PMSS Scholarship 2026 Registration: पुलिस और आर्म्ड फोर्सेज के बच्चों को हर महीने मिलेंगे 2500 से 3000, ऐसे करे आवेदन

PMSS Scholarship 2026 Registration
प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना उन छात्रों के लिए काफी मददगार है। जिनके माता-पिता Ex-Servicemen – ESM/CAPF/RPF परिवार से हैं, या शहीद हुए रक्षा कर्मी हैं, पीएमएसएस स्कॉलरशिप ऐसे बच्चों की पढ़ाई को आगे बढ़ाने में वित्तीय मदद कर सकता है। बता दे पीएम स्कॉलरशिप स्कीम (PMSS) हेतु आवेदन शुरू होने का समय आ चूका है, जो भी छात्र इस छात्रवृत्ति की पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं और अपने पढाई को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा दी जा रही फाइनेंसियल मदद प्राप्त करना चाहते है। तो पीएम स्कॉलरशिप स्कीम के लिए 12वीं पास करके प्रथम वर्ष में B.Tech, MBBS, BDS, BBA, BCA, B.Pharma, BSc Nursing आदि कोर्स में एडमिशन लेने वाले सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे, पूरी पात्रता निचे बताई गई है।

PMSS Scholarship 2026

पीएमएसएस स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के बाद जिन भी अभ्यर्थियों का चयन भारत सरकार द्वारा किया जाता है, ऐसे सभी लड़के लड़कियों को स्कॉलरशिप दी जाती है, यदि कोई लड़का इस छात्रवृत्ति के लिए चयन किया जाता है, तो उन्हें भारत सरकार द्वारा 2500 रूपये प्रति माह दिया जायेगा यदि किसी लड़की कैंडिडेट का चयन होता है तो सरकार 3000 रूपये हर महीने देने वाली है, PMSS Scholarship के अंतर्गत 5500 स्कॉलरशिप पुरे देश से छात्रों का चयन करके दिया जायेगा जिसमे 2750 लड़के और 2750 लड़किया छात्रवृत्ति के लिए सेलेक्ट की जाएगी, विद्यार्थी आवेदन NSP पोर्टल के माध्यम से भी भर सकते है, या सरकार द्वारा जारी ksb.gov.in वेबसाइट का भी इस्तेमाल करके आवेदन कर सकेंगे, आवेदन कैसे करना है, इसमें हम आपकी पूरी मदद करेंगे जिसे छात्र छात्राये आसानी से स्कॉलरशिप हेतु फॉर्म भर सकें.

पीएमएसएस स्कॉलरशिप 2026 आवेदन तिथि: Registration Date

पीएमएसएस स्कॉलरशिप 2026 आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से किया जाता है, जिसके लिए आवेदन शुरू होने की तिथि सामने आ चुकी है। दरअसल नेशनल पोर्टल स्कॉलरशिप NSP पोर्टल पर वर्ष 2026-27 हेतु आवेदन शुरू होने की घोषणा कर दी गई है। और इस स्कीम के लिए आवेदन NSP के अंतर्गत ही किया जाता है। और एनएसपी पोर्टल पर 1 जून 2026 से आवेदन शुरू हो चुके हैं। आधिकारिक घोषणा होने का इमेज निचे जोड़ा है, चेक कर सकते है।

Important Date PMSS Scholarship 2026-27

आवेदन शुरू होने की तिथि 01-06-2026
आवेदन अंतिम तिथि 31-10-2026
त्रुटिपूर्ण आवेदन का सत्यापन 15-11-2026
इंस्टिट्यूट वेरिफिकेशन 15-11-2026
DNO/SNO/MNO वेरिफिकेशन 30-11-2026

PMSS स्कॉलरशिप  मिलने वाली सहायता राशि 

पीएम स्कॉलरशिप स्कीम के लिए जिन छात्र छात्रों का चयन होगा, सभी कैंडिडेट को सरकार हर महीने 2500 रूपये से 3000 रूपये स्कॉलरशिप देगी 2500 रूपये प्रति माह लड़को को दिया जायेगा, 3000 रूपये लड़किया प्राप्त कर सकेगी। एक बार टेबल पर नजर डालें।

लाभार्थी प्रतिमाह प्रति वर्ष
लड़के 2500 30000
लड़किया 3000 36000

जरुरी बातें– छात्रों के यह स्कॉलरशिप उनके कोर्स के अवधि तक दी जाएगी।

PMSS Scholarship Eligibility Criteria 2026-27: पात्रता मापदंड 

  • ऐसे छात्र इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र है, जिन्होंने प्रथम वर्ष में BE, B.Tech, BDS, MBBS, B.Ed, BBA, BCA, B.Pharma, BA.LLB, etc सम्बंधित कोर्स में एडमिशन लिया है।
  • AICTE,UGC,NMC से मान्यता प्राप्त सभी यूनिवर्सिटी के बच्चें छात्रवृत्ति के लिए पात्र है।
  • छात्र छात्रा का 12वीं/ ग्रेजुएशन/डिप्लोमा सम्बंधित कोर्स में 60% अंक होने चाहिए जिसके तहत एडमिशन लिया है।
  • Ex-serviceman और Ex-Coast Guard तथा शहीद हुए रक्षा कर्मी के बेटे-बेटियाँ इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • एक परिवार से केवल 2 लोग ही आवेदन कर सकते है।

स्कॉलरशिप के लिए चयन ऐसे होगा? (Selection Process)

1. विद्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा।
2. प्रथम वर्ष में जिसके तहत प्रवेश लेते है उसका अंक देखा जायेगा।
3. सर्वप्रथम आपकी Category (1–6) देखी जाएगी।
4. लड़के लड़कियों की अलग लग मेरिट तैयार की जाएगी।

जरुरी शर्ते –

  • छात्र छात्रा को स्कॉलरशिप उनके कोर्स के अवधि तक दी जाएगी।
  • स्कॉलरशिप को जारी रखने के 50% तक मार्क्स लाना जरुरी है।
  • बैंक से आधार कार्ड लिंक होना चाहिए।
  • किसी अन्य स्कॉलरशिप का लाभ नहीं ले रहा होना चाहिए।
  • 2nd ईयर के विद्यार्थी स्कॉलर्शिप के लिए आवेदन नहीं कर सकते है।
  • चयनित छात्र छात्रों को प्रत्येक वर्ष स्कॉलरशिप हेतु रिन्यूअल करना जरुरी है।

PMSS Scholarship 2026-27: आवेदन कैसे करे ?

  • Step.1 ksb.gov.in पर आना होगा।
  • Step.2 PMSS पर क्लिक करके New Application पर क्लिक करके Apply Online पर क्लिक करें और पहले रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।
  • Step.3 आवेदक के नाम, डेट ऑफ़ बर्थ, ईमेल, एड्रेस ,अकाउंट नंबर आदि डिटेल भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • Step.4 पासवर्ड क्रिएट करके लॉगिन पर क्लिक करके लॉगिन हो जाए।
  • Step.5 डैशबोर्ड खुलने के बाद New Application पर क्लिक करें, स्कीम को सेलेक्ट करें।
  • Step.6 सबसे पहले फोटो अपलोड करें।
  • Step.7 स्टूडेंट का नाम , आधार नंबर, जेंडर, डेट ऑफ़ बर्थ, और अन्य जानकारी को भरे।
  • Step.8 डॉक्यूमेंट को अपलोड करें। फाइनल सबमिट करें और प्रिंट लें।

NoteEx-Servicemen (थल सेना, नौसेना, वायुसेना) के बच्चों को ksb.gov.in (केंद्रीय सैनिक बोर्ड) के जरिए फॉर्म भरना है, जबकि CAPF (अर्धसैनिक बलों जैसे CRPF, BSF), राज्य पुलिस के शहीदों और रेलवे (RPF) के बच्चों को scholarships.gov.in (NSP) पोर्टल के जरिए आवेदन करना है।

FAQ’s PMSS Scholarship 2026-27

Q.1 पीएमएसएस स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू हैं?

Ans- स्कॉलरशिप के लिए आवेदन NSP पोर्टल पर 1 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं।

Q.2 छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कौन से कोर्स कर सकता है?

Ans- BE, B.Tech, BDS, MBBS, B.Ed, BBA, BCA, B.Pharma, BA.LLB, etc कोर्स के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है।

Disclaimer: scholarshipnews.co.in एक निजी न्यूज़ ब्लॉग है, जो छात्रों तक सही जानकारी पहुँचाने का प्रयास करता है। हमारा किसी भी सरकारी विभाग या संस्था से सीधा संबंध नहीं है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 1 जून से एनएसपी (NSP) पोर्टल पर आवेदन शुरू हो रहे हैं, जिसके बाद छात्र PMSS स्कॉलरशिप के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले और किसी भी अन्य आधिकारिक जानकारी के लिए हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट scholarship.gov.in पर जरूर चेक करें।

केंद्रीय सैनिक बोर्ड रजिस्ट्रेशन लिंक  REGISTRATION I LOGIN
NSP रजिस्ट्रेशन लिंक  OTR REGISTRATION II Login & Apply
ऑफिसियल वेबसाइट  ksb.gov.in

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *