UP Scholarship Status 2025-26: पोर्टल री-ओपन होने के बाद अब आने लगा नया स्टेटस, ऐसे करें चेक

UP Scholarship Status 2025-26

जैसा कि आप सभी को पता होगा, यूपी स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए पोर्टल दोबारा खोला गया था। जिन छात्रों को पिछले वर्ष किसी तकनीकी कारण से छात्रवृत्ति नहीं प्राप्त हुई थी, उन सभी विद्यार्थियों को कॉलेज के लॉगिन स्तर से त्रुटिपूर्ण आवेदन को सही करने हेतु पुनः मौका दिया गया था।

लेकिन पोर्टल सही से न चलने के कारण इस अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया था। हालांकि, फिर से पोर्टल खुलने के बाद कॉलेज के लॉगिन स्तर पर प्राप्त हुए त्रुटिपूर्ण आवेदनों को सही करके सत्यापित और अग्रसारित किया गया। अब लेटेस्ट में देखने को मिल रहा है कि सभी स्टूडेंट्स के पुराने स्टेटस अपडेट होना शुरू हो चुके हैं। जिन बच्चों के फॉर्म पहले किसी कारण से रिजेक्ट हुए थे, उनके स्टेटस अब बदल रहे हैं।

UP Scholarship Status 2025-26 Status Update

दोस्तों, आप नीचे चेक कर सकते हैं कि कॉलेज-संस्था द्वारा जिन विद्यार्थियों के आवेदन को सुधार करके सत्यापित एवं अग्रसारित किया गया था, उन सभी के स्टेटस को जिला समाज कल्याण विभाग (DWO) से वेरीफाई कर दिया गया है।

जो कि आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें, स्कॉलरशिप नहीं मिलने के बाद छात्रों ने उम्मीदें छोड़ दी थीं कि अब उनका पैसा नहीं आ पाएगा, लेकिन सरकार ने दोबारा मौका दिया। फिर कॉलेज संस्थानों ने अपने स्तर से फॉर्म सही करके आगे सत्यापित एवं अग्रसारित किया।

जिसके बाद देखा जा रहा है कि जिन स्टूडेंट के स्टेटस पहले किसी कारण से रिजेक्ट हुए थे, लेकिन अब वेरीफाई कर दिए गए हैं। विद्यार्थी अपडेट हुए स्टेटस को यहाँ से चेक कर सकते हैं। हमने स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया बताई है।

यूपी स्कॉलरशिप 2025-26 अपडेट स्टेटस प्रूफ

सबसे पहले आप नीचे अपडेट हुए स्टेटस को चेक करके पुष्टि कर सकते हैं कि स्टेटस बदलने लगे हैं। हाल ही में जिनके आवेदन पहले किसी कारण से रिजेक्ट थे, वे अब वेरीफाई हो चुके हैं। इसलिए आपको भी अपना स्टेटस तुरंत चेक करना चाहिए

UP Scholarship Status 2025-26 – Key Feature

लेख का नाम UP Scholarship Status 2025-26
लेटेस्ट अपडेट स्टेटस में बदलाव
लेख का उदेश्य स्टेटस अपडेट होने की सूचना देना
स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से
स्टेटस के प्रकार Verify / Pending / Reject
सत्र / वर्ष 2025-26
राज्य उत्तर प्रदेश
आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in

UP स्कॉलरशिप स्टेटस अपडेट होने के बाद कैसे स्टेटस पर पेमेंट आएगा?

यूपी स्कॉलरशिप का पिछले वर्ष का स्टेटस बदलने के बाद देखा जा रहा है कि काफी बच्चों के आवेदन फॉर्म Verify और काफी के फॉर्म Reject व Pending दिख रहे हैं। तो ऐसे में सभी स्टूडेंट के जहन में यह सवाल अवश्य होगा कि स्टेटस बदलने के बाद कैसा स्टेटस होने पर छात्रवृत्ति की राशि अंतरित की जाएगी।

तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, यदि आपका स्टेटस बदलने के बाद “Verify By District Scholarship Sanction Committee” से Verify किया गया है, तो निर्देशालय स्तर से छात्रवृत्ति का भुगतान होने पर Verify पाए गए स्टेटस वाले विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति की राशि भेजी जा सकती है।

प्रूफ के लिए एक बार अवश्य नीचे दिए गए स्टेटस को चेक कर लें।

जिन स्टूडेंट्स का फॉर्म वेरीफाई हुआ है, अब क्या करें?

जिन विद्यार्थियों का फॉर्म वेरीफाई हुआ है, इन्हें ज्यादा खुश होने की आवश्यकता नहीं है। अभी केवल फॉर्म वेरीफाई हुआ है, पैसा नहीं आया है। पेमेंट निर्देशालय के स्तर से भेजा जाता है। अगर आप चाहते हैं कि सफलतापूर्वक पेमेंट रिसीव हो जाए, तो अवश्य ये 4 काम कर लें।

  1. NPCI Mapped Status चेक करें – आपका DBT चालू है कि नहीं। चालू नहीं होने पर तुरंत बैंक शाखा पर जाकर DBT चालू करवाएं।\
  2. बैंक खाता आधार से सीडेड करवाएं – जिस बैंक खाते में स्कॉलरशिप का पेमेंट चाहिए, उस खाते को आधार से सीडेड करवा लें।
  3. बैंक लिमिट चेक कर लें – बैंक खाते की लिमिट चेक कर लें और कम होने पर उसे बढ़वा लें।
  4. PFMS पर DBT Status चेक करते रहें – समय-समय पर अपना PFMS DBT Status चेक करते रहें।

UP Scholarship DBT Status Update

सभी विद्यार्थियों से अनुरोध है कि अपने DBT Status को चेक करते रहें, क्योंकि हाल ही में DBT Status अपडेट हुआ है। जिनका पेमेंट अगर किसी जगह Reject हुआ है, उसे चेक करके सही कर लें। यदि आपका Validation हो चुका है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। साथ ही, PFMS DBT Status में यह भी देखने को मिल रहा है कि कई विद्यार्थियों के खातों में स्कॉलरशिप की धनराशि भेजी गई है। अब स्कॉलरशिप भेजे जाने का समय भी आ चुका है। DBT Status में अपने पेमेंट का स्टेटस चेक करें।

यदि जानना चाहते हैं कि DBT Status कैसे चेक करें, तो कृपया दिए गए लिंक पर क्लिक करें: [Click Here]

UP Scholarship Re- Status 2025-26 कैसे चेक करें?

  • यूपी स्कॉलरशिप री स्टेटस 2025-26 चेक करने के लिए scholarshipnews.co.in पर आना होगा।
  • होम पेज पर थ्री डॉट्स पर क्लिक करके UP Scholarship Status 2025-26 पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरकर कैप्चा भरें और सर्च पर क्लिक करें।
  • स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे चेक करके स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q.1 यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस 2025-26 कब अपडेट होगा?

Ans: यूपी स्कॉलरशिप 2025-26 का स्टेटस अपडेट कर दिया गया है।

Q.2 UP Scholarship 2025-26 Status कैसे चेक करें?

Ans: यूपी स्कॉलरशिप 2025-26 का स्टेटस चेक करने के लिए scholarshipnews.co.in के होम पेज पर जाएँ। इसके बाद Three Dot (☰) मेन्यू पर क्लिक करें और “UP Scholarship Status 2025-26” पर क्लिक करके अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Disclaimer:यहाँ दी गई जानकारी 2025–26 के नवीनतम स्टेटस से संबंधित है। विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे अपना स्टेटस स्वयं भी चेक कर लें और देखें कि उसमें कोई बदलाव हुआ है या नहीं। हमने उपलब्ध नवीनतम जानकारी और समय-समय पर हो रहे बदलावों के आधार पर यह जानकारी साझा की है, साथ ही संबंधित स्रोत भी दिए गए हैं।

यदि आपको किसी भी प्रकार की दुविधा या असमंजस हो, तो कृपया अपने कॉलेज से संपर्क करके जानकारी की पुष्टि कर लें।

2025-26 Status Link Click Here
Official Website Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *