Central Sector Scholarship for SC Students 2026: एससी छात्रों के लिए आवेदन शुरू, सरकार देगी पढ़ाई का पूरा खर्चा, देखें डिटेल्स

Central Sector Scholarship for SC Students 2026

सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप केवल एससी छात्रों के लिए शुरू किया है। इस स्कीम तहत सरकार एससी छात्रों के पढाई को ध्यान में रखते हुए पूरा खर्चा उठाने को तैयार है। बस छात्रों को इस स्कॉलरशिप की बेसिक से पात्रता पूरा करना होगा, अगर आप स्कॉलरशिप की पात्रता को पूरा कर रहे है। तो अपने प्रथम वर्ष में पढाई हेतु 86000 रूपये स्कॉलरशिप के रूप में प्राप्त कर सकते है। और इस पैसे का इस्तेमाल अपने पढाई के खर्चे जैसे – लैपटॉप, किताबें-स्टेशनरी जैसे अन्य जरुरी चीजों में कर सकते है। इसके सेकंड ईयर में जाने के बाद इस स्कॉलरशिप की राशि को कम करके 41000 रुपये कर दिया गया है। इस स्कॉलरशिप जिन छात्रों का चयन होगा उनके पढाई के पुरे खर्चे का ध्यान सरकार रखेगी। क्योकि इस छात्रवृत्ति के लिए चयनित छात्रों को पुरे कोर्स के अवधि तक स्कॉलरशिप मुहैया कराया जायेगा। हालांकि इसके कुछ टर्म कंडीशन होंगे जिसे छात्रों की पूरा करना होगा। सम्पूर्ण जानकारी इस लेख में बताई गई है।

Central Sector Scholarship SC Students क्या है?

पहले यह समझ लें कि सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप आखिर है क्या? आपको बता दें कि सेंट्रल सेक्टर एससी स्कॉलरशिप, एनएसपी (NSP) पोर्टल पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (Ministry of Social Justice & Empowerment) के तहत शुरू की गई एक बेहतरीन स्कॉलरशिप स्कीम है। यह योजना विशेष रूप से SC कैटेगरी के उन होनहार छात्रों के लिए शुरू की गई है जिन्होंने JEE, NEET, CAT, CLAT जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाएं क्वालीफाई करके किसी मान्यता प्राप्त कोर्स में दाखिला लिया है। सरकार इन छात्रों की पढ़ाई के लिए प्रथम वर्ष में 86,000 की स्कॉलरशिप और इसके बाद प्रत्येक वर्ष अध्ययन के लिए 41,000 की छात्रवृत्ति प्रदान करती है। इसके साथ ही, प्राइवेट कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को ₹2 लाख रुपये तक की ट्यूशन फीस और सरकारी (गवर्नमेंट) कॉलेज के बच्चों को पूरी की पूरी फीस सरकार खुद देती है।

Overview-Central Sector Scholarship for SC Students 2026

स्कीम का नाम Central Sector Scholarship for SC Students
डिपार्टमेंट Ministry of Social Justice & Empowerment
कैटेगरी SC केवल
प्रथम वर्ष स्कॉलरशिप राशि 86000
आवेदन तिथि 01 जून से 31 अक्टूबर 2026
वर्ष 2026-27
परिवार की वार्षिक 8 लाख
लड़कियों के लिए आरक्षण 30%

सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप एससी पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)

दोस्तों सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप SC के लिए पात्रता मापदंड ऑफिशियल नोटिफिकेशन आधार पर विस्तार पूर्वक बताई गई है।

  •  केवल SC कैटेगरी के स्टूडेंट इस स्कॉलरशिप हेतु पात्र हैं।
  • कक्षा 12वीं के बाद किसी अधिसूचित Notified संस्थान में Graduation, Professional Courses, Higher Education में प्रथम वर्ष में रेगुलर एडमिशन होना जरुरी है।
  • परिवार की सालाना आय 8 लाख रूपये से कम होनी चाहिए।
  • 2nd,3rd,4th ईयर के विद्यार्थी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।
  • एक फैमिली से केवल 2 बच्चे ही आवेदन कर सकते हैं।

Central Sector Scholarship for SC Students 2026:Important Date

आवेदन तिथि 01 जून 2026
आवेदन अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026
Defective Application वेरिफिकेशन अंतिम तिथि 15-11-2026
इंस्टिट्यूट वेरिफिकेशन अंतिम तिथि 15-11-2026
DNO/SNO/MNO वेरिफिकेशन अंतिम तिथि 30-11-2026

चयन प्रक्रिया – (Selection Mode)

1. सभी अभ्यर्थियों का चयन उनकी प्रवेश परीक्षा की रैंक के आधार पर किया जाएगा।
2. स्कॉलरशिप की सीटों में लड़कियों के लिए 30% सीटें आरक्षित रहेंगी।

सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप एससी जरुरी गाइड लाइन –

  • माता-पिता का आय प्रमाण पत्र तहसीलदार या उससे उच्च अधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए (स्वरोजगार वाले अभिभावकों के लिए)।
  • 30% सीटें SC छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। यदि पर्याप्त छात्राएं उपलब्ध नहीं हैं, तो रिक्त सीटें पात्र छात्रों (लड़कों) को दी जा सकती हैं।
  • आवेदन करने वाले छात्रों को शपथ पत्र (Affidavit) देना होगा कि वे परिवार के तीसरे भाई/बहन नहीं हैं जो इस योजना का लाभ ले रहे हों।
  • छात्र का अगली कक्षा/सेमेस्टर में पास होकर प्रमोट होना आवश्यक है। अन्यथा छात्रवृत्ति अस्थायी रूप से बंद हो सकती है।
  • यदि छात्र चयन के बाद अपना संस्थान/कॉलेज बदलता है, तो उसकी छात्रवृत्ति बंद कर दी जाएगी।
  • छात्र को योजना के सभी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा। पात्रता समाप्त होने पर छात्रवृत्ति रोकी जा सकती है।
  • छात्र का शैक्षणिक प्रदर्शन संतोषजनक होना जरुरी है

सेंट्रल सेक्टर SC स्कॉलरशिप के फायदे – (Benefits)

A प्रथम वर्ष में चयनित छात्रों 86000 रूपये की छात्रवृत्ति राशि दी जाएगी, जिस पैसे का इस्तेमाल किताब, लैपटॉप, व अन्य चीजों में कर सकेंगे।
B प्रथम वर्ष के बाद किसी आगे के वर्षों में केवल 41000 स्कॉलरशिप राशि दी जाएगी।
C गवर्नमेंट कॉलेज की पूरी ट्यूशन फीस सरकार द्वारा भरा जायेगा।
D प्राइवेट कॉलेज में ट्यूशन फीस 2 लाख रूपये तक सरकार जमा करेगी इसके ऊपर होने पर स्वयं छात्र को जमा करना होगा।

आवश्यक डॉक्यूमेंट 

आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है।

  • व्यक्ति का आधारकार्ड ।
  • आय, जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता।
  • प्रवेश रैंक और फीस विवरण।
  • 12वीं का मार्कशीट।
  • एडमिशन प्रूफ।
  • Bonafide सर्टिफिकेट

आवेदन करने से पहले यह जरुरी काम करलें-

  • सभी आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होने के साथ में NPCI Mapping होना जरुरी है
  • आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना आवश्यक है। अन्यथा OTR करने में समस्या आ सकती है।
  • बैंक से डीबीटी चालू रखें।

Central Sector Scholarship for SC Students 2026: आवेदन कैसे करें? 

  • इस छात्रवृत्ति के आवेदन करने के लिए पहले OTR रजिस्ट्रेशन जरुरी है। OTR रजिस्ट्रेशन कैसे करें जानने के लिए यहाँ क्लिक करें
  • OTR रजिस्ट्रेशन होने के बाद स्कीम के लिए आवेदन करना होगा, जिसे लॉगिन पर क्लिक करके, लॉगिन हो जाए  स्कीम का चयन करके। जरुरी डॉक्यूमेंट अपलोड करके सबमिट करना होगा, यदि स्टेप बाय स्टेप समझना चाहते है। तो यहाँ क्लिक करें

सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप SC मेरिट लिस्ट कब आएगी 

सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप एससी (SC) हेतु आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, छात्रों के फॉर्म का वेरिफिकेशन कॉलेज, डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफिसर (DNO) और स्टेट नोडल ऑफिसर (SNO) द्वारा किया जाएगा। सभी स्तरों से वेरिफिकेशन सफल होने के बाद, नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) की ऑफिशियल वेबसाइट पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस मेरिट लिस्ट में जिन छात्रों का नाम होगा, उनके बैंक खातों में स्कॉलरशिप का पैसा अगले साल फरवरी से अप्रैल/मई के बीच डीबीटी (DBT) के माध्यम से छात्रवृत्ति राशि भेजी जानी शुरू कर दी जाएगी।

Disclaimer: सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप (SC) के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जिसकी आधिकारिक अधिसूचना (Notification) NSP पोर्टल पर जारी की जा चुकी है। यहाँ दी गई जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन और विशेषज्ञों के अनुभव पर आधारित है। फिर भी, छात्रों से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि और नवीनतम अपडेट के लिए केवल नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर ही जाएँ। scholarshipnews.co.in एक स्वतंत्र न्यूज़ पोर्टल है, हमारा किसी भी सरकारी संस्था या विभाग से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध नहीं है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन  Download
रजिस्ट्रेशन लिंक    OTR II Login
ऑफिशियल वेबसाइट  Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *