MMMUT Sponsored Scholarship 2026-27: मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज में विभिन्न छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) से इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों के लिए गुड न्यूज़ आ चुकी है। जो भी स्टूडेंट किसी भी ब्रांच से 2nd, 3rd या 4th ईयर में पढ़ाई कर रहे हैं और यदि पिछली कक्षा में उनका न्यूनतम CGPA 6.5 या इससे अधिक था, तो उनके पास ₹40,000 तक की स्कॉलरशिप पाने का मौका है। इस स्कॉलरशिप के लिए ऑफलाइन फॉर्म भरना होता है। हम आपको स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने में यहाँ सहायता प्रदान करेंगे और साथ ही बताएँगे कि आप इसे कैसे भर सकते हैं। इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा करेंगे।

यह स्कॉलरशिप इंजीनियरिंग की विभिन्न ब्रांच और MCA (Master of Computer Applications) के विद्यार्थियों के लिए शुरू हुई है, जिसकी पूरी सूची नीचे दी गई है। बता दें कि हाल ही में MMMUT की तरफ से इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू करने की नोटिस जारी की गई है। इसमें निम्न प्रकार की Sponsored Scholarships शामिल हैं

MMMUT स्पॉन्सर्ड स्कॉलरशिप के लिए कौन-कौन सी ब्रांचेज़ पात्र हैं?

क्र. Branch / Course
1 Civil Engineering
2 Chemical Engineering
3 Electrical Engineering
4 Computer Science & Engineering (CSE)
5 Electronics & Communication Engineering (ECE)
6 Mechanical Engineering
7 MCA – Master of Computer Applications

Note: अगर आप इन सभी Branch/Course में से किसी एक में अध्ययन कर रहे हैं, तो आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य पात्रता मानदंडों को भी पूरा करना जरूरी होगा।

MMMUT स्पॉन्सर्ड स्कॉलरशिप के लिए जरूरी पात्रता (Eligibility Criteria)

  • यह स्कॉलरशिप केवल मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) के Engineering और MCA कोर्स के विद्यार्थियों के लिए है।
  • इस स्कॉलरशिप का फॉर्म वही विद्यार्थी भर सकते हैं, जिन्होंने पिछली कक्षा/परीक्षा में न्यूनतम CGPA 6.5 या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हों।
  • आवेदक के पिता की सकल वार्षिक आय ₹8 लाख से कम होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी पहले से किसी अन्य Scholarship का लाभ नहीं उठा रहा होना चाहिए।
  • इस वर्ष के लिए Income Certificate 1 अप्रैल या उसके बाद जारी हुआ होना जरूरी है।
  • 2003 Batch Achiever Scholarship: अगर आप किसी भी Branch/Course से हैं और Foreign Internship, Paper Presentation या Conference के लिए officially selected हैं, तो इस Scholarship के लिए पात्र हो सकते हैं।
  • Sheel Asha Scholarship: ऐसी छात्राएँ जो B.Tech. Mechanical की 2nd/3rd/4th year में हैं, जिनका CGPA 6.5 या उससे अधिक है और Family Income ₹8 लाख से कम है, वे इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकती हैं।

MMMUT No. of Scholarships & Benefits (कुल स्कॉलरशिप और सहायता राशि)

नीचे दी गई टेबल में चेक कर सकते हैं कि किस स्कॉलरशिप के लिए कितनी राशि दी जाएगी और स्कॉलरशिप की संख्या कितनी है। पूरा विवरण नीचे देखें

क्र. Scholarship No. of Scholarship Benefit / Amount
1 Late Ganesha Devi – Sita Ram Gupta Memorial Scholarship 1 ₹24,000/वर्ष
2 Suman Shukla Memorial Scholarship 1 ₹24,000/वर्ष
3 Late Sri Shiv Narayan Mishra Scholarship 1 ₹20,000/वर्ष
4 MMMEC 1993 Batch Scholarship 6 ₹24,000/वर्ष प्रति student
5 2003 Batch Achiever Scholarship 1 ₹24,000/वर्ष
6 Sheel Asha Scholarship 5 ₹40,000 प्रति student

Application Last Date (फॉर्म भरकर कॉलेज में जमा करने की अंतिम तिथि)

प्रक्रिया अंतिम तिथि
आवेदन कब शुरू होगा शुरू है
आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026

फॉर्म भरने के लिए महत्वपूर्ण गाइडलाइन

  • इस स्कॉलरशिप का फॉर्म भरते समय यह सुनिश्चित कर लें कि फॉर्म साफ-साफ अक्षरों में भरा गया हो।
  • जो भी विद्यार्थी Fee Waiver पर अध्ययन कर रहे हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते हैं।
  • एक छात्र/छात्रा एक समय में केवल एक ही Scholarship के लिए आवेदन कर सकता/सकती है।
  • सबसे जरूरी, आय प्रमाण पत्र वर्तमान शैक्षणिक सत्र के 1 अप्रैल या उसके बाद जारी होना अति आवश्यक है।
  • Marksheet परीक्षा नियंत्रक (Exam Controller) द्वारा प्रमाणित होनी चाहिए।
  • आय प्रमाण पत्र विद्यार्थी का नहीं, बल्कि माता या पिता का होना जरूरी है।
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी लगाकर आवेदन फॉर्म अंतिम तिथि से पहले Scholarship Office में जमा करना होगा।

फॉर्म भरने में लगने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज

फॉर्म भरते समय आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना जरूरी है। आवश्यक दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है:

  1. मार्कशीट

  2. बैंक पासबुक

  3. आय प्रमाण पत्र

  4. EWS प्रमाण पत्र

  5. रोल नंबर

  6. मोबाइल नंबर

  7. ईमेल आईडी

  8. आधार कार्ड

  9. पासपोर्ट साइज फोटो

  10. कैटेगरी प्रमाण पत्र

  11. भविष्य की करियर योजना

  12. अतिरिक्त गतिविधि प्रमाण पत्र

  13. अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र। 

MMMUT स्पॉन्सर्ड स्कॉलरशिप फॉर्म कैसे भरें?

  • Step 1: MMMUT फॉर्म भरने के लिए यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट mmmut.ac.in पर जाएँ।
  • Step.2 Announcement सेक्शन में Sponsored Scholarship पर क्लिक करके फॉर्म डाउनलोड कर लें।
  • Step 3: फॉर्म भरने का पेज आ जाएगा। इसमें आवेदक का नाम, पिता का नाम, कोर्स का नाम, रोल नंबर, कैटेगरी, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • Step 4: Hosteller हैं तो हॉस्टल की डिटेल भरें और Sponsored Scholarship का नाम भरें।
  • Step 5: अब सबसे महत्वपूर्ण Semester वाली Table है। इसमें हर Semester की SGPA + CGPA भरनी है।
  • Step 6: हर Marksheet की फोटोकॉपी पर अपने Signature करके उसे फॉर्म के साथ अटैच करना है।
  • Step 7: माता-पिता का Profession और Annual Income सही-सही भरें।
  • Step 8: Income Certificate / EWS Certificate की फोटोकॉपी लगानी है।
  • Step 9: अगर आपने किसी Extra-curricular Activity में भाग लिया है, तो उसकी जानकारी जोड़ें।
  • Step 10: Future Career Plan अलग से A4 Sheet पर अधिकतम 100 Words में लिखना है और उस शीट को फॉर्म के साथ अटैच करना है।
  • Step 11: अब जो-जो Documents लगा रहे हैं, उनकी List बनाकर फॉर्म के साथ जोड़ दें।
  • Step 12: Declaration: Declaration को ध्यान से पढ़कर नीचे अपना Signature करें।
  • Step 13: फॉर्म भरकर सभी आवश्यक Documents संलग्न करें और Scholarship Office में जमा कर दें।।

FAQs

Q.1 MMMUT Sponsored Scholarship 2026-27 आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
Ans: MMMUT Sponsored Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 है।

Q.2 MMMUT Sponsored Scholarship का फॉर्म कैसे भरें?
Ans: विद्यार्थी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करके निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विश्वविद्यालय में जमा करें

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी MMMUT द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर सरल भाषा में प्रस्तुत की गई है। किसी भी जानकारी को अंतिम रूप से मानने से पहले विद्यार्थियों को संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ना चाहिए। यदि किसी विद्यार्थी को किसी जानकारी को लेकर संदेह हो, तो वह आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के अनुसार विश्वविद्यालय से संपर्क कर सकता है।

Official Notification Click Here
Official Website Click Here

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *