KBI Safalta Scholarship Renewal 2026-27: ITI, Diploma, B.Sc Nursing, B.Tech, M.Tech के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें

KBI Safalta Scholarship Renewal 2026-27

पिछले वर्ष नॉर-ब्रेम्से इंडिया (KBI) सफलता स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले ऐसे स्टूडेंट, जिन्हें सफलतापूर्वक स्कॉलरशिप की धनराशि प्राप्त हो गई थी, उन सभी को आगे स्कॉलरशिप पाने के लिए रिन्यूअल आवेदन करना होगा, जिसकी प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। 9 सितंबर 2026 की तारीख में विद्यासारथी पोर्टल पर रिन्यूअल आवेदन करने की घोषणा की गई, साथ ही फ्रेश आवेदन भी शुरू हो चुके हैं। किंतु, यह लेख रिन्यूअल करने वाले छात्रों के लिए है, इसलिए रिन्यूअल करने वाले विद्यार्थी नियम व शर्तों को जानने के बाद रीन्यू कर सकते हैं। रिन्यूअल करने के लिए पिछले सेमेस्टर में पास होना अनिवार्य है।

KBI Safalta Scholarship Renewal 2026-27

KBI सफलता स्कॉलरशिप ITI, Diploma, B.Sc Nursing, B.Tech और M.Tech कोर्स करने वाले विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई थी। इस योजना में एक बार चयन हो जाने के बाद, पूरे कोर्स की अवधि तक प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति दी जाती है, जिसके लिए हर साल रिन्यूअल करना अनिवार्य होता है। वर्ष 2026-27 के लिए रिन्यूअल प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिन छात्रों को पिछले वर्ष छात्रवृत्ति मिली थी, उन्हें अपना रिन्यूअल फॉर्म भरना होगा, अन्यथा इस वर्ष की छात्रवृत्ति का पैसा रुक सकता है। यदि आप चाहते हैं कि आपकी स्कॉलरशिप की राशि बिना किसी रुकावट समय पर बैंक खाते में आ जाए, तो समय रहते अपना रिन्यूअल आवेदन पूरा कर लें

KBI Safalta Scholarship Renewal Date 2026 (रिन्यूअल करने की तिथि)

रिन्यूअल करने की पूरी तिथि नीचे दी गई टेबल में चेक कर सकते हैं:

प्रक्रिया तिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि 09/09/2026
आवेदन अंतिम तिथि 08/10/2026

Note: अंतिम तिथि से पहले रिन्यूअल करना ज़रूरी हैं।

Quick Info – KBI Safalta Scholarship Renewal 2026

पूरे लेख का सारांश संक्षिप्त भाषा में समझें:

लेख का नाम KBI Safalta Scholarship Renewal 2026-27
स्कॉलरशिप का नाम KBI Safalta Scholarship
पात्र कोर्सेज ITI, Diploma, B.Sc Nursing, B.Tech, M.Tech
आवेदन तिथि 09 सितम्बर 2026
आवेदन अंतिम तिथि 08 अक्टूबर 2026
फाइनेंशियल ईयर 2026-27
आवेदन शुल्क निशुल्क
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन (विद्यासारथी पोर्टल)
फॅमिली इनकम ₹5 लाख से कम

रिन्यूअल आवेदन कौन-कौन कर सकता हैं? (Renewal Eligibility)

  • रिन्यूअल के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्हें पिछले वर्ष स्कॉलरशिप प्राप्त हुई थी।

  • विद्यार्थी को उसी कोर्स में Regular/Full-time अध्ययनरत होना चाहिए, जिस कोर्स के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त हुई थी।
  • विद्यार्थी किसी भी विषय में फेल नहीं होना चाहिए और न ही कोई बैक (Backlog) होनी चाहिए। इसके साथ ही पिछले सेमेस्टर/वर्ष में कम से कम 60% अंक प्राप्त होना अनिवार्य है।
  • परिवार की कुल वार्षिक आय ₹5 लाख से कम ही होनी चाहिए।

कौन आवेदन नहीं कर सकता है

  • जिनके पिछले सेमेस्टर/वर्ष में 60% से कम अंक हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते हैं।
  • किसी भी विषय में फेल या बैक (Backlog) होने पर छात्र आवेदन नहीं कर सकते।
  • यदि आपने वर्तमान में उस कोर्स से अपनी पढ़ाई बंद (Drop) कर दी है, तो आप आवेदन नहीं कर सकेंगे।

रिन्यूअल करने के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents List)

लॉगिन करने के लिए ईमेल आईडी और पासवर्ड पिछले वर्ष / सेमेस्टर की पास मार्कशीट
आय प्रमाण पत्र इस वर्ष की कॉलेज की फ़ीस रसीद
बैंक पासबुक संस्थान / कॉलेज से जारी बोनाफ़ाइड सर्टिफिकेट
एडमिशन लेटर

आवेदन के दौरान ऐसी गलतियों से बचें

कई बार आवेदन के समय विद्यार्थी ऐसी गलती कर देते हैं जिसके वजह से उन्हें छात्रवृत्ति का पेमेंट नहीं मिल पाता हैं। ऐसे में छात्रों को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • आवेदन शुरू होने के बाद तुरंत अपना रिन्यूअल कर लें। अंतिम तिथि का इंतजार न करें, क्योंकि कई बार वेबसाइट ओवरलोड होने की वजह से फॉर्म भरने में असुविधा हो सकती है और आप आवेदन करने से चूक सकते हैं।
  • पिछले वर्ष की मार्कशीट ओरिजिनल होनी चाहिए, अन्यथा आवेदन रिजेक्ट कर दिए जाएंगे।
  • अगर ईमेल आईडी या पासवर्ड भूल गए हैं, तो उसे ‘Forgot Password’ कर सकते हैं। नया अकाउंट बनाने की आवश्यकता नहीं है, वह मान्य नहीं होगा।
  • बैंक पासबुक स्वयं स्टूडेंट की ही अपलोड करें।
  • फॉर्म भरते समय भरी गई जानकारी ध्यानपूर्वक चेक करके ही सबमिट करें।
  • बोनाफाइड सर्टिफिकेट आपके कॉलेज/संस्था का ही होना आवश्यक है
  • जो बैंक खाता अपलोड कर रहे हैं, ध्यान रखें कि वह आधार से लिंक हो और उसमें DBT (Direct Benefit Transfer) इनेबल हो।

KBI सफलता स्कॉलरशिप रिन्यूअल कैसे करें?

रिन्यूअल करने के लिए इन स्टेप की मदद ले सकते हैं।

  • फॉर्म रिन्यूअल करने के लिए सबसे पहले विद्यासारथी पोर्टल पर जाएं।
  • wse All Schemes’ पर क्लिक करके अपने कोर्स का चयन करें और उसके सामने दिए गए ‘Apply’ बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ‘Click Here to Login’ पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करने के लिए अपना ईमेल और पासवर्ड दर्ज करें, फिर कैप्चा (Captcha) भरकर लॉगिन करें।
  • सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाने के बाद ‘Renewal Link’ पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सभी ज़रूरी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • Preview’ पर क्लिक करके अपने द्वारा भरी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें और फिर ‘Submit’ कर दें।

इस प्रकार आपका रिन्यूअल आवेदन सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाएगा

Note:यदि आप पूरी प्रक्रिया विस्तारपूर्वक देखना चाहते हैं, तो दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। वहां पूरी प्रक्रिया छवियों (Images) के माध्यम से समझाई गई है, जिसे आप फॉलो कर सकते हैं [ Click Here ]

निष्कर्ष: यहाँ छात्रों को केबीआइ सफलता स्कॉलरशिप रिन्यूअल करने और उससे संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया हैं। जिसका पालन कर विद्यार्थी अपना रिन्यूअल कर सकते हैं। रिन्यूअल करने की अंतिम तिथि 08 अक्टूबर बताई जा रही हैं उक्त तिथि का ध्यान देते हुए रिन्यूअल पूरा करें। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर हेल्पडेस्क नंबर 022-40904484 पर संपर्क करें।

Disclaimer: आवेदन करने की अंतिम तिथि में किसी भी प्रकार के बदलाव की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें। अंतिम तिथि या अन्य जानकारी में बदलाव के लिए हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। हमारा उद्देश्य केवल समय पर जानकारी उपलब्ध कराना और छात्रों को आ रही समस्याओं के समाधान में सहायता करना है। आवेदन करना, सभी दिशा-निर्देशों को पूरा करना तथा अपनी पात्रता सुनिश्चित करना पूर्णतः छात्र की जिम्मेदारी है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *