Shri Medha Chhatra Unnayan Yojana: MP के 11वीं-12वीं छात्रों को NEET, JEE, CLAT कोचिंग के लिए मिलेंगे ₹7,500 प्रति माह

Shri Medha Chhatra Unnayan Yojana

मध्य प्रदेश मेधा छात्र उन्नयन योजना को लेकर चर्चाएं और भी तेज हो गई हैं। लंबे समय से इस योजना के शुरू होने की खबरें सामने आ रही थीं, और अब जाकर छात्रों को खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल, विभाग की तरफ से ड्राफ्ट तैयार करके इस छात्रवृत्ति का नोटिफिकेशन जारी करने की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मध्य प्रदेश के 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाले तथा NEET, JEE और CLAT की तैयारी कर रहे मेधावी छात्रों को इस वर्ष स्कॉलरशिप मिलने की पूरी संभावना लग रही है। मध्य प्रदेश श्रम विभाग (Labour Department) की तरफ से इस छात्रवृत्ति को शुरू करने की जानकारी काफी समय से ट्वीट के जरिए भी दी जा रही थी

ज़रूरी सूचना: हम स्कॉलरशिप से जुड़ी कोई भी जानकारी ग्राउंड लेवल पर पूरी तरह पड़ताल/अध्ययन करने के बाद ही शेयर करते हैं।

श्री मेधा छात्र उन्नयन योजना अपडेट:

19 जून 2026 को श्रम विभाग, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक ट्वीट किया गया है, जिसमें बताया गया कि श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में हुई सरकारी बैठक में इस योजना को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। हाल ही में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उनके द्वारा इस योजना को लेकर एक बड़ी घोषणा की गई है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि अब वह दिन ज़्यादा दूर नहीं है जब इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, कुल 600 सीटों में से 500 सीटें ‘मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ के बच्चों के लिए होंगी और 100 सीटों पर ‘मध्य प्रदेश श्रम कल्याण मंडल’ के तहत छात्रों का चयन किया जाएगा।

Shri Medha Chhatra Unnayan Yojana – Key Features

योजना का नाम श्री मेधा छात्र उन्नयन योजना
विभाग का नाम श्रम विभाग, मध्य प्रदेश सरकार
कुल सीटें 600 सीटें (500 BOCW + 100 श्रमिक कल्याण बोर्ड)
आर्थिक सहायता राशि ₹7,500 प्रति माह
श्रम मंत्री का नाम श्री प्रहलाद सिंह पटेल
प्रति परिवार लाभार्थी अधिकतम 2 बच्चे
आयु सीमा 14 से 19 वर्ष
राज्य मध्य प्रदेश
आधिकारिक पोर्टल जल्द लॉन्च होगा

Shri Medha Chhatra Unnayan Yojana Eligibility Criteria (योग्यता शर्ते)

योग्यता शर्ते (Eligibility Criteria)
इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी छात्रों को ही मिलेगा।
छात्र को MP बोर्ड या CBSE बोर्ड से कक्षा 10वीं में 80% अंक लाने जरूरी होंगे।

कक्षा 12वीं में 75% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आगे NEET, JEE, CLAT से संबंधित कोर्सों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

एक परिवार से केवल दो बच्चे ही इस योजना से जुड़ सकते हैं।
आवेदक की आयु 14 से 19 वर्ष से ज्यादा की नहीं होनी चाहिए।
माता-पिता में से कोई एक मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में 3 साल पुराना श्रमिक कार्ड धारक होना चाहिए।
पिछले वर्ष में कम से कम 3 महीने (यानी 90 दिन) निर्माण कार्य करने का प्रमाण पत्र या शपथ पत्र जमा करना जरूरी है।

श्री मेधा छात्र उन्नयन योजना से मिलने वाली सहायता राशि

चयनित हुए छात्रों को 7,500 रुपये प्रति माह की दर से सहायता राशि दी जाएगी।

इस धनराशि का उपयोग छात्र इन कार्यों के लिए कर सकते हैं:

छात्र अपनी कोचिंग और ट्यूशन फीस के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
अपने हॉस्टल फीस के लिए इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
किताबें या पढ़ाई की अन्य ज़रूरतों के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

अन्य ज़रूरी शर्ते –

  • कुल 600 सीटों में से 500 सीटें ‘भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ के बच्चों के लिए होंगी, जिनमें से 100 सीटें पात्र छात्राओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं।
  • इस योजना में छात्र-छात्राओं का चयन मेरिट (10वीं के अंकों) के आधार पर किया जाएगा।
  • 10वीं बोर्ड परीक्षा में अधिक प्रतिशत प्राप्त करने वाले विद्यार्थी इस योजना के प्रबल दावेदार होंगे।
  • जिलों के अनुसार सीटों की संख्या भिन्न-भिन्न होगी। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों के लिए 40-40 सीटें निर्धारित की गई हैं।
  • जो छात्र पहले से किसी अन्य स्कॉलरशिप/छात्रवृत्ति का लाभ उठा रहे हैं, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

आवेदन के समय लगने वाले महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स की सूची:

  • आधार कार्ड।
  • 10वीं 12वीं की मार्कशीट।
  • बैंक पासबुक
  • माता या पिता का वैध श्रमिक कार्ड।
  • अपार आईडी।
  • समग्र आईडी पिता एवं छात्र दोनों का।
  • 90 दिन काम करने का शपथ पत्र।
  • ईमेल व मोबाइल नंबर।

श्री मेधा छात्र उन्नयन योजना: आवेदन कब शुरू होगा? (Registration Date)

श्री मेधा छात्र उन्नयन योजना की पूरी जानकारी तो आ चुकी है, लेकिन अभी तक आवेदन शुरू होने की तिथि का ऐलान नहीं हुआ है। इस वजह से छात्र अवश्य आवेदन तिथि के विषय में जानने के लिए इच्छुक होंगे। आपको बता दें कि अभी तक आवेदन की कोई तिथि जारी नहीं हुई है। श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया कि इस वर्ष ही इसका आवेदन शुरू हो सकता है, जिसके लिए ड्राफ्ट तैयार करके डिपार्टमेंट को नोटिफिकेशन जारी करने के लिए बोला गया है। सबसे ज़रूरी बात, श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल 11 और 12 सितंबर को बैठक करने वाले हैं, जिसमें इस योजना के बारे में जानकारी देने वाले हैं। छात्रों के लिए यह काफी दिलचस्प रहने वाला है, श्रम मंत्री पर नजर बनाए रखें।

छात्रों को ज़रूरी सलाह:

अभी तक इस योजना को लेकर कोई भी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। इसलिए सोशल मीडिया पर आवेदन शुरू होने की अफवाहों से बचें। एक बार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद, हम आपको आवेदन की पूरी प्रक्रिया और नोटिफिकेशन में हुए बदलावों की जानकारी इस वेबसाइट के माध्यम से दे देंगे

Disclaimer: ध्यान दें: आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योजना के नियमों और शर्तों में बदलाव देखने को मिल सकता है, इसलिए नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें। यह लेख केवल जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। पूरा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद, आवेदन प्रक्रिया और अन्य विवरणों पर एक अलग विस्तृत लेख प्रकाशित किया जाएगा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *