आईसीएआर पोस्ट मेट्रिक स्कालरशिप एससी एसटी मेधावी छात्रों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। इस स्कालरशिप के अंतर्गत भारत सरकार सभी ICAR स्टूडेंट जिन्होंने कृषि एवं संबद्ध विज्ञान पाठ्यक्रम किसी भी कोर्स के लिए एडमिशन लिया है, (कोर्स की सूचि निचे दी गई है) प्रति माह 1000 रुपये की स्कालरशिप प्राप्त कर सकते है। तो यदि आप भी इन कोर्स में एडमिशन लेने जा रहे तो आपको भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही SC/ST स्टूडेंट के लिए ICAR Post Matric Scholarship 2026 के बारे में जानकारी होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। क्योकि जानकारी के आभाव में पात्र विद्यार्थी भी स्कालरशिप से वंचित रह जाते है। लेकिन हम आपको इस लेख में इस स्कालरशिप से सम्बंधित विस्तृत जानकारी देंगे, जिससे आप भी पात्रता पूरा करने पर 1000 रूपये की स्कालरशिप प्रति माह प्राप्त कर सके।
ICAR Post Matric Scholarship क्या है?
आपको बता दें कि कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग द्वारा एक योजना चलाई जा रही है। जिसके अंतर्गत कृषि व उससे जुड़े विज्ञान पाठ्यक्रमों के सभी SC/ST स्टूंडेंट को भारत सरकार प्रतिमाह 1000 रूपये छात्रवृत्ति व वर्ष में अलग से 750 रूपये देती है। इस स्कालरशिप हेतु भारत के सभी छात्र आवेदन कर सकते हैं। जो कृषि व विज्ञान पाठ्यक्रम में अध्ययन कर रहे है। सरकार प्रत्येक वर्ष 240 स्कालरशिप प्रदान करती है। यह स्कालरशिप सभी कॉलेजों में प्राप्त हुए SC/ST एडमिशन के अनुसार जारी की जाती है। फिर उसके अनुसार बच्चों से कॉलेज के माध्यम से ही आवेदन लिया जाता है। पात्र छात्रों का मेरिट के आधार पर चयन किया जाता है। यह स्कालरशिप छात्र के कोर्स के अवधि तक लगातार दिया जाता है बशर्ते सलेक्ट छात्रों को प्रत्येक वर्ष अच्छे अंक प्राप्त करते रहना चाहिए।
ICAR Post Matric Scholarship 2026: पात्रता मापदंड
| A. | भारत के किसी भी राज्य के SC/ST अभ्यर्थी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। |
| B. | विद्यार्थी को Agriculture, Veterinary, Engineering, Forestry, Fisheries & Home Science Courses में ग्रेजुएशन (स्नातक) करना जरुरी है। |
| C. | ऐसे छात्र जो पहले से ही किसी अन्य स्कॉलरशिप योजना का लाभ ले रहे हैं, या कोई रोजगार (Job) कर रहे हैं, वे इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर सकते। |
Quick Info-ICAR Post Matric Scholarship
| संघटन | भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद |
| छात्रवृत्ति | आईसीएआर पोस्ट मेट्रिक स्कालरशिप |
| छात्रवृत्ति अमाउंट | 1000/ प्रतिमाह |
| एप्लीकेशन मोड | ऑफलाइन |
| जाति | SC/ST |
| पेमेंट किसे प्राप्त होगा | कॉलेज/ संस्था |
| आवेदन शुल्क | शून्य |
| छात्रवृत्ति किसके लिए है। | All India Scholarship |
आईसीएआर पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप SC/ST चयन प्रक्रिया (Procedure of Selection)
- ICAR पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप SC/ST प्रत्येक वर्ष अलग अलग Agricultural Universities को 240 स्कालरशिप दी जाएगी।
- यह स्कालरशिप यूनिवर्सिटी के SC/ST रिज़र्व सीट पर निर्भर करेगी।
- जिन कॉलेज में एससी एसटी कैटेगरी के ज्यादा विद्यार्थी होंगे, उन कॉलेजों में अधिक सीटे प्रदान की जाएगी।
- सीटे अलॉट होने के बाद विद्यार्थी अपने कॉलेज स्तर से आवेदन कर सकेंगे।
- इस स्कालरशिप के लिए विद्यार्थियों का चयन ICAR AIEEA (UG) एंट्रेंस एग्जाम के रैंक/स्कोर या एंट्रेंस एग्जाम की मेरिट के आधार पर किया जायेगा।
- स्टूडेंट को स्कालरशिप अपने कोर्स के अवधि तक जारी रखने के लिए, प्रत्येक वर्ष सेमेस्टर में अच्छा प्रदर्शन करता रहना होगा।
आईसीएआर पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप एससी एसटी के लिए आवेदन कब से शुरू होता है?
दोस्तों, ICAR पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू होने की कोई एक निश्चित तिथि (Fixed Date) जारी नहीं की जाती है। इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑफलाइन माध्यम से ही लिए जाते हैं। आमतौर पर इस स्कॉलरशिप के फॉर्म नए सत्र (Session) में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू होते हैं।
चूंकि इसके आवेदन ऑफलाइन होते हैं, इसलिए सभी विद्यार्थियों को फॉर्म और अन्य जानकारियों के लिए अपने कॉलेज के कार्यालय (Scholarship Section) में संपर्क करना होगा। हर साल स्कालरशिप के लिए आवेदन कॉलेज द्वारा ही भरा जाता है। इसलिए आप समय रहते अपने कॉलेज में संपर्क करके सीटों की संख्या और आवेदन की आखिरी तारीख के बारे में पूछताछ ज़रूर कर लें।
आईसीएआर स्कालरशिप के लिए जरुरी नियम –
- स्कालरशिप में चयन होने के बाद छात्रवृत्ति राशि डायरेक्ट लाभार्थी के खाते में नहीं भेजी जाएगी।
- स्कालरशिप राशि college/university को भेजी जाएगी, उनके द्वारा विद्यार्थी प्राप्त कर सकेंगे।
- यदि विद्यार्थी बीमारी के कारण 2 महीने से ज्यादा छुट्टी लेता है। और उसके द्वारा मेडिकल सर्टिफिकेट जमा किया गया है, तो स्कालरशिप मिलाना जारी रहेगा, और यदि छुट्टी 2 महीने से ज्यादा की लेता है, यानि 4 महीने तक तो स्कालरशिप आधी भेजी जाएगी। इससे ज्यादा लेने पर कोई स्कालरशिप नहीं मिलेगा।
स्कालरशिप राशि – ICAR SC/ST Scholarship Amount
| 1 | स्कालरशिप के लिए सलेक्ट छात्रों को प्रति माह/ 1000 रूपये की स्कालरशिप दी जाएगी। |
| 2. | छात्रों के किताब कॉपी ट्यूशन फीस के लिए वर्ष में अलग से 750 रूपये की धनराशि दी जाएगी। |
आवेदन करने के लिए इन डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी
- आवेदक का आधार कार्ड।
- कृषि & सबंद्ध विज्ञान में ग्रेजुएशन डिग्री
- कृषि विश्वविद्यालय में एडमिशन सर्टिफिकेट।
- कास्ट सर्टिफिकेट।
- बैंक अकॉउंट।
- पासपोर्ट साइज फोटो आदि।
ICAR Post Matric Scholarship 2026: Registration Process
छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम में करना होगा जिसकी प्रक्रिया ऐसी होगी।
- आवेदन करने के लिए अपने कॉलेज/ संस्था में जाना होगा।
- काउंटर पर ICAR एससी एसटी पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप फॉर्म मांगना होगा।
- फॉर्म मांगी गई जरुरी डिटेल जैसे – आवेदक नाम, पिछले वर्ष क्वालिफिकेशन, जाती सर्टिफिकेट, आदि डिटेल भरना होगा।
- फॉर्म फील करने के बाद सीधा काउंटर पर ही सबमिट कर देना है।
FAQ’s ICAR Post Matric Scholarship
Q.1 आईसीएआर पोस्ट मेट्रिक स्कालरशिप के लिए आवेदन कब शुरू होता है ?
Ans- इस स्कालरशिप के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से नए साथ के एडमिशन लेते समय किया जायेगा।
Q.2 स्कालरशिप राशि कितनी मिलती है।
Ans- 1000 रूपये प्रति माह स्कालरशिप और 750 किताब, ट्यूशन फीस आदि देना होगा।
सभी अभ्यर्थी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से पहले एक बार अपने कॉलेज या संस्थान में संपर्क ज़रूर करें और वहां से सभी महत्वपूर्ण जानकारियों की पुष्टि कर लें। scholarshipnews.co.in एक प्राइवेट न्यूज़ पोर्टल है। यहाँ केवल स्कॉलरशिप से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हमारी एक्सपर्ट टीम की मदद से छात्रों तक पहुँचाई जाती हैं। हमारी टीम किसी भी स्कॉलरशिप की जानकारी लाइव करने से पहले उसका गहन अध्ययन और प्रामाणिकता की जांच करती है, जिसके बाद ही कोई भी अपडेट आप तक पहुँचाया जाता है।
स्पष्टीकरण: हमारा किसी भी सरकारी विभाग या भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई संबंध (तालुक) नहीं है। हम यहाँ केवल छात्रों की सुविधा के लिए स्कॉलरशिप से जुड़ी समस्याओं का निवारण और न्यूज़ से संबंधित सही गाइडलाइंस शेयर करते हैं।

मेरा नाम ऋतु यादव है और मैं एक कंटेंट राइटर हूँ। मुझे लिखने का लगभग 4 साल का अनुभव है। मैंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। मुझे खास तौर पर हिंदी में जानकारीपूर्ण और आसान भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर कोई चीजों को आसानी से समझ सके। मैं मुख्य रूप से स्कॉलरशिप, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़े विषयों पर लिखती हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि जो भी जानकारी मैं लिखूं, वह सही हो और लोगों के काम आ सके।


