छत्तीसगढ़ राज्य के कक्षा 3वीं से 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं के लिए छत्तीसगढ़ छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ के जितने भी विद्यार्थियों ने किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय में प्रवेश लिया है, वे जल्द से जल्द आवेदन कर लें। आपको बता दें कि यह छात्रवृत्ति SC, ST एवं OBC श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए है, जिसके लिए अलग-अलग कक्षाओं के अनुसार भिन्न-भिन्न पात्रता मापदंड निर्धारित किए गए हैं। कुछ कक्षाओं के लिए केवल बालिकाएँ पात्र हैं, जबकि कुछ कक्षाओं में बालक एवं बालिकाएँ दोनों आवेदन कर सकते हैं। कक्षा अनुसार पात्रता की जानकारी नीचे दी गई है। उससे पहले यह ध्यान रखें कि शासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि पिछले वर्ष की भांति विद्यार्थियों की कक्षा अपडेट (Class Promotion) करके रिन्यूअल आवेदन करने के मामलों को सबसे पहले DPI के लॉगिन पर भेजना अनिवार्य होगा।
किस कक्षा के लिए श्रेणी-वार बालक-बालिका पात्र हैं?
छत्तीसगढ़ राज्य छात्रवृत्ति योजना कक्षा 3वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है। हालांकि, कुछ कक्षाओं में केवल बालिकाएँ ही पात्र हैं, जबकि कुछ कक्षाओं में बालक एवं बालिकाएँ दोनों आवेदन कर सकते हैं। इसकी संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई टेबल में प्रस्तुत है।
| कक्षा | कैटेगरी | बालक/बालिका |
| कक्षा 3वीं से 5वीं | SC/ST | केवल बालिकाएँ |
| कक्षा 6वीं से 8वीं | SC/ST/OBC | बालक एवं बालिकाएँ दोनों |
| कक्षा 9वीं से 12वीं | SC/ST/OBC | बालक एवं बालिकाएँ दोनों |
Category & Class Wise CG Scholarship 2026-27 किस कक्षा में कितने रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी कैटेगरी वाइज समझें:
| स्कॉलरशिप | कैटेगरी | कक्षा | बालक/बालिका | छात्रवृत्ति राशि (₹ प्रति वर्ष) |
|---|---|---|---|---|
| राज्य छात्रवृत्ति | ST/SC | 3री से 5वीं | बालिका | ₹500 |
| राज्य छात्रवृत्ति | ST/SC | 6वीं से 8वीं | बालिका | ₹800 |
| राज्य छात्रवृत्ति | ST/SC | 6वीं से 8वीं | बालक | ₹600 |
| राज्य छात्रवृत्ति | OBC | 6वीं से 8वीं | बालिका | ₹450 |
| राज्य छात्रवृत्ति | OBC | 6वीं से 8वीं | बालक | ₹300 |
| प्री मैट्रिक | OBC | 9वीं से 10वीं (राज्य) | बालिका | ₹600 |
| प्री मैट्रिक | OBC | 9वीं से 10वीं (राज्य) | बालक | ₹450 |
| प्री मैट्रिक | ST/SC | 9वीं से 10वीं (राज्य) | बालिका | ₹1,000 |
| प्री मैट्रिक | ST/SC | 9वीं से 10वीं (राज्य) | बालक | ₹800 |
| प्री मैट्रिक | ST | 9वीं से 10वीं (केंद्र) | छात्रावासी | ₹6,250 |
| प्री मैट्रिक | ST | 9वीं से 10वीं (केंद्र) | गैर छात्रावासी | ₹3,000 |
| प्री मैट्रिक | SC | 9वीं से 10वीं (केंद्र) | छात्रावासी | ₹7,000 |
| प्री मैट्रिक | SC | 9वीं से 10वीं (केंद्र) | गैर छात्रावासी | ₹3,500 |
| पोस्ट मैट्रिक | ST | 11वीं से 12वीं (केंद्र) | छात्रावासी | ₹3,800 |
| पोस्ट मैट्रिक | ST | 11वीं से 12वीं (केंद्र) | गैर छात्रावासी | ₹2,300 |
| पोस्ट मैट्रिक | SC | 11वीं से 12वीं (केंद्र) | छात्रावासी | ₹4,000 |
| पोस्ट मैट्रिक | SC | 11वीं से 12वीं (केंद्र) | गैर छात्रावासी | ₹2,500 |
| पोस्ट मैट्रिक | OBC | 11वीं (राज्य) | छात्रावासी बालक | ₹1,000 |
| पोस्ट मैट्रिक | OBC | 11वीं (राज्य) | छात्रावासी बालिका | ₹1,100 |
| पोस्ट मैट्रिक | OBC | 11वीं (राज्य) | गैर छात्रावासी बालक | ₹500 |
| पोस्ट मैट्रिक | OBC | 11वीं (राज्य) | गैर छात्रावासी बालिका | ₹600 |
| पोस्ट मैट्रिक | OBC | 12वीं (राज्य) | छात्रावासी बालक | ₹1,000 |
| पोस्ट मैट्रिक | OBC | 12वीं (राज्य) | छात्रावासी बालिका | ₹1,100 |
| पोस्ट मैट्रिक | OBC | 12वीं (राज्य) | गैर छात्रावासी बालक | ₹550 |
| पोस्ट मैट्रिक | OBC | 12वीं (राज्य) | गैर छात्रावासी बालिका | ₹700 |
CG Scholarship 2026-27-Highlight
| छात्रवृत्ति | CG Scholarship 2026-27 |
| कक्षा | 3rd से 12th |
| श्रेणी | SC / ST / OBC |
| आवेदन तिथि | 02 सितम्बर से 30 सितम्बर |
| एप्लीकेशन मोड | ऑनलाइन |
| वर्ष | 2026-27 |
| राज्य | छत्तीसगढ़ |
| आधिकारिक वेबसाइट | schoolscholarship.cg.nic.in |
छत्तीसगढ़ स्कॉलरशिप 3री से 12वीं तक के लिए पात्रता मापदंड
- आवेदक एससी (SC), एसटी (ST) या ओबीसी (OBC) श्रेणी से संबंधित होना चाहिए।
- छात्र/छात्रा छत्तीसगढ़ के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 3री से 12वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत होना चाहिए
- कक्षा 3री से 8वीं तक (राज्य छात्रवृत्ति): SC / ST श्रेणी: छात्रों/छात्राओं के लिए कोई आय सीमा निर्धारित नहीं है। OBC श्रेणी: आवेदक के अभिभावक आयकर दाता (Taxpayer) की सीमा में न आते हों अथवा उनके पास 10 एकड़ से अधिक कृषि भूमि न हो
- कक्षा 9वीं से 10वीं SC / ST / OBC श्रेणी: अभिभावकों की कुल वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक होनी चाहिए। (नोट: यह आधिकारिक नोटिस/तालिका के छपे हुए विवरण के अनुसार है)।
- कक्षा 11वीं से 12वीं तक (पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति): SC / ST श्रेणी: अभिभावकों की कुल वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। और OBC श्रेणी के अभिभावकों की कुल वार्षिक आय ₹1.00 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 02 सितम्बर 2026 |
| पंजीयन/रिन्यूअल/सत्यापन पूरा करने की अंतिम तिथि | 30 सितम्बर 2026 |
CG स्कॉलरशिप से जुड़ी ज़रूरी शर्ते
- यदि विद्यार्थी का ऑनलाइन बना जाति प्रमाण पत्र पहले से अपलोड किया जा चुका है, तो उसे दोबारा अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है।
- पात्र विद्यार्थियों का पंजीयन, नवीनीकरण और सत्यापन का कार्य 30 सितंबर 2026 से पहले पूरा किया जाना है।
- यदि किसी पात्र विद्यार्थी का आवेदन INO, HoI या DNO स्तर पर लंबित रहने के कारण छात्रवृत्ति नहीं मिलती है, तो इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
सीजी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट schoolscholarship.cg.nic.in पर आना होगा।

- होम पेज पर Login विकल्प पर क्लिक करें।

- यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके कैप्चा भरें और लॉगिन पर क्लिक कर दें।

- लॉगिन होने के बाद साइडबार में थ्री डॉट पर क्लिक करें।

- पहला स्टेप: “पंजीकृत विद्यार्थी का आवेदन ड्रॉप बॉक्स में भेजें / निरस्त करें” पर क्लिक करें। आवश्यक जानकारी दर्ज करके निरस्त करने का कारण भरें और निरस्त करें पर क्लिक कर दें।

- दूसरा स्टेप: “विद्यार्थी का शाला परिवर्तन” पर क्लिक करें। इसमें विद्यार्थी कोड या जन्म तिथि का चयन करें और विवरण भरकर कक्षा/शाला बदलें।

- तीसरा स्टेप: “पंजीकृत विद्यार्थियों का कक्षा परिवर्तन करें” पर क्लिक करें। कक्षा का चयन करें और सबमिट (Submit) पर क्लिक करें।

- चौथा स्टेप: “कक्षावार सारांश प्रतिवेदन प्रविष्टि / प्रभारी की जानकारी अपडेट करें” पर क्लिक करें। कक्षा का चयन करके श्रेणी-वार (Category-wise) विद्यार्थियों की संख्या दर्ज करें और सेव (Save) कर दें।

- पांचवां स्टेप: “विद्यार्थी की खाद्य विभाग से ई-केवाईसी जाँच करें” पर क्लिक करें। विद्यार्थी का राशन कार्ड ई-केवाईसी (e-KYC) होना अनिवार्य है; यदि नहीं है, तो इसे तुरंत करा लें।

- छठा स्टेप: “विद्यार्थी का NPCI से आधार सीडिंग जाँच करें” पर क्लिक करें और स्थिति की जाँच करें कि आधार सीडिंग है या नहीं। यदि नहीं है, तो इसे बैंक से पूर्ण कराएं।

- सातवां स्टेप: “नवीन विद्यार्थी का पंजीयन” पर क्लिक करें। विद्यार्थी की व्यक्तिगत जानकारी (विद्यार्थी का नाम, माता-पिता का नाम, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, आधार संख्या आदि) और शैक्षणिक विवरण भरें। इसके बाद ई-केवाईसी एवं आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी करें।

- आठवां स्टेप: “पंजीकृत विद्यार्थी का सुधार / नवीनीकरण” पर क्लिक करें। यदि आवेदन में कोई त्रुटि (गलती) है, तो उसमें सुधार कर सकते हैं।

- नौवां स्टेप: सत्यापन एवं डीबीटी (DBT) हेतु “BEO को प्रेषित करें” पर क्लिक करें, इसके बाद “Send to BEO” पर क्लिक करके ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को भेजें।

- दसवां स्टेप: “निरस्त विद्यार्थियों को रिस्टोर करें” पर क्लिक करें। यदि कोई पात्र विद्यार्थी गलती से ड्राप बॉक्स में चला गया है, तो उसे यहाँ से पुनः रिस्टोर कर सकते हैं।
इस प्रकार स्टूडेंट अपना आवेदन कर सकते हैं।
FAQs
Q.1 CG Scholarship 2026-27 पंजीयन और नवीनीकरण की अंतिम तिथि क्या है?
Ans: CG Scholarship 2026-27 के लिए पात्र विद्यार्थियों का पंजीयन, नवीनीकरण और सत्यापन का कार्य 30 सितंबर 2026 से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
Q.2 CG Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन कैसे करें?
Ans: CG Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन/पंजीयन संबंधित आधिकारिक छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।
Disclaimer: इस स्कॉलरशिप की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को सत्यापित करने और जिला नोडल अधिकारी से आवश्यक जानकारी की पुष्टि करने के बाद तैयार की गई है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि अंतिम एवं आधिकारिक जानकारी के लिए हमेशा संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इस जानकारी में किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए scholarshipnews.co.in जिम्मेदार नहीं होगा।
| लॉगिन लिंक | CLICK HERE |
| आधिकारिक वेबसाइट | CLICK HERE |

Ritu Yadav पिछले करीब 4 वर्षों से शिक्षा, स्कॉलरशिप, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़ी जानकारी पर लेखन कर रही हैं। उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से ग्रेजुएशन किया है।
उनका उद्देश्य विद्यार्थियों तक स्कॉलरशिप और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी को सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाना है। वह पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियों, जरूरी दस्तावेज, स्कॉलरशिप स्टेटस और पेमेंट से जुड़ी जानकारी को आसान तरीके से समझाने पर विशेष ध्यान देती हैं।
Ritu Yadav का मुख्य लेखन क्षेत्र Scholarship, Education, Government Schemes और Career है। उनके लेखों में विद्यार्थियों के लिए उपयोगी जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करने और जटिल प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाने पर ध्यान दिया जाता है।


