मुख्यमंत्री मेधावृति योजना के लिए आवेदन करने वाली SC / ST श्रेणी की छात्राओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है। बिहार सरकार, शिक्षा विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए SC / ST श्रेणी की Matric/Inter छात्राओं को छात्रवृत्ति देने हेतु ₹75.90 करोड़ की राशि मंजूर की गई है, जिसका भुगतान पात्र लाभार्थियों के खाते में जल्द किया जाना है। आपको बता दें कि अनुसूचित जाति (SC) की मैट्रिक छात्राओं के लिए ₹49.50 करोड़ तथा इंटर छात्राओं के लिए ₹16.50 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, अनुसूचित जनजाति (ST) की मैट्रिक छात्राओं के लिए ₹6.60 करोड़ और इंटर के लिए कुल ₹3.30 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। इस प्रकार SC / ST दोनों श्रेणियों को मिलाकर कुल ₹75.90 करोड़ की राशि मंजूर की गई है, जिसका भुगतान योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को किया जाना है। यह राशि ऐसी छात्राओं के खाते में भेजी जाएगी, जिन्होंने वर्ष 2026-27 के लिए Medhavriti Yojana 2026 का फॉर्म भरा है।
Mukhyamantri Medhavriti Yojana की लेटेस्ट अपडेट क्या है?
1 सितंबर 2026 को बिहार सरकार, शिक्षा विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए SC / ST श्रेणी की Matric / Inter छात्राओं को छात्रवृत्ति देने हेतु बजट पास किया गया है। अब इस बजट के अनुसार प्राप्त हुए आवेदनों की जाँच चल रही है। जाँच प्रक्रिया पूरी होने के बाद गवर्नमेंट फाइनेंशियल सिस्टम के माध्यम से आगे पेमेंट के लिए राशि रिलीज की जाएगी। यह छात्रवृत्ति किसे प्राप्त होगी, इसका पूरा स्ट्रक्चर हमने तैयार किया है, जिसे चेक करने के बाद आप समझ सकते हैं कि आपके खाते में यह राशि प्राप्त होगी या नहीं और कब तक छात्रवृत्ति छात्राओं के खाते में भेजी जाएगी। छात्राएँ विभाग द्वारा जारी नोटिस की इमेज नीचे चेक करके इसकी पुष्टि कर सकती हैं।

श्रेणीवार कुल बजट
| श्रेणी | कुल बजट की राशि |
| SC (अनुसूचित जाति) | ₹66 करोड़ |
| ST (अनुसूचित जनजाति) | ₹9.90 करोड़ |
| टोटल | ₹75.90 करोड़ |
मुख्यमंत्री मेधावृति योजना 2026 सहायता राशि
मुख्यमंत्री मेधावृति योजना के तहत पात्र छात्राओं को डिवीजन के अनुसार छात्रवृत्ति की राशि दी जाती है, जो 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए अलग-अलग है। किस कक्षा और डिवीजन में कितनी छात्रवृत्ति सहायता राशि दी जाती है, इसका पूरा विवरण आप नीचे दी गई टेबल में चेक कर सकते हैं
| कक्षा | डिवीज़न | स्कॉलरशिप सहायता राशि |
| कक्षा 10वीं | 1st डिवीज़न | ₹10,000 |
| कक्षा 10वीं | 2nd डिवीज़न | ₹8,000 |
| कक्षा 12वीं | 1st डिवीज़न | ₹15,000 |
| कक्षा 12वीं | 2nd डिवीज़न | ₹10,000 |
Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026 Payment Update-Highlight
| विवरण | विवरण जानकारी |
| छात्रवृत्ति का नाम | मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना 2026 |
| विभाग | शिक्षा विभाग, बिहार सरकार |
| कुल बजट | ₹75.90 करोड़ |
| कक्षा | 10वीं एवं 12वीं |
| श्रेणी | SC / ST |
| पेमेंट मोड | Online |
| वित्तीय वर्ष | 2026-27 |
| राज्य | बिहार |
| लेटेस्ट अपडेट | ₹75.90 करोड़ बजट पास |
मुख्यमंत्री मेधावृति योजना का पेमेंट किसे मिलेगा?
बजट जारी होने के बाद छात्राओं के मन में यह सवाल अवश्य होगा कि आखिरकार मुख्यमंत्री मेधावृति योजना का पेमेंट किस प्रकार की छात्राओं को दिया जाएगा।
- इस छात्रवृत्ति का लाभ केवल वही छात्राएँ प्राप्त कर सकती हैं, जिन्होंने वर्ष 2026 में आवेदन किया है।
- आवेदन करने के बाद यदि स्टेटस Accepted दिख रहा है, तो आपको छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
- इस बजट के तहत 10वीं एवं 12वीं में SC/ST कैटेगरी से आने वाली छात्राएँ ही इसका लाभ प्राप्त कर सकेंगी।
छात्रवृत्ति पाने हेतु छात्राओं का स्टेटस कैसा होना चाहिए?
छात्रवृत्ति का पेमेंट प्राप्त करने के लिए छात्राओं के आवेदन का स्टेटस इस प्रकार होना चाहिए।
| Institution Status | Accepted |
| Physical Verification | Accepted |
| Committee Status | Accepted |
| Payment Status | Accepted |
Shri Neeraj Patel DSWO के अनुसार इन गलतियों से सावधान रहें
अगर आप चाहते हैं कि आपके खाते में मुख्यमंत्री मेधावृति योजना का पेमेंट सफलतापूर्वक प्राप्त हो जाए, तो श्री नीरज पटेल, DSWO द्वारा बताई गई इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- सबसे पहले अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से सीड अवश्य करा लें।
- स्कॉलरशिप आवेदन के दौरान दिए गए बैंक खाते से लेन-देन करते रहें।
- बैंक जाकर DBT (Direct Benefit Transfer) चालू करा लें।
- खाते की लिमिट स्कॉलरशिप की राशि से ज्यादा होनी चाहिए।
- DBT के लिए UID चालू रहना चाहिए।
Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026 Payment Kab Aayega
जैसा कि आपने देखा होगा, विभाग द्वारा ₹75.90 करोड़ का बड़ा बजट पास किया गया है। इस राशि का भुगतान SC/ST कैटेगरी की पात्र छात्राओं को किया जाना है। वैसे बजट को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। विभाग के पास पर्याप्त बजट है। आगे छात्राओं के आवेदन फॉर्म का वेरिफिकेशन किया जाएगा। जिन छात्राओं के आवेदन फॉर्म जैसे-जैसे Accepted होते जाएंगे, उसी आधार पर स्कॉलरशिप की राशि छात्राओं के खाते में भेजी जाएगी।
यह प्रक्रिया जनवरी-फरवरी 2027 तक लगातार चलती रहेगी। छात्राओं को पता होना चाहिए कि इस स्कॉलरशिप का पेमेंट किसी एक निर्धारित तिथि को नहीं भेजी जाती है। बजट के अनुसार यह राशि जनवरी-फरवरी 2027 तक लगातार भेजी जाएगी। छात्राएँ अपने पेमेंट की जाँच करती रहें। बजट पास होने के बाद जल्द छात्रवृत्ति मिलने की संभावना है।
निष्कर्ष : शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा नए वित्तीय वर्ष में बजट पास होने की संपूर्ण जानकारी इस लेख में शामिल की गई है। साथ ही, बजट आने के बाद स्कॉलरशिप की राशि DBT के अंतर्गत भेजी जाएगी। छात्राओं के खाते में यह राशि न रुके, इसके लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए हैं। छात्राओं से निवेदन है कि कृपया बताए गए सुझावों का पालन अवश्य करें, अन्यथा स्कॉलरशिप का पेमेंट रुक सकता है।
Disclaimer: विभाग द्वारा जारी बजट की जानकारी और आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी का विश्लेषण इस आर्टिकल में किया गया है। हालांकि, PDF में पेमेंट भेजे जाने की कोई निश्चित तिथि नहीं दी गई है। पेमेंट एवं अन्य किसी समस्या के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी चेक करें।

Ritu Yadav पिछले करीब 4 वर्षों से शिक्षा, स्कॉलरशिप, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़ी जानकारी पर लेखन कर रही हैं। उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से ग्रेजुएशन किया है।
उनका उद्देश्य विद्यार्थियों तक स्कॉलरशिप और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी को सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाना है। वह पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियों, जरूरी दस्तावेज, स्कॉलरशिप स्टेटस और पेमेंट से जुड़ी जानकारी को आसान तरीके से समझाने पर विशेष ध्यान देती हैं।
Ritu Yadav का मुख्य लेखन क्षेत्र Scholarship, Education, Government Schemes और Career है। उनके लेखों में विद्यार्थियों के लिए उपयोगी जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करने और जटिल प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाने पर ध्यान दिया जाता है।


