जैसा कि आपको पता होगा, नेशनल स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए कई स्कीमों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लेकिन अभी भी काफी बच्चे ऐसे हैं जिन्होंने पिछले वर्ष आवेदन फॉर्म भरा था, पर उनके खाते में अब तक स्कॉलरशिप का पेमेंट नहीं आ सका है। यही वजह है कि विद्यार्थी लंबे समय से अपनी पिछली स्कॉलरशिप का इंतजार कर रहे हैं। एनएसपी पोर्टल पर लाखों बच्चों ने फॉर्म भरा था, जिनमें से कई विद्यार्थियों के आवेदन पूरी तरह वेरीफाई होने के बावजूद भी स्कॉलरशिप की राशि प्राप्त नहीं हुई है। इसी वजह से विद्यार्थी काफी चिंतित हैं कि उनके खाते में एनएसपी स्कॉलरशिप 2025-26 का पेमेंट कब तक आएगा। तो इसी सवाल का जवाब हम आपके लिए लेकर आ चुके हैं।
NSP Scholarship 2025-26 Payment
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर हमेशा लाखों विद्यार्थी आवेदन फॉर्म भरते हैं, जिनमें से कुछ ही छात्रों को स्कॉलरशिप का पेमेंट मिल पाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2025-26 में 26.01 लाख बच्चों ने फॉर्म भरा था, जिसमें से 22.54 लाख फॉर्म वेरीफाई किए गए थे और बाकी फॉर्म निरस्त कर दिए गए थे।लेकिन जिन बच्चों के आवेदन फॉर्म अभी भी वेरीफाई हैं और स्कॉलरशिप का पेमेंट रिसीव नहीं हुआ है, ऐसे बच्चों को अपनी छात्रवृत्ति के भुगतान का इंतजार है। इस वजह से विद्यार्थी काफी असमंजस में हैं। हालांकि एनएसपी (NSP) के नियमों के अनुसार जिन बच्चों के खाते में स्कॉलरशिप की राशि पहुंच जाती है, उन्हें ही रिन्यूअल करने की अनुमति होती है। लेकिन जब बच्चों का पूरा डेटा वेरीफाई है और केवल स्कॉलरशिप की राशि नहीं आई है, तो ऐसे बच्चे रिन्यूअल कर सकते हैं या नहीं? और वर्ष 2025-26 एनएसपी स्कॉलरशिप आने की लेटेस्ट अपडेट क्या है? आइए इस लेख में समझते हैं।
NSP Scholarship Analytics for AY 2025-2026
एनएसपी स्कॉलरशिप के शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में प्राप्त हुए कुल आवेदन और अन्य आंकड़े नीचे दी गई तालिका में देखें
| कुल प्राप्त हुए आवेदन | 26.01 लाख |
|
कुल वेरिफाइड एप्लीकेशन
|
22.54 लाख |
|
भेजी गई कुल राशि
|
₹ 2,081.37 करोड़ |
NSP Scholarship 2025-26 Payment Kab Aayega-Quick Summary
इस लेख का पूरा सारांश आसान शब्दों में समझें:
| स्कॉलरशिप नाम | नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) |
| कुल स्कॉलरशिप स्कीम | 160+ |
| शैक्षणिक वर्ष | 2025-26 |
| स्कॉलरशिप कब आएगी | अगस्त 2026 तक (संभावित) |
| स्कॉलरशिप पेमेंट मोड | ऑनलाइन डीबीटी (DBT) |
| स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| कैटेगरी | NSP Scholarship |
| स्कॉलरशिप आधिकारिक पोर्टल | scholarships.gov.in |
NSP Scholarship 2025-26 Payment Kab Aayega:कब आएगा?
नेशनल स्कॉलरशिप के लिए जितने भी बच्चों ने फॉर्म भरा था, उनमें से कई छात्र ऐसे हैं जिनके आवेदन पूरी तरह वेरीफाई तो हो चुके हैं, लेकिन अभी तक स्कॉलरशिप का पेमेंट नहीं मिला है। ऐसे सभी छात्रों को बता दें कि नेशनल स्कॉलरशिप में आवेदन करने के बाद वेरीफाई हुए छात्रों के खाते में स्कॉलरशिप का भुगतान आमतौर पर जून महीने तक कर दिया जाता है। हालांकि अब जून महीना समाप्त हो चुका है, लेकिन जिन छात्रों को पेमेंट नहीं मिला है, उनकी स्कॉलरशिप राशि जुलाई या अगस्त महीने में आ सकती है। वैसे तो जून के बाद स्कॉलरशिप आने की संभावना काफी कम हो जाती है, लेकिन हाल ही में देखा गया है कि यूपी स्कॉलरशिप के छात्रों के खाते में सेंट्रल शेयर भेजा गया है। चूंकि केंद्र सरकार ही एनएसपी का भुगतान भी करती है, इसलिए यह कयास लगाया जा रहा है कि बचे हुए छात्रों के खाते में भी एनएसपी स्कॉलरशिप का पेमेंट जल्द आ सकता है।
NSP Scholarship 2025-26 Payment: कैसा स्टेटस होने पर आ सकता है पेमेंट?
एक बार जून महीना समाप्त होने के बाद एनएसपी स्कॉलरशिप पेमेंट आने की संभावनाएं बहुत कम हो जाती हैं। लेकिन यदि आपका स्टेटस ऐसा दिख रहा है, तो आपको स्कॉलरशिप मिलने की उम्मीदें अभी भी हैं:
| Verified By School/Institute/College | yes |
| Verified By Department Nodal Officer | yes |
| Found Duplicate by System | No |
| Selected For Scholarship/ Merit | yes |
| Scholarship Amount Processed From NSP To PFMS | yes |
दोस्तों, बेहतर तरीके से समझने के लिए आप नीचे दी गई इमेज देख सकते हैं। अगर आपका स्टेटस इस इमेज की तरह दिख रहा है, तो आपको स्कॉलरशिप का पेमेंट मिल सकता है। इसके अलावा किसी अन्य प्रकार का स्टेटस दिखने पर अब स्कॉलरशिप पेमेंट आने की उम्मीदें बेहद कम हैं।
Scholarship Status verified है लेकिन छात्रवृत्ति नहीं प्राप्त होने पर रिन्यूअल कर सकते हैं?
अक्सर बच्चों के मन में ऐसा प्रश्न होता है कि उनका आवेदन फॉर्म तो वेरीफाई है लेकिन अभी तक स्कॉलरशिप का पेमेंट नहीं मिला है, तो क्या उन्हें रिन्यूअल करना चाहिए?
- यदि आपका आवेदन फॉर्म वेरीफाई है लेकिन स्कॉलरशिप राशि प्राप्त नहीं हुई है, तो आप रिन्यूअल कर सकते हैं। लेकिन रिन्यूअल तभी संभव है जब आप अपने आवेदन फॉर्म में लॉगिन करते हैं और लॉगिन करने के बाद रिन्यूअल का विकल्प आ रहा हो।
- विद्यार्थियों को अपना स्टेटस लगातार चेक करते रहना चाहिए। कई बार स्टेटस देरी से अपडेट होता है; यानी भले ही स्टेटस वेरीफाई दिख रहा हो, पर स्कॉलरशिप किस वजह से नहीं मिली है या फॉर्म रिजेक्ट तो नहीं हुआ है, जैसी जानकारी बाद में अपडेट होती है। ऐसी स्थिति में विद्यार्थी रिन्यूअल के लिए पात्र नहीं होते हैं।
NSP Scholarship Payment स्टेटस कैसे चेक करें?
एनएसपी स्कॉलरशिप पेमेंट स्टेटस लॉगिन करके ऐसे चेक कर सकते हैं।
- NSP स्कॉलरशिप पेमेंट स्टेटस जांचने के लिए scholarships.gov.in पर जाएं।

- आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद Student पर क्लिक करना होगा।

- Apply For Scholarship के नीचे लॉगिन पर क्लिक करें।

- Login With OTR पर क्लिक करें, OTR नंबर और पासवर्ड डालें।
- Login with OTR पर क्लिक कर दें।
- लॉगिन होने के बाद Application Details में Proceed पर क्लिक करें।
- अब स्टेटस डिटेल आ जाएगी निचे आए पेमेंट स्टेटस पर क्लिक करके पेमेंट की जाँच कर सकते हैं।
NSP Scholarship 2025-26 Payment Kab Aayega FAQ’s
Q.1 NSP स्कॉलरशिप 2025-26 का पेमेंट कब आएगा?
Ans- नेशनल स्कॉलरशिप का पेमेंट जून महीने तक भेजा जाता है। यदि आपका आवेदन फॉर्म पूर्ण रूप से वेरीफाई दिख रहा है, तो जुलाई-अगस्त महीने तक इंतजार कर सकते हैं।
Q.2 नेशनल स्कॉलरशिप पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
Ans– नेशनल स्कॉलरशिप पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए scholarships.gov.in पर जाएं और अपनी डिटेल लॉगिन करके पेमेंट स्टेटस वाले सेक्शन में चेक कर सकते हैं।
Disclaimer: एनएसपी स्कॉलरशिप पेमेंट से जुड़ी यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से दी गई है। स्कॉलरशिप का भुगतान हमारे द्वारा नहीं किया जाता है। पेमेंट या किसी भी अन्य समस्या के समाधान के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर जांच करें।
| पेमेंट स्टेटस लिंक | क्लिक करें |
| ऑफिशियल वेबसाइट | क्लिक करें |

मेरा नाम ऋतु यादव है और मैं एक कंटेंट राइटर हूँ। मुझे लिखने का लगभग 4 साल का अनुभव है। मैंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। मुझे खास तौर पर हिंदी में जानकारीपूर्ण और आसान भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर कोई चीजों को आसानी से समझ सके। मैं मुख्य रूप से स्कॉलरशिप, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़े विषयों पर लिखती हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि जो भी जानकारी मैं लिखूं, वह सही हो और लोगों के काम आ सके।


