जैसा कि आप सभी को पता होगा यूपी स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए पोर्टल री-ओपन किया गया था, जिसके सत्यापन एवं अग्रसारण की अंतिम तिथि 19 सितंबर थी, लेकिन अब इस तिथि में संशोधन किया गया है। स्कॉलरशिप से वंचित रह गए छात्रों के लिए पोर्टल दोबारा खोला गया था, लेकिन तकनीकी समस्या एवं अन्य कारणों की वजह से कॉलेजों द्वारा प्राप्त त्रुटिपूर्ण डेटा को सत्यापित/अग्रसारित नहीं होने की वजह से पोर्टल की समय-सारिणी में दोबारा संशोधन किया गया है। अब सभी संस्थाएं प्राप्त हुए त्रुटिपूर्ण आवेदन/डेटा को अपने स्तर से सही करके सत्यापित एवं अग्रसारित करेंगी, फिर जिला समाज कल्याण विभाग इसकी जांच करते हुए आगे की प्रक्रिया पूरी करेगा
UP Scholarship 2025-26 New Update
यूपी स्कॉलरशिप 2025-26 के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने देखने को मिल रही है। जहां एक तरफ इसके डेट को आगे बढ़ा दिया गया है, वहीं दूसरी तरफ जनरल और एससी श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए आय प्रमाण पत्र अपलोड करने का ऑप्शन एक्टिव किया जा चुका है। जिन विद्यार्थियों का आय प्रमाण पत्र की वजह से आवेदन फॉर्म रिजेक्ट हुआ था,
ऐसे जनरल और एससी के स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना वैलिड आय प्रमाण पत्र अपलोड कर सकते हैं। जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी नई संशोधित समय सारणी में करेक्शन करने की तिथि 24 से 26 सितंबर निर्धारित की गई है, जबकि पहले यह तिथि 16 से 18 सितंबर रखी गई थी। बता दें निदेशक समाज कल्याण यूपी द्वारा प्रमुख सचिव को यह पत्र जारी करते हुए संशोधित समय-सारणी का प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें पात्र छात्रों के लंबित डेटा को सत्यापित एवं अग्रसारित करने की प्रक्रिया पूरी करने की बात कही गई है। हम आपके बीच जारी हुई नई संशोधित समय सारिणी नीचे दे रहे हैं, जिसे समय से सभी संस्थाओं को यह काम करना आवश्यक है।

UP Scholarship 2025-26 New Time Table (संशोधित समय सारिणी)
| क्र. | प्रक्रिया/कार्यवाही | समयावधि |
|---|---|---|
| 1 | कॉलेज द्वारा मास्टर डेटा तैयार करने की तिथि | 01 सितम्बर 2026 से 20 सितम्बर 2026 तक |
| 2 | विश्वविद्यालय/एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा फीस आदि का सत्यापन करना | 02 सितम्बर 2026 से 21 सितम्बर 2026 तक |
| 3 | जिला समाज कल्याण अधिकारी (DWO) द्वारा फीस आदि का सत्यापन | 03 सितम्बर 2026 से 22 सितम्बर 2026 तक |
| 4 | विश्वविद्यालय/एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा रिजल्ट अपलोड करने की तिथि | 03 सितम्बर 2026 से 21 सितम्बर 2026 तक |
| 5 | एन०आई०सी० (NIC) द्वारा स्क्रूटनी | 11 सितम्बर 2026 से 23 सितम्बर 2026 तक |
| 6 | त्रुटिपूर्ण आवेदन का शिक्षण संस्थान के स्तर से सही करना ! (Correction Date) | 24 सितम्बर 2026 से 26 सितम्बर 2026 तक |
| 7 | शिक्षण संस्था द्वारा सत्यापित एवं पात्र डाटा अग्रसारित करना ! | 24 सितम्बर 2026 से 28 सितम्बर 2026 तक |
| 8 | एन०आई०सी० (NIC) द्वारा पुनः स्क्रूटनी करना | 29 सितम्बर 2026 से 01 अक्टूबर 2026 तक |
| 9 | जनपदीय समिति द्वारा शुद्ध एवं संशोधित डाटा को लॉक करने की तिथि | 24 सितम्बर 2026 से 02 अक्टूबर 2026 तक |
| 10 | मांग सृजन की तिथि | 03 अक्टूबर 2026 से 05 अक्टूबर 2026 तक |
| 11 | स्कॉलरशिप की धनराशि खाते में भेजे जाने की तिथि | 06 अक्टूबर 2026 से 07 अक्टूबर 2026 तक |
दोबारा पोर्टल खुलने के बाद छात्रों को क्या करना है?
विभाग द्वारा संशोधित समय-सारिणी जारी होने के बाद मुख्य प्रक्रिया कॉलेज स्तर से करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, छात्रों के लिए अपने स्तर से कुछ कार्य करना आवश्यक है।
- आधार सीडिंग करा लें, NPCI मैपिंग करा लें और बैंक से DBT चालू कराएं।
- आधिकारिक पोर्टल पर आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) अपलोड करने की लिंक खोली गई है। General/SC वर्ग के विद्यार्थी लॉगिन करके अपना वैध आय प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- कॉलेज के संपर्क में रहें और पूछताछ करते रहें कि आपका डेटा कॉलेज द्वारा Forward किया गया है या नहीं।
छात्रों के मोबाइल नंबर पर भेजा जा रहा मैसेज
जिन छात्रों का Aadhaar Seeding, NPCI Mapping और DBT सक्रिय नहीं है, उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजे जा रहे हैं। मैसेज में बताया जा रहा है कि उनका Registration Number PFMS द्वारा Reject कर दिया गया है। साथ ही, छात्रों को यह चेक करने के लिए कहा जा रहा है कि उनका Aadhaar Seeded, NPCI Mapped और DBT Active है या नहीं।
यदि इनमें से कोई भी प्रक्रिया पूरी नहीं है, तो उसे जल्द से जल्द पूरा कराएं। संबंधित मैसेज का स्क्रीनशॉट/इमेज हमने नीचे जोड़ा है, जिसे आप देख सकते हैं

जिन छात्रों को मैसेज आया है, उन्हें क्या करना है?
यदि आपको भी इस प्रकार का मैसेज प्राप्त हुआ है, तो जल्द से जल्द ये कार्य करें:
- बैंक जाएँ और Aadhaar Seeding + NPCI Mapping + DBT Enable कराने के लिए कहें।
- NPCI की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना NPCI Status चेक करते रहें।
- प्रक्रिया पूरी होने के बाद 2–3 दिन प्रतीक्षा करें और फिर दोबारा स्टेटस चेक करें
UP Scholarship 2025-26 Income Certificate Correction कैसे करें?
General और SC श्रेणी के जिन विद्यार्थियों को आय प्रमाण पत्र में संशोधन (Correction) करने के लिए कहा गया है, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके इसे पूरा कर सकते हैं:
- सबसे पहले यूपी स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

- होम पेज पर Student सेक्शन में जाकर Income Certificate Correction पर क्लिक करें।
- अपनी श्रेणी (Fresh या Renewal) का चयन करें।

- लॉगिन पेज खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड, ओ.टी.आर. (OTR) नंबर आदि विवरण भरें, कैप्चा कोड दर्ज करें और Submit पर क्लिक करें।
- सफलतापूर्वक लॉगिन होने के बाद मेनू (Three Dots) पर क्लिक करें और ‘आय प्रमाण पत्र संशोधित करें’ विकल्प को चुनें।

- अपना नया एवं वैध आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) अपलोड करें और फॉर्म को Submit कर दें।
FAQs – UP Scholarship 2025-26 Last Date Extended
Q.1 यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल Re-open होने के बाद Correction की अंतिम तिथि क्या है?
Ans: Correction करने की अंतिम तिथि 24 सितम्बर 2026 से 26 सितम्बर 2026 तक है।
Q.2 यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल Re-open होने के बाद अंतिम तिथि क्यों बढ़ाई गई?
Ans: सर्वर समस्या के कारण कॉलेजों द्वारा डेटा Forward न हो पाने के कारण अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।
Disclaimer: पोर्टल दोबारा खुलने के बाद सर्वर समस्या के कारण डेटा फॉरवर्ड नहीं हो सका, जिसके चलते समाज कल्याण विभाग की ओर से पोर्टल पुनः खोलने की सूचना दी गई। इसका स्रोत नोटिफिकेशन हम नीचे संलग्न कर रहे हैं, जिसे आप चेक करके सत्यापित कर सकते हैं। अन्य किसी समस्या या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त करें।
| Download New Time Table | Download |
| Official Website | Click Here |

Ritu Yadav पिछले करीब 4 वर्षों से शिक्षा, स्कॉलरशिप, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़ी जानकारी पर लेखन कर रही हैं। उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से ग्रेजुएशन किया है।
उनका उद्देश्य विद्यार्थियों तक स्कॉलरशिप और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी को सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाना है। वह पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियों, जरूरी दस्तावेज, स्कॉलरशिप स्टेटस और पेमेंट से जुड़ी जानकारी को आसान तरीके से समझाने पर विशेष ध्यान देती हैं।
Ritu Yadav का मुख्य लेखन क्षेत्र Scholarship, Education, Government Schemes और Career है। उनके लेखों में विद्यार्थियों के लिए उपयोगी जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करने और जटिल प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाने पर ध्यान दिया जाता है।


