विद्यासारथी पोर्टल पर भारती सीमेंट कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड स्कॉलरशिप के लिए 11वीं और 12वीं के साथ-साथ अन्य कोर्स के लिए भी आवेदन शुरू किए गए हैं, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। यानी आपके पास आवेदन करने के लिए बस कुछ ही दिनों का समय है। यदि आप इस स्कॉलरशिप की पात्रता पूरी कर रहे हैं, तो जल्द अपना फॉर्म भर लें, वरना आपके हाथ से यह मौका निकल सकता है।
बता दें कि इस स्कॉलरशिप के तहत पात्र छात्रों को उनकी पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे वे अपनी स्कूल/कॉलेज की फीस सहित शिक्षा से जुड़े खर्चों में इसका उपयोग कर सकते हैं। साथ ही, इस जानकारी को अपने पात्र दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं, ताकि उन्हें भी इस छात्रवृत्ति की जानकारी मिल सके
Bharathi Cement Scholarship Last Date (आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां)
| Process | Date |
| आवेदन प्रारंभ तिथि | 13/08/2026 |
| आवेदन अंतिम तिथि | 30/09/2026 |
Bharathi Cement Scholarship में उपलब्ध पाठ्यक्रम एवं छात्रवृत्ति राशि
भारती सीमेंट स्कॉलरशिप में कौन-कौन से कक्षा/कोर्स के लिए छात्रवृत्ति उपलब्ध है और उस कोर्स के अनुसार कितनी राशि मिलेगी, इसका पूरा विवरण नीचे चेक करें।
| क्रमांक | कक्षा / कोर्स | छात्रवृत्ति राशि |
|---|---|---|
| 1 | New M.Tech | ₹40,000 प्रति वर्ष |
| 2 | New BE/B.Tech | ₹35,000 प्रति वर्ष |
| 3 | New Post Graduate | ₹25,000 प्रति वर्ष |
| 4 | New Undergraduate | ₹20,000 प्रति वर्ष |
| 5 | New Diploma | ₹15,000 प्रति वर्ष |
| 6 | New ITI | ₹10,000 प्रति वर्ष |
| 7 | New Class 12th | ₹10,000 प्रति वर्ष |
| 8 | New Class 11th | ₹10,000 प्रति वर्ष |
भारती सीमेंट स्कॉलरशिप – संक्षिप्त विवरण
| स्कॉलरशिप का नाम | Bharathi Cement Scholarship |
| स्कॉलरशिप धनराशि | ₹10,000 से ₹40,000 तक |
| कुल शामिल कोर्स | 11th / 12th / UG / PG / PG Diploma |
| आवेदन की लास्ट डेट | 30 सितंबर |
| आवेदन करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| फैमिली इनकम | 5 लाख तक |
| जेंडर | सभी प्रकार के |
| फाइनेंशियल ईयर | 2026-27 |
| पोर्टल | vidyasaarathi |
आवेदन के समय लगने वाले मुख्य दस्तावेज?
| आवेदक का फोटो | आधार कार्ड |
| एड्रेस प्रूफ | आय प्रमाण पत्र |
| बैंक पासबुक | फीस रसीद |
| एडमिशन लेटर | बोनाफाइड सर्टिफिकेट |
| कॉलेज की लेटेस्ट मार्कशीट | मोबाइल नंबर |
| ईमेल आईडी |
Eligibility Criteria For Bharathi Cement Scholarship (आवेदन के लिए योग्यता)
| संख्या | योग्यता (Eligibility) |
| 1. | देश के किसी भी राज्य के स्टूडेंट इस छात्रवृत्ति हेतु आवेदन कर सकते हैं। |
| 2. | आवेदन करने के लिए विद्यार्थी का संबंधित कोर्स में एडमिशन (प्रवेश) होना चाहिए। |
| 3. | आवेदक के पास संबंधित शैक्षणिक योग्यता में कम से कम 50% मार्क्स होना आवश्यक है। अलग-अलग कोर्स के लिए यह योग्यता अलग हो सकती है। |
| 4. | परिवार की वार्षिक आय 5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। |
| 5. | भारती सीमेंट कर्मचारी के बच्चे इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। |
| 6. | AICTE/NAAC/UGC या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों में संबंधित कोर्स कर रहे विद्यार्थी पात्र होंगे। |
| 7. | आवेदक का बैंक खाता होना आवश्यक है। |
भारती सीमेंट स्कॉलरशिप: किसे आवेदन करना चाहिए और किसे मिलेगी प्राथमिकता?
आपको बताते चलें कि वैसे तो जितने भी कोर्स बताए गए हैं, उन सभी कोर्स के स्टूडेंट निर्धारित पात्रता पूरी करने पर इस छात्रवृत्ति के लिए फॉर्म भर सकते हैं। लेकिन विद्यासारथी पर दी गई जानकारी के अनुसार, पहली प्राथमिकता YSR Kadapa District, Andhra Pradesh के बच्चों को दी जाती है। इसलिए इस लोकेशन के बच्चों को खासकर इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहिए। यदि आप संबंधित जिले के स्टूडेंट हैं और पात्रता पूरी करते हैं, तो इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने से पहले ये जरूरी काम जरूर कर लें
आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले निम्नलिखित जरूरी तैयारियां पूरी कर लें:
- अपने माता-पिता का आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) बनवा लें।
- आवेदन के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज अपने पास तैयार रखें।
- कॉलेज से Bonafide Certificate प्राप्त कर लें।
- अपने आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक रखें और बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) की सुविधा सक्रिय रखें।
- Vidyasaarathi Portal पर पहले अपना अकाउंट क्रिएट करें। इसके बाद Login करके संबंधित स्कीम का चयन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
आवेदन के समय इन गलतियों से बचें
आवेदन करते समय कई बार विद्यार्थी छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण उनका आवेदन निरस्त (Reject) हो सकता है। इसलिए आवेदन करते समय निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखें:
- आवेदन फॉर्म में गलत जानकारी दर्ज न करें, जैसे नाम, जन्मतिथि (Date of Birth), मार्कशीट में दिए गए अंक आदि।
- सभी आवश्यक Documents साफ और स्पष्ट होने चाहिए तथा निर्धारित JPEG/PNG फॉर्मेट में ही अपलोड करें।
- अपनी Latest College Marksheet ही अपलोड करें।
- आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना है, इसलिए किसी अनधिकृत या गलत वेबसाइट के माध्यम से आवेदन न करें।
- आवेदन से संबंधित किसी भी सहायता के लिए Vidyasaarathi हेल्पलाइन पर संपर्क करें: vidyasaarathi@proteantech. in
Bharathi Cement Scholarship 2026-27 Apply Online
भारती सीमेंट स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु विद्यासारथी पोर्टल पर जाएं। संबंधित स्कीम के सामने “Apply” पर क्लिक करें। इसके बाद अपना अकाउंट क्रिएट करके Login करें और संबंधित स्कीम का चयन करें। आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी, जैसे Personal Details, नाम आदि भरें। इसके बाद जरूरी Documents Upload करें और अंत में फॉर्म को Submit कर दें।
नोट: हमने आवेदन की पूरी प्रक्रिया पहले से इमेज के साथ इस लेख में समझाई है। आप प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक देखकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। हालांकि, यह प्रक्रिया किसी अन्य स्कॉलरशिप के उदाहरण पर आधारित है, लेकिन आवेदन की प्रक्रिया लगभग समान है। [आवेदन कैसे करें? — CLICK HERE]
निष्कर्ष: इस लेख में भारती सीमेंट स्कॉलरशिप फॉर्म से जुड़ी आवश्यक जानकारी, जैसे पात्रता, छात्रवृत्ति राशि, आवेदन प्रक्रिया और आवेदन के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की गई है। इसलिए यह लेख छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया को समझने में उपयोगी हो सकता है। आवेदन करने की लिंक भी उपलब्ध कराई गई है, जिस पर क्लिक करके छात्र पूरी आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी आधिकारिक वेबसाइट एवं विद्यार्थियों के आवेदन संबंधी अनुभवों के आधार पर तैयार की गई है। फॉर्म भरने से पहले और नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी अवश्य जांच लें। आवेदन से संबंधित किसी प्रश्न या समस्या के लिए आप हमारे चैट सपोर्ट से भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Ritu Yadav पिछले करीब 4 वर्षों से शिक्षा, स्कॉलरशिप, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़ी जानकारी पर लेखन कर रही हैं। उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से ग्रेजुएशन किया है।
उनका उद्देश्य विद्यार्थियों तक स्कॉलरशिप और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी को सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाना है। वह पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियों, जरूरी दस्तावेज, स्कॉलरशिप स्टेटस और पेमेंट से जुड़ी जानकारी को आसान तरीके से समझाने पर विशेष ध्यान देती हैं।
Ritu Yadav का मुख्य लेखन क्षेत्र Scholarship, Education, Government Schemes और Career है। उनके लेखों में विद्यार्थियों के लिए उपयोगी जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करने और जटिल प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाने पर ध्यान दिया जाता है।


