IDFC First Bank MBA Scholarship Registration 2026: एमबीए छात्रों को मिलेंगे ₹2 लाख, ऐसे करें आवेदन

IDFC First Bank MBA Scholarship Registration 2026

IDFC FIRST Bank MBA Scholarship Registration 2026: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक लाया है, एमबीए छात्रों के लिए एक शानदार स्कॉलरशिप स्कीम। यह स्कीम ऐसे अभ्यर्थियों के लिए है जो एमबीए करने की सोच रहे हैं, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति उतनी सही नहीं है, जिसकी वजह से वे अपनी पढ़ाई को पूरा नहीं कर पा रहे थे। इसे देखते हुए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक बिना किसी झंझट के ₹2 लाख की छात्रवृत्ति देने जा रहा है, जिसका लाभ सभी पात्र विद्यार्थी बड़े ही आराम से उठा सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया इस आर्टिकल में शामिल की गई है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एमबीए स्कॉलरशिप 2026-28 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विद्यार्थी अपना आवेदन firstimpactscholarships.idfcfirst.bank.in पर कर सकेंगे। इसके लिए आपको कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं है, आवेदन करने की A to Z जानकारी यहाँ स्टेप बाय स्टेप बताई गई है।

IDFC FIRST Bank MBA Scholarship 2026-28:

दोस्तों, IDFC FIRST Bank Scholarship की शुरुआत वर्ष 2016 में की गई थी, और अब तक देश के कुल 26 राज्यों के 3,192 छात्रों को इस स्कॉलरशिप का लाभ मिल चुका है। आगे भी IDFC FIRST Bank इस सिलसिले को जारी रखना चाहता है। दोस्तों, आपको बता दें कि इस स्कॉलरशिप के लिए वही विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनके कॉलेज का नाम आईडीएफसी फर्स्ट बैंक द्वारा जारी सूची में शामिल है। इस छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने के लिए कुल 255 से अधिक कॉलेजों के नाम जारी किए गए हैं, जिसकी पूरी लिस्ट हम आपको इस लेख में प्रदान करेंगे। आप सूची में पहले अपने कॉलेज का नाम चेक कर लें, इसके बाद आपको बाकी की पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। सभी शर्तें पूरी होने पर आप इस छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करके ₹2 लाख तक का लाभ उठा सकेंगे। किन्तु इसमें भी कई नियम है, हम इस लेख में आपके सभी डाउट्स को क्लियर करेंगे और फिर आवेदन की पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप बताएंगे।

Eligibility Criteria For IDFC FIRST Bank MBA Scholarship 2026 (पात्रता मापदंड) 

संख्या  पात्रता 
1. देश के मूल निवासी विद्यार्थी जिन्होंने रेगुलर 2 वर्षीय MBA या PGDM कोर्स प्रथम वर्ष 2026 में एडमिशन लिया है, या लेने जा रहे है, आवेदन के लिए पात्र हैं।
2. परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रूपये तक होनी चाहिए।
3. IDFC फर्स्ट बैंक द्वारा जारी कॉलेजों की सूची में नाम होना चाहिए,
4. ऑनलाइन एमबीए, पार्ट टाइम एमबीए, कोई अन्य तरीके से एमबीए कर रहे कैंडिडेट पात्र नहीं हैं। (केवल रेगुलर पात्र हैं)
5. विद्यार्थी एमबीए कोर्स में एडमिशन 2026 में लिया हो जिसका बैच  2028 में समाप्त होना चाहिए।
6. मोबाइल नंबर आधार कार्ड लिंक होना ज़रूरी है।

IDFC फर्स्ट बैंक एमबीए स्कॉलरशिप 2026 सहायता राशि & नए नियम 

1. स्कॉलरशिप चयनित छात्रों को स्कॉलरशिप कितनी मिलेगी कैसे मिलेगी, पूरी डिटेल चेक करें।
2. कैंडिडेट का चयन होने के बाद 2 लाख रूपये तक छात्रवृत्ति IDFC फर्स्ट बैंक द्वारा दी जाएगी।
3. विद्यार्थी को प्रतिवर्ष 1 लाख रूपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी। दो वर्षो में 2 लाख तक छात्रवृत्ति दी जाएगी।
4. मान लीजिये यदि किसी विद्यार्थी फीस 2 लाख से ज्यादा है, तो भी उसे 2 लाख तक ही छात्रवृत्ति दी जाएगी।
5. यदि किसी कॉलेज की कुल फीस ₹1 लाख 50 हजार है, तो बैंक द्वारा दो वर्षों में केवल ₹1 लाख 50 हजार ही दिए जाएंगे (यानी ₹75,000 प्रति वर्ष)।
6. यह स्कॉलरशिप विद्यार्थी के बैंक खाते में नहीं दी जाएगी बल्कि कॉलेज को यह स्कॉलरशिप दी जाएगी।

Note- यदि विद्यार्थी फीस कॉलेज में जमा कर दिया है, कॉलेज में संपर्क करें, अन्यथा इसका जिम्मेदार IDFC फर्स्ट बैंक  नहीं है।

IDFC First Bank MBA Scholarship 2026:आवेदन तिथि 

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एमबीए स्कॉलरशिप आवेदन प्रक्रिया 8 जून 2026 से शुरू हो चुकी है, अभ्यर्थी 8 जून 2026 से 8 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते है।  भविष्य में यदि इसकी डेट बढ़ती है, तो आपको सूचित किया जायेगा।

इवेंट  तिथि 
आवेदन स्टार्ट डेट 08-06-2026
लास्ट डेट 08-07-2026

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एमबीए स्कॉलरशिप के लिए चयन कैसे होगा?

आईडीएफसी फर्स्ट में चयन प्रक्रिया काफी आसान है, बैंक सभी छात्रों का चयन उनके द्वारा आवेदन करते समय दिए गए डॉक्यूमेंट को जाँच करेगी , इसके बाद शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स का on-ground verification किया जायेगा,

ऑन -ग्राउंड वेरिफिकेशन कैसे होगा?

  • ऑन ग्राउंड वेरिफिकेशन करने के लिए बैंक ज़रूरी दस्तावेज मांग सकती है, इनकम सर्टिफिकेट आदि।
  • इसके अलावा बैंक अधिकारी आपके घर आकर भी वेरिफिकेशन कर सकते है।
  • स्टूडेंट का इंटरव्यू भी हो सकता है।
  • लेकिन अंतिम फैसला बैंक का ही होगा।

आईडीएफसी स्कॉलरशिप आवेदन करने हेतु ज़रूरी नियम और शर्ते:

  • कोई भी विद्यार्थी यदि झूठी या गलत जैसी जानकारी अपलोड करता है  तो आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा और छात्र को स्कॉलरशिप वापस करनी होंगी ।
  • आईडीएफसी  फर्स्ट  बैंक में कार्यरत सभी कर्मचारियों के बच्चों को इस स्कॉलरशिप का बेनिफिट नहीं दिया जायेगा।
  • स्कॉलरशिप के लिए चयनित होने के बाद कैंडिडेट को बैंक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना पड़ेगा।
  • आवेदन प्रक्रिया के दौरान दोनों वर्ष का फीस विवरण सही सही भरना होगा।
  • दूसरे वर्ष छात्रवृत्ति जारी रखने हेतु कॉलेज को पासिंग सर्टिफिकेट/मार्कशीट और फीस की रसीद पोर्टल पर सबमिट करनी होगी।

Important Document-

  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
  • 10वीं 12वीं या ग्रेजुएशन पास मार्कशीट
  • ईमेल आईडी
  • आय प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • MBA एडमिशन लेटर
  • फीस रसीद
  • (जरूरत पड़ने पर) पता प्रमाण आदि डॉक्यूमेंट लग सकते है।

IDFC First Bank MBA Scholarship Registration 2026: आवेदन कैसे करें ?

  • Step.1 सर्वप्रथम www.idfcfirst.bank.in पर आना होगा, या नीचे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • Step.2 Apply Now पर क्लिक कर दें।
  • Step.3 New User पर क्लिक करें।
  • Step.4 कोर्स का नाम, और आप इस स्कॉलरशिप की जानकारी कहा से पता चली उसका चयन करें।
  • Step.5 कॉलेज का नेम सेलेक्ट करें, डिग्री, कोर्स टाइप आदि।
  • Step.6 फैमिली इनकम चयन करें, 6 लाख से कम और नीचे No का चयन करें, फिर Next पर क्लिक कर दें।
  • Step.7 यदि आप इंडिया से है तो Yes पर क्लिक करके Next पर क्लिक करें।
  • Step.8 आधार नंबर फिल करें, नेक्स्ट पर क्लिक कर दें।
  • Step.9 आधार लिंक नंबर पर ओटीपी आएगा, फिल करके नेक्स्ट पर क्लिक कर दें।
  • Step.10 इस प्रकार आवेदन का एक स्टेप हो जायेगा, सीधा Sign up पर क्लिक करें।
  • Step.11 मोबाइल नंबर फिल करें Next पर क्लिक करें।
  • Step.12 मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें और next पर क्लिक करें।
  • Step.13 ईमेल भरे, और next पर क्लिक कर दें ।
  • Step.14 ईमेल पर भी एक ओटीपी आएगा, उसे फिल कर दें और next पर क्लिक करें।
  • Step.15 पूरी प्रक्रिया होने के बाद सीधा Start Application पर क्लिक करें।
  • Step.16 कुछ डिटेल पहले से भरी होंगी, केवल फोटो अपलोड करें, और बर्थ सर्टिफिकेट और 10th सर्टिफिकेट अपलोड करें। नीचे आये टर्म कंडीशन माने और नेक्स्ट पर क्लिक करें।
  • Step.17 घर में पैसा कौन कमाता है, उसका चयन करें, और इनकम सर्टिफिकेट उन्ही का अपलोड करें। फिर नेक्स्ट पर क्लिक करें।
  • Step.18 एजुकेशन डिटेल में, फीस डिटेल एडमिशन लेटर, पेमेंट रिसीप्ट अपलोड करें।
  • Step.19 इस प्रकार पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सेव कर दें, आवेदन का प्रिंट आउट ले लें।

IDFC First Bank MBA Scholarship 2026-28 FAQ’s

Q.1 आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एमबीए स्कॉलरशिप के लिए कुल कितनी स्कॉलरशिप है।

Ans- वर्ष 2026-28 के लिए कुल स्कॉलरशिप की संख्या 700 है।

Q.2 आवेदन अंतिम तिथि क्या है ? 

Ans- अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 है।

Disclaimer: इस लेख में सभी जानकारी IDFC फर्स्ट बैंक द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को वेरीफाई करके दी गई है, और अपना पर्सनल सुझाव भी बच्चों को प्रदान किया गया है। इसके बावजूद लेख में कोई मानवीय गलती हो सकती है या समय के साथ जानकारी में बदलाव हो सकता है। इसलिए छात्र हमेशा सटीक और ताज़ा जानकारी के लिए IDFC फर्स्ट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर ही विजिट करें। हम केवल जानकारी का एक स्रोत हैं, हमारा किसी सरकारी विभाग या बैंक से कोई आधिकारिक संबंध नहीं है।

Notification Pdf Download
College List Check
Apply Link Click here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *