ONGC Sports Scholarship Scheme 2026-27 Registration: स्पोर्ट्स छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू, जानें किसे मिलेंगे ₹70,000 प्रति माह

ONGC Sports Scholarship Scheme 2026-27 Registration

खेलों को बढ़ावा देने के लिए ONGC की तरफ से हर साल जूनियर राष्ट्रीय स्तर से लेकर ओलंपिक और एशियाई स्तर के खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति दी जाती है, जिसके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। अगर आप भी जूनियर राष्ट्रीय स्तर या उससे ऊपर किसी स्पोर्ट्स का हिस्सा हैं, तो यह स्कीम आपके लिए ही है।

इसमें एथलीटों को उनके खेल के स्तर के अनुसार ₹40,000 से ₹70,000 प्रति माह तक की छात्रवृत्ति दी जाती है। कौन-कौन से खेल इसमें शामिल हैं, उसकी पूरी सूची आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं। चयन होने के बाद खिलाड़ी अपना प्रदर्शन बरकरार रखकर इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। आप इस स्कॉलरशिप स्कीम के लिए कैसे सफल हो सकते हैं, इसमें हम पूरी मदद करेंगे।

ONGC Sports Scholarship Scheme 2026-27 के बारे में

यह स्कॉलरशिप केवल खेल से जुड़े खिलाड़ियों के लिए है। इसमें जूनियर राष्ट्रीय स्तर या उससे ऊपर खेलने वाले खिलाड़ियों में से कुल 125 एथलीटों का चयन किया जाएगा। खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर ही होगा; जिस खिलाड़ी की परफ़ॉर्मेंस जितनी अच्छी होगी, उसके चयन होने की संभावना उतनी ही ज़्यादा रहेगी। इसके लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं। वैसे तो इस स्कॉलरशिप की अवधि 1 वर्ष की होती है, लेकिन अगर आपका प्रदर्शन अच्छा रहा तो इसे 3 वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है। आपको बता दें कि कुल 125 स्कॉलरशिप में से 29 सीटें महिला खिलाड़ियों और 96 सीटें पुरुष खिलाड़ियों के लिए तय की गई हैं। यह 125 सीटें अलग-अलग 19 खेलों के आधार पर विभाजित की गई हैं

इस स्कॉलरशिप स्कीम में कौन-कौन से स्पोर्ट्स शामिल हैं?

ONGC स्कॉलरशिप के लिए कुल कितने स्पोर्ट्स शामिल हैं, साथ ही सभी स्पोर्ट्स में स्कॉलरशिप की संख्या क्या हैं निचे टेबल में दिया गया हैं।

खेल का नाम

Playing Position / Event / Category

कुल

पुरुष महिला

एथलेटिक्स

All Events

10

5

5

बैडमिंटन

सिंगल स्पेशलिस्ट

6

3

3

बास्केटबॉल

पॉइंट गार्ड, शूटिंग गार्ड, स्माल फॉरवर्ड, पावर फॉरवर्ड, सेंटर

9

9

0

शतरंज

FIDE Classical

3

2

1

क्रिकेट

बैट्समेन, बॉलर, विकेटकीपर बैट्समेन

12

12

0

फुटबॉल

Goalkeeper, Defender, Midfielder, Forward / Striker

12

12

0

हॉकी

Goalkeeper, Defender, Midfielder, Forward / Striker

10

10

0

कबड्डी

Right Corner, Left Corner, Right Cover, Left Cover, Raider & All Rounder

11

11

0

स्क्वैश

सिंगल  स्पेशलिस्ट

4

2

2

टेबल टेनिस

सिंगल स्पेशलिस्ट

5

2

3

टेनिस

सिंगल & डबल स्पेशलिस्ट

4

2

2

वॉलीबॉल

सेटर, यूनिवर्सल, लिबेरो, अटैकर, ब्लॉकर

9

9

0

तैराकी

सभी  इवेंट्स

4

2

2

तीरंदाजी

Recurve and compound

5

3

2

मुक्केबाजी

All weight categories

5

3

2

पैरा स्पोर्ट्स

सभी इवेंट्स

5

3

2

शूटिंग

All Pistol / Shotgun & Rifle events

6

3

3

कुश्ती

All weight categories

4

2

2

गोल्फ

Only Amateur players

1

1

0

कुल

125

96

29

आवेदन करने हेतु पात्रता मापदंड (ONGC Sports Scholarship Scheme Eligibility Criteria)

  • केवल भारत (India) के खिलाड़ी ही इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • खिलाड़ी की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक का जन्म 1 सितंबर 1996 से 1 सितंबर 2008 के बीच हुआ हो।
  • खिलाड़ी के माता-पिता की कुल वार्षिक आय ₹30 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक वर्तमान में किसी भी अन्य संस्था या सरकार से स्कॉलरशिप/छात्रवृत्ति का लाभ न ले रहा हो।
  • खिलाड़ी केंद्र/राज्य सरकार, किसी भी फाउंडेशन या निजी संगठन में स्थायी या अस्थायी रूप से कार्यरत (नौकरी पर) न हो।

किस स्तर के खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं और मिलने वाली राशि (Financial Assistance Level-Wise)

इस स्कॉलरशिप के लिए खिलाड़ी अपने खेल स्तर (Level) और रैंकिंग के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। राशि और पात्रता का पूरा विवरण नीचे दिया गया है:

राशि (प्रति माह)

General Sports (खेल स्तर)

Racket Sports + Golf

Chess ELO (Men)

Chess ELO (Women)

40,000

जूनियर राष्ट्रीय पदक / जूनियर एशियाई / राष्ट्रमंडल / विश्व में सहभागिता / सीनियर राष्ट्रीय में सहभागिता / जूनियर कैंप हेतु चयनित

राष्ट्रीय रैंकिंग 1-16

2500-2550

2350-2400

50,000

जूनियर एशियाई / राष्ट्रमंडल / विश्व में पदक / सीनियर राष्ट्रीय में पदक / सीनियर एशियाई / राष्ट्रमंडल / विश्व में सहभागिता / सीनियर कैंप हेतु चयनित

अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग 51-100

2551-2600

2401-2450

60,000

सीनियर एशियाई / राष्ट्रमंडल / 1-2 वर्षीय विश्व में पदक / ओलंपिक / एशियाई / राष्ट्रमंडल / 4 वर्षीय विश्व में सहभागिता

अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग 21-50

2601-2700

2451-2550

70,000

ओलंपिक / एशियाई / राष्ट्रमंडल / 4 वर्षीय विश्व में पदक

अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग 1-20

2700 एवं उससे अधिक

2551 एवं उससे अधिक

अन्य फायदे इस प्रकार हैं

  • यदि खिलाड़ी ONGC की टीम से कोई घरेलू टूर्नामेंट खेलने हेतु चयन किया जाता है, तो खिलाड़ी का पूरा खर्चा ONGC देगा। जैसे आने-जाने का टिकट, होटल, खाने-पीने का पैसा।
  • इसके आलावा खिलाडियों को खेल अनुसार किट भी दिए जाते हैं।
  • ONGC द्वारा खिलाड़ियों को ₹5 लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान किया जाएगा। अगर खिलाड़ी चाहे तो स्वयं भी इंश्योरेंस करवा सकता है, जिसके लिए प्रति वर्ष ₹7,000 दिए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया: (Selection Process)

चयन प्रक्रिया अलग-अलग खेलों की प्रकृति के आधार पर 3 मुख्य श्रेणियों में विभाजित की गई है:

खेल के प्रकार खेल का नाम चयन प्रक्रिया 
रैंकिंग वाले खेल बैडमिंटन, टेनिस, टेबल टेनिस, स्क्वैश, गोल्फ National / International रैंकिंग के आधार पर
सिंगल वाले खेल एथलेटिक्स, शूटिंग, बॉक्सिंग, कुश्ती, तीरंदाजी ओलंपिक, एशियन गेम्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप और नेशनल मेडल के आधार पर
टीम वाले खेल क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट (70 अंक) और प्रैक्टिकल ट्रायल (30 अंक) के आधार पर

किस खेल में कैसे मिलते हैं अंक (Points Allocation)

रैंकिंग वाले खेलों के अंक (Badminton, Tennis, Table Tennis, Squash, Golf)

रैंक

नंबर

National Rank 1

40

National Rank 2

39

National Rank 3

38

National Rank 4

37

National Rank 5

36

National Rank 6

35

National Rank 7

34

National Rank 8

33

National Rank 16

25

International Rank 1-30

70

International Rank 31-60

60

International Rank 61-100

50

Top 16 / Top 100 से बाहर

0

व्यक्तिगत खेलों के अंक (Athletics, Shooting, Wrestling, Boxing, Archery)

टूर्नामेंट

गोल्ड

सिल्वर

सिर्फ खेलने पर

Olympic

70

65

50

World Championship

55

50

40

Asian / Commonwealth Games

55

50

45

National Championship

30

25

20

Note: व्यक्तिगत खेलों में ONGC ने कोई निश्चित कट-ऑफ नहीं रखा है; जिसका अंक सबसे ज्यादा होगा, उसका चयन होगा। हालांकि, पिछले ट्रेंड के अनुसार सीनियर वर्ग में कम से कम 30 अंक (National Gold) और जूनियर वर्ग में कम से कम 25 अंक (Junior National Gold) होना जरूरी है, अन्यथा मेरिट सूची में नाम आना संभव नहीं होता है।

टीम खेलों के अंक (Cricket, Football, Hockey, Kabaddi, Volleyball, Basketball)

किस चीज पर

कुल नंबर

पास होने के लिए

सर्टिफिकेट

70 में से

15 लाना जरूरी

ट्रायल (Delhi में)

30 में से

22.5 लाना जरूरी

फाइनल मेरिट

100 में से

ज़रूरी शर्ते –

  • सभी खिलाड़ियों के खेल सर्टिफिकेट या रैंकिंग 1 जनवरी 2025 के बाद की ही मान्य होगी।
  • एक खिलाड़ी केवल एक ही खेल के लिए आवेदन कर सकता है।
  • सबसे ज़रूरी बात, यदि आप नेशनल कैंप (National Camp) में शामिल हैं, तो आपको बिना नेशनल प्रतियोगिता में खेले भी सीधे नेशनल गोल्ड के बराबर (30 अंक) दे दिए जाएंगे।
  • यदि दो या अधिक खिलाड़ियों के अंक बराबर होते हैं, तो अधिक उम्र वाले खिलाड़ी को प्राथमिकता (Selection) दी जाएगी।
  • टीम गेम्स के ट्रायल्स में आने-जाने और रहने का खर्चा स्वयं खिलाड़ी को उठाना होगा।

टीम वाले खेलों के ट्रायल का स्थान

टीम खेल

ट्रायल का स्थान

क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी

दिल्ली / NCR

बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी,

दिल्ली / NCR

नोट: टीम वाले खेलों में ही ट्रायल होगा, रैंकिंग और अकेले वाले खेलों में कोई ट्रायल नहीं है।

छात्रवृत्ति कब आएगी?

चयनित होने के बाद, स्कॉलरशिप की राशि का भुगतान हर महीने सीधे खिलाड़ियों के दिए गए बैंक खाते (Bank Account) में ट्रांसफर किया जाएगा

आवेदन कैसे करें? Application Process

  • आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट sportsscholarship.ongc.co.in पर जाएँ।

  • होम पेज पर ‘Apply For Scholarship’ पर क्लिक करें और उसके बाद नीचे दिए गए ‘Next’ बटन पर क्लिक करें।
  • New Registration करने के लिए अपना नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड भरकर ‘Register’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर प्राप्त OTP को भरकर ‘Verify’ पर क्लिक कर दें।
  • Sports Details– अपने स्पोर्ट्स डिसिप्लिन (खेल) का चयन करें। अपनी प्लेइंग पोजीशन चुनकर ‘Save & Next’ पर क्लिक करें।
  • Sports Achievements – अपने टूर्नामेंट का नाम, स्थान (Venue), तारीख, परिणाम और सर्टिफिकेट की फ़ोटो अपलोड करें।
  • Personal Details: जेंडर, मोबाइल नंबर, पहचान संबंधी जानकारी, फ़ोटो, माता-पिता का नाम, पता, और माता-पिता की सालाना आय की जानकारी दर्ज करके आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) अपलोड करें।
  • Education Details: अपनी शैक्षणिक योग्यताओं की जानकारी दर्ज करें और संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • Documents– पासपोर्ट साइज़ फोटो, बर्थ सर्टिफिकेट, सिग्नेचर और पैन कार्ड आदि अपलोड करके ‘Save & Next’ पर क्लिक करें।
  • Declaration: डिक्लेरेशन चेकबॉक्स (Tick Box) पर क्लिक करके फॉर्म को ‘Final Submit’ कर दें।

Disclaimer: यह जानकारी केवल छात्रों की सहायता के लिए है। हमने यह जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर दी है। छात्र फॉर्म भरने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट https://sportsscholarship.ongc.co.in पर जाकर जानकारी को स्वयं वेरीफाई जरूर करें। किसी भी प्रकार की त्रुटि या बदलाव के लिए हमारी वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *