाउंडेशन द्वारा जारी पात्रता को पूरा करना अनिवार्य है।

  • देश के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय में 9वीं से 12वीं कक्षा में अध्ययनरत होना आवश्यक है।
  • आवेदक के पिछली कक्षा में न्यूनतम (मिनिमम) 7.5 CGPA या 75% मार्क्स होने चाहिए।
  • यदि SC/ST श्रेणी के छात्र हैं, तो न्यूनतम 65% और PwBD के 60% अंक होने चाहिए।
  • परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

SBI प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप राशि का विवरण (Class 9th to 12th)

कक्षा  स्कॉलरशिप अमाउंट 
9th to 12th ₹15,000/- (प्रति वर्ष)

आवेदन के बाद चयन प्रक्रिया क्या होगी? (Selection Process)

  • सबसे पहले छात्रों को आवेदन करना होगा।
  • आवेदन के बाद पिछली कक्षा की मेरिट और आर्थिक स्थिति के आधार पर छात्रों को टेलीफोनिक इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • शॉर्टलिस्ट हुए छात्रों को टेलीफोनिक इंटरव्यू देना होगा।
  • टेलीफोनिक इंटरव्यू में क्वालीफाई करने वाले छात्रों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।
  • सफलतापूर्वक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद छात्रों का स्कॉलरशिप के लिए अंतिम चयन (Final Selection) किया जाएगा।
  • अंतिम रूप से चयनित छात्रों के खाते में एसबीआई फाउंडेशन प्रति वर्ष ₹15,000 की स्कॉलरशिप राशि प्रदान करेगी।

फॉर्म भरने हेतु ज़रूरी दस्तावेज़ (Important Documents)

डॉक्यूमेंट सूची
आधार कार्ड।
पिछली कक्षा की मार्कशीट।
माता पिता का आय प्रमाण पत्र, स्कूल बोनाफाइड सर्टिफिकेट
बैंक पासबुक, स्कूल फीस रसीद
पासपोर्ट साइज फोटो।
मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी।

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27: किसे फॉर्म भरना चाहिए

वैसे तो इस स्कॉलरशिप के लिए वे सभी छात्र आवेदन कर सकते हैं जो पात्रता पूरी कर रहे हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार ऐसे छात्रों के चयन होने की संभावना प्रबल होती है:

  • अगर आपकी पिछली कक्षा में अंक 80% या उससे ज्यादा हैं, तो अवश्य फॉर्म भरें।
  • यदि आपके परिवार की आर्थिक स्थिति एकदम कमजोर (जैसे 1 लाख या 2 लाख रुपये आय) है, तो चयन की प्रबल संभावना है।
  • इंटरव्यू में विद्यार्थी की आर्थिक स्थिति से संबंधित प्रश्न किए जाते हैं, जिसमें बेसिक चीजें देखी जाती हैं।

How To Apply For SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27 (आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया) 

  • आवेदन करने के लिए sbiashascholarship.co.in पर विजिट करें।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद Apply Now पर क्लिक करें।
  • न्यू अकाउंट बनाने के लिए नाम, ईमेल आईडी और पासवर्ड बनाएं, और चेक बॉक्स पर क्लिक करके Create Account पर क्लिक कर दें।
  • ईमेल आईडी पर ओटीपी रिसीव होगा, जिसे भरकर Verify & Continue पर क्लिक कर दें।
  • यहाँ Fresh Application पर क्लिक कर दें।
  • Dashboard स्कूल पर क्लिक करें, और Save & Next पर क्लिक करें।
  • पर्सनल डिटेल्स में फर्स्ट नाम, लास्ट नाम, जन्म तिथि फ़ोन नंबर, ईमेल, व्हाट्सप्प नंबर,  जेंडर, कैटेगरी, व अन्य जानकारी भरकर, सेव & कंटिन्यू पर क्लिक करें।
  • एड्रेस डिटेल्स – परमानेंट एड्रेस राज्य, जिला, पिन कोड Save &  Continue पर क्लिक करें।
  • Education Details– यहाँ स्कूल, कक्षा, राज्य, स्कूल नाम, स्कूल राज्य, बोर्ड, परसेंटेज, Save & Continue  पर क्लिक करें।
  • फैमिली का नाम, फुल नाम, क्वालिफिकेशन, मोबाइल नंबर और एनुअल इनकम भरकर आगे बढ़ें।
  • रेफ़रेंस डिटेल्स– में फुल नाम मोबाइल नंबर, रिलेशन जानकारी भरें और Save & Next पर क्लिक करके अगले पेज पर आ जाएं।
  • Bank Details: खाता नंबर, आईएफएससी कोड, बैंक का नाम, ब्रांच आदि डिटेल्स भरकर सेव पर क्लिक कर दें।
  • एडिशनल डिटेल्स – अपने बारे में अन्य विकल्पीय जानकरी, और अपना सोशल मिडिया यूआरएल लिंक जोड़कर आगे बढ़ें।
  • Documents Details– पासपोर्ट साइज फोटो, फैमिली इनकम, बैंक पासबुक, मार्कशीट आदि डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • ईमेल आईडी फ़ोन नंबर आधार कार्ड वेरीफाई करें।
  • डिक्लेरेशन कंसेंट चेक बॉक्स पर क्लिक करें, प्रीव्यू & सबमिट पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आपकी आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी।

Disclaimer: एसबीआई प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप से संबंधित यह जानकारी कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध आधिकारिक विवरण और हमारे तकनीकी विश्लेषण के आधार पर साझा की गई है। आवेदन करने से पहले सभी पात्रता, नियम एवं शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यदि किसी प्रकार की समस्या या संदेह हो, तो कृपया आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। हम केवल समाचार एवं तकनीकी जानकारी प्रदान करते हैं। हमारा किसी भी सरकारी विभाग, संस्था या संबंधित वेबसाइट से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है।

Apply Link Click Here
Notification Click Here
Official Website Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *