ONGC Scholarship 2026 Last Date Extended! अंतिम तिथि बढ़ी, अब 25 मई तक ऐसे करें आवेदन

ONGC Scholarship 2026 Last Date Extended

ओएनजीसी स्कालरशिप 2026 के लिए जितने भी विद्यार्थी फॉर्म नहीं भर सके थे, और इस स्कालरशिप के लिए आवेदन करना चाहते है। तो आपके लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आ रही है दरअसल ओएनजीसी स्कालरशिप आवेदन करने की अंतिम तिथि को 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। पहले विद्यार्थी 15 मई तक आवेदन कर सकते थे। हालांकि हाल ही में आवेदन करने की अंतिम तिथि को 25 मई 2026 तक बढ़ा दिया गया है। सभी स्टूडेंट समय रहते अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। ओएनजीसी स्कालरशिप फॉर्म फील करने से पहले सभी स्टूडेंट को ओटीआर रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा इसके बाद ही आगे की प्रोसेस पूरा कर सकते है। 

ONGC Scholarship 2026

दोस्तों, ओएनजीसी फाउंडेशन की तरफ से ओएनजीसी मेरिट स्कालरशिप 2025-26 का शुभारंभ किया गया है। इस स्कालरशिप के लिए, SC,ST,GEN.OBC,EWS कैटेगरी के सभी विद्यार्थी जिन्होंने एमबीबीएस (MBBS) इंजीनियरिंग (Engineering) एमबीए (MBA) और मास्टर में जियोलॉजी (Geology) जियोफिजिक्स (Geophysics) में एडमिशन लिया सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकते है, आवेदन करने के बाद ओएनजीसी फाउंडेशन के तरफ से 2000 स्कालरशिप सभी कैटेगरी को मिलाकर दिया जायेगा, इस स्कालरशिप के लिए सभी विद्यार्थी को मेरिट के आधार पर चयनित किया जायेगा। चयनित कंडीडेट को उनके बैंक खाते में 48000 रूपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी,

ONGC Scholarship 2026-Highlight

स्कालरशिप नाम ONGC Merit Scholarship 2025-26
फाउंडेशन ONGC Foundation
कुल स्कालरशिप 2000
आवेदन तिथि 01 अप्रैल से 25 मई 2026
कैटेगरी GEN/EWS/OBC/SC/ST
कोर्स (MBBS),(Engineering),(MBA),(Geology),(Geophysics)
लास्ट डेट 25 मई 2026
आधिकारिक वेबसाइट ongcscholar.org
स्कालरशिप राशि 48000/Rs

ONGC Scholarship 2026 Last Date: अंतिम तिथि।

सभी उम्मीदवार को बता दे पहले ONGC Scholarship आवेदन करने की तिथि 01 अप्रैल से 15 मई तक थी लेकिन काफी स्टूडेंट फॉर्म को फील नहीं कर पाए थे, जिसे देखते हुए ONGC Foundation  के तरफ से सभी छात्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब सभी विद्यार्थी इस स्कालरशिप के लिए 25 मई 2026 तक आवेदन को पूरा कर सकते हैं।

Note– यदि आवेदन तिथि में फिर से कोई बदलाव किया जाता है, तो हम आपको अवश्य सूचित करेंगे।

ONCG Scholarship 2026 के लिए आवेदन कौन कर सकता है?

दोस्तों यदि आप इस स्कालरशिप के लिए आवेदन करना चाहते है, तो कृपया चेक कर लें आप इसके लिए पात्र है, या फिर नहीं।

  • कंडीडेट को भारतीय नागरिक होने के साथ GEN/EWS/SC/ST/OBC कैटेगरी का स्टूडेंट होना ज़रूरी है।
  • आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त AICTE/MCI/UGC/एसोसिएशन ऑफ़ इंडियन यूनिवर्सिटीज/स्टेट एजुकेशन बोर्ड्स/राज्य सरकार /केंद्र सरकार संस्था से (MBBS),(Engineering),(MBA),(Geology),(Geophysics) कोर्स में 1st ईयर में एडमिशन होना चाहिए।
  • पिछले कक्षा में कम से कम 60% होना चाहिए। यदि MBBS, Engineering कर रहे हैं तो 12वीं में 60% होना जरूरी है, और यदि MBA, Geophysics, Geology मास्टर्स’ (Post Graduation / PG) कर रहे हैं तो ग्रेजुएशन में 60% होना जरूरी है। 10-पॉइंट स्केल पर 6.0 CGPA/OGPA होना चाहिए।
  • आवेदक की उम्र 30 वर्ष अधिक नहीं होना चाहिए। ( उम्र की गणना 1st अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी)
Category  Family Income
SC/ST 4.5 लाख से कम सालाना
GEN/EWS 2 लाख से कम सालाना
OBC 2 लाख से कम सालाना

कैटेगरी Stream Wise कुल स्कालरशिप संख्या – 

SC/ST कैटेगरी के लिए 
Course NO. OF SCHOLARSHIPS
ENGINEERING 500
MBBS 90
MBA 140
MASTERS IN GEOLOGY/ GEOPHYSICS 270

Note– 50% सीटे केवल लड़कियों के लिए रिज़र्व है।

OBC कैटेगरी के लिए 
Course NO. OF SCHOLARSHIPS
ENGINEERING 300
MBBS 50
MBA 50
MASTERS IN GEOLOGY/ GEOPHYSICS 100

50% सीटे लड़कियों के लिए रिज़र्व है।

GEN कैटेगरी के लिए 
Course NO. OF SCHOLARSHIPS
ENGINEERING 300
MBBS 50
MBA 50
MASTERS IN GEOLOGY/ GEOPHYSICS 100

50% सीटे लड़कियों के लिए रिज़र्व है।

ONGC Scholarship 2026: छात्रवृत्ति राशि 

चयनित अभ्यर्थी को 4000 रुपये प्रति महीने की दर से कुल 48000 रुपये वार्षिक की स्कॉलरशिप दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया –

अभ्यर्थियों का चयन उनके 12वीं कक्षा अथवा ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। यदि दो विद्यार्थियों के अंक समान होते हैं, तो कम पारिवारिक आय वाले विद्यार्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। बीपीएल (BPL) कार्ड धारक विद्यार्थियों को पहले प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

जरुरी दस्तावेज –

आवेदन करने हेतु यह दस्तावेज होने जरुरी है।

उम्र कन्फर्म करने के लिए 10वीं की मार्कशीट और जन्म प्रमाण पत्र
12th मार्कशीट इंजीनियरिंग और एमबीबीएस स्टूडेंट हेतु।
MBA और Masters in Geology/Geophysics स्टूडेंट हेतु ग्रेजुएशन की मार्कशीट
इनकम सर्टिफिकेट
पैन कार्ड
कॉलेज/संस्था की आईडी कार्ड
अंडर टैकिंग कॉपी
फीस रसीद आदि
बैंक खाता
मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी

जरुरी सुचना – जो भी विद्यार्थी आवेदन करने की सोच रहे है ऊपर दिए दस्तावेज अपने पास अवश्य रख लें।

आवेदन करने से पहले इन बातों का ध्यान दें:

  • यदि विद्यार्थी फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार की गलत जानकारी देते हैं, तो आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
  • आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि विद्यार्थी किसी अन्य छात्रवृत्ति योजना का लाभ न ले रहा हो।
  • सभी विद्यार्थी अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और बैंक खाता एक्टिव रखें।
  • चयन होने के बाद इंजीनियरिंग और एमबीबीएस छात्रों को 4 वर्षों तक छात्रवृत्ति दी जाएगी, जबकि MBA, जियोलॉजी एवं जियोफिजिक्स कोर्स के छात्रों को 2 वर्षों तक लगातार छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  • यह छात्रवृत्ति तभी जारी रहेगी जब विद्यार्थी हर वर्ष/सेमेस्टर में कम से कम 60% अंक या 10 में से 6 ग्रेड पॉइंट प्राप्त करेंगे।

ONGC Scholarship 2026 OTR Registration

विद्यार्थी को आवेदन करने से पहले ओटीआर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है, सभी छात्र पहले एनएसपी पोर्टल पर अपना ओटीआर रजिस्ट्रेशन पूरा करें। ओटीआर रजिस्ट्रेशन कैसे करना इस लिंक पर क्लिक करके समझे – Click Here

ONGC Scholarship Application Process 2026 (आवेदन प्रक्रिया)

  • ongcscholar.org पर विजिट करें।
  • Apply Scholarship पर क्लिक कर दें।
  • जिस कैटेगरी के स्टूडेंट हैं, उस पर क्लिक करें।
  • इंटर ओटीआर नंबर फिल करें, सैंपल डॉक्यूमेंट अटैच्ड करें।
  • चेक करें आपका कॉलेज लिस्ट में है, डिक्लेरेशन पर क्लिक करे फॉर्म डाउनलोड होगा डिक्लेरेशन करें,
  • इसी प्रकार अंडरटेकिंग पर क्लिक करें, फॉर्म डाउनलोड होगा, उसे पूरा करें।
  • निचे अप्लाई बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक कर दें। आवेदन फॉर्म पेज आ जायेगा।
  • बेसिक इनफार्मेशन – यहाँ अभ्यर्थी अपना नाम, माता-पिता का नाम, डेट ऑफ़ बर्थ आदि डिटेल भरें।
  • एड्रेस – अपने पता को सही सही भरें।
  • क्वालिफिकेशन–  स्टूडेंट क्वालिफिकेशन की डिटेल में अपनी शैक्षणिक योग्यता की डिटेल भरें।
  • फाइनेंसियल असिस्टेंट को एस या नो में सहमति दें ।
  • बैंक डिटेल – माँगा जा रहा खाता का पूरा विवरण भरें।
  • डॉक्यूमेंट अपलोड – जरुरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करें, जैसे आधार कार्ड पैन कार्ड, फीस रशीद, फोटो, आय प्रमाण पत्र आदि।
  • डॉक्यूमेंट अपलोड करके सबमिट पर क्लिक करें और प्रिंट निकाल लें।

Disclaimer: इस लेख में ONGC Scholarship की महत्वपूर्ण जानकारी छात्रों की सहायता के उद्देश्य से दी गई है। इस लेख में साझा की गई जानकारी का स्रोत लिंक नीचे उपलब्ध है। इसके बावजूद सभी छात्रों को जानकारी की पुष्टि के लिए आधिकारिक वेबसाइट ongcscholar.org पर अवश्य जाना चाहिए। हमारा उद्देश्य केवल छात्रों तक सही जानकारी पहुँचाना है। हम किसी भी प्रकार की छात्रवृत्ति प्रदान या वितरित नहीं करते हैं।

Last Date Extend Notice Click Here
Apply Link Click Here
Official Notification Click Here
Official website  Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *